बिहार तथा सभी एकदिवसीय परीक्षाओं की तैयारी हेतु बेहतरीन मंच ।

Aug 1, 2022

मई 2022 के बेस्‍ट करेंट अफेयर

 

मई 2022 के बेस्‍ट करेंट अफेयर

दोस्‍तो, आज इस पोस्‍ट के माध्‍यम से हम मई 2022 के Best  करेंट अफेयर के बारे में पढ़ेगे जो आनेवाले किसी भी एक दिवसीय परीक्षा के लिए अत्‍यंत उपयोगी है ।

इसके अलावा नीचे दिए गए लिक से अन्‍य माह के महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को भी आप देख सकते हैं । समय समय पर हमारी टीम द्वारा पोस्‍ट को अपडेट करते हुए नए एवं महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को भी जोड़ा जाता है इसलिए समय-समय पर हमारे वेवसाइट पर विजिट करते रहे । 

मासिक करेंट अफेयर-2022


“Education: Building Forward, stronger, bolder, better”विषय के साथ मई 2022 में एजुकेशन वर्ल्ड फोरम 2022 का आयोजन कहां सम्पन्न हुआ? लंदन

मई 2022 में भारत ने किस देश के साथ जलवायु कार्रवाई संबंधी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया? संयुक्त अरब अमीरात

दुनिया का सबसे बड़ा साइबर रक्षा अभ्यास लॉक्ड शील्ड्‌स 2022 का आयोजन किस देश द्वारा किया गया? एस्टोनिया

मई 2022 में भारत की किस धाविका द्वारा 100 मीटर की बाधा दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया गया? ज्‍यो‍ति याराजी

अप्रैल 2022 में बिटकॉइन को कानूनी मान्यता देने वाला विश्व का दूसरा देश कौन बना? मध्‍य अफ्रीकी गणराज्‍य

मध्य अफ्रीकी गणराज्य बिटकाइन को कानूनी मंजूरी देने वाला विश्व का दूसरा तथा अफ्रीका महाद्वीप का पहला देश है। उल्‍लेखनीय है कि वर्ष 2021 में बिटकॉइन को कानूनी मंजूरी देने वाला एल-सल्वाडोर दुनिया का पहला देश था।

हाल ही में ग्रीस में आयोजित द वर्ल्ड कैडेट्‌स एंड यूथ रैपिड एंड ब्लिट्‌ज चैंपियनशिप‚ 2022 में भारत के 6 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी अश्वथ कौशिक ने अंडर-8 वर्ग में कौन सा पदक जीतकर इतिहास बनाया? स्‍वर्ण पदक

हाल ही में कश्मीर घाटी में किस नदी से  9वीं सदी की तीन सिरों वाले भगवान विष्णु की मूर्ति  प्राप्त हुई  झेलम नदी

3 मई 2022 को किस विषय के साथ विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2022 में मनाया गया? Journalism under digital siege

किस देश ने हाल ही में परमाणु सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल सरमतका परीक्षण किया?
रूस

15 मई 2022 को किसके द्वारा त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया गया? डा मणिक साहा

‘Developing India as Cruise Hub’  विषय के साथ पहला अतुल्य भारत अंतरराष्ट्रीय क्रूज सम्मेलन 2022 कहां सम्‍पन्‍न हुआ ? मुंबई

मई 2022 में केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया ?निधि छिब्बर

मई 2022 में एलिसाबेथ बॉर्न को किस देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया? फ्रांस

मई 2022 में किस शहर में स्थित नियोबैंक ओपन को भारत का 100वां यूनिकॉर्न बनने का दर्जा प्राप्त हुआ? बंगलुरू

मई 2022 में किसके द्वारा दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली गयी? यून सुक येओल

एंथनी अल्बानीस को हाल ही में किस देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया? ऑस्ट्रेलिया

हाल ही में किस देश ने वर्ष 2022 के अंत तक विश्‍व का सबसे बड़ा पेट्रोलियम अनुसंधान केंद्र का निर्माण करने की घोषणा की? कुवैत

मई 2022 में इस्तांबुलतुर्की में संपन्न आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप‚ 2022 में एकमात्र स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला मुक्केबाज कौन हैं? निखत जरीन

मई 2022 में सहायक प्रौद्योगिकी पर जारी पहली वैश्विक रिपोर्ट किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा जारी की गई? विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनीसेफ

मई 2022 में कोस्टारिका के नए राष्ट्रपति के रूप में किसके द्वारा पदभार ग्रहण किया गया? रॉड्रिगो चावेस रोबल्स

मई 2022 के बेस्‍ट करेंट अफेयर

30 अप्रैल‚ 2022 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा भारत का पहला ग्रीनफील्ड अनाज आधारित एथेनॉल संयंत्र बिहार के किस जिले में स्थापित किया गया है? पूर्णिया

छोटी उम्र के बच्चों के वैक्सीनेशन हेतु सिफारिश की गयी Corbevax वैक्सीन किस कंपनी द्वारा बनाई गई है? बायोलॉजिकल ई

किस संस्थान के शोधकर्ताओं द्वारा कदम’ (Kadam) नाम से भारत के पहले पॉलीसेंट्रिक प्रोस्थेटिक घुटने का निर्माण किया गया ? आई आई टी मद्रास

विश्व आर्थिक फोरम की वार्षिक बैठक मई 2022 में किस देश में आयोजित की गयी? स्विट्जरलैंड

हाल में जारी वैश्विक यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक में भारत किस स्थान पर रहा? 54

हाल ही में किस देश के पुरुष बैडमिंटन टीम ने बैंकॉक में फाइनल में इंडोनेशिया को हराकर पहली बार थॉमस कप का खिताब जीता? भारत, 73 वर्षों के तिहास में भारत पहली बार थामस कम का चैपिंयन बना है ।

आर्थिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? रानिल विक्रमसिंघे

कॉम्बैट एविएटर के रूप में आर्मी एविएशन कॉर्प्स में शामिल होने वाली पहली महिला अधिकारी कौन बन गई हैं? कैप्टन अभिलाषा बराक

कैटलिन नोवाक को किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है? हंगरी

24 मई 2022 को अमेरिकाजापानऑस्ट्रेलिया और भारत के अनौपचारिक रणनीतिक मंच क्वाड के नेताओं का शिखर सम्मेलन कहां पर सम्‍पन्‍न हुआ ? टोक्यो

आतंकवाद एवं हिंसा के खतरों तथा समाज एवं देश पर पड़ने वाले इसके प्रभाव के बारे में सभी वर्गों को जागरुक करने हेतु आतंकवाद निरोधक दिवसकब मनाया जाता है? 21 मई

भारत के तत्‍कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा अनिल बैजल के स्थान पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का नया उपराज्यपाल किसे नियुक्त किया गया? विनय कुमार सक्सेना

मई 2022 में ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया? एंथनी अल्बानीस

मई 2022 में संपन्न UEFA यूरोपा लीग 2021-22 का खिताब किस फुटबॉल क्लब ने जीता? फ्रैंकफर्ट

मई 2022 में किस भारतीय तेज गेंदबाज ने टी-20 क्रिकेट में 250 विकेट ले कर ऐसा करनेवाला पहला भारतीय तेज गेंदबाज बन गया? जसप्रीत बुमराह

मई 2022 में भारत में कहां पर इंटरनेशनल टोमेटो कॉन्क्लेव‚ 2022 का आयोजन किया गया? भोपाल

मई 2022 में वैशाख बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कहां पर भारत अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र का शिलान्यास किया? लुंबिनी

मई 2022 में किस देश में स्थित विश्व के सबसे लंबे सस्पेंशन फुटब्रिज स्काई ब्रिज 721’ जनता के लिए खोला गया? चेक गणराज्य

किस देश को 2022-24 के लिए सर्वसम्मति से एसोसिएशन ऑफ एशियन इलेक्शन अथॉरिटीज के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है? भारत

भारत के दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा मई 2022 में टावरों की स्थापना, फाइबर तारों को बिछाने एवं आगामी 5G रोलआउट को बढ़ावा देने हेतु किस पोर्टल को लॉन्च किया गया? गतिशक्ति संचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कहां पर भारत के सबसे बड़े ड्रोन फेस्टिवल भारत ड्रोन महोत्सव 2022 का उद्घाटन किया गया? दिल्ली

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा भारत के किस राज्य में तंबाकू की खपत को नियंत्रित करने के प्रयासों को ध्यान में रखते हुए 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस पुरस्कार 20222' के लिए चुना गया? झारखंड

निम्न में से किस देश द्वारा India-Nordic Summit 2022 की मेजबानी की गयी ? डेनमार्क

निम्न में से किस देश के शोधकर्ताओं द्वारा चंद्रमा की मिट्टी पर अरबिडोप्सिस थालियाना  प्रजाति के पौधे उगाए गए जिसे हाल ही में पृथ्वी पर लाया गया? अमेरिका

पश्चिम बंगाल कैबिनेट द्वारा राज्यपाल के स्थान पर किसे राज्य के विश्वविद्यालयों का चांसलर बनाने की मंजूरी प्रदान की गयी? मुख्यमंत्री

मई 2022 में शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान ने किस देश के नए राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया? संयुक्त अरब अमीरात

हाल ही में वर्ष 2022-23 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ का नया अध्यक्ष किसे चुना गया? संजीव बजाज

मई 2022 में किस अभयारण्य को राजस्थान के चौथे तथा भारत के 52वें टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित किया गया है?  रामगढ़ विषधारी अभयारण्य

भारत के किस राज्य ने पिछल दिनों अपना पहला स्‍पेसटेक फ्रेमवर्क लांच किया? तेलंगाना

भारतीय वायु सेना एवं नौसेना ने लड़ाकू विमान और नौसैनिक जहाजों को दुश्मन के रडार निर्देशित मिसाइलसे निपटने रक्षा तकनीक CHAFF  के विकास हेतु किससे साथ एक समझौता किया? DRDO

मई 2022 में किसे अमेरिका के व्हाइट हाउस की पहली अश्वेत महिला प्रेस सचिव के रूप में चुना गया? कैरीन जीन पियरे

वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली अश्वेत महिला और LGBTQ  समुदाय की पहली सदस्य है ।

2022 के प्रतिष्ठित यूनेस्को/गिलर्मो कैनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम अवॉर्ड से किसे सम्मानित किया गया? बेलारूसियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्‌स

किस राज्य द्वारा राज्य की विभिन्न जेलों में सजा काट रहे कैदियों के लिए अपनी तरह की पहली योजना जिवहालानामक की ऋण योजना शुरू की गई है? महाराष्ट्र

भारतीय मूल के किस व्यक्ति को मई 2022 में फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयॉर्क के निदेशक मंडल में चुना गया? अरविंद कृष्ण

हाल ही में इमैनुएल मैक्रो को किस देश का पुनः राष्ट्रपति चुना गया? फ्रांस

मई 2022 में किसे भारत का 25 वां मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया? राजीव कुमार

भारत के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कोरीडोर का निर्माण कहां किया जा रहा है ? दिल्‍ली एवं मेरठ के बीच

किस राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों को टैबलेट्‌स प्रदान करने से संबंधित ईअधिगमन योजना आरंभ की गयी ? हरियाणा

मई 2022 में भारत सरकार द्वारा किसे प्रधानमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया? तरुण कपूर

मई 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध खेलते हुए कौन टी20 क्रिकेट में 250 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए है? जसप्रीत बुमराह

IPL-2022 का खिताब किस टीम द्वारा जीता गया ?गुजरात टाइटंस

21 जून को मैसूर, कर्नाटक में मनाए जानेवाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम क्या रखी गयी ? मानवता के लिए योग

विश्व रेड क्रॉस दिवस किस दिन मनाया जाता है? 8 मई

भारत में प्रतिवर्ष किस तारीख को आयुष्मान भारत दिवस का आयोजन किया जाता है? 30 अप्रैल

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 का आयोजन किस शहर में हुआ? बेंगलुरु

वैश्विक स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने तथा कोरोना महामारी के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं तक ग्रामीणों की पहुंच सुनिश्चित करने  में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु किस संगठन द्वारा भारत के 10 लाख आशा कार्यकर्ताओं को 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया? विश्व स्वास्थ्य संगठन

घरेलू उपलब्धता और कीमतों की स्थिरता बनाए रखने के उद्देश्य से किस देश ने 1 जून से चीनी के सीमित निर्यात की अनुमति देने का फैसला लिया ? भारत

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख के रूप मे किसे चुना गया? टेड्रोस एडहनॉम गिब्रेयेसस

भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने इस्तांबुल में विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में थाईलैंड की जिटपॉग जुतामास को परजित कर कौन सा पदक जीता ? स्वर्ण पदक

विश्व खाद्य पुरस्कार 2022 का पुरस्कर किसने जीता? सिंथिया रोसेनज़वेग

मई 2022 में “Education: Building Forward, stronger, bolder, better” थीम के साथ एजुकेशन वर्ल्ड फोरम‚ 2022 का आयोजन किस स्‍थान पर सम्‍पन्‍न हुआ ? लंदन

उल्‍लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा दिल्ली स्कूल के मॉडल को प्रस्‍तुत किया गया।

मई 2022 में 8वां भारत मक्का शिखर सम्मेलन 2022 का आयोजन कहां पर सम्‍पन्‍न हुआ? नई दिल्‍ली

मई 2022 में किसे वर्ष 2022-23 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ का नया अध्यक्ष चुना गया?  संजीव बजाज

हाल ही में किसके द्वारा महिलाओं के लिए विशेष उद्यमिता प्रोत्साहन अभियान समर्थका शुभारंभ किया गया ? सूक्ष्मलघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय

‘‘उच्च गुणवत्ता वाली ब्रिक्स साझेदारी को बढ़ावावैश्विक विकास के लिए एक नए युग की शुरुआतविषय के साथ ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की 8वीं बैठक  किसकी अध्यक्षता में वर्चुअली रूप से आयोजित की गई ? चीन

हाल ही में विश्व के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर निर्माण प्लांट को किस स्‍थान पर स्थापित करने की घोषणा की गई? तेलंगाना

हाल ही में किसके द्वारा शिकायत निवारण के लिए जन निगरानी ऐपको लांच किया गया ? जम्‍मू कश्‍मीर

पिछले दिनों भारतीय नौसेना और किस कमांड द्वारा एंटीशिप ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया गया? अंडमान और निकोबार कमांड

हाल में जारी आंकड़ों के अनुसार निम्‍न में कौन खिलाड़ी आईपीएल में सबसे अधिक बार 12 बार शून्य पर आउट होने वाला ओवरसीज खिलाड़ी बन गया है? ग्लेन मैक्सवेल

हाल ही में दुनिया का सबसे बड़ा साइबर रक्षा अभ्यास Locked Shields, 2022 किस देश द्वारा आयोजित किया गया? एस्‍टोनिया

मई 2022 में स्‍पेन में संपन्न पहले चेसेबल सनवे फॉरमेंटेरा चेस ओपन 2022 किसने जीता? डी गुकेश

‘Developing India as Cruise Hub’ विषय के साथ मई 2022 में हुए पहले अतुल्य भारत अंतरराष्ट्रीय क्रूज सम्मेलन 2022 का आयोजन कहां हुआ? मुम्‍बई

हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया ? निधि छिब्‍बर

मई 2022 में एलिसाबेथ बॉर्न ने किस देश की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया? फ्रांस

जून 2022 में आईआरसीटीसी द्वारा पहली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन किसी देश की सीमा तक परिचालित  किए जाने की योजना है  ? नेपाल

इसके यात्री भारत के महत्‍वपूर्ण स्‍थलों के साथ साथ जनकपुरनेपाल की भी यात्रा कर सकेंगे।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा किसे प्रकृति के संरक्षण, अनुसंधानप्रलेखन और वकालत के प्रति समर्पण हेतु प्रतिष्ठित चैंपियंस ऑफ द अर्थ लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड‚ 2021 प्रदान किए जाने की घोषणा की गयी ? सर डेविड एटनबरो

वर्ष 2022 में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट किस स्‍थान पर संपन्न हुआ? दुबई

किसे वर्ष 2022 के यूनेस्को/गिलर्मो कैनो वर्ल्ड प्रैस फ्रीडम अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया? बेलारूसियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्‌स

2022 में आयोजित पेरिस पुस्तक महोत्सवमें किस देश को मुख्य अतिथि देश के रूप में नामित किया गया था? भारत

पिछले दिनों भारतीय मूल के किस आईटी विशेशज्ञ को अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA का पहला मुख्य प्रौघोगिकी अधिकारी (CTO) नियुक्त किया गया? नंदमूल चंदानी 

तालिबान और अफगान सेना के संघर्ष के दौरान दिवंगत हुए किस फोटोग्राफर को वर्ष 2022 के पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया? दानिश सिद्दीकी

किस देश द्वारा डेफलिंपिक्स 2021 की मेजबानी की गयी जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 16 पदक अपने नाम किये? ब्राजील

किस देश ने मंकीपॉक्स मरीज़ों के लिए 21 दिन का अनिवार्य क्वारंटीन शुरू किया गया तथा ऐसा करने वाला वह पहला देश बन गया?बेल्जियम

नीति आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभारकिसे सौंपा गया है? सुमन बेरी

IBM के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिनको फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयॉर्क के निदेशक मंडल में चुना गया है? अरविंद कृष्ण

वर्ष 2022 में होने वाले कान्स फिल्म महोत्सव में किस देश को कंट्री ऑफ ऑनरके रूप में चुना गया? भारत

भारतीय मूल के किस व्यकति को दूसरी बार 'लंदन बरो ऑफ साउथवार्क' का मेयर चुना गया? सुनील चोपड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और किस देश के चांसलर ओलाफ शोल्ज़ ने हरित एवं सतत विकास साझेदारी की स्थापना हेतु एक संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए गए?जर्मनी

भारतीय भारोत्तोलक हर्षदा शरद गरुड ने यूनान के हेराकलियोन में आयोजित IWF जूनियर विश्व चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीतकर ऐसा करनेवाली पहली भारतीय भारोत्तोलक बन गई हैं? स्वर्ण पदक

रिपोर्टस विदाउट बार्डस द्वारा विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2022 के अनुसार भारत पिछले वर्ष के 142वें स्थान से नीचे उतर कर किस स्थान पर पहुंच गया है? 150वें

हाल में प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किस देश के राष्ट्रपति खतरनाक दिमागी बीमारी 'सेरेब्रल एन्यूरिज्म' (Cerebral Aneurysm) से पीड़ित हैं? चीन

हाल ही में पहला राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलनकहां आयोजित किया गया? तिरुवनंतपुरमकेरल

पिछले दिनों किन दो देशों की नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास बोंगोसागर का तीसरा संस्करण संपन्न हुआ? भारत एवं बांग्लादेश

मई 2022 में आर्गनाइजेशन इंटरनेशनल डेस कंस्ट्रस्टर्स डी ऑटोमोबाइल्स द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत किस देश को पीछे छोड़कर दुनिया का चौथा सबसे बड़ा वाहन बाजार बन गया? जर्मनी

वर्ष 2022 में पहली विदेश यात्रा के क्रम में मई 2022 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की आधिकारिक यात्रा पर रहे जिसमें निम्‍न में कौन सा देश शामिल नहीं है? स्‍वीडन

मई 2022 में मेरकॉम इंडिया सोलर प्रोजेक्ट ट्रैकर के आंकड़ों के अनुसार कौन-सा राज्य 10 गीगावाट सौर क्षमता को पार करने वाला भारत का पहला राज्य बना? राजस्‍थान

मई 2022 में किसे कविता संग्रहके लिए पहलेबांग्ला अकादमी पुरस्कारसे सम्मानित किया गया? ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनकी पुस्तककविता बितानके लिए पहले बांग्ला अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 के संबंधी महत्‍वपूर्ण तथ्‍य

  1. आयोजन स्‍थल- जैन विश्वविद्यालयबंगलुरु
  2. आधिकारिक शुभंकर-वीरा
  3. शीर्ष स्‍थान प्राप्‍तकर्ता- जैन विश्वविद्यालय

मई 2022 में पोप फ्रांसिस द्वारा वेटिकन सिटी में आयोजित एक समारोह में किस भारतीय को मरणोपरांत संत घोषित किया गया? देवसहायम पिल्लई

देवसहायम पिल्लई यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले आम भारतीय है।

कौन भारतीय निजी क्षेत्र में निर्मित किया गया अब तक सबसे बड़ा रॉकेट है।

विक्रम -1

मई 2022 में अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्ट अपस्काईरूट एयरोस्पेसद्वारा  भारत के पहले निजी तौर पर निर्मित रॉकेट विक्रम-1 के तीसरे चरण का सफल परीक्षण किया गया जिसको कलाम 100नाम दिया गया।

मई 2022  में निम्‍न में कौन सा खिलाड़ी आईपीएल में 700 चौके लगाने वाला पहला खिलाड़ी बन गया? शिखर धवन

भारत का पहला खादी उत्कृष्टता केंद्र कहां स्थापित किया गया है?  नई दिल्ली

मई 2022 में फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व के10 उच्च भुगतान पाने वाले एथलीटों की सूची 2022 में किस खिलाड़ी को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ? लियोनल मेसी

मई 2022 में अमेरिका में आयोजित साउंड रनिंग ट्रैक मीट में किस भारतीय एथलीट ने 5000 मीटर दौड़ स्पर्धा में 30 वर्ष पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा? अनिनाश साबले

मई 2022 में शोधार्थियों एवं पर्यवेक्षकों की मदद हेतु किसके द्वारा शोध चक्रपहल शुरूआत की गई? विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी)

मई 2022 में केंद्र सरकार द्वारा किसे प्रधानमंत्री का नया निजी सचिव नियुक्त किया गया? विवेक कुमार

मई 2022 में ग्वांगजू, दक्षिण कोरिया में संपन्न हुंडई तीरंदाजी विश्व कप (स्टेज 2) 2022 में भारत ने कुल कितने पदक जीत कर पदक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया? 5  

इस प्रतियोगिता में पुरुषों की कम्पाउंड टीम स्पर्धा में भारतीय टीम ने फ्रांस की टीम को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।

मई 2022 में भारत में सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में मिसेज यूनाइटेड नेशंस वर्ल्ड 2021-22 का खिताब किसने जीता? प्रियंका जुनेजा

इंग्लैंड में संपन्न विश्व स्नूकर चैंपियनशिप‚ 2022 का खिताब किसने जीता है? रोनी ओ सुलिवान

बैंकॉकथाइलैंड में संपन्न पुरुषों की बैडमिंटन टीम प्रतियोगिता थॉमस कप और महिलाओं की बैडमिंटन टीम प्रतियोगिता उबेर कप‚ 2022 का खिताब किसने जीता? भारत और दक्षिण कोरिया

मई 2022 के अनुसार कौन-सी खेल टीम विश्व की सबसे महंगी खेल टीम बन गयी? चेल्‍सी                   

मई 2022 में महाराष्ट्र में संपन्न महिला टी-20 चैलेंज 2022 का खिताब किस टीम ने जीता? सुपरनोवाज


मई 2022 के बेस्‍ट करेंट अफेयर को आप इस पोस्‍ट में पढ़ सकते हैं जो आने वाले सभी एकदिवसीय परीक्षाओं हेतु अत्‍यंत उपयोगी है । इसमें बेस्‍ट प्रश्‍नों को चुना गया है जो सामान्‍यत: प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं । आप यूटयू वीडियो द्वारा भी इसे GK BUCKET STUDY TUEB पर देख सकते हैं ।


 

No comments:

Post a Comment