Jul 10, 2022

भूगोल BPSC मुख्य परीक्षा (वैकल्पिक विषय)

 

BPSC भूगोल वैकल्पिक विषय मुख्य परीक्षा के पूछे गए प्रश्न
 
66th BPSC Optional Geography Question Paper 

खण्ड - I

प्रश्न संख्या 1.

a)    प्लेट विवर्तनिकी क्या है? प्लेट संचलन कैसे भूपटल में बदलाव लाता है ?

b)    शुष्क पर्यावरण के अपरदन और निक्षेपण भू-आकृतियों का वर्णन करें।

 

प्रश्न संख्या 2.

a)    विभिन्न प्रकार के वाताग्र और उनसे संबंधित मौसम का विवरण दें।

b)    जलचक्र क्या है? इस चक्र के विभिन्न अवयव मिलकर कैसे काम करते हैं?

 

प्रश्न संख्या 3.

a)    विश्व की प्रमुख महासागरीय धाराएँ कौन-सी है? उत्तरी अटलांटिक प्रवाह और लैब्राडोर धारा का तटीय क्षेत्रों की जलवायु पर प्रभाव की तुलना और अन्तर बताएँ।

b)    पारिस्थितिक सन्तुलन और असन्तुलन से आप क्या समझते हैं? भूमण्डलीय पारिस्थितिक असन्तुलन में योगदान देने वाले तत्वों का वर्णन करें।

 

प्रश्न संख्या 4.

a)    भूगोल में विरोधाभास और द्वैतवाद से आप क्या समझते से हैं?

b)    व्यवहारवादी भूगोल की मुख्य विशेषताओं का वर्णन करें।

 

प्रश्न संख्या 5.

a)    विश्व में मानव नस्लों की विशेषताओं और उनके भौगोलिक वितरण का वर्णन करें।

b)    विश्व में नगरीय फैलाव और वृद्धि से सम्बन्धित कौन-सी समस्याएँ हैं?

 

प्रश्न संख्या 6.

a)    संघवाद क्या है? भू-सांस्कृतिक विविधताओं वाले देश में सफलतापूर्वक शासन के लिए इसकी आवश्यकता क्यों है?

b)    व्हिलिसी द्वारा विश्व को कृषि प्रदेशों में वर्गीकृत करने का आधार क्या है?

  

खण्ड - II

प्रश्न संख्या 7.

a)    भारत के मुख्य भूप्राकृतिक खण्ड कौन से हैं? हिमालय की विभिन्न श्रेणियों और धरातलीय कृतियों का वर्णन करें।

b)    भारत में जनजातीय जनसंख्या के भौगोलिक वितरण का विवरण दें।

 

प्रश्न संख्या 8.

a)    भारतीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन का क्या महत्त्व है?

b)    भारत के वन आधारित मुख्य उद्योग तथा उनके भौगोलिक वितरण का विवरण दें।

 

प्रश्न संख्या 9.

a)    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की भारत में सड़क निर्माण और रखरखाव में क्या भूमिका है?

b)    पिछले तीन दशक में भारत के नगरों में गन्दी बस्तियों का फैलाव क्यों हुआ? ये नगरीय पर्यावरण को कैसे प्रभावित कर रहे हैं?


प्रश्न संख्या 10.

a)    भारत में विकास स्तर में प्रादेशिक असमानता के मुख्य कारण क्या हैं?

b)    भारत-चीन सीमा विवाद मुद्दे पर चर्चा करें।

 

प्रश्न संख्या 11.

बिहार में कृषि भूमि उपयोग और फसल प्रणाली की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं? प्रदेश की कृषि समस्याओं का विश्लेषण करें।

 

प्रश्न संख्या 12.

a)    बिहार में औद्योगिक पिछड़ेपन के कारण और परिणाम पर प्रकाश डालें।

b)    बिहार देश में सबसे कम शहरीकृत राज्यों में क्यों शामिल है?


65वीं BPSC Optional Geography Question Paper 


खंड-I

प्रश्न संख्या 1.

'अपरदन चक्र' के सम्बन्ध में डेविस और पेंक के विचारों का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत कीजिए ।

 

प्रश्न संख्या 2.

a)    कोपेन के विश्व के जलवायु के वर्गीकरण का विवरण दीजिए एवं इसके गुण-दोषों को बताइए ।

b)    हिन्द महासागर की तलहटी के उच्चावचन का वर्णन कीजिए ।

 

प्रश्न संख्या 3.

a) विश्व की मृदाओं का एक सामान्य वर्गीकरण प्रस्तुत कीजिए तथा उनकी विशेषताओं को संक्षेप में बताइए ।

b) पारिस्थितिकी तंत्र पर मानव के प्रभाव की विवेचना कीजिए तथा पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के उपाय सुझाइए ।

 

प्रश्न संख्या 4.

नियतिवाद एवं संभववाद के विकास के कारणों एवं परिणामों का मूल्यांकन कीजिए ।

 

प्रश्न संख्या 5.

a)    विश्व के प्रमुख सांस्कृतिक प्रदेशों की विशेषताओं का वर्णन कीजिए ।

b)    भारत से उदाहरण देकर नगरीय प्रभाव के क्षेत्रों को समझाइए |

 

प्रश्न संख्या 6.

a)    सीमान्तों, सीमाओं तथा बफर क्षेत्र की विशेषताओं का, उदाहरण देते हुए, विश्लेषण कीजिए ।

b)    उद्योगों के स्थानीयकरण के लिए उत्तरदायी कारकों की विवेचना कीजिए ।

 

खण्ड-II

प्रश्न संख्या 7.

a)    क्या भारतीय मानसून की उत्पत्ति एवं क्रियाविधि इसकी परिवर्तनशील एवं अविश्वसनीय प्रकृति के लिए उत्तरदायी हैं ? विवेचना कीजिए ।

b)    भारत में जनसंख्या के असमान वितरण की व्याख्या कीजिए ।

 

प्रश्न संख्या 8.

a)    भारत में हरित क्रांति के परिणामों की विवेचना कीजिए ।

b)    भारत के प्रमुख औद्योगिक प्रदेशों का विवरण दीजिए ।

 

प्रश्न संख्या 9.

a)    भारत में आन्तरिक जल परिवहन के विकास पर प्रकाश डालिए ।

b)    बिहार में पायी जाने वाली ग्रामीण बस्तियों के वितरण प्रतिरूप का वर्णन कीजिए ।

 

प्रश्न संख्या 10.

a)    भारत में प्रादेशिक विकास में क्षेत्रीय असमानताएँ क्यों हैं?

b)    अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं पर भारत की क्या समस्याएँ हैं ?

 

प्रश्न संख्या 11.

बिहार को प्रमुख भौतिक प्रदेशों में बाँटिए तथा किसी एक प्रदेश का विस्तृत वर्णन कीजिए ।

 

प्रश्न संख्या 12.

बिहार में जनजाति जनसंख्या की समस्याओं का उल्लेख कीजिए तथा इनके समाधान के लिए राज्य के द्वारा उठाए जा रहे कर्मों की विवेचना कीजिए ।


64वीं BPSC Optional Geography Question Paper 

खण्ड – I

प्रश्न संख्या 1.

प्लेट विवर्तनिकी का सटीक परीक्षण कीजिए तथा उसका भूपुष्ठ के प्रमुख भूकम्पों के उत्क्रांति से संबंध स्पष्ट कीजिए ।

 

प्रश्न संख्या 2.

a)    वायुराशियाँ तथा वाताग्र की संकल्पनाएं स्पष्ट कीजिए। चक्रवात की निर्मिति में वाताग्र का योगदान कितने हद तक होता हैस्पष्ट कीजिए।

b)    समुद्र निक्षेप के प्रमुख स्रोत और उनका समुद्र पृष्ठभाग पर खड़ा वितरण स्पष्ट कीजिए।


प्रश्न संख्या 3.

a)    मृदा उत्पत्ति में लिप्त घटकों और मृदा के जागतिक वितरण में उनकी भूमिका की चर्चा कीजिए।

b)    मानसून वन जीवोम की मुख्य पारिस्थितिक विशेषताएं स्पष्ट कीजिए।

 

प्रश्न संख्या 4.

भूगोल में मात्रात्मक तथा व्यवहारात्मक क्रांतियों को सटीक तुलना कीजिए तथा विषय के विकास में उनकी भूमिका का परीक्षण कीजिए।

 

प्रश्न संख्या 5.

a)    जनसांख्यिकीय संक्रमण क्या हैइसका जागतिक जनसंख्या वितरण पर कैसे असर हुआ है?

b)    नगरों की आंतरिक संरचना को नियंत्रित करने वाले घटकों को चर्चा कीजिए।

 

प्रश्न संख्या 6.

a)    केंद्र स्थल तथा उपांत स्थलदोनों संकल्पनाओं में क्या अंतर हैआज के जग में इनका क्या मूल्य है?

b)    समकालीन जागतिक व्यापार प्रतिरूप का संक्षिप्त स्पष्टीकरण कीजिए।     

 

खण्ड - II

 प्रश्न संख्या 7.

a)    भारत के मृदा वितरण का सक्षिप्त वर्णन कीजिए।

b)    क्षेत्रीय विविधताओं के साथ भारत की जनसंख्या की समस्याओं का परीक्षण कीजिए।

 

प्रश्न संख्या 8.

a)    भारत की मुख्य पारिस्थितिक समस्याओं की चर्चा कीजिए तथा उनके उपाय योजनाओं की प्रभावशीलता का परीक्षण कीजिए।

b)    भारत में सिंचाई और फसलों को गहनता में संबंध स्पष्ट कीजिए।

 

प्रश्न संख्या 9.

a)    भारत में कृषि आधारित उद्योगों का स्थानीकरण नियंत्रित करने वाले घटकों की चर्चा कीजिए।

b)    भारत में ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के बाजार केंद्रों की भूमिका स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न संख्या 10.

a)    बिहार की नगरी विकास समस्याएं स्पष्ट कीजिए और उन पर काबू पाने के लिए उपाय योजना सुझाइए।

a)    हिंद महासागर क्षेत्र का भू-राजनैतिक महत्व स्पष्ट कीजिए।

 

प्रश्न संख्या 11.

बिहार के प्रादेशिक विकास समस्याओं की चर्चा कीजिए तथा इस परिस्थिति में सुधार लाने के लिए उपाय योजना सुझाइए।

 

प्रश्न संख्या 12.

बिहार का कृषि प्रतिरूप स्पष्ट कीजिए तथा इस प्रतिरूप के उत्तरदायी घटकों को चर्चा कीजिए।





No comments:

Post a Comment