GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation.

Aug 2, 2024

राज्यपाल, विधानमंडल एवं मुख्‍यमंत्री

 राज्यपाल, विधानमंडल एवं मुख्‍यमंत्री 

  


राज्य की विधायिका में किसे शामिल किया जाता है- राज्यपाल, विधानसभा एवं विधानपरिषद (जहां विधानपरिषद का अस्तित्व है)


For Youtube Video Click Here

राज्‍यपाल 

राज्य का संवैधानिक मुखिया/कार्यकारी प्रमुख होता है- राज्यपाल


संविधान के किस भाग में राज्य कार्यपालिका का उल्लेख- भाग 6


राज्यपाल कार्यालय किस प्रकार से अपनी दोहरी भूमिका निभाता है-

  1. राज्य कार्यकारी प्रमुख के रूप में 
  2. केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में

किस संविधान संसोधन द्वारा यह प्रावधान किया गया कि एक ही व्यक्ति को दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है- 7 वां संविधान संशोधन अधिनियम 1956


संविधान ने राज्यपाल के रूप में नियुक्त किए जाने वाले व्यक्ति हेतु कितनी अर्हंताएं निर्धारित की है

  1. भारत का नागरिक होना चाहिए।
  2. न्यूनतम आयु 35 वर्ष की होनी चाहिए।

राजपाल की नियुक्ति के संबंध में कौन सी महत्वपूर्ण परंपरा है

  1. स्थानीय राजनीति से मुक्त रहने के लिए राज्यपाल के रूप में उस व्यक्ति को चुना जाना चाहिए जो किसी दूसरे राज्य से संबंधित हो।
  2. राज्यपाल की नियुक्ति में राष्ट्रपति संबंधित राज्य के मुख्यमंत्री से परामर्श करें।

राज्यपाल को पद की शपथ कौन ग्रहण करवाता है- उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश


राज्यपाल पद के कार्यकाल की अवधि क्या है- पद ग्रहण से 5 वर्ष तक


राज्य सरकार के सभी कार्यकारी कार्य औपचारिक रूप से किसके नाम पर किए जाते हैं- राज्यपाल


राज्य के विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति कौन होता है- संबंधित राज्य का राज्यपाल


राज्यपाल राज्य विधानपरिषद में कितने सदस्यों को नामित कर सकता है-कुल सदस्यों के छठे भाग को


पंचायत एवं नगरपालिका की वित्तीय स्थिति की समीक्षा हेतु प्रति 5 वर्ष बाद वित्त आयोग का गठन किया जाता है- राज्यपाल द्वारा


क्षमादान के मामले में राज्यपाल की शक्तियां राष्ट्रपति से किस मामले में  भिन्न है- 

  1. राज्यपाल मृत्युदंड की सजा माफ नहीं कर सकता 
  2. कोर्ट मार्शल के तहत सजा प्राप्त व्यक्ति  के संबंध में राज्यपाल को कोई शक्ति प्राप्त नहीं है

किसी राज्य में राज्यपाल की नियुक्ति संविधान के किस अनुच्छेद के तहत होती है- अनुच्छेद 155


राज्यपाल पद के संबंध में निर्वाचन के स्थान पर किस पद्धति को अपनाया गया है- मनोनयन पद्धति


राज्यपाल किसके प्रसादपर्यंत अपने पद पर बने रह सकते हैं- राष्ट्रपति


राज्यपाल किसके प्रति उत्तरदायी होता है- राष्ट्रपति के प्रति


राज्यपाल को पद की शपथ किस के द्वारा दिलाई जाती है- उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा


किस अनुच्छेद के तहत राज्यपाल अध्यादेश जारी कर सकते हैं- अनुच्छेद 213


क्या भारत के संविधान में राज्यपाल के विरुद्ध महाभियोग चलाने का प्रावधान हैं- नहीं


भारत के राज्यपाल के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य-

  1. उसकी आयु कम से कम 35 वर्ष होनी चाहिए
  2. वह भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त होता है
  3. वह एक से अधिक राज्यों का राज्यपाल हो सकता है
  4. वह राज्य के विधायिका का अंग होता है
  5. राज्यपाल के पास आपातकालीन शक्तियां नहीं है

जब एक व्यक्ति को दो या दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जाता है तो उसे प्राप्त उपलब्धियां और भत्ते होंगे- उन राज्यों के बीच ऐसे अनुपात में आवंटित किया जाएगा जैसा राष्ट्रपति आदेश द्वारा अवधारित करें 


राजपाल द्वारा जारी अध्यादेश का किसके द्वारा अनुमोदन होना आवश्यक है- राज्य की विधायिका द्वारा


राज्यपाल की स्थिति राष्ट्रपति की तुलना में किस मामले में भिन्न है-

  1. संविधान के अनुसार राज्यपाल अपने विवेक के आधार पर कुछ स्थितियों में कार्य कर सकते हैं जबकि राष्ट्रपति के संबंध में ऐसी बात नहीं कही गई है।
  2. 42वें संविधान संशोधन,1976 के बाद राष्ट्रपति के लिए मंत्रिमंडल की सलाह बाध्यता तय कर दी गई जबकि राज्यपाल के संबंध में इस तरह का कोई उपबंध नहीं है।

स्वतंत्र भारत की पहली महिला राज्यपाल- सरोजिनी नायडूउत्तर प्रदेश


विधानसभा में आंग्ल-भारतीय समुदाय को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं होने पर किस अनुच्छेद के अनुसार  राज्यपाल को इस समुदाय के एक व्यक्ति को मनोनीत करने का अधिकार है- अनुच्छेद 333


राज्यपाल के संवैधानिक विवेककाधिकार कौन से हैं-

  1. राष्ट्रपति के विचारार्थ किसी विधेयक को आरक्षित करना
  2. राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करना
  3. राज्य के विधान परिषद एवं प्रशासनिक मामलों में मुख्यमंत्री से जानकारी प्राप्त करना

राज्यपाल किसी विधेयक को राष्ट्रपति के विचार हेतु किस अनुच्छेद के तहत आरक्षित रख सकता है- अनुच्छेद 200


किन राज्यों में उपराज्यपाल की व्यवस्था है- दिल्लीपुदुचेरीअंडमान निकोबार दीप समूहजम्मू कश्मीर एवं लद्दाख



विधानपरिषद

भारतीय संविधान में राज्य विधानपरिषद का प्रावधान किस अनुच्छेद में किया गया है- अनुच्छेद 171


किसी राज्य में विधानपरिषद की स्थापना और उससे समाप्ति का प्रावधान भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में  है- अनुच्छेद 169


राज्य विधायिका में उच्च सदन किसे माना जाता है- विधानपरिषद


भारत के कितने राज्यों में विधानपरिषद है- 6 (आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश)

नोट-केन्द्रशासित प्रदेश बनने से पहले जम्मू-कश्मीर में विधानपरिषद थी।

 

विधानपरिषद के सदस्यों का चुनाव

1/3 सदस्य

स्थानीय संस्थाओं जैसे-नगरपालिका, ज़िला बोर्ड आदि द्वारा चुने जाते हैं।

1/3 सदस्यों

का चुनाव विधानसभा के सदस्यों द्वारा किया जाता है।

1/12

सदस्य का चुनाव राज्य में रह रहे कम-से-कम तीन वर्ष पूर्व के स्नातकों द्वारा किया जाता है ।

1/12

सदस्य का चुनाव 3 वर्ष से अध्यापन कर रहे लोगों द्वारा चुने जाते हैं तथा ये अध्यापक माध्यमिक शिक्षा संस्थाओं से कम के नहीं होने चाहिए।

शेष सदस्य

(1/6) का मनोनयन राज्यपाल द्वारा होगा जो साहित्य, कला, सहकारिता, विज्ञान और समाज सेवा क्षेत्र में विशेष ज्ञान अथवा व्यावहारिक अनुभव रखते हैं।

 



किस अनुच्छेद के अनुसार विधानपरिषद के कुल सदस्यों की संख्या राज्य विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या के एक-तिहाई से अधिक नहीं होगी, किंतु यह सदस्य संख्या 40 से कम नहीं होनी चाहिये- अनुच्छेद 171


विधानपरिषद के सभी सदस्यों का चुनाव किस प्रकार से होता है- अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणालीके आधार पर एकल संक्रमणीय गुप्त मतदान प्रक्रिया द्वारा


क्या  विधान परिषद में राज्यपाल द्वारा नामित सदस्यों को अदालत में चुनौती दी जा सकती है- नहीं


विधान परिषद के कुल सदस्यों  के कितने भाग  का अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव होता है-


विधानपरिषद सदस्य चुने जाने हेतु न्यूनतम आयु होनी चहिए-30 वर्ष


किसी राज्य में विधानपरिषद का सृजन या उसके समाप्ति किस तरह से की जा सकती है- राज्य विधानसभा द्वारा संकल्प पारित करने पर संसद द्वारा


राज्य विधानमंडल के किस सदन को समाप्त किया जा सकता है किंतु भंग नहीं किया जा सकता- राज्य विधानपरिषद को


राज्य विधानपरिषद अपने सभापति एवं उपसभापति का चुनाव कैसे करती है- अपने सदस्यों के बीच से ही


राज्य विधानपरिषद

  1. एक स्थाई सदन है
  2. प्रति 2 वर्ष पर एक तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त होते हैं
  3. इसके सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष होता है
  4. इसे भंग नहीं किया जा सकता है


For Youtube Video Click Here 


विधानसभा

विधान सभा सदस्य निर्वाचित होने हेतु न्यूनतम आयु सीमा कितनी निर्धारित है- 25 वर्ष


भारत के किसी राज्य की विधानसभा में कम से कम कितने सदस्य हो सकते हैं- 60 (अधिकतम-500)


विधानसभा अध्यक्ष अपने मत का प्रयोग कब करता है- सदन में मत बराबर होने पर निर्णायक मत देने हेतु


राज्य में धन विधेयक किस सदन में प्रस्तुत किया जा सकता है- केवल विधानसभा में


राज्य विधानसभा में कोई भी धन विधेयक  किसकी  संस्तुति के बिना पूर:स्थापित नहीं किया जा सकता- राज्यपाल


राज्य विधानसभा के निर्वाचन का संचालन किसके द्वारा किया जाता है- भारत का निर्वाचन आयोग


किस राज्य में विधानसभा के सर्वाधिक सदस्य संख्या है- उत्तर प्रदेश


राज्य के विधानमंडल के किसी सदस्य के निरर्हता से संबंधित किसी प्रश्न का विनिश्चय करने हेतु अंतिम सत्ता कौन है- राज्यपाल


विधानसभा के विघटन के बाद भी उसका अध्यक्ष कब तक पद पर बना रहता है- विधानसभा के विघटन के बाद गठित विधान सभा की पहली बैठक के ठीक पूर्व तक


यदि किसी राज्य की विधान सभा का स्पीकर पद त्यागना चाहे तो उसे अपना त्यागपत्र किसे देना चाहिए- उपाध्यक्ष को


राज्य सरकार के मंत्रियों के वेतन एवं भत्तों का निर्धारण किसके द्वारा किया जाता है- राज्य विधानसभा द्वारा


राज्य के विधानसभा के सत्रावसान का आदेश किसके द्वारा दिया जाता है- राज्यपाल द्वारा


राष्ट्रीय आपातकाल में  संसद द्वारा विधानसभा का कार्यकाल एक समय में कितनी अवधि हेतु बढ़ाया जा सकता है-1 वर्ष


भारत का एकमात्र राज्य जहां समान सिविल संहिता लागू है- गोवा


राज्य के आकस्मिक निधि की स्थापना हेतु कौन उत्तरदायी है- राज्य विधान मंडल


किसी राज्य में मुख्य सचिव को किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है- उस राज्य के राज्यपाल द्वारा





मुख्यमंत्री 

भारतीय संसदीय व्यवस्था में राज्य (State) का वास्तविक प्रमुख कौन होता है- मुख्यमंत्री


संविधान के किस अनुच्छेद में उल्लेख है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाएगी- अनुच्छेद 164


मुख्यमंत्री की नियुक्ति में राज्यपाल अपने  विवेक अधिकार का प्रयोग कब  कर सकते हैं- जब किसी दल को स्पष्ट बहुमत ना प्राप्त हुआ हो


राज्यपाल अपने व्यक्तिगत फैसले द्वारा मुख्यमंत्री की नियुक्ति कब कर सकते हैं- जब किसी मुख्यमंत्री की कार्यकाल के दौरान मृत्यु हो जाए और उसका कोई उत्तराधिकारी ना हो


संविधान के अनुसार विधानमंडल के किस सदन के सदस्य मुख्यमंत्री बन सकते हैं- दोनों सदन के  सदस्य


संविधान के अनुसार मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितना निश्चित किया गया है-  कार्यकाल निश्चित नहीं है 

विशेष- मुख्यमंत्री राज्यपाल के प्रसादपर्यंत अपने पद पर बने रहते हैं तथापि राज्यपाल उसे  उस समय तक बर्खास्त नहीं कर सकते जब तक विधानसभा में बहुमत प्राप्त है। 


राज्यपाल एवं मंत्रिपरिषद के बीच सेतु का कार्य किसके द्वारा किया जाता है- मुख्यमंत्री द्वारा


मुख्यमंत्री के दायित्व को परिभाषित करने वाला अनुच्छेद कौन सा है- अनुच्छेद 167

भारत में पहली महिला मुख्यमंत्री थी- सुचेता कृपलानी, उत्तर प्रदेश 


राज्य मंत्रिपरिषद की सामूहिक जिम्मेवारी किसके प्रति होती है- संबंधित राज्य विधानसभा के प्रति


किस अनुच्छेद के अनुसार राज्यपाल को सहायता एवं सलाह देने के लिए एक मंत्रिपरिषद होगी- अनुच्छेद 163



 सभी प्रश्‍न GK BUCKET STUDY TUBE  एकदिवसीय नोट्स से लिए गए है। 

इन प्रश्‍नों को GK BUCKET STUDY TUBE  यूटयूब चैनल पर भी देख सकते हैं। 


सभी एकदिवसीय परीक्षाओं हेतु उपयोगी नोट्स जिसे आर्डर कर आप अपने घर पर मंगा सकते हैं। ज्‍यादा जानकारी के लिए 74704-95829 पर संपर्क करें। 

 


No comments:

Post a Comment