बिहार तथा सभी एकदिवसीय परीक्षाओं की तैयारी हेतु बेहतरीन मंच ।

Aug 5, 2022

अर्थव्यवस्था से संबंधी महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न

 

अर्थव्यवस्था से संबंधी महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न 

बिहार करेंट अफेयर एवं बिहार बजट एवं आर्थिक समीक्षा संबंधी अन्‍य प्रश्‍नों को आप नीचे दिए गए लिंक के माध्‍यम से देख सकते हैं । 

बिहार करेंट अफेयर का लिंक 

बिहार बजट एवं आर्थिक समीक्षा का लिंक


अर्थव्‍यवस्‍था से संबंधी महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न 

अर्थशास्त्र का जनक किसे माना जाता है- एडम स्मिथ

एडम स्मिथ की किस पुस्तक से अर्थशास्त्र का उद्भव माना जाता है- En Enquiry into the Nature and Causes of the Wealth of Nations

किसने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक The Wealth of Nations में अर्थशास्त्र को धन का विज्ञान की संज्ञा दी- एडम स्मिथ

अर्थव्यवस्था में मुख्य रूप से अध्ययन किया जाता है- संसाधनों के विवेकशील प्रबंधन कर कल्याण को सुनिश्चित करना

आर्थिक क्रिया जिसमें किसी वस्तु की उपयोगिता अथवा वस्तु के महत्व में वद्धि की जाती है क्या कहलाती है- उत्पादन Production

किसी उत्पाद का उपयोग करना कहलाता है- उपभोग Consumption

वह आर्थिक क्रिया जिससे उत्पादन का विस्तार कर अधिक लाभ प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है- निवेश Investment

किसी उद्योग, कंपनी, संस्था, देश आदि द्वारा निर्मित वस्तु या सेवा को नागरिक अथवा उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का तंत्र क्या कहलाता है-वितरण प्रणाली

पुस्तक

लेखक

En Enquiry into the Nature and Causes of the Wealth of Nations

एडम स्मिथ

The General Theory of Employment Interest and Money

जे एम कीन्स

How to Pay for The War

जे एम कीन्स

Principles of Economics

अल्फ्रेड मार्शल

Foundation of Economic Analysis

पॉल सैमूयुल्सन

Nature and Significations of Economic Sciences

रॉबिन्स

Essays on Mankind and Political  Arithmetic

विलियम पेटी

दास कैपिटल

कार्ल मार्क्स

 

व्यष्टि अर्थशास्त्र (एक व्यक्ति के स्तर पर) को किस अन्य नाम से जाना जाता है- सूक्ष्म अर्थशास्त्र

सूक्षम अर्थशास्त्र की संज्ञा किसे दी जाती है- व्यष्टि अर्थशास्त्र को

व्यष्टि अर्थशास्त्र का प्रणेता किसे माना जाता है- एडम स्मिथ

व्यष्टि अर्थशास्त्र किसका अध्ययन करती है- आर्थिक मानव के व्यक्तिगत व्यवहार का अध्ययन

कीमत सिद्धांत, उत्पादक व्यवहार सिद्धांत तथा उपभोक्ता व्यवहार सिद्धांत किसके मुख्य घटक है- व्यष्टि अर्थशास्त्र के

अर्थशास्त्र की किस शाखा की स्थान विशेष के संदर्भ में उपयोगिता है- व्यष्टि अर्थशास्त्र


अर्थशास्त्र की एक अलग शाखा के रूप में समष्टि अर्थशास्त्र को प्रारंभ करने का श्रेय किसे जाता है
- जॉन मेनार्ड कीन्स

किसमें संपूर्ण अर्थव्यवस्था का एक समग्र इकाई के रूप में अध्ययन किया जाता है- समष्टि अर्थशास्त्र में

किसमें अर्थव्यवस्था के महत्वूर्ण घटकों जैसे आर्थिक विकास, गरीबी, राष्ट्रीय आय, मौद्रिक नीति जैसे पहलुओं का अध्ययन किया जाता है- समष्टि अर्थशास्त्र

समष्टि अर्थशास्त्र का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य क्या होता है- आय का विश्लेषण करना

अर्थशास्त्र की वह शाखा जिसकी अंतर्राष्ट्रीय उपयोगिता है- समष्टि अर्थशास्त्र

किसी देश अथवा क्षेत्र विशेष में होने वाली आर्थिक क्रियाओं की प्रकृति एवं स्तर को किसके द्वारा दर्शाया जाता है- उस देश की अर्थव्यवस्था द्वारा

अर्थशास्त्र का व्यवहारिक पक्ष क्या है- अर्थव्यवस्था

 

आप अर्थव्यवस्था से संबंधी महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न को पढ़ रहे है इनको यूटयूब चैनल पर वीडियो फारमेट में भी देख सकते है जिसका लिंक पोस्‍ट के सबसे नीचे दिया गयाहै।

नियंत्रण के आधार पर अर्थव्यवस्था के प्रकार

वैसी अर्थव्यवस्था जहां राज्य का नियंत्रण न्यूनतम होता है क्या कहलाता है- पूंजीवादी अर्थव्यवस्था Capitalistic Economy

पूंजीवादी अर्थव्यवस्था का उद्भव माना जाता है- एडम स्मिथ की पुस्तक The Wealth of Nations से

पूंजीवादी अर्थव्यवस्था एडम स्मिथ द्वारा दिए गए किस सिद्धांत के अनुसार कार्य करती है- लेसेजफेयर या अहस्तक्षेप के सिद्धांत

अहस्तक्षेप के सिद्धांत के अनुसार आर्थिक क्रियाओं में सरकार का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए क्योंकि बाजार की शक्तियां यानी मांग एवं आपूर्ति स्वतः इस प्रकार सामंजस्य बनाती है कि सबका लाभ अधिकतम हो।

पूंजीवादी अर्थव्यवस्था को किस अन्य नाम से जाना जाता है- उदारवादी अर्थव्यवस्था Liberal Economy

किस अर्थव्यवस्था में बाजावादी शक्तियां ज्यादा प्रभावकारी भूमिका में होती है- पूंजीवादी अर्थव्यवस्था

पूंजीवादी अर्थव्यवस्था की प्रकृति कैसी होती है- एक खुली अर्थव्यवस्था के समान

किस अर्थव्यवस्था में विदेशी निवेश और बाह्य वित्तीय बाजार तक पहुंच अपेक्षाकृत बेहतर होती है- पूंजीवादी अर्थव्यवस्था में

पूंजीवादी अर्थव्यवस्था का उद्देश्य क्या होता है- ज्यादा से ज्यादा लाभ कमाना

समाजवादी अर्थव्यवस्था Socialistic Economy की प्रकृति कैसी होती है- एक बंद अर्थव्यवस्था के समान

किस अर्थव्यवस्था में निवेश हेुतु संसाधनों की उपलब्धता सीमित होती है- समाजवादी अर्थव्यवस्था में

समाजवादी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण शक्ति किसके पास होती है जिसके अनुसार सभी आर्थिक क्रियाएं नियंत्रित होती है- राज्य

समाजवादी अर्थव्यवस्था में संसाधनों पर किसका स्वामित्व होता है- सरकार का

जन कल्याणकारी भावना निहित होती है- समाजवादी अर्थव्यवस्था में

मिश्रित अर्थव्यवस्था Mixed Economy में विनियामक एवं नियंत्रक की भूमिका में कौन होता है- सरकार

किस अर्थव्यवस्था में संसाधनों पर राज्य एवं निजी दोनों का स्वामित्व होता है- मिश्रित अर्थव्यवस्था

भारतीय अर्थव्यवस्था है- एक निम्न मध्यम आय वाली विकासशील अर्थव्यवस्था

मिश्रित अर्थव्यवस्था का उद्भव माना जाता है- 1929 की महान मंदी द्वारा उत्पन्न परिस्थितियों के समाधन के रूप में और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री जॉन मेनार्ड कीन्स के विचारों से

किस मॉडल के तहत उत्पादन हेतु पूंजी आवश्यक है-हैराड डोमर मॉडल

विकास के आधार पर अर्थव्यवस्था का वर्गीकरण कितने भागों में किया गया है-

  1. अविकसित अर्थव्यवस्था Undeveloped Economy
  2. विकासशील एवं अल्पविकसित Less Developed and Developing Economy
  3. विकसित अर्थव्यवस्था Developed Economy

अल्पविकसित अर्थव्यवस्था वाले देशों को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है- दक्षिण के देश, तीसरे विश्व के देश या जनाधिक्य वाले देश

भारतीय अर्थव्यवस्था किस श्रेणी में आती है- विकासशील अर्थव्यवस्था

भारत में अल्पविकसित अर्थव्यवस्था के कौन-कौन से प्रमुख गुण मौजूद हैं

  1. कृषि पर निर्भरता
  2. राष्ट्रीय आय में धीमी वृद्धि
  3. प्रति व्यक्ति आय का निम्न स्तर
  4. जनसंख्या का भारी दबाव
  5. गरीबी
  6. तकनीकी कौशल की कमी
  7. बढ़ती बेरोजगारी
  8. निरक्षरता, रूढ़ीवादी समाज

भारत में जनसंख्या की अधिकता के कारण किस प्रकार की अर्थव्यवस्था कही जा सकती है- श्रम अधिक्य वाली अर्थव्यवस्था

अंग्रेजी शासन से पूर्व भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रकृति थी- अविकसित तथा ग्रामीण

आर्थिक विकास के निर्धारक तत्व

आर्थिक तत्व

गैर आर्थिक तत्व

प्राकृतिक साधन

सामाजिक घटक

पूंजी निर्माण

राजनीतिक घटक

श्रम शक्ति एवं जनसंख्या

धार्मिक घटक

तकनीक तथा नवाचार

वैज्ञानिक घटक

संगठन

अंतर्राष्ट्रीय घटक

पूंजी उत्पाद अनुपात

 

 

1947 से पूर्व भारत ब्रिटेन का उपनिवेश था, यहां उपनिवेश का क्या अर्थ है- भारतीयों को किसी प्रकार की राजनीतिक स्वतंत्रता नहीं थी और आर्थिक क्रियाओं पर अंग्रेजों का सीधा नियंत्रण था

भारत पर  ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन रहा-1757 से 1858 तक

स्वतंत्रता के बाद भारत के विकास का आधार किसे बनाया गया- आर्थिक नियोजन को

योजनाकाल में चलाए गए योजनाओं का प्रमुख उद्देश्य क्या था- देश में समन्वित एवं संतुलित विकास को प्रोत्साहित करना

विकास का भारतीय मॉडल किसके हितों की सुरक्षा करता है- राज्य एवं व्यक्ति दोनों के हितों की

अर्थव्यवस्था में उद्योगों की प्रधानता किसका एक गुण है- विकसित अर्थव्यवस्था का

वैश्विक संबंधों के आधार पर वह अर्थव्यवव्स्था जो बाह्य अर्थव्यवस्थाओं से किसी भी प्रकार का आर्थिक संबंध नहीं रखती है क्या कहलाती है- बंद अर्थव्यवस्था, जैसे- उत्तर कोरिया

किस प्रकार की अर्थव्यवस्था में सकल घरेलू उत्पाद एवं राष्ट्रीय आय दोनों समान होते हैं- बंद अर्थव्यवस्था Closed Economy

किस प्रकार की अर्थव्यवस्था को काल्पनिक अर्थव्यवस्था की संज्ञा भी दी जाती है- बंद अर्थव्यवस्था को

वैश्विक संबंधों के आधार पर वर्तमान विश्व में अधिकांश देश किस अर्थव्यवस्था की श्रेणी में रखी जा सकती है- खुली अर्थव्यवस्था

विश्व बैंक द्वारा विश्व की अर्थव्यवस्थाओं का वर्गीकरण किस आधार पर किया जाता है- प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय के आधार पर

विश्व बैंक द्वारा अर्थव्यवस्थाओं का वर्गीकरण

(1 जूलाई 2020 को जारी नए वर्गीकरण के अनुसार)

निम्न आय वाली अर्थव्यवस्थाएं

$ 1036 या इससे कम

निम्न-मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्थाएं

$ 1036 से 4045 तक

उच्च मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्थाएं

$ 4046 से 12535 तक

उच्च आय वाली अर्थव्यवस्थाएं

$ 12535 से अधिक

 

विश्व बैंक द्वारा नए वर्गीकरण के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था किस श्रेणी में आती है- नीची-मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्था 

 

आर्थिक संवृद्धि एवं आर्थिक विकास

GDP, GNP, प्रति व्यक्ति आय में होने वाली निरंतर वृद्धि क्या कहलाती है- आर्थिक संवृद्धि

आर्थिक संवृद्धि यानी Economic Growth किससे संबंधित है- किसी देश में वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन की क्षमता में वृद्धि से

आर्थिक विकास की पूर्व शर्त क्या मानी जाती है- आर्थिक संवृद्धि

आर्थिक विकास का संबंध लोगों के कल्याण से है जिसमें गरीबी, बेरोजगारी तथा असमानता में कमी आती है। इस कारण आर्थिक संवृद्धि को आर्थिक विकास की पूर्व शर्त मानी जाती है।

आर्थिक संवृद्धि किस प्रकार की संकल्पना है- मात्रात्मक संकल्पना

वर्ल्ड कमीशन ऑन एनवायरमेंट एंड डेवलपमेंट द्वारा वर्ष 1987 में प्रकाशित रिपोर्टहमारा साझा भविष्ययानी Our Common Future को किस अन्य नाम से जाना जाता है- ब्रंटलैंड रिपोर्ट

सतत अथवा स्थायी विकास से क्या अभिप्राय है- आर्थिक विकास के साथ पर्यावरण की सुरक्षा

सतत विकास का आधार क्या है- पर्यावरणीय दृष्टिकोण अपनाना

सतत अथवा स्थायी विकास का क्या उद्देश्य है- वर्तमान और भावी पीढ़ियों हेतु प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखना

सतत विकास की अवधारणा आर्थिक विकास नीतियों को किस प्रकार बनाने पर जोर देती है- पर्यावरण के अनुरूप

मानव पूंजी निर्माण का क्या तात्पर्य है- लोगों में कौशल संवर्धन तथा उनकी समझ, क्षमताओं का विस्तार करना

किस आर्थिक सर्वेक्षण में प्रथम बार धारणीय विकास एवं जलवायु परिवर्तन नामक नए अध्याय को जोड़ा गया- वर्ष 2011-12

समावेशी शासन का क्या अर्थ है- समाज के सभी वर्गों को समान रूप शासन द्वारा प्रदत सुविधाएं प्रदान करना


अर्थव्यवस्था से संबंधी महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न यूटयूब चैनल का लिंक


No comments:

Post a Comment