GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation. gkbucket, bpsc prelims and mains, bpsc essay, bpsc nibandh, 71th BPSC, bpsc mains answer writing, bpsc model answer, bpsc exam ki tyari kaise kare

Jul 23, 2024

बजट घोषणा 2024-25

 बजट घोषणा 2024-25


वीडियो देखने के लिए उपर लिंक के माध्‍यम से जाए।

प्रश्‍न- बजट घोषणा 2024-25 के अनुसार नई टैक्स रिजीम में कितनी तक की इनकम टैक्स फ्री है?

  1. 6 लाख
  2. 7.5 लाख
  3. 7.75 लाख
  4. 8 लाख

उत्‍तर-  7.75 लाख

 

प्रश्‍न- बजट 2024-25 के अनुसार पहली नौकरी वालों को 1 लाख रुपए से कम सैलेरी होने पर EPFO में पहली बार रजिस्टर करने पर कितनी मदद मिलेगी?

  1. 10 हजार रुपए
  2. 15 हजार रुपए
  3. 20 हजार रुपए
  4. 25 हजार रुपए

उत्‍तर- 15 हजार रुपए

 

प्रश्‍न- बजट 2024-25 के अनुसार जिन्हें सरकारी योजनाओं के तहत कोई फायदा नहीं मिल रहा है, उन्हें देशभर के संस्थानों में एडमिशन के लिए एजुकेशन लोन के लिए सरकार कितने प्रतिशत तक का पैसा देगी?

  1. 2 प्रतिशत
  2. 3 प्रतिशत
  3. 4 प्रतिशत
  4. 5 प्रतिशत

उत्तर- 3 प्रतिशत

इसके लिए ई वाउचर्स लाया जाएगा, जो हर साल एक लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे।

 

प्रश्‍न- बजट 2024-25 के अनुसार बिहार को इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए कितनी मदद मिलेगी?

  1. 50 हजार करोड़ रुपए
  2. 57.5 हजार करोड़ रुपए
  3. 60 हजार करोड़ रुपए
  4. 70 हजार करोड़ रुपए

उत्तर- 57.5 हजार करोड़ रुपए

उल्‍लेखनीय है कि बिहार में विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर बनेगा। नालंदा विश्वविद्यालय को पर्यटन केंद्र बनाया जाएगा। गया में औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया जाएगा ।

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे, बक्सर-भागलपुर राजमार्ग, बोध गया-राजगीर-वैशाली-दरभंगा और बक्सर में गंगा नदी पर 26,000 करोड़ रुपए की लागत से एक अतिरिक्त दो लेन के पुल का निर्माण होगा।'

 

प्रश्‍न- बजट 2024-25 के अनुसार  महिलाओं और लड़कियों के लिए योजनाओं के लिए कितना प्रावधान किया गया है?

  1. 2 लाख करोड़ रुपए
  2. 2.5 लाख करोड़ रुपए
  3. 3 लाख करोड़ रुपए
  4. 3.5 लाख करोड़ रुपए

उत्तर- 3 लाख करोड़ रुपए

 

प्रश्‍न- बजट 2024-25 के अनुसार  सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत कितनी बिजली फ्री दी जाएगी?

  1. 100 यूनिट
  2. 200 यूनिट
  3. 300 यूनिट
  4. 400 यूनिट

उत्तर-  300 यूनिट

 


प्रश्‍न- बजट 2024-25 के अनुसार 500 टॉप कंपनियों में कितने युवाओं को इंटर्नशिप का वादा किया गया है?

  1. 50 लाख
  2. 75 लाख
  3. 1 करोड़
  4. 1.5 करोड़

उत्तर- 1 करोड़

 

प्रश्न -इस वर्ष कृषि और संबद्ध क्षेत्र के लिए कितनी राशि का प्रावधान रखा गया है?

  1. 1 लाख करोड़ रुपए
  2. 2 लाख करोड़ रुपए
  3. 1.52 लाख करोड़ रुपए
  4. 50 हजार करोड़ रुपए

उत्तर- 1.52 लाख करोड़ रुपए

 

प्रश्‍न- बजट 2024-25 के अनुसार पहली बार रोजगार पाने वाले कर्मचारियों को योजना के तहत कितने महीने का वेतन दिया जाएगा?

  1. एक महीने का
  2. दो महीने का
  3. तीन महीने का
  4. चार महीने का

उत्तर-एक महीने का

 

प्रश्न- रोजगार संबद्ध प्रोत्साहन योजना के तहत पहली बार रोजगार पाने वाले कर्मचारी का अधिकतम मासिक वेतन पात्रता सीमा क्या है?

  1. 50,000
  2. 75,000
  3. 1 लाख
  4. 1.5 लाख

उत्तर- 1 लाख

 

प्रश्न-घरेलू संस्थानों में उच्चतर शिक्षा के लिए कितने रुपये तक के ऋण हेतु वित्तीय सहायता की घोषणा की गई है?

  1. 5 लाख
  2. 7 लाख
  3. 10 लाख
  4. 12 लाख

उत्तर- 10 लाख

 

प्रश्न- समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय के तहत किस योजना का लक्ष्य देश के पूर्वी क्षेत्र का चहुँमुखी विकास है?

  1. प्रधान मंत्री विश्वकर्मा
  2. प्रधान मंत्री स्वनिधि
  3. पूर्वोदय
  4. स्टैंड-अप इंडिया

उत्तर-पूर्वोदय

विवरण: पूर्वोदय योजना का उद्देश्य बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मानव संसाधन विकास, अवसंरचना और आर्थिक अवसरों का सृजन करना है।

 

प्रश्न-किस योजना का लक्ष्य शिल्पकारों, कारीगरों, स्व-सहायता समूहों, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, महिला उद्यमियों और स्ट्रीट वेडरों के आर्थिक कार्यकलापों में सहायता प्रदान करना है?

  1. पूर्वोदय
  2. प्रधान मंत्री स्वनिधि
  3. प्रधान मंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान
  4. राष्ट्रीय आजीविका मिशन

उत्तर-प्रधान मंत्री स्वनिधि

विवरण- प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना का उद्देश्य शिल्पकारों, कारीगरों, स्व-सहायता समूहों, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, महिला उद्यमियों और स्ट्रीट वेडरों के आर्थिक कार्यकलापों में सहायता प्रदान करना है।

 

प्रश्न- किस योजना के तहत जनजातीय-बहुल गांवों और आकांक्षी जिलों में सभी जनजातीय परिवारों का पूर्ण कवरेज किया जाएगा?

  1. प्रधान मंत्री विश्वकर्मा
  2. प्रधान मंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान
  3. स्टैंड-अप इंडिया
  4. राष्ट्रीय आजीविका मिशन

उत्तर- प्रधान मंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान

विवरण- प्रधान मंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना है और इसमें 63,000 गांव शामिल होंगे जिससे 5 करोड़ जनजातीय लोगों को लाभ मिलेगा।

 

प्रश्न -पोलावरम सिंचाई परियोजना का संबंध किस राज्य से है?

  1. बिहार
  2. झारखण्ड
  3. आंध्र प्रदेश
  4. पश्चिम बंगाल

उत्तर- आंध्र प्रदेश

विवरण- पोलावरम सिंचाई परियोजना आंध्र प्रदेश और यहां के किसानों की जीवन-रेखा है, और सरकार इसे जल्दी पूरा करने के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

प्रश्न- पूर्वोदय योजना के तहत गया में किस प्रकार के केंद्र के विकास में सहायता प्रदान की जाएगी?

  1. शिक्षा केंद्र
  2. औद्योगिक केंद्र
  3. स्वास्थ्य केंद्र
  4. सांस्कृतिक केंद्र

उत्तर- औद्योगिक केंद्र

विवरण- पूर्वोदय योजना के तहत गया में औद्योगिक केंद्र के विकास में सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे पूर्वोत्तर क्षेत्र के औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

 

प्रश्न - उन उद्यमियों के लिए जिन्होंने ‘तरुण’ श्रेणी के अंतर्गत ऋण लिया है और पहले के ऋणों को सफलतापूर्वक चुका दिया है, मुद्रा ऋणों की सीमा को 10 लाख से बढ़ाकर कितने रुपये कर दिया जाएगा?

  1. 15 लाख
  2. 20 लाख
  3. 25 लाख
  4. 30 लाख

उत्तर- 20 लाख

विवरण-  उन उद्यमियों के लिए जिन्होंने ‘तरुण’ श्रेणी के अंतर्गत ऋण लिया है और पहले के ऋणों को सफलतापूर्वक चुका दिया है, उनकी मुद्रा ऋणों की सीमा मौजूदा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख कर दी जाएगी।

 

प्रश्न-प्रधान मंत्री पैकेज के अंतर्गत कितने युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए योजना शुरू की जाएगी?

  1. 50 लाख
  2. 75 लाख
  3. 1 करोड़
  4. 1.5 करोड़

उत्तर- 1 करोड़

विवरण: प्रधान मंत्री पैकेज के अंतर्गत सरकार 500 शीर्ष कंपनियों में 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए एक व्यापक योजना की शुरूआत करेगी।

 

प्रश्न- "प्लग एंड प्ले" औद्योगिक पार्कों को विकसित करने में कितने शहरों में सहायता की जाएगी?

  1. 50
  2. 75
  3. 100
  4. 125

उत्तर-100

विवरण- सरकार नगर आयोजना से संबंधित योजनाओं का बेहतर उपयोग करके राज्यों और निजी क्षेत्र की साझेदारी से 100 शहरों में या उसके आस-पास संपूर्ण अवसंरचना के साथ निवेश हेतु तैयार “प्लग एंड प्ले” औद्योगिक पार्कों को विकसित करने में सहायता करेगी।

 

प्रश्न-राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कितने औद्योगिक पार्कों को मंजूरी दी जाएगी?

  1. 10
  2. 12
  3. 14
  4. 16

उत्तर-12

विवरण- राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बारह औद्योगिक पार्कों को मंजूरी दी जाएगी।

 

प्रश्न- आवागमन उन्मुखी विकास योजनाएं कितने बड़े शहरों के लिए तैयार की जाएंगी?

  1. 10
  2. 12
  3. 14
  4. 16

उत्तर-14

विवरण- 30 लाख से अधिक जनसंख्या वाले 14 बड़े शहरों के लिए कार्यान्वयन और वित्तपोषण रणनीति के साथ आवागमन उन्मुखी विकास योजनाएं तैयार की जाएंगी।

 


प्रश्न-जल आपूर्ति, सीवेज उपचार, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा वित्तीय रूप से व्यवहार्य परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए कितने बड़े शहरों को चयनित किया जाएगा?

  1. 50
  2. 75
  3. 100
  4. 125

उत्तर -100

विवरण: राज्य सरकारों तथा बहुपक्षीय विकास बैंकों की साझेदारी में 100 बड़े शहरों के लिए जल आपूर्ति, सीवेज उपचार, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा वित्तीय रूप से व्यवहार्य परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।

 

प्रश्न -स्ट्रीट फूड हब के विकास में सहायता के लिए योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष कितने शहरों में हाट या स्ट्रीट फूड हब का विकास किया जाएगा?

  1. 50
  2. 75
  3. 100
  4. 125

उत्तर-100

विवरण-स्ट्रीट वेंडर्स के जीवन परिवर्तन में पीएम स्वनिधि की सफलता के आधार पर, अगले पाँच वर्षों में प्रत्येक वर्ष चुनिंदा शहरों में 100 साप्ताहिक ‘हाट’ या स्ट्रीट फूड हब के विकास में सहायता के लिए योजना की परिकल्पना की गई है।

 

प्रश्न-पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कितने घरों को प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त करने में सक्षम बनाया जाएगा?

  1. 50 लाख घर
  2. 75 लाख घर
  3. 1 करोड़ घर
  4. 1.5 करोड़ घर

उत्तर-1 करोड़ घर

विवरण-पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक करोड़ घरों को प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त करने में सक्षम बनाया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जाएंगे।

 

प्रश्न-छोटे और मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टरों के अनुसंधान और विकास के लिए सरकार किसके साथ साझेदारी करेगी?

  1. सरकारी संस्थानों के साथ
  2. निजी क्षेत्र के साथ
  3. विदेशी कंपनियों के साथ
  4. अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ

उत्तर- निजी क्षेत्र के साथ

विवरण-सरकार छोटे और मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टरों के अनुसंधान और विकास के लिए निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी करेगी। इसका उद्देश्य भारत में परमाणु ऊर्जा का विकास करना है।

 

प्रश्न- अंतरिम बजट में राज्यों को उनके संसाधन आबंटन में सहायता करने के लिए कितने रुपए के दीर्घावधि ब्याज रहित ऋण का प्रावधान किया गया है?

  1. 1 लाख करोड़ रुपये
  2. 1.5 लाख करोड़ रुपये
  3. 2 लाख करोड़ रुपये
  4. 2.5 लाख करोड़ रुपये

उत्तर-1.5 लाख करोड़ रुपये

विवरण-अंतरिम बजट में राज्यों को उनके संसाधन आबंटन में सहायता करने के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये के दीर्घावधि ब्याज रहित ऋण का प्रावधान किया गया है।

 

प्रश्न- गया स्थित विष्णुपद मंदिर और बोधगया में महाबोधि मंदिर का विकास किस मॉडल के अनुरूप किया जाएगा?

  1. ताजमहल मॉडल
  2. हुमायूं का मकबरा मॉडल
  3. काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर मॉडल
  4. कुतुब मीनार मॉडल

उत्तर- काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर मॉडल

विवरण-गया स्थित विष्णुपद मंदिर और बोधगया में महाबोधि मंदिर का विकास काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर मॉडल के अनुरूप किया जाएगा। इस मॉडल का उद्देश्य इन मंदिरों को विश्वस्तरीय तीर्थ स्थल और पर्यटन गंतव्यों के रूप में विकसित करना है।

 

प्रश्न-अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को अगले 10 वर्षों में कितनी गुणा बढ़ाने का लक्ष्य है?

  1. 2 गुणा
  2. 3 गुणा
  3. 4 गुणा
  4. 5 गुणा

उत्तर-5 गुणा

विवरण-अगले 10 वर्षों में अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 5 गुणा बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1,000 करोड़ की उद्यम पूंजी निधि की व्यवस्था की जाएगी।

 

प्रश्न- माता-पिता और अभिभावकों द्वारा अवयस्क बच्चों के लिए अंशदान हेतु कौन सी योजना शुरू की जाएगी?

  1. एनपीएस-शिक्षा
  2. एनपीएस-स्वास्थ्य
  3. एनपीएस-वात्सल्य
  4. एनपीएस-सेवा

उत्तर-एनपीएस-वात्सल्य

विवरण-माता-पिता और अभिभावकों द्वारा अवयस्क बच्चों के लिए अंशदान हेतु एनपीएस-वात्सल्य योजना शुरू की जाएगी। वयस्कता की आयु होने पर, इस योजना को सहज रूप से एक सामान्य एनपीएस खाते में बदला जा सकेगा।





 सभी प्रश्‍न GK BUCKET STUDY TUBE  एकदिवसीय नोट्स से लिए गए है। 

इन प्रश्‍नों को GK BUCKET STUDY TUBE  यूटयूब चैनल पर भी देख सकते हैं। 


सभी एकदिवसीय परीक्षाओं हेतु उपयोगी नोट्स जिसे आर्डर कर आप अपने घर पर मंगा सकते हैं। ज्‍यादा जानकारी के लिए 74704-95829 पर संपर्क करें। 

 

No comments:

Post a Comment