69 bpsc mains, bpsc pre and mains exam ki tayari, bihar daroga and other exams

Aug 5, 2022

नवम्‍बर 2021 के बेस्‍ट 100 करेंट अफेयर

नवम्‍बर 2021 के बेस्‍ट 100 करेंट अफेयर


आज के पोस्‍ट नवम्‍बर 2021 के बेस्‍ट करेंट अफेयर संबंधी प्रश्‍नों को देखेंगे जो प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अत्‍यंत उपयोगी है । इसके अलावा नीचे दिए गए लिक से अन्‍य माह के महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को भी आप देख सकते हैं ।समय समय पर हमारी टीम द्वारा पोस्‍ट को अपडेट करते हुए नए एवं महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को भी जोड़ा जाता है इसलिए समय-समय पर हमारे वेवसाइट पर विजिट करते रहे । 

मासिक करेंट अफेयर-2021

नवंबर 2021 में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा किस ओलंपिक पदक विजेता महिला खिलाड़ी के गांव में मेगा हैंडलूम क्लस्टर स्थापित करने की घोषणा की?सेखोम मीराबाई चानू

पिछले दिनों अमेरिकी सीनेट द्वारा राष्ट्रीय औषधि नियंत्रण नीति के निदेशक की ज़िम्मेदारी किसे सौंपी गयी है? राहुल गुप्ता

भारतीय खाद्य निगम द्वारा खाद्यान्न के नमूनों के घरेलू परीक्षण हेतु अपनी पहली अत्याधुनिक प्रयोगशाला किस राज्य में स्थापित की गई है? हरियाणा

नवंबर 2021 में किस देश ने अपना पहला पृथ्वी विज्ञान उपग्रह गुआंगमु लांच किया है? चीन 

भारतीय सेना में ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? वीर चक्र

नवंबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदरनाथ में किस प्रसिद्ध गुरु की प्रतिमा का अनावरण किया? आदि शंकराचार्य

नवंबर 2021 में किस संस्था द्वारा बीटिंग द हीट: ए सस्टेनेबल कूलिंग हैंडबुक फॉर सिटीज नामक रिपोर्ट को प्रकाशित किया गया है? संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम

नवंबर 2021 में अंतरिक्ष में चलने वाली पहली चीनी महिला अंतरिक्ष यात्री कौन बनीं ? वांग यापिंग

14 जनवरी से 5 फरवरी‚ 2022 तक आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्वकप‚ 2022 का आयोजन किस देश में किया जाएगा? वेस्टइंडीज

किस राज्य में राज्य की पूरी आबादी के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न उपलब्ध कराने हेतु एक महत्वाकांक्षीदुआरे राशनयोजना शुरू की गई है? पश्चिम बंगाल

पिछले दिनों बैटमिंटन विश्व महासंघ ने निम्न में से किसे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार  से सम्मानित किया है? प्रकाश पादुकोण

नवंबर 2021 में केंद्रीय मत्स्य पालनपशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला द्वारा भारत का पहला मत्स्य पालन व्यवसाय इन्क्यूबेटर कहां स्थापित किया? गुरुग्राम

नवंबर‚ 2021 में गृह मंत्रालय ने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार के कल्याण तथा समाधान हेतु किस राज्य या संघशासित प्रदेश में राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड स्थापित करने को मंजूरी दी ? लद्दाख

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन यानी International Solar Alliance में शामिल होने वाला 101वां सदस्य देश कौन है? अमेरिका

नवंबर‚ 2021 में निम्न में से कौन युवा शतरंज खिलाड़ी भारत का 72वां ग्रैंडमास्टर बना? मित्राभ गुहा

किस समाजसेवी संस्था को वर्ष 2021 के 'इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार' हेतु चयनित किया गया? प्रथम

देश की सांस्कृतिक विरासत के दर्शन कराने हेतु केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने किन ट्रेनों को चलाने की घोषणा की? भारत गौरव ट्रेन

नवंबर 2021 में केंद्र सरकार द्वारा किसे देश का अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया ? वाइस एडमिरल आर.हरि कुमार

नवंबर 2021 में किसे यूएन वूमेन पुलिस ऑफिसर ऑफ द ईयर 2021 पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई? सांग्या मल्ला

हाल में केंद्रीय विद्युत मंत्रालय और ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा जारी ऊर्जा दक्षता सूचकांक 2020 में किस राज्य ने में प्रथम स्थान प्राप्त किया? कर्नाटक

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर क्या रखे जाने की घोषणा की गयी? टंट्या मामा

नवंबर‚ 2021 में किसे भारतीय क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है? राहुल द्रविड़

नवंबर 2021 को कौन अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज बन गया?   मार्टिन गुप्टिल

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आम बोलचाल वाले वाक्य सीखने में मदद वाले किस ऐप को लॉन्च किया है? संगम ऐप

नवंबर 2021 में संपन्न 22 वीं एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप‚ 2021 में भारत की ओर से किसने एकमात्र स्वर्ण पदक जीता? ज्योति सुरेखा वेन्नम

निम्न में से किस राज्य को भारत का सर्वश्रेष्ठ समुद्री राज्य का पुरस्कारप्रदान किया गया? आंध्र प्रदेश

नवंबर‚ 2021 में किस भारतीय को अंतरराष्ट्रीय विधि आयोग में निर्वाचित किया गया? प्रो. बिमल पटेल

ICC टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हराकर किसने अपना पहला T20 वर्ल्ड कप 2021 जीता? ऑस्ट्रेलिया

स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री जिसे पद संभालने के कुछ ही घंटे बाद इस्तीफा देना पड़ा? मेगडालेना एंडरसन

नवंबर 2021 में कहां पर राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व-2021 का आयोजन हुआ? झांसी

इंटरपोल के अध्यक्ष निम्न में से कौन बने हैं? अहमद नसीर अल रायसी

नवंबर 2021 में उच्चतम न्यायालय द्वारा पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के किस पूर्व न्यायाधीश को लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच की निगरानी के लिए नियुक्त किया? राकेश कुमार जैन

पिछले दिनों भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI ने भारत सरकार से किस बिल से छूट की मांग की है? व्यक्तिगत डाटा संरक्षण बिल

भारत ने मालदीव और किस देश के साथ मिलकर द्विवार्षिक त्रिपक्षीय तटरक्षक अभ्यास दोस्ती के 15वें संस्करण का आयोजन मालदीव में किया? श्रीलंका

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 2022 की मेजबानी किस देश को सौपी गयी है? मिस्त्र

भारत का पहला खाद्य सुरक्षा संग्रहालय कहां बनाया गया है? तंजावुर

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 53 मैच में 100 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी कौन बन गए हैं? राशिद खान

 

नवम्‍बर 2021 के बेस्‍ट 100 प्रश्‍नों को आप पढ़ रहे हैं जो आनेवाले किसी भी परीक्षा हेतु अत्‍यंत उपयोगी है । अन्‍य माह के बेस्‍ट करेंट अफेयर आप मेनु में जाकर पढ़ सकते हैं ।

नवंबर‚ 2021 को किस राज्य में कैसर हिन्द को राज्य तितली के रूप में मान्यता दी गयी? अरुणाचल प्रदेश

किस राज्य द्वारा भारत की पहली साइबर तहसील बनाने के प्रस्ताव को पास किया गया? मध्य प्रदेश

नवंबर‚ 2021 को किड्स राइट फाउंडेशन द्वारा किसे अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया? विहान एवं नव अग्रवाल

सुशासन को बढ़ावा देने हेतु  भारत सरकार ने मंत्रीपरिषद के सभी 77 मंत्रियों को कितने समूहों में बांटा है08 समूह 

भारतीय रेलवे द्वारा किस राज्य में दुनिया का सबसे ऊंचा, 141 मीटर ऊंचा रेलवे ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है? मणिपुर

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा हालिया जारी रिपोर्ट के अनुसार लॉजिस्टिक प्रदर्शन सूचकांक में किस राज्य को प्रथम स्थान मिला है? गुजरात

दिसंबर‚ 2021 में इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का सातवां संस्करण कहां आयोजित किया जाएगा? पणजी

नवंबर 2021 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस तिथि को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित करने को मंजूरी दी? 15 नवंबर

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के पहले समलैंगिक जज बनने को लेकर किसे अपनी मंजूरी  दी है?  सौरभ कृपाल

ट्विटर के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO किसे नियुक्त किया गया है?  पराग अग्रवाल

नवंबर‚ 2021 में कौन सा देश 101 वें सदस्य के रूप में अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल हुआ?  अमेरिका

हाल ही में किसे नेल्सन मंडेला शांति पुरस्कार (पार्श्व गायन और एक्टिंग के लिए) डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया?  आदित्य नारायण

भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनी हैं?  हर्षवंती बिष्ट

नवम्बर 2021 में किस राज्य द्वारा टिश्यू कल्चर-आधारित बीज आलू नियम‚ 2021’ को मंजूरी प्रदान की?  पंजाब

नवंबर 2021 में बेलग्रेडसर्बिया में संपन्न अंडर-23 महिला विश्व कुश्ती चैंपियनशिप‚ 2021 में किस भारतीय महिला पहलवान ने रजत पदक जीता? शिवानी पवार

हाल ही में हिंदी की किस प्रख्यात लेखिका का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? मन्नू भंडारी 

फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन निम्न में से किस देश में होगा? कतर

अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक फेडरेशन का अध्यक्ष किसे चुना गया है? मोरिनारी वातानाबे

तेलंगाना के किस गांव को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव चुना गया है? पोचमपल्ली

चर्चा में रही सनराइज ओवर अयोध्या : नेशनहुड इन अवर टाइम्सके लेखक कौन हैं?  सलमान खुर्शीद

दिल्ली स्थित रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान यानी IDSA का नाम किसके नाम पर रखने की घोषणा की गयी? मनोहर पर्रिकर

दीपोत्सव के मौके पर 03 नवंबर 2021 को अयोध्या में एक साथ कितने दीप जलाने का रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड में दर्ज हुआ?  9,41,551

नवंबर‚ 2021 में जर्मनवाचन्यू क्लाइमेट इंस्टीट्यूट एवं क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क द्वारा संयुक्त रूप से जारी जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक यानी  Climate Change Performance Index 2022 में भारत किस स्थान पर है? 10वें

आईसीसी क्रिकेट समिति का अध्यक्ष बनाया गया है? सौरव गांगुली

नवंबर 2021 में BCCI ने किसे राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का प्रमुख बनाया है?  वीवीएस लक्ष्मण

अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस यानी International Students Day कब मनाया जाता है?  17 नवंबर

कश्मीर की 13 वर्षीय तजामुल इस्लाम ने किस देश में आयेाजित विश्व किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप अंडर-14 में स्वर्ण पदक जीता है। मिस्र

नवंबर‚ 2021 के मध्य त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास सिटमेक्स-2021’ कहां आयोजित हुआ? अंडमान सागर

हाल ही में किस शहर को यूनेस्को की क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल किया गया? श्रीनगर

नवंबर 2021 में किस रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर कमलापति रेलवे स्टेशन किया गया? हबीबगंज रेलवे स्टेशन

भारत का पहला घास संरक्षण क्षेत्र कहां बनाया गया है?  रानीखेत

नवंबर 2021 में केरल में कहां पर नोरोवायरस के पहले मामले की पुष्टि हुए है?  वायनाड

किस राज्य ने जलवायु अनुकूल विकास के उद्देश्य से जलवायु परिवर्तन घोषणापत्र को मंजूरी दी है? अरुणाचल प्रदेश

कर्नाटक की आदिवासी महिला तुलसी गौड़ा को पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य हेतु किस अवार्ड से सम्मानित किया गया? पद्मश्री

राज्यसभा के नए महासचिव नियुक्त किया गया? प्रमोद चंद मोदी

नवंबर 2021 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा किस देश की सेना के चीफ ऑफ द आर्मी स्टॉफ जनरल प्रभुराम शर्मा को भारतीय सेना के जनरल की मानक उपाधि प्रदान की? नेपाल

नवंबर 2021 में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के वैश्विक सद्भावना राजदूत किसे नामित किया गया? डेनियल ब्रुहल

नवंबर 2021 में लांच ई अमृत पोर्टल का संबंध किससे हैं? इलेक्ट्रिक वाहन

नवंबर 2021 में किन देशों की सेनाओं के बीच युद्धाभ्यास शक्ति 2021 का आयोजन हुआ?  भारत एवं फ्रांस

हाल ही में रेलवे बोर्ड द्वारा  किसे बंद करने का निर्णय लिया गया? RISDC

कर्नाटक सरकार द्वारा मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र का नाम बदलकर क्या कर दिया है?  कित्तूर कर्नाटक

हाल ही में महाराष्ट्र में कहां पर भारत की पहली राज्य सरकार के स्वामित्व वाली वन्यजीव डीएनए परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया? नागपुर

हाल ही में किस राज्य के प्रसिद्ध रटौल आम को भौगोलिक संकेतक दिया गया?  उत्तर प्रदेश

हाल ही में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा कहां से भारत के पहले मानवयुक्त मिशन समुद्रयान का शुभारंभ किया गया? चेन्नई

हाल ही में वर्ष 2021 में किसे जर्मन बुक ट्रेड के शांति पुरस्कार के लिए चुना गया?  त्सित्सी डैंगारेम्बगा

शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस मनाया जाता है?  10 नवंबर

विद्युत मंत्रालय द्वारा हाल में जारी राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक में किस राज्य को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?  कर्नाटक

नवंबर 2021 में किसे वर्ष 2021 का प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई? डेमन गलगुट (Damon Galgut)

ग्लोबल ड्रग पॉलिसी इंडेक्स 2021 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है? 18वां स्थान

नवम्बर 2021 में जारी सूची में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 में कितने खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई? 12 खिलाड़ी


यह थे नवम्‍बर 2021 माह के बेस्‍ट लगभग 100 प्रश्‍नों  का संग्रह जो आशा करता हूँँ आपको अच्‍छा लगा होगा । इसी प्रकार वर्ष 2022 के प्रश्‍नों को आप नीचे के लिंक पर जाकर देख सकते हैं । 

2022 मासिक करेंट अफेयर 


  

No comments:

Post a Comment