GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation.

Sep 5, 2022

जुलाई 2022 के बेस्‍ट करेंट अफेयर

 

BPSC Special Current Affairs-जुलाई 2022 के बेस्‍ट करेंट अफेयर


आज के पोस्‍ट BPSC Special Current Affairs-जुलाई 2022 के बेस्‍ट करेंट अफेयर संबंधी प्रश्‍नों को देखेंगे जो प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अत्‍यंत उपयोगी है । इसके अलावा नीचे दिए गए लिक से अन्‍य माह के महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को भी आप देख सकते हैं । 
समय समय पर हमारी टीम द्वारा पोस्‍ट को अपडेट करते हुए नए एवं महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को भी जोड़ा जाता है इसलिए समय-समय पर हमारे वेवसाइट पर विजिट करते रहे । 

जुलाई 2022 के बेस्‍ट करेंट अफेयर

जुलाई 2022 में मेक्सिको में संपन् CONCACAF महिला चैंपियनशिप 2022 का खिताब किसने जीता? अमेरिका

प्रत्‍येक वर्ष विश्व पेपर बैग दिवस कब मनाया जाता है? 12 जुलाई

जुलाई 2022 में किस देश द्वारा एविएशन पैसेंजर चार्टर को लांच किया गया? ब्रिटेन

जुलाई 2022 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किसे ’‘मानव अधिकार’‘ घोषित किए जाने संबंधी प्रस्‍ताव को पारित किया गया ? स्‍वस्‍थ पर्यावरण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के किस मिशन हेतु क्रू मॉड्‌यूल फेयरिंग एक महत्वपूर्ण घटक है? गगनयान

भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष होने के उपललक्ष्‍य में भारतीय सेना और वायुसेना द्वारा हाल ही में किस स्‍थान पर एक साइक्लिंग अभियान शुरू किया गया?दिल्ली से द्रास

पिछले दिनों किस मंत्रालय द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अखिल भारतीय अभियान ऑपरेशन नार्कोस चलाया गया? रेल मंत्रालय

किस रेलवे जोन द्वारा नवदूत नाम से डुअल मोड (बैटरी और बिजली चालित) लोकोमोटिव का विकास किया गया जिसे रेलवे बोर्ड द्वारा सर्वश्रेष्ठ नवाचार (Best Innovation) पुरस्कार भी प्राप्त हुआ ? पश्चिम मध्‍य रेलवे 

भारत में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु किसके द्वारा स्टार्टअप स्कूल इंडिया कार्यक्रम आरंभ किया गया? गुगल, 70,000 से ज्‍यादा स्टार्टअप के साथ भारत विश्‍व में स्टार्टअप हेतु तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है।

पिछले दिनों पहली ब्रिक्‍स भ्रष्टाचार विरोधी मंत्रिस्तरीय बैठक 2022 वर्चुअली रूप से किस देश की अध्यक्षता में संपन्न हुई ? चीन

फीफा फुटबॉल विश्वकप से पूर्व किस फुटबॉल खिलाड़ी के सम्मान में फ्लाइंग म्यूजियम’ (उड़ता हुआ संग्रहालय) स्थापित किए जाने की योजना है?  डिएगो माराडोना 

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के अनुसार हाल ही में किस राज्य में भारत का सबसे बड़े सोने के भंडार का पता लगा है? बिहार, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के अनुसार बिहार के जमुई जिले में 27.6 टन खनिज युक्त अयस्क सहित लगभग 222.88 मिलियन टन का सोने का भंडार मौजूद है

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्रभावी एक्शन प्लान के माध्‍यम से जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक संबंधित कितने वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाने की योजना है? 19

हाल ही में जारी विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2022 में भारत किस स्थान पर रहा? 150वां

ड्रोन स्टार्टअप गरुड़ एयरोस्पेस ने किस देश में अपना पहला एयरोस्पेस प्लांट स्थापित करने हेतु एक समझौता किया? मलेशिया

हाल ही में किस राज्य ने अपनी कॉलोनियों और सड़कों का नामबाबासाहेब आंबेडकरके नाम पर रखने का फैसला लिया है? दिल्ली

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के 'द ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022' के अनुसार कौन सा शहर रहने के लिहाज़ से दुनिया का सबसे अच्छा शहर है? वियना

राज्य में खेलों के विकास को प्रोत्‍साहन देने हेतु किस राज्य सरकार ने राज्य के खिलाड़ियों को राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की है?राजस्थान

पिछले दिनों केंद्र सरकार द्वारा किसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का प्रमुख नियुक्त किया गया? दिनकर गुप्ता

पिछले दिनों किस देश ने संयुक्त अरब अमीरात के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए? इजराइल, संयुक्त अरब अमीरात के साथ इजराइल ने मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए तथा एक अरब देश के साथ इजराइल का पहला समझौता है

वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण आंदोलन को बढ़ावा देने हेतु महाराष्ट्र राज्य वन्यजीव बोर्ड द्वारा कितने वन्यजीव अभयारण्यों को मंजूरी दी है?3  

भारतइस्राइल‚ UAE तथा USA देशों के नेताओं की पहली I2U2 शिखर सम्मेलन 2022 कहां संपन्न हुआ ? वर्चुअली रूप से  

पहले I2U2 शिखर सम्मेलन 2022 में समूह देशों द्वारा खाद्य सुरक्षा संकट और स्वच्छ ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित किया गया।

पिछले दिनों खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के नए अध्यक्ष के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया? मनोज कुमार

मई 2022 में किस भारतीय को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा मानद कमांडर ऑफ ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया? अजय पीरामल

पिछले दिनों भारत के अग्रणी नवाचार और स्टार्टअप उत्प्रेरक टी-हब’ (T-HUB) ने किस स्‍थान पर विश्व का सबसे बड़ा नवाचार केंद्र स्‍थापित किया ? हैदराबाद

किस भारतीय राज्य द्वारा पहली बार राज्य के स्वामित्व वाला ओवर--टॉप प्लेटफॉर्म ‘CSpace’ शुरू करने की योजना है?केरल

भारत ने किस वर्ष तक पेट्रोल में 20% एथनॉल सम्मिश्रण का लक्ष्य निर्धारण किया है? 2025-26

भारत ने पेट्रोल में 10% एथनॉल के सम्मिश्रण का लक्ष्य नवंबर‚ 2022 की तय समय सीमा से पूर्व ही हासिल कर लिया है तथा इस दिशा में हुए उत्साहजनक प्रदर्शन को देखते हुए 20% इथेनॉल युक्त पेट्रोल मिलाने का लक्ष्य 2030 से पहले ही 2025-26 तक प्राप्त करने का लक्ष्‍य रखा गया है।

वर्ष 2022 में यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन टू कॉम्बेट डेजर्टीफिकेशन यानी UNCCD की 15वीं कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज बैठक कहां संपन्न हुई? आइवरी कोस्ट, आबिदजान में 

जून 2022 में राष्ट्रीय शिक्षा मंत्रियों के सम्मेलन का आयोजन कहाँ पर सम्‍पन्‍न हुआ? गुजरात

विश्व आर्थिक फोरम द्वारा हाल में जारी 146 देशों की जेंडर गैप रिपोर्ट 2022” में भारत किस स्थान पर है? 135वें

पिछले दिनों किस राज्य सरकार द्वारा महिलाओं हेतु नारी को नमनयोजना की शुरूआत की गयी? हिमाचल प्रदेश

राशन की दुकानों के माध्‍यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को लागू करने की राज्यों की रैंकिंग में कौन सा राज्य शीर्ष पर है? ओडिशा

मनी लॉन्ड्रिंग रोधी निगरानी संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स यानी FATF का नया अध्यक्ष किसे बनाया गया है? टी राजा कुमार, सिंगापुर

वे व्‍यक्ति जिनका हाल ही में निधन हो गया और भारत में इंटरनेट की शुरुआत और उसे विकसित करने में उनके अहम योगदान के कारण उनको भारत में इंटरनेट क्रांति का जनक माना जाता हैं? ब्रिजयेंद्र कुमार सिंगल

पिछले दिनों भारत का सबसे बड़ा तैरता सौर ऊर्जा संयंत्र NTPC द्वारा किस राज्य में पूरी तरह से आरंभ कर दिया गया है?रामागुंडम, तेलंगाना, इस सोलर प्लांट की क्षमता 100 मेगावाट है जो उन्नत तकनीक और पर्यावरण अनुकूल सुविधाओं के साथ संचालित है।

क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज़ 2023 के अनुसार विश्‍व के छात्रों हेतु रहने की दृष्टि से भारत में सर्वोच्च स्‍थान वाला शहर है? मुंबई

जुलाई 2022 में ओपन ई-कॉमर्स नेटवर्क के प्रोत्‍साहन हेतु कृषि पर ग्रैंड हैकथॉन किस स्‍थान पर संपन्न हुआ? मुम्‍बई

जुलाई 2022 को किसके द्वारा फाइनेंसियल एक्शन टॉस्क फोर्स (FATF) के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया गया? टी राजा कुमार

पिछले दिनों किस दुनिया के सबसे बड़े वैश्विक एयरलाइन गठबंधन स्टार एलांयस का पहला इंटरमॉडल पार्टनर बनने का दर्जा किस देश की राष्‍ट्रीय कंपनी को प्राप्‍त हुआ?फ्रांस

 वर्ष 2022 में ’100वां अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवसकिस दिन मनाया गया? 2 जुलाई

भारत का पहला आयुष वेलनेस अस्पताल कहां स्थापित किया गया है? प्रेसिडेंट्‌स एस्टेटनई दिल्ली

जी-20 की किस वर्ष की बैठक जम्मू कश्मीर में आयोजित किए जाने की योजना है? 2023

2028 में निरंतर बिजली प्राप्त करने हेतु किस देश ने अंतरिक्ष में एक सौर ऊर्जा संयंत्र आरंभ करने की योजना बनायी है? चीन

किस राज्य सरकार ने पिछले दिनों समुद्र तटों के समग्र प्रबंधन हेतु ‘Beach Vigil App’ को लांच किया? गोवा

भारतीय मूल के ब्रिटिश नेता ऋषि सुनक ने जुलाई 2022 में ब्रिटेन में किस पद से इस्तीफा दिया? वित्त मंत्री

पिछले दिनों जूनियर फर्डिनेंड मार्कोस द्वारा किस देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ की गयी? फिलीपींस

मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब किसके द्वारा जीता गया? सिनी शेट्टी

पिछले दिनों किसके द्वारा डिजिटल माध्यम से श्रीनगर में स्वामी रामानुजाचार्य की प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ पीस' का अनावरण किया गया ?अमित शाह

पिछले दिनों किसे केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया? नितिन गुप्ता

किस देश ने पिछले दिनों पहली बार फीफा ई नेशंस कप 2022 के लिए क्वालीफाई किया? भारत

पिछले दिनों फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनी है? लिसा स्टालेकर

कौन सा देश एशियाई साइकिलिंग चैंपियनशिप 2022 में 27 पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहा? जापान

हाल ही में किसके द्वारा निर्माण श्रमिकों के कौशल विकास को बढ़ावा देने हेतुनिपुणयोजना की शुरुआत की गयी? हरदीप सिंह पुरी

हाल ही में सशस्त्र सीमा बल का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है? जॉय लाल थाओसेन

पिछले दिनों किस देश ने सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक विमानवाहक पोतफ़ुज़ियानलॉन्च किया? चीन
पिछले दिनों भारत ने किस स्‍थान पर बिम्सटेक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण केंद्र की स्थापना को मंजूरी दी है? कोलंबो

हाल ही में कौन सा एयरपोर्ट अक्षय ऊर्जा से अपनी आवश्‍यकताओं को पूरी करने वाला भारत का पहला हवाईअड्डा बन गया? इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

भारत और किस देश के बीच जून  2022 में संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यासपूर्व सम्प्रीति-X’ का आयोजन हुआ? बांग्लादेश

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग, जनसंख्या प्रभाग के अनुसार कौन सा देश वर्ष 2023 में चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जायेगा? भारत

13 एक्सप्रेसवे वाला भारत का पहला राज्य कौन बन गया है?उत्तर प्रदेश

पिछले दिनों किस देश द्वारा चांद का नया भूवैज्ञानिक मानचित्र जारी किया गया? चीन

हाल ही में किस देश ने बेलारूस कोइस्कंदर-एम मिसाइल सिस्टमस्थानांतरित करने की घोषणा की है? रूस

ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया द्वारा हाल ही में कितने वर्ष के बच्चों हेतु सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविड-19 वैक्सीन 'कोवोवैक्स' को मंज़ूरी दी गयी? 7-12 साल

पिछले दिनों किस मंत्रालय द्वारा पशुओं के लिए भारत की पहली कोविड -19 वैक्सीनएनोकोवैक्सका अनावरण किया गया? कृषि मंत्रालय,  इस वैक्सीन का प्रयोग कुत्तों, तेंदुओं, चूहों, शेरों और खरगोशों में किया जा सकता है। 

पिछले दिनों किस देश में सरकार ने भीषण सूखे को देखते हुए पो नदी के आसपास के क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा की ? इटली, इटली में पिछले 70 सालों में यह सबसे भीषण सूखे की स्थिति है।

जापान के किस पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे किस शहर में भाषण देने के दौरान गोली लगने के बाद मृत्‍यु हो गयी?नारा शहर

जुलाई 2022 में स्‍पेन में सम्‍पन्‍न 41वीं विला डी बेनास्क्यू इंटरनेशनल शतरंज ओपन, 2022 का खिताब किसने जीता? अरविंद चिदंबरम

जुलाई, 2022 में सर्बिया में संपन् पैरासिन ओपनशतरंज टूर्नामेंट, 2022 का खिताब किसने जीता? आर. प्रज्ञानानंदा

जुलाई 2022 में जारी नवीनतम हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2022 (Q3) के अनुसार कौन सा देश शीर्ष स्‍थान पर है? जापान,

193 वीजा फ्री स्कोर के साथ शीर्ष स्थान पर है जबकि अफगानिस्तान को सबसे निचला स्थान प्राप्त हुआ। भारत इस इंडेक्स में 60 वीजा फ्री स्कोर के साथ 87 वें स्थान पर है।

ब्रिक्स संचार मंत्रियों की 8वीं बैंठक 2022 किस देश की अध्यक्षता में वर्चुअली रूप से संपन्न हुई?चीन

विश्व युवा कौशल दिवसकब मनाया जाता है? 15 जुलाई

पिछले दिनों खान एवं खनिज पर छठवां राष्ट्रीय सम्मेलन 2022 किस स्थान पर संपन्न हुआ? नई दिल्ली

जुलाई 2022 में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक 2022 किस स्थान पर संपन्न हुई? बाली

जुलाई 2022 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा किसे राज्य सभा हेतु मनोनीत किया  

  1. संगीतकार इलैया राजा
  2. प्रसिद्ध खिलाड़ी पी.टी. ऊषा
  3. पटकथा लेखक वी. विजयेंद्र प्रसाद
  4. समाजसेवी वीरेंद्र हेगड़े 

जुलाई 2022 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का नया प्रबंध निदेशक एवं सीईओ किसे नियुक्त किया गया?आशीष कुमार चौहान

जुलाई 2022 में यूनिसेफ द्वारा जारी वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट 2022 के अनुसार जहां इस सूचकांक में आइसलैंड को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ वहीं भारत का स्‍थान क्‍या रहा ? 135वां स्थान

पिछले दिनों किस राज्य में भारत के पहले पूर्ण रूप से सौर ऊर्जा संचालित डेयरी संयंत्र बनने की आधारशिला रखी गयी? केरल

जुलाई 2022 में टाइम मैगजीन के विश्व के 50 महानतम स्थलों की सूची 2022 के अनुसार भारत के कौन से 2 स्‍थान शामिल है? अहमदाबाद (उच्च शिक्षा) तथा केरल (इकोटूरिज्म हॉट स्पॉट)

पिछले दिनों विश्व बैंक समूह के नए मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में किसकी नियुक्ति की गयी? इंदरमित गिल,

वे इस पद पर नियुक्त होने वाले दूसरे भारतीय हैं तथा इसके पूर्व कौशिक बसु इस पद पर कार्य कर चुके हैं।

शंघाई सहयोग संगठन द्वारा किस शहर को वर्ष 2022-23 हेतु अपनी पहली सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी घोषित किया गया? वाराणसी

केंद्र सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को और ज्‍यादा प्रभावी और पारदर्शी बनाने हेतु किसकी अध्यक्षता में  26 सदस्य वाली  एक समिति का गठन किया गया? संजय अग्रवाल

जुलाई 2022 में जारी भारत नवाचार सूचकांक 2021 से संबंधित महत्‍वपूर्ण तथ्‍य

  1. यह सूचकांक नीति आयोग द्वारा जारी किया गया।
  2. बड़े राज्यों में कर्नाटक को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  3. उत्तर-पूर्वी तथा पहाड़ी राज्यों में मणिपुर शीर्ष स्थान पर है।

जुलाई 2022 में किसके द्वारा श्रीलंका के नए राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया गया? रानिल विक्रमसिंघे

पिछले दिनों 10वीं भारत-यूरोपीय संघ मानवाधिकार वार्ता किस स्‍थान पर संपन्न हुई? नई दिल्‍ली

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवारमें किसे शामिल किया गया है?
गीता गोपीनाथ, गीता गोपीनाथ यह सम्मान पाने वाली पहली महिला और दूसरी भारतीय हैं । पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवारपर चित्रित होने वाले पहले भारतीय रघुराम राजन थे।

इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन प्रोग्राम के तहत भारत की पहली Display Fabrication Unit किस शहर में स्थापित किए जाने की योजना है? हैदराबाद

अंतर्राष्ट्रीय एल्युमीनियम संस्थान का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया? सतीश पाई

अंतर्राष्‍ट्रीय अध्‍ययन के अनुसार कौन सा भारतीय शहर प्रति वर्ष औसतन 2 मिमी की दर से डूबता जा रहा है?मुंबई

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में सेना भर्ती के लिए किस योजना को लाया गया? अग्निपथ भर्ती योजना,  इसके अंतर्गत सेना में चार साल के लिए अग्निवीरों अर्थात युवाओं की भर्ती की जाएगी और इस योजना के अंतर्गत सेना में शामिल होने वाले युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा

मोरक्को में हुए डायमंड मीट लीग में 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में किस भारतीय खिलाड़ी ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना कर अपने पूर्व के रिकार्ड को तोड़ा? अविनाश साबले

प्रथम भारत पशु स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2022 किस स्थान पर संपन्न हुआ? नई दिल्ली

हाल ही में बैंक बोर्ड ब्यूरो के स्थान पर गठित वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया ? भानु प्रताप शर्मा

जुलाई 2022 में वैदिक दार्शनिक और समाज सुधारक स्वामी रामानुजाचार्य की शांति प्रतिमा (स्टैच्यू ऑफ पीस) का अनावरण कहां पर किया गया?श्रीनगर 

पहली भारत-नेपाल भारत गौरव पर्यटक ट्रैन को किस स्टेशन से हरी झंडी दिखाई गयी है? सफदरजंग रेलवे स्टेशन

नेपाल ने हाल ही में पहली बार किस देश को सीमेंट का निर्यात शुरू किया है?भारत

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसके द्वारा शपथ लिया गया? एकनाथ शिंदे, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने मुख्‍यमंत्री तथा बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की 

विश्व शांति फोरम 2022 का आयोजन किस देश में किया गया? चीन

हाल ही में जारी ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम रिपोर्ट (GSER) में अफोर्डेबल टैलेंट में एशिया में किस राज्य को पहला स्थान मिला है? केरल, 2020 में प्रकाशित पहले जीएसईआर में केरल को एशिया में 5वां और दुनिया में 20वां स्थान मिला था

केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति को प्री-प्राइमरी स्तर पर लागू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है? उत्तराखंड, उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया जहां पहली बार स्कूली शिक्षा में प्राइमरी एजुकेशन में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू किया गया ।

भारत की पल्लवी सिंह ने किस देश में आयोजित समारोह में मिसेज यूनिवर्स डिवाइन का खिताब जीता? दक्षिण कोरिया

भारत के किस लेफ्टिनेंट जनरल को दक्षिण सूडान में यूएन मिशन  का नया सैन्य कमांडर नियुक्त किया गया?  मोहन सुब्रमण्यम

जल प्रबंधन के लिए ग्लोबल एसडीजी पायनियर के रूप में मान्यता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय कौन बने है ? मकृष्ण मुक्काविल्ली, पहली बार किसी भारतीय को संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कॉम्पैक्ट (यूएनजीसी) द्वारा वैश्विक सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) पायनियर नामित किया गया है

पिछले दिनों रूस ने किस देश के साथ अपने पहले सड़क पुल का अनावरण किया?चीन

संयुक्त राष्ट्र द्वारा हाल ही में किस देश का नाम बदलने के प्रस्‍ताव को स्‍वीकृति दी गयी? तुर्की, संयुक्त राष्ट्र में अब तुर्की (Turkey) का नाम तुर्किये (Türkiye) कर दिया गया है।

झारखंड और आंध्र प्रदेश के बाद किस राज्‍य में यूरेनियम का विशाल भंडार मिला तथा यूरेनियम खनन आरंभ करने वाला तीसरा राज्य बन गया? राजस्थान

पिछले दिनों किस देश ने अंतरिक्ष में ठोस ईंधन वाला रॉकेट जुलजना को लॉन्च किया? ईरान

पर्यावरण के मुद्दों के बारे में आम लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मनाए गए विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम क्या है? केवल एक पृथ्वी,World Environment Day 2022 की थीमकेवल एक पृथ्वीहै

फीफा U-17 महिला विश्व कप का आयोजन निम्न में किस देश में होगा? भारत

महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वालीं बॉक्सर निकहत ज़रीन को किस किस राज्य सरकार ने 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा की? तेलंगाना

पिछले दिनों नीति आयोग के किस पूर्व सीईओ को G-20 के लिए भारत का नया शेरपा चुना गया? अमिताभ कांत

नीरज चोपड़ा ने पिछले दिनों डायमंड लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए किस पदक पर कब्जा जमाया? रजत पदक

अमेरिकी नौसेना के नेतृत्व में हाल ही में संपन्न हुआ विश्व का सबसे बड़ा द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय बहुपक्षीय समुद्री अभ्यास रिमपैक अभ्यास‚ 2022 कहां आयोजित किया गया? हवाई द्वीप एवं दक्षिणी कैलिफोर्नियाअमेरिका

निम्न में किस वित्तीय वर्ष में भारत में सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी FDI का प्रवाह हुआ? 2021-22
वित्तीय वर्ष 2021-22 में भारत में 83.57 बिलियन अमेरिकी डॉलर का FDI आया जो अब तक किसी भी ज्ञात वित्तीय वर्ष से सबसे अधिक है। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के बाद FDI प्रवाह में 23% की वृद्धि हुई।

हाल ही में इंस्टीट्‌यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस द्वारा जारी 163 देशों के वैश्विक शांति सूचकांक 2022 में किस देश को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ आइसलैंड

इसके अनुसार यूरोप विश्व का सर्वाधिक शांतिपूर्ण क्षेत्र है जिसमें आइसलैंड विश्व का सर्वाधिक शांतिमय देश है।

इसके अनुसार अफगानिस्तान (163वां स्थान) विश्व का सर्वाधिक अशांत देश है तथा भारत को इसमें 135 वां स्थान प्राप्त हुआ है । इस सूचकांक का मुख्य विषय- ‘Measuring peace in a complex world’ था।

रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने हेतु चीन ने किस देश के साथ मिलकर Sea Guardians-2 समुद्री अभ्यास का आयोजन किया ?पाकिस्तान

किस देश की सरकार द्वारा जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को (मरणोपरांत)  सुप्रीम आर्डर ऑफ द क्राईसेंथममसे सम्मानित करने का निर्णय लिया गया? जापान, यह जापान का सर्वोच्च सम्मान है ।

पिछले दिनों किस राज्य सरकार ने राज्य के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें दर्ज करने हेतु ACB 14400 ऐप को लांच किया है? आंध्र प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 (International Yoga Day 2022) की थीम क्या है? योगा फॉर ह्यूमैनिटी (Yoga For Humanity)

भारतीय वायु सेना की भूमिका को प्रदर्शित करने हेतु भारतीय वायु सेना हेरिटेज सेंटर किस स्‍थान पर बनाए जाने की योजना है? चंडीगढ़

भारत और किस देश के बीच तीसरी यात्री ट्रेनमिताली एक्सप्रेसको हरी झंडी दिखाई गयी? बांग्लादेश, यह न्यू जलपाईगुड़ी और ढाका के बची चलेगी। भारत और बांग्लादेश के बीच इसके पूर्व मैत्री एक्सप्रेस, कोलकाता और ढाका के बीच  तथा बंधन एक्सप्रेस, कोलकाता और खुलना के बीच चल रही है।

पिछले दिनों नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया?जुल्फिकार हसन

भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? रंजना प्रकाश देसाई

हाल ही में लिए गए निर्णय के तहत महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर क्या रखा गया है? सांभाजी नगर

पिछले दिनों किसे संयुक्त राष्ट्र का अवर महासचिव नियुक्त किया गया? रबाब फातिमा

पिछले दिनों आरती प्रभाकर को किस देश के राष्ट्रपति के विज्ञान सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया? अमेरिका

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के एशिया एवं प्रशांत विभाग के निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया? कृष्णा श्रीनिवासन

पिछले दिनों भारत के किस राज्य ने संयुक्त राष्ट्र विश्व शिखर सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ परियोजना पुरस्कार जीता?मेघालय

पिछले दिनों किस देश के तट पर दुनिया का सबसे बड़े पौधे की खोज की गयी? ऑस्ट्रेलिया, पौधे का नाम Posidonia Australis

किस राज्य ने भारतीय बधिर क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित पहली अंडर-19 टी20 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब जीता? आंध्र प्रदेश

किस राज्य सरकार ने 8 साल से कम आयु के छात्रों हेतु 2025 तक मूलभूत संख्यात्मकता  और साक्षरता सुनिश्चित करने हेतु एन्नम एझुथम योजनालांच की? तमिलनाडु

पिछले दिनों किस राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने हेतु एक सेवानिवृत्‍त न्‍यायाधीश रंजना देसाई ड्राफ्ट कमेटी के गठन की घोषणा की? उत्तराखंड

जून 2022 में G-7 सम्मेलन 2022 का आयोजन कहां सम्‍पन्‍न हुआ? जर्मनी

पिछले दिनों किस देश के वैज्ञानिकों ने एक क्षुद्रग्रह से लौटे नमूनों में जीवन हेतु आवश्यक घटक अमीनो अम्‍ल की पहचान की?जापान

पिछले दिनों किसकी अध्यक्षता में जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण हेतु मंत्रिसमूह का गठन हुआ? दुष्‍यंत चौटाला

केन्‍द्र सरकार द्वारा किस वर्ष तक गैर-जीवाश्म बिजली क्षमता को 500 GW तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है? 2030

पिछले दिनों किस देश द्वारा महामारी के रोकथाम व पूर्व तैयारी के लिए भारत को 122 मिलियन डॉलर देने की घोषणा की गई है?अमेरिका

किस भारतीय महिला को मिसेज यूनिवर्स डिवाइन 2022’ का खिताब दिया गया? पल्लवी सिंह

प्राजेक्ट-75 इंडिया (P-75 I) का संबंध किससे हैं? पनडुब्बियों के निर्माण से संबंधित।

हाल ही में हस्ताक्षरित एक समझौता ज्ञापन के तहत भारतीय वायुसेना विरासत केंद्र की स्थापना कहां किए जाने का प्रस्ताव है? चंडीगढ़ 

BPSC Special Current Affairs-जुलाई 2022 के बेस्‍ट करेंट अफेयर संबंधी इस पोस्‍ट में आनेवाले दिनों में और भी कई महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को जोड़ा जाएगा । इसलिए समय-समय पर हमारे वेवसाइट पर विजिट करते रहे । 

बिहार करेंट अफेयर 2022 का लिंक


No comments:

Post a Comment