GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation. gkbucket, bpsc prelims and mains, bpsc essay, bpsc nibandh, 71th BPSC, bpsc mains answer writing, bpsc model answer, bpsc exam ki tyari kaise kare

Aug 5, 2022

अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण नियम एवं सिद्धांत

 

अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण नियम एवं सिद्धांत


किसी देश में घटिया तथा बढ़िया दो प्रकार की मुद्राएं एक साथ प्रचलन में है तो घटिया मुद्रा बढ़िया मुद्रा को प्रचलन से बाहर कर देती है यह किसका नियम है- ग्रेशम का नियम

उत्पत्ति ह्रास नियम पर आधारित अन्य  प्रमुख नियम कौन कौन से हैं- रिकार्डो का लगान सिद्धांत, सीमांत उत्पादकता सिद्धांत तथा माल्थस का जनसंख्या सिद्धांत

कृषि क्षेत्र में उत्पत्ति ह्रास नियम शीघ्रता से लागू होने का एक प्रमुख कारण है- कृषि क्षेत्र में श्रम विभाजन का अभाव होना

पूर्ति स्वयं अपने मांग उत्पन्न करती है (Supply creates its own demand) यह किसका नियम है- सेका बाजार नियम

सेका बाजार नियम किस पर लागू होता है- वस्‍तु विनिमय एवं मुद्रा विनिमय दोनों पर

'से' के अनुसार जिस अनुपात में पूर्ति बढ़ती या घटती है उसी अनुपात में ही उत्पादन के साधनों की क्रय शक्ति और मांग भी बढ़ती घटती है। इस प्रकार मांग और पूर्ति  हमेशा एक दूसरे के बराबर होती है।

आय में बदलाव के साथ उपभोग में बदलाव को क्या कहा जाता है- उपभोग की सीमांत प्रवृत्ति

किसके अनुसार किसी परिवार की आय वृद्धि होने पर उसके खानपान  की वस्तुओं पर खर्च का प्रतिशत कम हो जाता है-ऐंगल का सिद्धांत

निम्न कोटि की वस्तुएं जिनके मूल्य में वृद्धि होने पर मांग बढ़ जाती है तथा मूल्य में कमी होने पर मांग में कमी आ जाती है क्या कहलाती है- गिफिन वस्तुएं

सिद्धांत

प्रतिपादक

बिग पुश थ्योरी

आर रॉडन

उपभोक्ता की बचत

अल्फ्रेड मार्शल

न्यूनतम त्याग सिद्धांत

जे एस मिल

अधिकतम समाज कल्याण

डाल्टन पीगू

प्रबल धक्का सिद्धांत

रोजस्टीन रोडॉन

गरीबी का दुष्चक्र सिद्धांत

 

रेगनर नर्क्स

प्रच्छन्न बेरोजगारी सिद्धांत

संतुलितविकास का सिद्धांत

विकास का सिद्धांत

दादा भाई नैरोजी

प्लानिंग एंड दी पुअर

बी एस मिन्हास

स्टेटेज ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ

रोस्टोव

क्षतिपूरक राजकोषीय सिद्धांत

जॉन मेनार्ड कीन्स

टोबिन कर

जेम्स टोबिन

व्यय कर

केल्डार

कर देय क्षमता सिद्धांत

क्लार्क

इष्टतम करारोपण सिद्धांत

आर्थर लैफर

जीरो बेस बजटिंग

पीटर पायर

नकदी लेन देन सिद्धांत

फिशर

उत्पादन के साधनों तथा उत्पाद की मात्रा के तकनीकी संबंध को किसके द्वारा प्रकट किया जाता है- उत्पादन फलन द्वारा

जब कुल उत्पादन अधिकतम होता है तो सीमांत उत्पादकता होती है- शून्य

औसत तथा सीमांत उत्पाद वक्र एक दूसरे को कहां पर काटते हैं- उस स्थान पर जहां औसत उत्पाद अधिकतम होता है

समाज में धन के असमान वितरण पर मांग होती है- बेलोचदार

आवश्यक वस्तुओं की मांग

बेलोचदार

आरामदायक वस्तुओं की मांग

लोचदार

विलासितापूर्ण वस्तुओं की मांग

अत्यधिक लोचदार

किसी वस्तु के स्थानापन्न उपलब्ध होने पर मांग होती है- लोचदार

किसके सिद्धांत के अनुसार मुद्रा का परिमाण ही कीमत स्तर या मुद्रा के मूल्य का मुख्य निर्धारक है- फिशर का सिद्धांत

आय के वितरण में व्याप्त विषमताओं को किसके द्वारा दर्शाया जाता है- लारेंज वक्र द्वारा

गिनी गुणांक का मान जितना ज्यादा होगा समाज में विषमता होगी- उतनी ही ज्यादा

वह काल्पनिक वक्र है जो आर्थिक विकास के दौरान प्रति व्यक्ति आय के खिलाफ आर्थिक असमानता को रेखांकन करता है- कुजनेट्स वक्र

आर्थिक विकास की दर तथा पर्यावरणीय प्रदूषण के केन्द्रीयकरण के मध्य पाए जानेवाले संबंध को दर्शाने हेतु प्रयोग होता है- कुजनेट्स पर्यावरणीय वक्र का

प्रस्ताव वक्र का प्रयोग सबसे किसके द्वारा किया गया था- मार्शल तथा एजवर्थ द्वारा


व्यापार उदासीनता वक्र का विकास किसने किया था- जेम्स मीड

किस नियम के अनुसार यदि किसी एक साधन की मात्रा को स्थिर रखा जाय तथा अन्य साधनों की मात्रा में क्रमानुसार वृद्धि की जाय, तो एक बिन्दु के पश्चात् उत्पादन में घटती हुई दर से वृद्धि होगी- उत्पत्ति ह्रास नियम

किसके अनुसार यदि करारोपण की दरों में कमी कर दिया जाए तो सरकार को प्राप्त होने वाले राजस्व में वृद्धि होगी- लाफर वक्र के अनुसार


लारेंज वक्र

आर्थिक विषमता की माप

गिनी गुणांक           

आय के वितरण में व्याप्त विषमता की माप

कुजनेट्स वक्र

आय एवं आर्थिक असमानता का रेखांकन

फिलिप्स वक्र

बेरोजगारी की दर एवं मुद्रास्फीति बीच के संबंध

लाफर वक्र

करोरोपण एवं राजस्व के बीच संबंध

उदासीनता वक्र

उपभोक्ता को समान संतुष्टि देने वाले विभिन्न वस्तुओं के संयोजनों को रेखाचित्र के रूप में दर्शाने वाला वक्र

व्यापार उदासीनता वक्र

घरेलू उत्पादन एवं उपभोग में होनेवाले बदलाव को प्रदर्शित करता है।

ग्रेशम  नियम

मुद्रा के प्रचलन से संबंधित

 

अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण नियम एवं सिद्धांत प्रश्‍नों की यह शृंखला आपको पसंद आयी होगी । इसको वीडियो फारमेट में आप हमारे यूटयूब चैनल पर देख सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया जा रहा है ।



 

No comments:

Post a Comment