बिहार तथा सभी एकदिवसीय परीक्षाओं की तैयारी हेतु बेहतरीन मंच ।

Aug 7, 2022

अक्‍टूबर 2021 बेस्‍ट 100 करेंट अफेयर

 

अक्‍टूबर 2021 बेस्‍ट 100 करेंट अफेयर

आज के पोस्‍ट सितम्‍बर 2021 के बेस्‍ट करेंट अफेयर संबंधी प्रश्‍नों को देखेंगे जो प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अत्‍यंत उपयोगी है ।

इसके अलावा नीचे दिए गए लिक से अन्‍य माह के महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को भी आप देख सकते हैं । समय समय पर हमारी टीम द्वारा पोस्‍ट को अपडेट करते हुए नए एवं महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को भी जोड़ा जाता है इसलिए समय-समय पर हमारे वेवसाइट पर विजिट करते रहे । 

मासिक करेंट अफेयर-2021



निपुण भारत मिशन के कार्यान्वयन हेतु राष्ट्रीय संचालन समिति का अध्यक्ष किसे बनाया जाने का प्रस्ताव है? धमेन्द्र प्रधान

अक्टूबर 2021 में हुए अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 के आधिकारिक शुभंकर का नाम क्या हैIBHA इभा

विश्व पोलियो दिवस 2021 का थीम क्या है?  वादे को पूरा करना

किस देश के विपक्षी नेता और राजनीतिक कैदी अलेक्सी नवालनी को यूरोपीय संसद के शीर्ष सम्मानसखारोव प्राइज़ फॉर फ्रीडम ऑफ थॉट्ससे सम्मानित किया गया? रूस

अक्टूबर 2021 में भारत तथा किर्गिस्तान के मध्य पहली रणनीतिक वार्ता किस शहर में संपन्न हुई? नई दिल्ली

रोपवे के माध्यम से शहरी सार्वजनिक परिवहन सेवा संचालित करने वाला भारत का पहला शहर निम्न में से कौन होगा? वाराणसी

हाल ही में किस देश की सेना ने देश के प्रधानमंत्री एवं अंतरिम सरकार के मंत्रियों को गिरफ्तार कर सरकार को भंग कर आपातकाल लगा दिया है? सूडान

नवनिर्मित केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख का निवास प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाली पहली महिला कौन हैं? फातिमा बानो

9 से 11 अक्टूबर 2021 के दौरान किस देश के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन भारत की राजकीय यात्रा पर थे? डेनमार्क

फेसबुक कंपनी के CEO मार्क जकरबर्ग द्वारा कंपनी का नाम बदलकर क्या कर दिया है? META

अक्टूबर‚ 2021 में संपन्न फिडे FIDE विश्व महिला टीम चैंपियनशिप 2021 में रूस ने किस देश को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता? भारत

पिछले दिनों निम्न में से किस स्थान पर खादी सूती कपड़े से बनाए गए विश्व के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण किया गया? लद्दाख

पिछले दिनों चर्चा में रहा ऑपरेशन रेड रोज किस राज्य से संबंधित है? पंजाब

पिछले दिनों किसे उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में चयनित किया गया? शौकत मिर्जियोयेव

भारत ने किस देश के साथ साझेदारी द्वारा टैक्स इंस्पेक्टर्स विदाउट बार्डस  यानी TIWB कार्यक्रम आरंभ किया? सेशेल्स

 

टी-20 के सभी प्रारूपों के 300 मैचों में कप्तानी करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी कौन बन गए हैं? महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय मूल की अनीता आनंद किस देश की रक्षा मंत्री बनायी गयी हैं? कनाडा

पिछले दिनों किस सार्वजनिक उपक्रम कंपनी द्वारा स्वचालित ईंधन भरने की तकनीक यूफिल (UFill) लांच करने की घोषणा की गयी? भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड

ऑस्कर 2022 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में किस फिल्म को नामित किया गया है? कुझंगल

भारत सरकार के किस मंत्रालय द्वारा ई राष्ट्रीय स्तर  का जागरूकता कार्यक्रमसंभवशुरू किया गया? सूक्ष्म लघु और उद्यम मंत्रालय

अक्टूबर 2021 में भारत के साथ किन देशों ने पहला चतुर्पक्षीय सम्मेलन आयोजित किया जिसके बाद इस गठबंधन को नए क्वाड की संज्ञा दी जा रही है? इजराइल, अमेरिका एवं संयुक्त अरब अमीरात

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज कौन बन गए हैं? शाकिब अल हसन

अक्टूबर 2021 में 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 2019 हेतु दादा साहब फाल्के पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया? रजनीकांत

अक्टूबर 2021 में भारत द्वारा जयनगर कुर्था की कितनी लंबी सीमा पार रेल लिंक परियोजना को नेपाल सरकार को सौंपा गया? 34.9  किलोमीटर

अंतर्राष्ट्रीय ई-कचरा दिवस किस दिन मनाया जाता है?  14 अक्टूबर

पिछले दिनों किस देश द्वारा पहली बार देश के सीमावर्ती क्षेत्रों केसंरक्षण और शोषणपर एक राष्ट्रीय कानून बनाया गया?  चीन

केंद्र सरकार द्वारा किसे पुनः राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है? प्रियंक कानूनगो

पिछले दिनों किस राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में कक्षा 12 तक के सभी छात्रों के लियेमुफ्त शिक्षाकी घोषणा की है? हरियाणा

हाल ही में किस देश द्वारा घोषणा की गयी कि वह वर्ष 2060 तक शुद्ध शून्य ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का स्तर प्राप्त कर लेगा? सऊदी अरब

नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा किसानों की सहायता हेतु किस योजना को शुरू कर दिया है? कृषि उड़ान 2.0

अक्टूबर 2021 में मालदीव की राजधानी माले में आयोजित 2021 SAFF चैंपियनशिप का फाइनल खिताब किस देश द्वारा जीता गया? भारत

एस्टॉनोमिकल सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा 2021 का आर्यभट्ट पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?  डॉक्टर जी सतीश रेड्डी

फोर्ब्स इंडिया द्वारा जारी सबसे प्रभावशाली एक्टर्स की सूची में निम्न में से किस अभिनेत्री को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है? रश्मिका मंदाना

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर क्या रखे जाने की घोषणा की गयी? अयोध्या कैंट

अंतरिक्ष में जाने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति निम्नलिखित में से कौन बन गए हैं? विलियम शैटनर

केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा के किस शहर में हेली हब बनाने को मंजूरी प्रदान की गयी? गुरुग्राम

पिछले दिनों किस राज्य सरकार द्वारा की गयी घोषणा के अनुसार अब  भास्करबडा लोनी कैलेंडर को अधिकारिक कैलेंडर के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा? असम

भारत में रूसी फिल्म महोत्सव का ब्रांड एम्बेस्डर निम्न में से किसे नियुक्त  किया गया है? इम्तियाज अली

ग्लोबल हंगर इंडेक्स की ताजा रैंकिंग में 116 देशों में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है? 101वां

पिछले दिनों चर्चा में रहा कुंदूज शहर निम्न में से किस देश में स्थित है? अफगानिस्तान

निम्न में से कौन सा राज्य खुले में शौच मुक्त वाला पहला राज्य बन गया है? गोवा

पिछले दिनों निम्नलिखित में से किस देश ने कच्चे तेल की खरीदी के भुगतान हेतु भारत से 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रेडिट लाइन की मांग की? श्रीलंका

अक्टूबर 2021 में किस देश को FATF  ग्रे लिस्ट में जोड़ा गया है? माली, जॉर्डन एवं तुर्की

पिछले दिनों भारत ने किस देश के साथकोंकण शक्ति-2021’ की शुरुआत की जो पहली बार आयोजित एक त्रि-सेवा संयुक्त अभ्यास है? ब्रिटेन

मेरिलेबोन क्रिकेट क्लब द्वारा पिछले दिनों किन दो भारतीय खिलाड़ियों को मानद आजीवन सदस्यता प्रदान की है? जवागल श्रीनाथ और हरभजन सिंह

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है? नदीम अहमद अंजुम

कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर निम्न में से किस टीम ने IPL 2021 की ट्रॉफी जीती? चेन्नई सुपर किंग्स

पिछले दिनों चर्चा में रहा 30x30  का संबंध निम्न में से किससे है? पारिस्थितिक तंत्र संरक्षण

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने छत्तीसगढ़  के किस क्षेत्र को टाइगर रिजर्व घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है? गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान एवं  तमोर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य

अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ की विश्व रैंकिंग में निम्न में से कौन सा खिलाड़ी शीर्ष पर पहुँच गया है? पायस जैन

श्रीनगर से संयुक्त अरब अमीरात  के शारजाह के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने वाली पहली एयरलाइन कौन सी है? Go First

हाल ही में किस देश ने दुनिया की पहली सेल्फ-ड्राइविंग ट्रेन लॉन्च की? जर्मनी

अक्टूबर 2021 में मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष के रूप में किसके द्वारा पदभार ग्रहण किया गया? क्लेयर कॉनर

14 अक्टूबर 2021 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा भारत को किसके सदस्य के रूप में छठे कार्यकाल फिर से निर्वाचित किया गया? संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद

पिछले दिनों किस राज्य सरकार ने बोतल बंद पानी पर 01 जनवरी 2022 से  प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है? सिक्किम

21अक्टूबर 2021 को किस देश द्वारा अपना पहला अंतरिक्ष रॉकेट नूरी लांच किया गया? दक्षिण  कोरिया

केंद्र सरकार द्वारा मशहूर कॉमिक कैरेक्टर चाचा चौधरी को निम्न में से किस हेतु  आधिकारिक शुभंकर घोषित किया गया?  नमामि गंगे मिशन

किस राज्य सरकार ने भारत का पहला ई-फिश मार्केट एप्प फिशवाले को  लॉन्च किया है? असम

हाल ही में किस देश ने पहली बार परमाणु पनडुब्बी से लॉन्च किए जाने वाले घातक जिरकोन हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया? रूस

पिछले दिनों जिम कार्बेट पार्क का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है? रामगंगा नेशनल पार्क

पिछले दिनों महाराष्ट्र के किस जिले के मशहूर सफेद प्याज को भौगोलिक संकेतक दिया गया है? रायगढ़

पिछले दिनों जारी जलवायु पर राष्ट्रीय खुफिया अनुमान नामक रिपोर्ट में चिंता का देश  के रूप में कितने देशों को वर्गीकृत किया गया है? 11  देश

अक्टूबर 2021 में कहां स्थित  माउंट हैरियट का नाम परिवर्तित कर माउंट मणिपुरकर दिया गया है? अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

अक्टूबर तथा नवम्बर 2021 में COP 26 का सम्मेलन कहां आयोजित किया जाएगा? यूनाइटेड किंगडम, ग्लासगो

पिछले दिनों रिदम सांगवान एवं विजयवीर सिद्धू ने जूनियर विश्व चैम्पियनशिप के कितने मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है? 25 मीटर

द ड्रीम ऑफ रेवोल्यूशनपुस्तक किसने द्वारा लिखी गयी है? विमल प्रसाद एवं सुजाता प्रसाद

पिछले दिनों निम्न में से किस व्यक्ति को सखारोव पुरस्कार से सम्मानित किया गया? एलेक्सी नेवलनी

अक्टूबर 2021 में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने किस राज्य सरकार के गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य के संयुक्त क्षेत्रों को एक नए टाइगर रिजर्व के तौर पर घोषित करने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी? छत्तीसगढ़

हाल ही में एक चंद्र क्रेटर का नाम मैथ्यु हैंसन रखा गयाजो निम्न में से कहां पर स्थित है ? दक्षिणी ध्रुव पर

निम्न में से किस देश ने सीमा वार्ता को गति देने में मदद करने हेतु तीन चरणीय रोड मैप समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है? चीन और भूटान

हाल में जीआई टैग प्राप्त पारंपरिक डाई पेंटेड अलंकारिक पैटर्न वाला कपड़ा जिसे करुप्पुर कलमकारी पेंटिंग कहा जाता है, किस राज्य संबंधित है? तमिलनाडु

प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2021 की थीम क्या थी? डिजिटल पीढ़ी, हमारी पीढ़ी 

अक्टूबर‚ 2021 में 7 वीं G-20 पार्लियामेंट्री स्पीकर्स समिट‚ 2021 कहां आयोजित हुई? रोम

अक्टूबर‚ 2021 में आयोजित इंडिया आईडियाज शिखर सम्मेलन‚ 2021 की थीम क्या थी? फ्राम रिकवरी टू रिसर्जेंस

भारत के चुनाव आयोग द्वारा मतदान केंद्रों की डिजिटल मैपिंग हेतु किस ऐप को लांच किया गया है? गरुड़ ऐप

अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है? 13 अक्टूबर

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा 2 अक्टूबर 2021 को बाघ संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु कितने बाघ रेंज वाले राज्यों में बाघ रैलियों की शुरुआत की गई18

UNHCR के वर्ष 2021 के नेन्सेन शरणार्थी पुरस्कार से किसे सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई? जील अल्बेना एसोसिएशन फॉर ह्यूमैनिटेरियन डेवलपमेंट

निम्नलिखित में से किस के अवैध हत्या की निगरानी हेतु वर्ष 2003 में माइक कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी? हाथी

अक्टूबर 2021 में चीन के कुनमिंग में संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता सम्मेलन COP 15 मेंजैव विविधता के लिए विजन 2050” के तहत  कितने दीर्घकालिक लक्ष्य को निर्धारित किया गया है? 04

अक्टूबर 2021 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस बीमारी की पहली वैक्सीन को बच्चों पर व्यापक रूप से इस्तेमाल करने की सिफारिश की? मलेरिया

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी द्वारा पिछले दिनों किस देश को एजेंसी का पूर्णकालिक सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया है? भारत

अक्टूबर‚ 2021 में निम्न में से किसे भारतीय भारोत्तोलन महासंघ का अध्यक्ष चुना गया है? सहदेव यादव

अभिव्यक्ति की आजादी के लिए किन दो पत्रकारों को शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है? मारिया रेसा और दिमित्री मुरातोव

2021 साहित्य का नोबेल पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है?  अब्दुलराजक गुरनाह

पिछले दिनों किस राज्य के चुनाव आयोग ने स्मार्ट फोन द्वारा मतदान के लिए भारत का पहला ड्राई रन आयोजित करने की योजना बनायी? तेलंगाना

अक्टूबर 2021 में किसने जापान के नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया? फुमियो किशिदा

विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान कौन बन गयीं हैं? अंशु मलिक

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया ? अमित खरे

पिछले दिनों दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत कार्यरत भारतीय सेना के कितने सैनिकों को उनकी सेवाओं हेतु संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया? 836

किस राज्य की 20वर्षीय अदिति माहेश्वरी को हाल ही में एक दिन के लिए भारत की ब्रिटिश उच्चायुक्त बनाया गया? राजस्थान

लूखा नदी जिसे पिछले दिनों पुनर्जीवित किया गया और चर्चा में रहीं किस राज्य की नदी है? मेघालय

हाइड्रोजन के किफायती उत्पादन हेतु पिछले दिनों किसके द्वारा एक रिएक्टर विकसित गया गया? INST, Institute of Nano science and Technology

किस नाम से चीन अंतरिक्ष में अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित कर रहा है? तियांगोंग

अक्टूबर 2021 में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की चौथी महासभा की अध्यक्षता किसके द्वारा की गई? आर के सिंह 

वर्ष 2021 का अर्थशास्त्र में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार किसे दिया गया? जोशुआ एंगीस्टो, गुइडो इंबेस एवं डेविड कार्ड

अक्टूबर 2021 में संपन्न लंदन मैराथन 2021 में पुरुष वर्ग का खिताब कितने जीता है?  सिसे लेम्मा

2 अक्टूबर 2021 को किसके द्वारा वेटलैंड्स ऑफ इंडिया पोर्टल लांच किया गया? केंद्रीय पर्यावरणवन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव

पिछले दिनों भारत का पहला स्मार्टफोन आधारित वोटिंग एप किस राज्य द्वारा विकसित किया गया है? तेलंगाना

हाल ही में आयुध निदेशालय (समन्वय एवं सेवाएं) के पहले महानिदेशक के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया? ई आर शेख

पिछले दिनों बारबाडोस का प्रथम राष्ट्रपति किसे चुना गया?  सैंड्रा मेसन

हाल ही में प्रथम भारत ब्रिटेन समुद्री वार्ता 2021 कब आयोजित हुई? 18 अक्टूबर‚ 2021

अक्टूबर‚ 2021 में चीन द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गए पहले सौर अन्वेषण उपग्रह को क्या नाम दिया गया है? Xihe

अक्टूबर‚ 2021 में केंद्र सरकार द्वारा आरंभ किया गया हेलीबोर्न सवेक्षण तकनीक का संबंध किससे हैं? जल प्रबंधन

अक्टूबर‚ 2021 में वर्चुअली रूप से सम्पन्न हुए शिक्षा मंत्रियों का 5 वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व किसके द्वारा किया गया? धमेन्द्र प्रधान

अक्टूबर 2021 के अनुसार निम्न में कौन महिला क्रिकेटर वनडे में शतक बनाने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बन गई हैं? एमी हंटर

अक्टूबर 2021 में संपन्न हुए विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में किस भारतीय महिला पहलवान ने विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान का गौरव प्राप्त किया? अंशु मलिक

ऊर्जापर्यावरण एवं जल परिषद द्वारा जारी हालिया स्वतंत्र अध्ययन के अनुसार भारत को जीरो ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन राष्ट्र बनाने के लिए अपनी सौर ऊर्जा क्षमता को किस वर्ष तक 5630 गीगावॉट तक बढ़ाना होगा? 2070

संयुक्त राष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है?24 अक्टूबर

अक्टूबर 2021 में लंदन स्थित इकोनॉमिस्ट इम्पैक्ट नामक संस्था द्वारा 113 देशों के लिए जारी वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2021 यानी Global Food Security Index 2021 में किस देश को शीर्ष स्थान मिला ? आयरलैंड

भारत ने किस दिन देश में कोविड-19 टीकाकरण की खुराक का 100 करोड़ का लक्ष्य पार कर लिया? 21 अक्टूबर‚ 2021

हाल ही में किस बंदरगाह में पहली बार रेडियो ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल ROIP  प्रणाली का उद्घाटन किया गया? श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट

किस देश की अध्यक्षता में 18वां आसियान भारत शिखर सम्मेलन 2021 वर्चुअली रूप से हुआ? ब्रुनेई दारुस्लाम

भारत के नियंत्रण और महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू का अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के अगले बाहरी लेखा परीक्षक के रूप में उनका कार्यकाल कितना होगा? 6 वर्ष

अक्टूबर 2021 में ब्रुनेई की अध्यक्षता में आयोजित 16 में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भारत की ओर से किसके द्वारा संबोधित किया गया ? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

52वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सत्यजीत रे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया ? हंगेरियन फिल्म निर्माता इस्तवान स्जाब

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा भारत संघ के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया? अनुच्छेद 131, अनुच्छेद 131 के तहत सर्वोच्च न्यायालय का यह अधिकार क्षेत्र है कि वह राज्यों के बीच या राज्य एवं केंद्र सरकार के बीच विवादों को हल करें

नार्वे के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है- जोनास गहर स्टोर

किस राज्य सरकार ने घरों पर मलिकाना हक प्रदान करने के उद्देश्य से मेरा घर, मेरे नामकी एक नई योजना आरंभ की है? पंजाब सरकार

पिछले दिनों चर्चा में रहा सेला सुरंग किन राज्यों के मध्य संपर्कता बढ़ाने हेतु बनायी जा रही है? असम और अरुणाचल प्रदेश

पिछले दिनों चर्चा में रहा भूमिपुत्र अधिकरिणी विधेयक 2021 का संबंध किस राज्य से है? गोवा

जापान का सबसे बड़ा सक्रिय ज्वालामुखी कौन सा है जो 20 अक्टूबर 2021 को प्रस्फुटित हुआ? माउंट एसो

हाल ही में अर्थ गार्जियन पुरस्कार किसके द्वारा जीता गया? भारत के पश्चिमी घाट में स्थित पराम्बिकुलम बाघ संरक्षण फाउंडेशन द्वारा

बारबाडोस के पहले राष्ट्रपति के रूप में किसे चुना गया है? डेम सैंड्रा मेसन

वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2021 किसके द्वारा जारी किया गया? संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा

अक्टूबर 2021 में किस संगठन को जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की जिम्मेवारी दी गयी है? अडानी समूह

भारतपे  Bharat Pay का अध्यक्ष किसे बनाया गया है? SBI के पूर्व अध्यक्ष रजनीश कुमार

भारत और अमेरिका के बीच  संयुक्त सैन्य  प्रशिक्षण अभ्यास  “युद्धाभ्यास 2021”  का 17वां  संस्करण  कहां आयोजित किया गया? अलास्का में

भारत और श्रीलंका की सेनाओं के बीच अक्टूबर 2021 में श्रीलंका के अम्पारा में कौन सा युद्धभ्यास  संपन्न हुआ। अभ्यास मित्र शक्ति

भारत नेपाल के बीच संयुक्त बटालियन स्तर का सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास सूर्य किरण 2021 का आयोजन  20 सितंबर से  3 अक्टूबर 2021 के मध्य कहां हुआ? पिथौरागढ़, उत्तराखंड

भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास अजय वारियर का छठा संस्करण कहां संपन्न हुआ? उत्तराखंड  के चौबटिया में अक्टूबर 2021 में

भारतीय नौसेना तथा जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल के मध्य अक्टूबर 2021 में जिमेक्स का 5वां संस्करण कहां सम्पन्न हुआ? अरब सागर में

अक्टूबर 2021 में अफगनिस्तान पर हुए जी20 देशों के विशेष शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता किसके द्वारा की गयी? इटली के प्रधानमंत्री  मरियो ड्रेगी ने

सेबेस्टियन कुर्ज के इस्तीफे के बाद आस्ट्रियाई चांसलर किसे बनाया गया है? अलेक्जेंडर स्केलनबर्ग

2022 तक परिचालन शरू करने के लक्ष्य के साथ गठित भारत की अल्ट्रा लो कॉस्ट कैरियर एयरलाइंस अकासा एयर एयरलाइंस के संस्थापक कौन है ? राकेश झुनझुनवाला और विनय दुबे

हाल ही में किस संस्थान को महारत्न श्रेणी में प्रवेश दिया गया है जिसके बाद इस दर्जे को प्राप्त करनेवाला वह 11वां राज्य स्वामित्व संगठन बन गया है? पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन

अंतर्राष्ट्रीय ई कचरा दिवस 2021 का थीम क्या है? उपभोक्ता परिपत्र अर्थव्यवस्था की कुंजी है

तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स (receptors) की खोज के लिए चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2021 किसे देने की घोषणा की गई? अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड जूलियस तथा अर्डेम पटापाउटियन

किस विधेयक में यह प्रावधान किया गया  कि राष्ट्रपति सिर्फ केन्द्र सरकार के उद्देश्य के लिए सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों की सूची को अधिसूचित कर सकते हैं ? 127 वां संशोधन विधेयक‚ 2021

यह विधेयक राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों को सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों की अपनी सूची बनाने का अधिकार देता है।

नीचे दिए गए लिंक से आप वर्ष 2022 के सभी माह के अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को पोस्‍ट के माध्‍यम से देख सकते हैं । 

वर्ष 2022 के मासिक करेंट अफेयर का लिंक 

 

No comments:

Post a Comment