GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation.

Jul 24, 2024

बेरोजगारी, निर्धनता एवं मानव विकास

बेरोजगारी, निर्धनता एवं मानव विकास 

Youtube Video Link Click  Here  
अर्थव्‍यवस्‍था 

जब कोई व्यक्ति प्रचलित मजदूरी की दर पर काम करने हेतु इच्छुक है लेकिन उसे कमा नहीं मिलता है तो वह क्या कहलाता है- बेरोजगार


भारत में किस आयु वर्ग के लोगों को कार्यशील माना जाता है-15 से 59 वर्ष आयु वर्ग


भारत में बेरोजगारी के आंकड़े किसके द्वारा  एकत्रित  एवं प्रकाशित किया जाता है- राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय यानी NSSO द्वारा


NSSO के अनुसार यदि एक व्यक्ति प्रति सप्ताह केवल 28 घंटे कार्य करता है तो वह स्थिति क्या कहलाएगी- अति अल्प रोजगार


NSSO के अनुसार यदि कोई व्यक्ति प्रति सप्ताह 29 से 42 घंटे तक कार्य करता है तो उस अवस्था को क्या कहा जाएगा- सीमित अल्परोजगार


किसी व्यक्ति को पूर्ण रोजगार युक्त कब माना जाता है- जब वह स्टैंडर्ड वर्ष की अवधि तक कार्य करता है


8 घंटे प्रतिदिन कार्य के साथ 273 दिन कार्य करना क्या कहलाता हैस्टैडर्ड वर्ष


श्रमिकों की वह संख्या जो एक ही दी हुई मजदूरी दर पर अपनी आपूर्ति करने हेतु तैयार होते हैं, कहलाता है- श्रम आपूर्ति Labour Supply


भारत में किसी व्यक्ति को श्रम बल में कब माना जाता है- यदि वह 365 दिनों में 183 या इससे ज्यादा दिन रोजगार में नियोजित है।


जनसंख्या का वह हिस्सा जो वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन के लिए आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए श्रम की आपूर्ति करता है है तथा जिसमें नौकरीपेशा और बेरोजगार दोनों तरह के लोग शामिल हैं क्या कहलाता है- श्रम बल


व्यक्तियों की वह संख्या जिसमें वे वर्तमान मजदूरी दर पर काम करने के योग्य और इच्छुक है क्या कहलाता है- श्रम बल Labour Force


अर्थव्यवस्था में कार्यबल Work Force से क्या तात्पर्य है- वे सभी व्यक्ति जो वास्तव में काम कर रहे हैं न कि वे जो काम करने के इच्छुक है लेकिन काम नहीं कर रहें हैं


बेरोजगार व्यक्ति की संख्या = श्रमबल - कार्यबल


अर्थव्यवस्था में संरचनात्मक परिवर्तन के कारण उत्पन्न होनेवाली बेरोजगारी क्या कहलाती है- संरचनात्मक बेरोजगारी


अर्थव्यवस्था में संरचनात्मक परिवर्तन मुख्यतः किन कारणों से आता है- प्रौद्यगिकी में परिवर्तन तथा मांग के प्रतिमान में बदलाव के कारण

औद्योगिक ढांचे का पिछड़ापन, नवीन तकनीक का आगमन, पुरानी उत्पादन प्रणाली, मांग के प्रतिमान में बदलाव आदि से संरचनात्मक बेरोजगारी आती है। भारत भारत में मुख्य रूप से संरचनात्मक बेरोजगारी पाई जाती है।


प्रच्छन्न बेरोजगारी में समानयतः श्रमिक की सीमांत उत्पादकता कितनी होती है- शून्य


भारत में किस क्षेत्र में छिपी बेरोजगारी पाई जाती है-प्राथमिक क्षेत्र


भारत में शिक्षित बेरोजगार का प्रतिशत सबसे ज्यादा है- केरल में


बंधुआ मजदूर उन्मूलन अधिनियम कब पारित किया गया- 1976


समन्वित ग्रामीण विकास योजना का मुख्य लक्ष्य क्या है- ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को रोजगार दिलाना


राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के आठवें आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के मुताबिक जुलाई से सितंबर 2020 की अवधि में भारत में बेरोजगारी दर बढ़कर कितनी हो गयी है- 13.3%


2011 की जनगणना के अनुसार देश में कार्य सहभागिता दर यानी कुल जनसंख्या के प्रतिशत के रूप में कुल श्रमिक थे- 39.8%


अर्थव्यवस्था के असंगठित क्षेत्र को कहा जाता है- अनौपचारिक क्षेत्र


अनौपचारिक क्षेत्र में किसे शामिल किया जाता है- कृषि तथा स्वनियोजित उद्यम के अलावा वे सभी निजी उद्यम जिनमें 10 से कम श्रमिक कार्य करते हैं


भारत में कुल कार्यबल का कितना भाग अनौपचारिक क्षेत्र Informal Sector में कार्यरत है- लगभग 90%


अनौपचारिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के समक्ष कौन सा एक खतरा सदैव उपस्थित रहता है- रोजगार की अनिश्चितता


निर्धनता


गरीबी का अर्थ है- जीवन के लिए न्यूनतम बुनियादी आवश्यकताओं जैसे भोजन, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा को प्राप्त करने की अयोग्यता की स्थिति


समाज के औसत व्यक्ति की अपेक्षा किसी व्यक्ति के उपभोग, आय एवं संपत्ति के अभाव को क्या कहा जाता है- सापेक्षिक गरीबी 


सापेक्षिक गरीबी Relative Poverty क्या बताती है- विभिन्न आय वर्गों के बीच की विषमता


जीवन के लिए न्यूनतम बुनियादी आवश्यकताओं जैसे भोजन, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा का अभाव है- निरपेक्ष गरीबी Absolute Poverty


निर्धनता का दुष्चक्र की अवधारणा किससे संबंधित है- रेगन नर्क्स


किस सिद्धांत के अनुसार यह माना जाता है किगरीबी का कारण गरीबी है, कोई गरीब है क्योंकि वह गरीब है”– गरीबी का दुष्चक्र यानी Vicious Circle of Poverty


निर्धनता मापन हेतु सर्वमान्य विधि कौन सी है- अभी तक ऐसी कोई सर्वमान्य विधि नहीं है


भारत में गरीबी के मापन हेतु NSSO द्वारा किस विधि द्वारा होता है- शीर्ष गणना अनुपात यानी Head Count Ratio


नोट- हेड काउंट विधि में कुल जनसंख्या में शामिल उन व्यक्तियों को गिना जाता है जो गरीबी रेखा से नीचे हैं।


वह सीमा बिन्दु जो किसी क्षेत्र के लोगों को निर्धन तथा धनी में विभाजित करता है क्या कहलाता है- निर्धनता रेखा Poverty Line


विश्व बैंक के अनुसार वैश्विक स्तर पर निर्धनता रेखा की सीमा है- 1.25 अमेरिकी डॉलर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की आय


निर्धनता का सबसे प्रमुख कारण जो सकल घरेलू उत्पाद में होनेवाली वृद्धि को निष्प्रभावी बना देता है- तीव्र गति से बढ़ती जनसंख्या


विश्व बैंक की विश्व विकास सूचक रिपोर्ट के अनुसार विश्व में निर्धन लोगों की सर्वाधिक संख्या किस देश में है- भारत में

नोट- रिपोर्ट के अनुसार विश्व में 1.3 अरब निर्धन जनसंख्या का लगभग 36% आबादी केवल भारत में हैं जिनकी आय 1 डॉलर प्रतिदिन से भी कम है।


भारत में गरीबी रेखा के निर्धारण का आधार है- उपभोग संबंधी आंकड़े


वाई के अलघ समिति

1977 में योजना आयोग द्वारा गठित

लकड़ावाला समिति

1989 में योजना आयोग द्वारा गठित

सुरेश तेंदुलकर समिति

2005 में योजना आयोग द्वारा गठित

सी रंगराजन समिति

2012 में योजना आयोग द्वारा गठित

अरविंद पनगडिया टास्क फोर्स

2015 में नीति आयोग द्वारा गठित

 

ग्रामीण एवं शहरी निर्धनता हेतु अलग अलग मूल्य सूचकांक की सिफारिश किसके द्वारा की गयी थी- लकड़ावाला समिति

तेन्दुलकर समिति ने गरीबी माप हेतु आधार माना- उपयोग व्यय को

किस फॉर्मूले के अनुसार सभी राज्यों एवं केन्द्रशासित क्षेत्रों हेतु अलग अलग निर्धनता रेखा बनायी गयी थी- लकड़ावाला फॉर्मूले के अनुसार

भारत में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर निर्धनता अनुमानों के लिए नोडल एजेंसी कौन सी थी- योजना आयोग

भारत में गरीबी को परिभाषित किया गया है- कैलोरी प्राप्ति से

योजना आयोग द्वारा भारत में गरीबी रेखा को निर्धारित करने हेतु प्रति व्यक्ति कितनी कैलोरी निश्चित की गई है- 2400 कैलोरी जबकि शहरी क्षेत्रों में 2100 कैलोरी निर्धारित

 

2011-12 में भारत में गरीबी का आकलन

रंगराजन समिति के अनुसार

29.5%

तेंदुलकर समिति के अनुसार

21.9%

आर्थिक सर्वेक्षण 2013-14 एवं योजना आयोग

21.9%

भारत सरकार के अनुसार भारत में गरीबी

शहरी गरीबी    13.7%

ग्रामीण गरीबी   25.7%

21.9%

UNDP के अनुसार (बहुआयामी गरीबी सूचकांक के आधार पर)

53.4%

1.25 डॉलर प्रतिदिन/ प्रति व्यक्ति के आधार पर विश्व बैंक के अनुसार भारत में गरीबी

40%

  

योजना आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2011-12 में सर्वाधिक गरीबी प्रतिशतता वाला राज्य था- छत्तीसगढ़, 39.33%


किस विचारधारा के अनुसार यह माना जाता है कि देश में सकल घरेलू उत्पाद की अच्छी वृद्धि दर गरीबी को स्वतः दूर कर देगी- ट्रिकल डाउन विचारधारा


टपकन सिद्धांत यानी Trickle Down Theory के तहत सकल घरेलू उत्पाद बढ़ाने पर ध्यान दिया जाता है। सकल घरेलू उत्पाद बढ़ाने हेतु औद्योगिकरण पर ध्यान दिया जाता है। उद्योगों में उत्पादन बढ़ने से रोजगार और आय में वृद्धि होगी और लोगों की मूल आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। इस प्रकार औद्यौगिक विकास का लाभ लोगों तक रिस कर पहुंचेगा।

भारत में गरीबी उन्मूलन हेतु 1951 से 1974 तक टपकन सिद्धांत पर ध्यान दिया गया और 5वीं योजना में गरीबी उन्मूलन पर केन्द्रित योजना 20 सूत्री कार्यक्रम लाया गया।


निर्धनता उन्मूलन हेतु 20 सूत्री आर्थिक कार्यक्रम कब आरंभ किया गया था- 1982


सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लक्ष्य क्या है- गरीबों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराना


अत्यधिक कुपोषण के कारण किस राज्य को भारत का इथियोपिया कहा जाता है- मध्य प्रदेश

भारत में परिवार नियोजन कार्यक्रम कब प्रारंभ किया गया- 1952


व्यावसायिक संपत्तियों के न्यासिता सिद्धांत का प्रतिपादन किसके द्वारा दिया गया- महात्मा गांधी द्वारा


ट्रस्टीशिप की अवधारणा प्रस्तुत की गई- महात्मा गांधी द्वारा


गांधीवादी अर्थव्यवस्था किस पर आधारित है- न्यास पर

 

भारत में गरीबी निवारण हेतु सरकार का दृष्टिकोण

संवृद्धि आधारित दृष्टिकोण

GDP तथा प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि से समाज के निर्धनों तक इसका लाभ पहुंच जाएगा।

निर्धनता उन्मूलन कार्यक्रम

विशेष कार्यक्रम जैसे आर्थिक अवसर, रोजगार, सब्सिडी, सामाजिक सुरक्षा आदि द्वारा निर्धनता निवारण का प्रयास

न्यूनतम आवश्यकता पूर्ति

निर्धनों की न्यूनतम आवश्यकताओं जैसे भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आदि आवश्यकताओं की पूर्ति पर बल

 

 

 

बहुआयामी निर्धनता सूचकांक के महत्वपूर्ण आयाम हैं- स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जीवन स्तर


बहुआयामी निर्धनता सूचकांक में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जीवन स्तर से जुड़े कितने मानकों का प्रयोग किया जाता है- 10 मानक


भारत में गरीबी तीव्रता की माप हेतु उपयुक्त माप है-बहुआयामी गरीबी सूचकांक


लारेंज वक्र प्रयोग होता है- लोगों के बीच आय विषमता ज्ञात करने में


गिनी गुणांक प्रयोग होता है- आय वितरण की विषमता ज्ञात करने में 





 सभी प्रश्‍न GK BUCKET STUDY TUBE  एकदिवसीय नोट्स से लिए गए है। 

इन प्रश्‍नों को GK BUCKET STUDY TUBE  यूटयूब चैनल पर भी देख सकते हैं। 


सभी एकदिवसीय परीक्षाओं हेतु उपयोगी नोट्स जिसे आर्डर कर आप अपने घर पर मंगा सकते हैं। ज्‍यादा जानकारी के लिए 74704-95829 पर संपर्क करें। 

 

मानव विकास

भारतीय सामाजिक संरचना के मुख्य लक्षण है- ग्रामीण जनसंख्या, विभिन्न धर्म जाति संस्कृति इत्यादि 


भारत के मानव विकास प्रतिवेदनों का प्रकाशन सबसे पहले किस राज्य द्वारा किया गया- मध्य प्रदेश


मानव विकास सूचकांक किसे प्रदर्शित करता है- जीवन प्रत्याशा, शिक्षा एवं प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद को


संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक किसके द्वारा विकसित किया गया- महबूब उल हक द्वारा


विकास के मानवीय पक्ष पर सबसे पहले किसके द्वारा ध्यान केंद्रित किया गया- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा


UNDP बहुआयामी निर्धनता सूचकांक कितने संकेतको पर आधारित है- 10


1946 में स्थापित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के सदस्य के रूप में शामिल प्रथम भारतीय महिला कौन थी- श्रीमती हंसा मेहता


अर्थव्यवस्था का वह भाग जिसमें आर्थिक क्रियाओं का समाज के कल्याण से संबंद्ध को देखा जाता है क्या कहलाता है- कल्याणकारी अर्थशास्त्र Welfare Economics


1998 में भारतीय अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को किस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार दिया गया- कल्याणकारी अर्थशास्त्र


राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत कार्यकर्ता को क्या कहा जाता है- आशा (एक्रेडिटेड सोशल हेल्थ एक्टिविस्ट)


राष्ट्रीय दृष्टिहीन संस्थान कहां है- देहरादून


राष्ट्रीय अस्थि रोग विकलांग संस्थान- कोलकाता


विश्व साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है- 8 सितंबर


इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय कहां स्थित है-  भोपाल


बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक है- मदन मोहन मालवीय


अर्थशास्त्र का प्रथम नोबल पुरस्कार किसे दिया गया- 1969 में रैगनर  फ्रिश एवं जॉन टिनबरजन को गत्यात्मक इकोनोमीट्रिक मॉडल के लिए


अर्थशास्त्र के नोबल पुरस्कार को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है- बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार

 

No comments:

Post a Comment