GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation. gkbucket, bpsc prelims and mains, bpsc essay, bpsc nibandh, 71th BPSC, bpsc mains answer writing, bpsc model answer, bpsc exam ki tyari kaise kare

Jul 31, 2022

अप्रैल 2022 के Best 100 करेंट अफेयर

 

अप्रैल 2022 के Best 100 करेंट अफेयर

इस पोस्‍ट के माध्‍यम से हम अप्रैल 2022 के Best 100 करेंट अफेयर के बारे में पढ़ेगे जो आनेवाले किसी भी एक दिवसीय परीक्षा के लिए अत्‍यंत उपयोगी है । करेंट अफेयर यूटयूब वीडियो का लिक नीचे दिया गया है।

नीचे दिए गए लिक से आप 2022 के अन्‍य माह के महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को भी आप देख सकते हैं । समय समय पर हमारी टीम द्वारा पोस्‍ट को अपडेट करते हुए नए एवं महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को भी जोड़ा जाता है इसलिए समय-समय पर हमारे वेवसाइट पर विजिट करते रहे । 

मासिक करेंट अफेयर-2022


सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा शिंकू ला दर्रे पर दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग का निर्माण कितने फीट की ऊंचाई पर किया जाएगा? 16,580 फीट

हिमाचल प्रदेश को लद्दाख से जोड़ने वाली इस सुरंग का निर्माण जुलाई 2022 तक आरंभ होगा तथा इस परियोजना को क्रियान्वित करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा प्रोजेक्ट योजक की स्थापना की गई है। 

अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता  इनविक्टस गेम्स-2022  का आयोजन किस देश में सम्‍पन्‍न हुआ? नीदरलैंड

इनविक्टस गेम्स पैरालिंपिक के समान है लेकिन यह घायल और बीमार सैन्य युद्ध के पूर्व सैनिकों और सेवा कर्मियों के लिए आयोजित होता है।

हाल ही में कौन सी फ्लाइट स्वदेशी नेविगेशन प्रणालीगगनका उपयोग करते हुए विमान की लैंडिंग कराने वाली भारत की पहली एयरलाइन बन गई है? इंडिगो

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष जो अप्रैल 2022 में भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहीं? उर्सुला वॉनडेर

अप्रैल 2022 में भारतीय मूल के किस आईटी विशेषज्ञ को अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA  का पहला मुख्य प्रौघोगिकी अधिकारी नियुक्त किया गया? नंद मूल चंदानी

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा किसे चैंपियंस ऑफ द अर्थ लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड‚ 2021 प्रदान किए जाने की घोषणा की गयी? सर डेविड एटनबरो

अप्रैल 2022 में खाद्य सुरक्षा पर विश्व व्यापार संगठन का उच्चस्तरीय सम्मेलन कहां आयोजित हुआ ? जेनेवा

अप्रैल 2022 में जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों से निपटने हेतु छोटे द्वीपीय देशों की मदद करने वाले आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचा गठबंधन में कौन सा देश शामिल हुआ? मेडागास्कर

भारत में प्रति वर्ष सिविल सेवा दिवस कब मनाया जाता है?  21 अप्रैल

फ्रांस स्थित रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्सद्वारा जारी वार्षिक विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2022 में भारत किस स्थान पर रहा? 150वां, वर्ष 2021 में भारत का स्‍थान 142वां था

अमेरिकी प्रशासन द्वारा भारतीय मूल की अमेरिकी राजनयिक रचना सचदेव कोरहोनेन को किस देश में राजदूत नमित किया? माली

22 अप्रैल 2022 को संपूर्ण विश्व में मनाए गएविश्व पृथ्वी दिवसका मुख्य विषय क्या था?  Invest in Our Planet

उल्‍लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस दिवस को International Mother Earth Day के रूप में मनाया गया।

किस भारतीय क्रिकेटर को विजडन 5 'क्रिकेटर्स ऑफ ईयर' 2022 में नामित किया गया? रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उन पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें विजडन क्रिकेटर ऑफ ईयर 2021 की सूची में स्‍थान मिला है।

हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए बीमा योजना को मंजूरी दी गयी? त्रिपुरा
त्रिपुरा सरकार ने प्रिंट, वेब और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संगठनों से जुड़े मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा कवर शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

विक्टर ओर्बन को चौथी बार किस देश के प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है? हंगरी

केंद्र सरकार द्वारा अर्थशास्त्री को नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया? सुमन बेरी

विश्व पृथ्वी दिवस 2022 (World Earth Day) की थीम क्या है? Invest in our planet

अप्रैल 2022 में भारत सरकार के नए प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया? अजय कुमार सूद

विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस किस दिन मनाया जाता है?  21 अप्रैल

भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास धर्म गार्जियन-2022’ कहां सम्‍पनन हुआ ? बेलगाम, कर्नाटक

ऑयल इण्डिया लिमिटेड द्वारा भारत का पहला शुद्ध हरित हाइड्रोजन संयंत्र किस राज्य में स्‍था पित किया गया? असम

अप्रैल 2022 के Best 100 करेंट अफेयर

अप्रैल 2022 में निम्न में से किसे ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड 2021 प्रदान किया गया? नायका कंपनी की संस्थापक फाल्गुनी नायर

अप्रैल 2022 में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा किस देश में एक नए मिशन को खोलने हेतु स्‍वीकृति प्रदान की गयी? लिथुआनिया

क्वार पनबिजली परियोजना का निर्माण किस राज्‍य अथवा केन्‍द्रशासित प्रदेश में किया जाएगा? जम्‍मू कश्‍मीर में चिनाब नदी पर

अप्रैल 2022 में रॉबर्ट गोलोब को किस देश के प्रधानमंत्री के रूप में निर्वाचित किया गया? स्लोवेनिया

पिछले दिनों राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने कितने राज्यों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु एक कृषि आधारित कार्यक्रमजीवाआरंभ किया11 

भारत का पहला डिजिटल वॉटर डेटा बैंक एक्‍वेरियमकहां है? बंगलुरू

अप्रैल 2022 में भारत तथा अमेरिका के बीच चौथा 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद 2022 कहां आयोजित हुआ? वाशिंगटन डीसी

अप्रैल 2022 में संघ लोक सेवा आयोग  के नए अध्यक्ष के रुप में किसने पदभार ग्रहण किया? मनोज सोनी

पिछले दिनों किस देश ने अंतरिक्ष में रूस और चीन के बढ़ते प्रभाव का सामना करने हेतु एक नई डिफेंस स्पेस कमांड एजेंसी की स्थापना की घोषणा की? ऑस्ट्रेलिया

भारत में किस स्‍थान पर कोरोना के नए वैरिएंट XE के पहले मामले की सूचना प्रापत हुई ? मुंबई

IPL के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन बन गए है? ड्वेन ब्रावो

हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा किस दौरे के समय दूध वाणी नामक एक सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया गया जो पशुपालकों को समर्पित देश का पहला सामुदायिक रेडियो स्टेशन है  गुजरात
वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 30 अप्रैल

हाल ही में चीन और किस द्वीप के मध्‍य एक सुरक्षा समझौते सम्‍पन्‍न हुआ? सोलोमन द्वीप

भारत की किस महिला अर्थशास्त्री को पिछले दिनों संयुक्‍त राष्‍ट्र उच्चस्तरीय बोर्ड में शामिल किया गया?जयति घोष

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा देश भर के मंदिरों, अनुष्‍ठानों को लाइव देखने हेतु किस पोर्टल को लॉन्च किया गया है? टेंपल 360

हाल ही में बिम्सटेक समूह का पांचवा शिखर सम्‍मेलन कहां सम्‍पन्‍न हुआ? श्रीलंका

किस राज्य सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं की हिंदी एवं संस्कृत पुस्तक में गीता सार पाठ्यक्रम शामिल करने की घोषणा की गयी? हिमाचल प्रदेश

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के मातृत्व स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस  कब मनाया जाता है? 11 अप्रैल

उल्‍लेखनीय है कि भारत विश्व का पहला देश था जिसने 11 अप्रैल, 2003 को कस्तूरबा गांधी की जयंती पर राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवसकी घोषणा की थी ।

अप्रैल 2022 में कहां पर हेलीकॉप्टर से लांच की जाने वाली उन्नत टैंक रोधी  हेलीनामिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया? लद्दाख

हाल ही में अलेक्जेंडर वुसिच को किस देश के राष्ट्रपति के रूप में पुन: चुना गया है? सर्बिया
सर्बिया लैंडलॉक्ड देश है जो दक्षिण पूर्व यूरोप में स्थित है ।

विश्व मलेरिया दिवस 2022  की थीम क्या है? Harness innovation to reduce the malaria disease burden and save lives (मलेरिया रोग के बोझ को कम करने और जीवन बचाने के लिए नवाचार का उपयोग करे)

हाल ही में तत्‍कालीन भारतीय राष्ट्रपति द्वारा किस INS को प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान किया गया? आईएनएस वलसुरा

हाल ही में निर्यात और प्रदर्शन के लिहाज से राज्‍यों की तैयारी के आकलन हेतु जारी नीति आयोग के निर्यात तत्परता सूचकांक 2021 में कौन सा राज्य प्रथम स्थान पर है? गुजरात

घरेलू उत्पादन को बढ़ाने तथा 2025 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनोल सम्मिश्रण लक्ष्‍य को हासिल करने के लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा एथेनॉल परियोजनाओं हेतु विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण वितरण समय सीमा को कब तक बढ़ाया गया है? 30 सितंबर 2022

भारत की पहली स्टील सड़क का निर्माण कहां पर किया गया ? सूरत

अप्रैल 2022 के अनुसार केंद्रशसित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का कौन जिला प्रधामनंत्री जन आरोग्य योजना-सेहत योजना के तहत 100 प्रतिशत परिवारों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाला देश का पहला जिला बन गया? सांबा

भारत का पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत गांव पल्‍ली गांव किस राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश में स्थित है? जम्‍मू कश्‍मीर

कार्बन तटस्थता का तात्‍पर्य शून्य कार्बन डाइऑक्साइड को प्राप्त करने से है। प्रधानमंत्री द्वारा जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में स्थित पल्ली गांव में निर्मित 500 किलोवॉट का सौर ऊर्जा संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया और इसी के साथ पल्ली गांव देश का पहला कार्बन-तटस्थ पंचायत बन गया।

अप्रैल 2022 में भारतीय वायुसेना द्वारा राष्ट्रीय स्तर का लॉजिस्टिक्स सेमिनारलॉजिस्म वायुकहां आयोजित किया गया? नई दिल्‍ली

अप्रैल 2022 में भारत में उद्यमिता संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु आरंभ किया गया एंटरप्राइज इंडियाकिस मंत्रालय की एक पहल है। सूक्ष्मलघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की एक पहल

वर्ष 2022 में बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्‌स वुमैन ऑफ द ईयर 2021 अवॉर्ड किसे दिया गया ? मीराबाई चानू

अप्रैल 2022 में सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण पर हितधारकों का राष्ट्रीय सम्मेलन कहां आयोजित हुआ? नई दिल्‍ली

मेलबर्न में संपन्‍न फॉर्मूला वन कार रेस ऑस्ट्रेलिया ग्रैंड प्रिक्‍स, 2022 का खिताब किसके द्वारा जीता गया ? चार्ल्स लेक्‍लर्क

स्मार्ट सिटी, स्मार्ट शहरीकरण सम्मेलन 2022 का आयोजन कहां पर आयोजित हुआ? सूरत
अप्रैल 2022 में केंद्र सरकार द्वारा जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के स्थान पर किसे भारत का नया थल सेनाध्यक्ष नियुक्त किया गया? लेफ्टिनेंट जनरल मनोज सी पांडे

स्वाधीनता संग्राम में क्रांतिकारियों के योगदान और औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध विद्रोह प्रदर्शित करनेवाले बिप्लोबी भारत गैलरी का उद्‌घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहां पर किया गया? विक्टोरिया मेमोरियल हॉलकोलकाता

अप्रैल 2022 के Best 100 करेंट अफेयर

देश और समाज की निस्‍वार्थ सेवा हेतु अप्रैल 2022 में पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार किसे प्रदान किए जाने की घोषण की गई? नरेंद्र मोदी

पथ से गौरवविषय के साथ  रक्षा अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी, डेफएक्सपो 2022 का आयोजन कहां किया गया? गांधीनगर

मेन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अध्ययन के अनुसार किस पर्वत पर स्थित दक्षिण कोल हिमनद के तेजी से पिघलने की चर्चा की गयी? माउंट एवरेस्ट

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का एटलस मिशन किसके सर्वेक्षण से संबंधित हैं? निकट पृथ्वी वस्तुएं जैसे उल्का पिण्डों, क्षुद्रग्रह

किसके द्वारा लिखित पुस्तक टॉम्ब ऑफ सैंड अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के लिए अंतिम 6 में चयनित होने वाली पहली हिंदी पुस्तक बनीं? गीतांजलि श्री

यह पुस्तक मूल रूप से हिंदी में रेत समाधि के नाम से प्रकाशित हुई थी। मई 2022 की स्थित के अनुसार  'टॉम्ब ऑफ सैंडकिसी भारतीय भाषा में लिखी पहली पुस्तक बन गई है जिसने अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीता । 

7 अप्रैल, 2022 को संपूर्ण विश्व में मनाए गए विश्व स्वास्थ्य दिवसका थीम क्या था? हमारा ग्रह,हमारा स्वास्थ’’ (Our Planet, Our Health)

अप्रैल 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किस राज्‍य में 7 कैंसर अस्पतालों को राष्ट्र को समर्पित किया? असम

सात कैंसर अस्पताल असम के डिब्रूगढ़कोकराझारबारपेटादरांगतेजपुरलखीमपुर और जोरहाट में बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने परियोजना के दूसरे चरण में बनाए जाने वाले 7 नए कैंसर अस्पतालों का शिलान्यास भी किया।

वर्ष 2022 में भारतीय शहरों में लैंगिक और विकलांगता समावेशन पर राष्ट्रीय सम्मेलनकहां आयोजित किया गया? नई दिल्‍ली

अप्रैल 2022 के अनुसार भारत का कौन शहर वैक्यूम-आधारित सीवर व्‍यवस्‍था वाला देश का पहला शहर बन गया है? आगरा

रेडियो के माध्यम से नेत्रहीन लोगों को शिक्षा संसाधनों और ऑडियोबुक तक निर्बाध पहुंच प्राप्त करने हेतु अप्रैल 2022 में लांच किए गए भारत के पहले रेडियो चैनल का क्या नाम है? रेडियो अक्ष 

किस विषय के साथ 6 अप्रैल  2022 को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया गया? सभी के लिए एक सतत और शांतिपूर्ण भविष्य सुरक्षित करना खेल का योगदान

5 अप्रैल अप्रैल 2022 को 59वां राष्ट्रीय समुद्री दिवसकिस मुख्‍य विषय के साथ मनाया गया? “Sustainable Shipping Beyond Covid-19”

अप्रैल 2022 में केंद्र सरकार द्वारा किसे भारत का नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया? विनय मोहन क्ववात्रा 

अप्रैल 2022 में कविता संग्रहमै तो यहां हूँके लिए किसे वर्ष 2021 के 31वें सरस्वती सम्मान के लिए चुना गया ? प्रो रामदरश मिश्र

भारत और किस देश ने क्वांटम कंप्यूटिंग पर एक वर्चुअल नेटवर्क सेंटर स्थापित करने के निर्णय की घोषणा की? फिनलैंड

किस देश द्वारा परमाणु सक्षम मिसाइल सरमत अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया? रूस

राष्ट्रीय समुद्री दिवस किस दिन मनाया जाता है?5 अप्रैल

पिछले दिनों सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा किस सेवा पोर्टल को लॉन्च किया गया है? ब्रॉडकास्ट सेवा पोर्टल

भारत में सामाजिक- आर्थिक विकास को प्रोत्‍साहन देने हेतु नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा हाल ही में किस योजना को आरंभ किया गया है? अंतर्राष्ट्रीय हवाई संपर्क योजना International Air Connectivity Scheme

लोगों को स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति जागरुक करने के उद्देश्‍य से विश्व स्वास्थ्य दिवस किस दिन मनाया जाता है? 7 अप्रैलवर्ल्ड हेल्थ डे 2022 की थीम 'ऑवर प्लेनेट, ऑवर हेल्थ'

विकास और शांति हेतु अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है? 6 अप्रैल

अप्रैल  2022 में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण और प्रौद्योगिकी कंपनी EKA ने किस शहर में अपनी पहली 9 मीटर शुद्ध इलेक्ट्रिक और शून्य-उत्सर्जन बस EKAE9 लांच किया? पुणे

अप्रैल 2022 में से किस देश ने संचार उपग्रह जोंगजिंग 6D को लॉन्च किया?  चीन

अप्रैल‚ 2022 को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी द्वारा राज्य के 13 नए जिलों के उद्‌घाटन के साथ इन नए 13 जिलों को मिलाकर अब राज्य में कुल जिलों की संख्या कितनी हो गई? 26

अप्रैल  2022 में निम्न में से कौन सा संगठन वन हेल्थ एलायंस में शामिल हुआ? संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम

अप्रैल 2022 में विश्व के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर निर्माण प्लांट को कहां स्थापित करने की घोषणा की गई? तेलंगाना

अप्रैल 2022 में आइसलैंड में संपन्न शतरंज प्रतियोगिता रेक्जाविक ओपन 2022 का खिताब किसके द्वारा जीता गया? रमेश बाबू प्रज्ञानानंद

अप्रैल 2022 में पंजाब के बाघा-अटारी बॉर्डर की तर्ज पर सीमा दर्शन परियोजना के भाग के रूप में कहां भारत-पाकिस्तान सीमा दर्शन स्थल का उद्घाटन किया गया? गुजरात स्थित नडाबेट

अप्रैल 2022 भारत सरकार द्वारा किस राज्य मेंएक स्वास्थ्य (वन हेल्थ)’ पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है?उत्तराखंड

मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र और उस पर निर्भर आजीविकाओं की रक्षा करने हेतु अप्रैल 2022 में भारत के किस राज्य में मैंग्रोव वन के संरक्षण हेतु Apple द्वारा साझेदारी की घोषणा की गयी? महाराष्‍ट्र 

अप्रैल  2022 में किस राज्य अथवा केंद्रशासित प्रदेश ने लोगों को 24× 7 सेवा प्रदान करने के लिए ई-गवर्नेंस पहल के रूप में शिकायत निवारण हेतु जन निगरानी ऐपका शुभारंभ किया? जम्‍मू एवं कश्‍मीर

अप्रैल 2022 में कौन खिलाड़ी IPL में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने वाला ओवरसीज खिलाड़ी बन गया?  ग्लेन मैक्सवेल

न्यूजीलैंड में हुए ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 में फाइनल में विजेता कौन सा देश रहा ? ऑस्ट्रेलिया

प्रत्येक गांव में पुस्तकालय वाला भारत का पहला जिला बना जामताड़ाकिस राज्य में स्थित है? झारखण्ड

भारत की पहली अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद आईडिया लैब किस राज्य में स्थापित की गयी? छत्तीसगढ़

भारत और किस देश की नौसेनाओं के बीच एक द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास वरुण-2022 आयोजित होता है?  फ्रांस

अप्रैल 2022 में आजादी का अमृत महोत्सवके अंतर्गत जगदीशपुर, बिहार स्थित दुलेर मैदान में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम के दौरान भारत ने कितने राष्ट्रीय ध्वज को एक साथ लहराकर विश्व रिकॉर्ड बनाया ? 78,220

2022 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में किस देश ने इंग्लैंड को हराकर 7वीं बार इस खिताब पर कब्ज़ा किया? ऑस्ट्रेलिया

हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा किस राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण के तहत लाभार्थीयों हेतु 5.21 लाख घरों का उदघाटन किया गया? मध्य प्रदेश

भारत और किस देश के मध्‍य समुद्री सुरक्षा सहयोग को बढ़ाते हुए अरब सागर में पांच दिवसीय विशाल नौसेना अभ्यास वरूण समपन्‍न हुआ? फ्रांस

आर्थिक संकट के बीच किस देश में कैबिनेट के सभी 26 मंत्रियों ने एक बैठक में सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया? श्रीलंका

ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला गायक कौन बन गई हैं? अरूज आफताब

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा किस अभियान के तहत कथित कालाबाज़ारी करने वालों के खिलाफ एक अखिल भारतीय अभियान चलाया गया? ऑपरेशन उपलब्ध

उल्‍लेखनीय है कि फरवरी 2022 में आरपीएफ द्वारा ऑपरेशन आहट नाम से मानव तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया गया था।

एम-15 के संबंध में कौन-सा कथन सही है? 15 प्रतिशत मेथेन और 85 प्रतिशत पेट्रोल का मिश्रण है। मेथनॉल तरल रसायन है जिसका सूत्र CH3OH है।

भारत में पहला पोर्टेबल रूफटॉप सोलर सिस्टम कहां स्थापित किया गया है? स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के परिसर में गांधीनगर

अप्रैल 2022 में भारत किस देश के बीच विकेंद्रीकृत घरेलू अपशिष्ट जल प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग पर हस्ताक्षरित एक सहयोग ज्ञापन को मंजूरी प्रदान की है? जापान

भारत का कौन सा राज्य एल-रूट सर्वर प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना है?राजस्‍थान 

महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता हेतु संयुक्त राष्ट्र एजेंसी UN Women के लिए किस देश द्वारा 5,00,000 अमरीकी डॉलर का योगदान दिया गया? भारत

350 टी 20 मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी  ( रोहित शर्मा प्रथम) निम्न में से कौन बन गए हैं? महेंद्र सिंह धोनी

आशा है आप सभी को अप्रैल 2022 के Best 100 करेंट अफेयर की यह शृंखला आप सभी को पसंद आयी होगी । इसी प्रकार अन्‍य माह के करेंट अफेयर आप नीचे के लिंक पर जा कर देख सकते हैं ।  

करेंट अफेयर 2022 


No comments:

Post a Comment