69 bpsc mains, bpsc pre and mains exam ki tayari, bihar daroga and other exams

Aug 16, 2022

पर्यावरण संबंधी महत्‍वूपर्ण प्रश्‍न

 पर्यावरण संबंधी महत्‍वूपर्ण प्रश्‍न 


 

पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के अनुसार पर्यावरण- किसी जीव के चारों तरफ से घेरे हुए भौतिक एवं जैविक दर्शाएं उनके मध्य होने वाले अंतःक्रिया को पर्यावरण कहा जाता है

पृथ्वी पर सबसे बड़ा पारिस्थितिकी तंत्र क्या है- जैवमंडल

प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता  है- 5 जून

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2010 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की स्थापना संविधान  के किस अनुचछेद को ध्‍यान में रखकर की गयी- अनुच्‍छेद 21, स्‍वस्‍थ पर्यावरण के अधिकार के तहत

पर्यावरण बनता है-जैविक, अजैविक, भूआकृतिक घटकों के योग से

भारत में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम कब पारित हुआ- 1986

ब्रंटलैंड आयोग की विश्‍व को प्रमुख देन क्‍या मानी जाती है- सतत विकास की अवधारण का विकास

ब्रंटलैंड आयोग को औपचारिक रूप में किस नाम से जाना जाता है- वर्ल्‍ड कमीशन ऑन एनवायरमेंट एंड डेवलपमेंट (WCED)

विकास की वह अवधारणा जिसके तहत वर्तमान की आवश्यकताओं के साथ साथ भावी आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा जाता है क्या कहलाता है- धारणीय विकास (Sustainable growth)

सतत विकास शब्द की उत्पतति किस घोषणा-पत्र द्वारा हुई- ब्रंटलैंड आयोग के हमारा साझा भविष्‍य नामक घोषणा पत्र से

सतत विकास के प्रमुख स्तंभों में किसे शामिल किया जाता है-आर्थिक विकास, पर्यावरण सरंक्षण एवं सामाजिक समानता

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निर्धारित सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goal )की संख्या कितनी है- 17

Sustainable Development Index क्या है- सतत विकास लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में विभिन्न देशों द्वारा किए गए प्रयासों की प्रगति जानने हेतु बनाया गया  इंडेक्स

एजेंडा 21 क्या है- वैश्विक, राष्‍ट्रीय एवं स्‍थानीय आधारों पर उठाए जाने वाले कदमों की सूची है जिसके माध्‍यम से भविष्‍य में पृथ्‍वी पर जीवन को और अधिक टिकाऊ एवं स्‍थायी बनाया जा सके

वर्ष 1992 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा पर्यावरण एवं सतत विकास पर पहला पृथ्वी शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया था- रियो डी जनेरियो, ब्राजील

पृथ्वी पर इतने संसाधन मौजूद हैं कि वह प्रत्येक व्यक्ति की जरूरत को तो पूरा कर सकता है किंतु किसी व्यक्ति की लालच को नहीं”- महात्मा गांधी

पृथ्वी के चारों ओर उपस्थित गैसों का समूह क्या कहलाता है- वायुमंडल

वायुमंडल का सबसे निचला स्‍तर क्‍या कहलाता है- क्षोभमंडल

वायुमंडल में पाए जानेवाले प्रमुख गैस एवं उनकी मात्रा-

  1. नाइट्रोज- 78%
  2. ऑक्सीजन-21 %
  3. ऑर्गन- 0.93%
  4. कार्बन डाइऑक्साइड-   0.03%

ओजोन परत को क्षति पहुंचाने वाली वह गैस जिसका प्रयोग शीतलन में होता है- क्‍लोरोफलोरो कार्बन

वह नोबल गैस जो वायु में नहीं पाई जाती है- रेडॉन

स्मॉग शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसके द्वारा किया गया-हेनरी एंटोनी

यदि पृथ्वी की सभी वनस्पतियां समाप्त हो जाए तो वायुमंडल में किस गैस की कमी हो जाएगी- ऑक्सीजन

पौधों द्वारा प्रकाश ऊर्जा किस रूप में ग्रहण किया जाता है- रासायनिक ऊर्जा के रूप में

समस्त पौधों एवं पशुओं में पाए जाने वाला ऐसा तंत्र जिसके द्वारा इनकी गतिविधियों के आंशिक सामंजस्य का नियंत्रण किया जाता है, कहलाता है-जैविक घड़ी, Biological Clock 

पशुओं का उनके प्राकृतिक वातावरण में अध्ययन क्या कहलाता है- आचार विज्ञान, Ethology

मनुष्य के जैविक, सांस्कृतिक, भौगोलिक, तथा ऐतिहासिक पक्षों के परस्पर संबंधों का अध्ययन क्या कहलाता है- मानव विज्ञान, Anthropology

जीवित प्राणियों की रासायनिक अवस्थाओं के अध्ययन को क्या कहा जाता है- जैव रसायन विज्ञान, Bio-chemistry

पक्षियों के वैज्ञानिक पर्यवेक्षण, उनके स्वभाव एवं पारिस्थितिकी विज्ञान को क्या कहा जाता है- पक्षी विज्ञान, Ornithology

हिम, बर्फ, ओले एवं अन्य निम्न तापमान वाले पदार्थ एवं उनकी प्रकृति का अध्ययन क्या कहलाता है- हिम विज्ञान,Cryology 

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स द्वारा दिया जाने वाला इकोमार्क प्रमाण पत्र किन उत्पाद को दिया जाता है- पर्यावरण मैत्रीपूर्ण उत्पाद को

मानव एवं प्रकृति के मध्‍य संबंधों में आदि मानव एवं प्रकृति का संबंध कैसा रहा- प्राप्‍तकर्ता एवं प्रदाता के रूप में

दो भिन्‍न समुदायों के बीच का तंत्र क्‍या कहलाता है- इकोटोन

जब दो समुदायों को विभाजित करनेवाली इकोटोन की पहचान आसानी से नहीं हो पाती है तो इसे क्‍या कहा जाता है- Edge Effect

पारिस्थितिकी स्‍थायी मितव्‍ययिता है यह किस आंदोलन का नारा है- चिपको आंदोलन, नेतृत्वकर्ता- सुन्दरलाल बहुगुणा

दक्षिण भारत में पर्यावरण संरक्षण संबंधित आंदोलन- एपिको आंदोलन

10 प्रतिशत नियम संबंधित है- ऊर्जा का खाद्य के रूप में एक पोषी स्‍तर से दूसरे पोषी स्‍तर तक पहुंचने से

पारिस्थितिकी तंत्र शब्द का प्रयोग सबसे पहले किया गया- .जी टांसले द्वारा

एक पारिस्थितिकी तंत्र में एक पोषण स्तर से दूसरे पोषण स्तर में ऊर्जा की मात्रा स्थानांतरण के पश्चात क्या होती है- घटती जाती है

पारिस्थितिकी तंत्र में तत्‍वों का चक्रण कहलाता है-भूजैव रासायनिक चक्र

परिस्थितिकी तंत्र कैसा तंत्र होता है- एक खुला तंत्र वाला कार्यशील इकाई

पृथ्वी के किस परिस्थितिकी तंत्र का सर्वाधिक क्षेत्रफल पर विस्तार है- समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र

सर्वाधिक स्‍थायी पारिस्थितिकी तंत्र है- समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र

सागरीय तट के पास निक्षेपित होनेवाले पदार्थ कहा जाता है- नेरेटिक पदार्थ

गहन सागरीय मैदानों की तली पर निक्षेपित होनेवाले पदार्थ कहा जाता है-पेलैजिक पदार्थ

सागर की तली में रहनेवाले जीवों को क्‍या कहा जाता है- बेन्‍थस

सागरीय क्षेत्र में प्रकाशित मंडल (200 मीटर तक) तक की गहराई में प्रमुखता से पायी जाती है- प्लैंक्टन  

सागरीय क्षेत्र में अप्रकाशित  मंडल (200 मीटर से ज्यादा गहराई) में पाए जानेवाले जीवों को कहा जाता है- नेक्‍टन

धान का खेत कैसा पारिस्थितिकी तंत्र है- कृत्रिम पारिस्थितिकी तंत्र

मरुस्थल किस पारिस्थितिकी तंत्र का उदाहरण है-स्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र

मांसभक्षी पौधे कीड़ो से क्‍या ग्रहण करते हैं- नाइट्रोजन

पारिस्थितिकी तंत्र के अजैविक घटकों में उत्पादक किसे माना जाता है- हरे पौधों को


पोषण का प्रथम स्‍तर किसे माना जाता है- पादप को

भोजन श्रृंखला जो प्राथमिक उपभोक्ता से आरंभ होकर किसी अंतिम मांसाहारी उपभोक्ता पर समाप्त होती है एवं जिसके मध्य में खाने एवं स्वयं के खा लिए जाने की प्रक्रिया निहित रहती है, कहलाती है- परभक्षी भोजन श्रृंखला, Predator Food Chain

वह भोजन  श्रृंखला जिसमें ऊर्जा का प्रवाह मृत कार्बनिक पदार्थों से आरंभ होता है और सूक्ष्म जीवाणुओं तक जाता है क्या कहलाता है- मृतजीवी भोजन श्रृंखला, Syprophytic food chain 

समुद्री वातावरण में मुख्य प्राथमिक उत्पादक कौन होते हैं- फाइटोप्‍लैंक्‍टॉन्‍स

वे जलीय क्षेत्र जिसमें पर्याप्‍त  मात्रा में पोषक पदार्थ होते हैं तथा पौधों की वृद्धि हेतु उपयुक्‍त होते हैं क्‍या कहलाते हैं- यूट्रोफिक

पारिस्थितिकी तंत्र मे उच्चतम पोषण-स्तर पाया जाता है- सर्वाहारी में

पारिस्थितिकी निकाय में ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत है- सौर ऊर्जा

सूक्ष्मजीवों के विशाल समूह जैसे फफूंद, जीवाणु, प्रोटोजोआ, केंचुआ आदि किस प्रकार की भूमिका निभाते हैं- अपघटकों (Decomposer) की भूमिका

जब 2 अलग अलग प्रकार के पौधों के संबंध भोजन आधरित न होकर आवास आधरित हो तो क्या कहलाता है- अधिपाद, Epiphytes

भारत में पायी जानेवाली वह वनस्‍पति जिसका मूल भारत के बाहर है क्या कहलाता है- बोरियल (Boreal)

जीवो में ऊर्जा प्रवाह किस प्रकार होता है- एकदिशीय उर्जा प्रवाह

वे जीवधारी जो अपना भोजन प्राथमिक उत्पादकों(हरे पौधों) से प्राप्त करते हैं कहलाते हैं- प्राथमिक उपभोक्ता (Primary consumer)

समस्‍त भोजन श्रृंखला का आरंभ कहां से होता है- हरें पौधों से

बहते जलीय आवास जैसे- नदी को क्या कहा जाता है- लोटिक आवास

स्थिर जलीय आवास जैसे- आद्र्रभमि, तालाब, दलदल क्या कहा जाता है- लैन्टिक आवास

किस पौधे को उसकी अत्‍यधिक जल अवशोषण क्षमता के कारण पर्यावरण शत्रु घोषित किया गया है- यूकेलिप्‍टस

वे सूक्ष्म जीव जो मृत पौधों, जीव-जंतुओं और अन्य जैविक पदार्थों को सड़-गला कर वियोजित कर देते हैं, क्या कहलाते हैं- वियोजक (Decomposer)

जब एक पारिस्थितिकी तंत्र में विभिन्‍न भोजन श्रृखलाएं परस्‍पर जुड़ी होती है तो इसे क्‍या कहा जाता है- भोजन संजाल(Food Web)

ऐसे जीवित प्राणी जो किसी मृत अथवा अपघटित अवयवी पदार्थ को अपने भोजन के रूप में ग्रहण करते हैं तो क्‍या कहलाते हैं- मृतजीवी

वे जीव अथवा पादप जिनके भोजन के स्रोत जीवित पौधे तथा जीवित पशुओं से प्राप्‍त होता है क्‍या कहलाता है- परजीवी (Parasite)

जो मेजबान शरीर के अंदर रहते हैं जैसे- टेपवर्म (फीताकृमि) क्‍या कहलाते हैं- एंट्रोपैरासाइट्स

जो मेजबान शरीर के बाहर रहते हैं जैसे- जुंए, पिस्सु क्‍या कहलाते हैं- एक्‍टोपैरासाइट्स

निश्चित दिए गए तापमान तथा समय में जल की एक ईकाई के घनत्‍व द्वारा जैव रासायनिक ऑक्‍सीकरण हेतु उपयोगी की जानेवाली ऑक्‍सीजन की मात्रा क्‍या कहलाती है-Biochemical Oxygen Demand

ऐसा क्षेत्र जहां समान स्‍वभाव एवं समान आवश्‍यकता वाले पशु तथा पौधे एक साथ रहते हैं क्‍या कहलाता है- बायोटोप

शीत निद्रा क्‍या होती है- उत्‍तरजीविता का एक तंत्र जिसमें जीव की उपापचय क्रिया में कमी आ जाती है और भूमिगत हो जाते हैं। जैसे- मेंढक  

भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम कब लागू किया गया-1972

पर्यावरण संरक्षण अधनियम कब लागू किया गया- 1986 

वन संरक्षण अधिनियम कब लागू किया गया-1980

किस अधिनियम के द्वारा किसी क्षेत्र को पारिस्थितिकी संवेदी क्षेत्र घोषित किया  जाता है- पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986

राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी शोध संस्थान कहां अवस्थित है- नागपुर

विश्व मौसम विज्ञान संगठन का मुख्यालय कहां है- जिनेवा

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम कहां स्थित है- नैरोबी

गैर-सरकारी पर्यावरण संगठन ग्रीन पीस इंटरनेशनल का मुख्यालय-एमस्टरडम

क्‍लब ऑफ रोम क्‍या है- वैज्ञानिकों, नौकरशाहों, व्‍यवसायियों का एक संगठन जो मानवता के समक्ष उत्‍पन्‍न होने वाली वैश्विक चुनौतियों के समाधान हेतु कार्य करती है।

 

पर्यावरण - महत्वपूर्ण दिवस

2 फरवरी

विश्‍व आर्द्रभूमि दिवस

20 मार्च

विश्‍व गौरैया दिवस

21 मार्च

विश्व वानिकी दिवस

22 मार्च

विश्व जल दिवस

अर्थ आवर डे

मार्च का अंतिम शनिवार

7 अप्रैल

विश्व स्वास्थ्य दिवस 

18 अप्रैल

विश्व धरोहर दिवस

22 अप्रैल

विश्व पृथ्वी दिवस

22 मई

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

31 मई

विश्‍व तंबाकू निरोध दिवस

5 जून

विश्व पर्यावरण दिवस

8 जून

विश्व महासागर दिवस

15 जून

वैश्विक पवन दिवस

17 जून

मरुस्थलीकरण रोकथाम अंतर्राष्ट्रीय दिवस

11 जूलाई

विश्व जनसंख्या दिवस

29 जूलाई

अंतर्राष्‍ट्रीय बाघ दिवस

6 अगस्त

हिरोशिमा दिवस

16 सितम्बर

विश्‍व ओजोन  दिवस

18 सितम्बर

विश्‍व जल निगरानी दिवस

19 नवंबर

विश्‍व शौचालय दिवस

5 दिसम्बर

विश्‍व मृदा दिवस

11दिसम्बर

अंतर्राष्‍ट्रीय पर्वत दिवस

                      महत्‍वपूर्ण क्रांतियां 

विभिन्‍न क्रांतियां एवं संबंधित क्षेत्र

हरित क्रांति

खाद्यान्न उत्पादन

नीली क्रांति

मत्स्य उत्पादन

श्वेत क्रांति

दुग्ध उत्पादन

पीली क्रांति

तिलहन उत्पादन

बादामी क्रांति

मसाला उत्‍पादन

ग्रे/स्‍लेटी क्रांति

उर्वरक उत्‍पादन

गोल क्रांति

आलू उत्पादन

मूक क्रांति

मोटे अनाज उत्‍पादन

परामनी क्रांति

भिंडी उत्‍पादन

सुनहरी या स्वर्ण क्रांति

बागवानी फलोत्पादन

इंद्रधनुष क्रांति

कृषि संबंधी समग्र क्रांति

रजत रेशा क्रांति

कपास उत्‍पादन 

सुनहरा रेशा क्रांति

जूट उत्‍पादन

हरित सोना क्रांति

बांस उत्‍पादन

गुलाबी क्रांति

झींगा मछली उत्पादन

लाल क्रांति

मांस/टमाटर उत्पादन

भूरी क्रांति

चमडा उत्‍पादन (कृषि क्षेत्र में)

रजत क्रांति

अंडा उत्पादन

कृष्ण क्रांति

खनिज तेल उत्पादन

भूरी क्रांति

गैर परंपरागत ऊर्जा उत्पादन

अमृत क्रांति

नदी जोड़ योजना

संपर्क क्रांति

लंबी दूरियों के मध्य रेल संपर्क स्थापित

सूर्योदय/सनराइज क्रांति

इलेक्‍ट्रोनिक उद्योग विकास हेतु

सदाबहार/द्वितीय हरित क्रांति

कृषि उत्पादन वृद्धि एवं टिकाऊ कृषि


No comments:

Post a Comment