GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation. gkbucket, bpsc prelims and mains, bpsc essay, bpsc nibandh, 71th BPSC, bpsc mains answer writing, bpsc model answer, bpsc exam ki tyari kaise kare

Sep 5, 2022

जून 2022 के बेस्‍ट करेंट अफेयर

जून 2022 के बेस्‍ट करेंट अफेयर-BPSC Special Current Affairs 

इस पोस्‍ट में आप जून 2022 के बेस्‍ट करेंट अफेयर-BPSC Special Current Affairs को पढेगे जो आनेवाले बिहार लोक सेवा आयोग, राज्‍य सेवा आयोग, रेलवे, एसएससी और अन्‍य परीक्षाओं हेतु उपयोगी है । इसके अलावा अन्‍य माह के करेंट अफेयर को मासिक करेंट अफेयर 2022 इस लिंक के माध्‍यम से आप पढ़ सकते हैं । 


जून 2022 के बेस्‍ट करेंट अफेयर

जून 2022 में किस मंत्रालय द्वारा कथित भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त अधिकारियों के प्रतिनिधित्व की जांच हेतु एक समिति का पुनर्गठन किया गया? भारत सरकार के कार्मिकलोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय द्वारा

जून 2022 में जारी विश्व के सबसे तेज सुपरकंप्यूटरों कीटॉप 500’ सूची में कौन शीर्ष स्थान पर है? सुपरकंप्यूटरफ्रंटियर’, अमेरिका। टॉप 500 की इस सूची में भारतीय सुपरकंप्यूटरपरम सिद्धि’ 111 वें स्थान पर है।

जून 2022 में भारत ने परमाणु हमले में सक्षम किस बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण कियाअग्नि-4

जून 2022 में भारत के प्रधानमंत्री द्वारा किस स्‍थान पर मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र का उद्‌घाटन किया गया? बंगलुरु

जून 2022 में किस देश के द्वारा चंद्रमा का दुनिया का सबसे बड़ा मानचित्र जारी किया गया ? चीन

जून 2022 में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान का उद्‌घाटन किस स्‍थान पर किया गया? नई दिल्‍ली 

ऑस्ट्रेलियाई तैराकी चैंपियनशिप 2022 में किस महिला तैराक ने महिलाओं की 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है? एरियन टिटमस

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत लांच की गयी आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) का संबंध किससे है? स्वास्थ्य

इस एप के माध्यम से लोग किसी भी समय और कहीं भी अपना स्वास्थ्य रिकॉर्ड देख सकते हैं।

शिक्षकों के शिक्षण/संकायों के विकास के लिए देश भर में सक्षम इकोसिस्टम तैयार करने के उद्देश्य से आरंभ किए गए मालवीय मिशन का संबंध किससे है? उच्च शिक्षा की गुणवत्ता

मई 2022 में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा इंडो- पैसिफिक इकोनामिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी (IPEF) का शुभारंभ किस देश में किया गया?जापान

हाल ही में सुंदरबनपश्चिम बंगाल के दुर्गम क्षेत्रों की सुरक्षा हेतु भारत-बांग्लादेश सीमा पर बनाए गए तीन फ्लोटिंग सीमा चौकियों सतलुजकावेरी और नर्मदा का निर्माण किसके द्वारा किया गया? कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड

जून 2022 में देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और श्रेष्ठ ऐतिहासिक स्थानों का प्रदर्शन करनेवाली पहली भारत गौरव ट्रेन किन शहरों के बीच आरंभ की गयी?कोयम्बटूर उत्तर से साई नगर शिरडी

जून 2022 में भारत के नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड के कुओर्ताने खेलों में कितनी दूरी तक भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता?86.69 मीटर

जून 2022 में केंद्र सरकार द्वारा किसे संयुक्त राष्ट्र में भारत के नए स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया?सुचिरा कंबोज

जून 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कहां पर वारकरी संप्रदाय के संत जगद्गुरू श्री संत तुकाराम महाराज शिला मंदिर का उद्‌घाटन किया गया? पुणे

जून 2022 में भारत का 74वां ग्रैंडमास्टर बनने का दर्जा किस शतरंज खिलाड़ी को प्राप्‍त हुआ? राहुल श्रीवास्तव पेड्डी

विश्व के सबसे उम्रदराज रूसी ग्रैंडमास्टर जिन्होंने 1949 में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया था हाल ही में उनका निधन हो गया निम्न में वे ग्रैंडमास्टर कौन है? यूरी एवरबख

पिछले दिनों निम्न में से किस मंत्रालय द्वारा आजादी से अन्त्योदय तकअभियान का शुभारंभ किया गया? ग्रामीण विकास मंत्रालय

इसका उद्देश्य भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों के जन्म स्थान से जुड़े जिलों में सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

वर्ष 2022 में किस प्रसिद्ध भारतीय वन्यजीव संरक्षणवादी को ग्रीन ऑस्करके नाम से प्रसिद्ध  व्हिटले गोल्ड पुरस्कार, 2022 से सम्मानित किया गया? चारुदत्त मिश्रा

हाल ही में भारतीय मूल के प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी को साहित्य जगत की सेवा हेतु किस देश के प्रतिष्ठित कम्पोनियन ऑफ ऑनर से सम्मानित किय जाने की घोषण की गई? ब्रिटेन

जून 2022 में वर्ष 2023-24 के कार्यकाल हेतु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के अस्थायी सदस्य के रूप चुने गए 5 देशों में निम्‍न में कौन सा देश शामिल नहीं है? इटली

जून‚ 2022 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में 5 नए अस्थायी सदस्य देशों में इक्वाडोरजापानमाल्टामोजंबिक और स्विट्जरलैंड शामिल हैं।

जून 2022 में किस खिलाड़ी ने एशियाई ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप 2022 में पुरुषों की सीनियर 1 किमी. टाइम ट्रायल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत को पहला अंतरराष्ट्रीय पदक दिलाया? रोनाल्डो सिंह लैटोनजाम

जून 2022 में भारतीय प्रेस परिषद (PCI) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया? न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई

जून 2021 में महिला क्रिकेटर फेडरेशन ऑफ इटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिशन (फिका) की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया?लिसा स्‍टालेकर

Together for a peaceful world मुख्‍य विषय के साथ अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2022 कब मनाया गया? 23 जून

जून 2022 में किस देश की मेजबानी में ब्रिक्स बिजनेस फोरम 2022 वर्चुअली रूप से सम्पन्न हुआ? चीन

जून 2020 में किस भारतीय संचार कंपनी ने भारत के पहले मेटावर्स मल्टीप्लेक्स का अनावरण कियाएयरटेल 

जून 2022 में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कहां स्थित आईओ-टेक-वर्ल्ड एविगेशन प्रा. लि. को ड्रोन नियम‚ 2021 के तहत पहला टाइप प्रमाण पत्र प्रदान किया गया? गुरूग्राम, हरियाणा

पिछले दिनों निम्‍न में कौन सा राज्यबालिका पंचायतशुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बना?गुजरात

जून 2022 में निम्‍न में भारतीय मूल की किस महिला को पेंटागन के शीर्ष पद पर नामित किया गया? राधा अयंगर

जून 2022 में संपन्न टेनिस ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता फ्रेंच ओपन‚ 2022 में किसने पुरुष एकल का खिताब जीता ? राफेल नडाल

राफेल नडाल ने 14वीं बार फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल का खिताब जीता है और इसके साथ ही वे फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं। इसमें महिला एकल का खिताब पोलैंड की इगा स्वीटेक ने जीता।

जून 2022 को लियोन, मेक्सिको में सम्‍पन्‍न IWF विश्व युवा चैंपियनशिप 2022 में किस भारतीय भारोत्तोलक ने स्वर्ण पदक जीत कर ऐसा करने वाले पहले भारतीय भारोत्तोलक का दर्जा प्राप्‍त किया? गुरुनायडू सनापति

29 जून 2022 को प्रसिद्ध सांख्यिकीविद प्रो प्रशांतचंद्र महालनोबिस की जयंती पर सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा मनाए गए सांख्यिकी दिवसमुख्य विषय क्‍या था? सतत विकास के लिए डेटा(Data for sustainable development)

वर्ष 2023 में लांच किए जानेवाले गगनयान मिशन का संबंध किससे है? मानव युक्त अंतरिक्ष मिशन

जून 2022 में भारतीय नौसेना द्वारा किन दो पोतों को कार्यमुक्त किया गया ? INS निशंकऔर INS  ‘अक्षय

नाटो शिखर सम्मेलन‚ 2022 किस स्‍थान पर समपन्‍न हुआ  मैड्रिड, स्पेन

जून 2022 में फीमेल पीसकीपर्स इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 2022 का आयोजन किस स्‍थान पर हुआ? उलानबटोर

जून 2022 में आयोजित हुआ चौथा सिनर्जी सम्मलेन 2022 किस स्‍थान पर संपन्न हुआ? नई दिल्‍ली

जून 2022 में केंद्र सरकार द्वारा किसे राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण यानी National Investigation Agency का नया महानिदेशक नियुक्त किया? दिनकर गुप्‍ता

जून 2022 में कौन सा टेनिस खिलाड़ी सभी चारों ग्रैंड स्लैम में 80 या उसके अधिक मैच जीतने वाला पहला पुरुष खिलाड़ी बन गया? नोवाक जोकोविच

जून 2022 में जी-7 राष्ट्रों का 48 वां शिखर सम्मेलन किस्‍ स्‍थान पर संपन्न हुआ? श्लॉस एलमाउ, जर्मनी

जून 2022 में भारत और स्वीडन द्वारा कहां परउद्योग संक्रांतिवार्ता की मेजबानी की गयी? स्‍टाकहोम

वर्ल्ड समिट ऑफ इन्फॉर्मेशन सोसाइटी 2022 कहां पर आयोजित हुआ? जिनेवा, स्विट्जरलैंड

भारतीय रेलवे लेखा सेवा (IRAS) के किस अधिकारी  द्वारा जर्मनी के हैम्बर्ग में संपन्न विश्व के सबसे कठिन एकल दिवसीय खेल आयोजन आयरनमैन ट्रायथलॉन (IRONMAN TRiathlon) को पूरा कर इतिहास रचा गया ? श्रेयस होसुर

जून 2022 में अंतरिक्ष स्टार्टअप इको सिस्टम के विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन कहां आयोजित हुआ? बंगलुरू

जून 2022 में जूनियर फर्डिनेंड मार्कोस द्वारा किस देश के राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया गया? फिलीपीन्स

जून‚ 2022 में भारतीय मूल की प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक डॉ. भारतीय प्रभाकर किस देश के राष्ट्रपति की शीर्ष वैज्ञानिक सलाहकार बन कर इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला और अश्वेत व्‍यक्‍ति बनी? अमेरिका

पिछले दिनों अडानी समूह ने विश्व का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम बनाने हेतु किस देश की कंपनी के साथ समझौता किया? फ्रांस, एनर्जी मेजर टोटल एनर्जीज

9वीं एशियाई कलात्मक जिम्मनास्टिक चैंपियनशिप में किस भारतीय महिला जिम्नास्ट ने वॉल्ट वर्ग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय जिम्नास्ट बन गई हैंप्रणति नायक

हाल ही में विश्व की पहली फिशिंग कैट जनगणना का आयोजन कहां पर किया गया? चिल्‍का झील

जून 2022 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किस स्टेडियम में 44वें शतरंज ओलंपियाड हेतु ऐतिहासिक मशाल रिले का शुभारंभ किया गया? इंदिरा गांधी स्टेडियम, नई दिल्‍ली

उल्‍लेखनीय है कि पहली बार शतरंज के अंतरराष्ट्रीय निकाय फिडे द्वारा शतरंज ओलंपियाड मशाल की शुरुआत की गई  और इसी के साथ इसी के साथ भारत शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले की शुरुआत करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है।

जून 2022 को फीफा द्वारा की गयी घोषणा के अनुसार फीफा वर्ल्ड कप 2026 कुल कितने शहरों में आयोजित होगा? 16

उल्‍लेखनीय है कि फीफा के इतिहास में पहली बार विश्व कप की मेजबानी तीन देशों अमेरिकामैक्सिको और कनाडा को सौंपी गयी।

जून 2022 में किसे वर्ष 2021 के लिए यूनेस्को के किंग हमद बिन ईसा अल-खलीफा पुरस्कार हेतु चयनित किया गया? CIIT

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की घटक इकाई CIIT को वर्ष 2021 हेतु यूनेस्को के किंग हमद बिन ईसा अल-खलीफा हेतु चुनाव का सम्मानित किया गया है।

आयुष मंत्रालय द्वारा योग के विकास और संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के लिए योग के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक प्रधानमंत्री पुरस्कार-2021 के संबंध में महत्‍वपूर्ण तथ्‍य

  1. अंतरराष्ट्रीय व्यक्तिगत श्रेणी- मार्कस विनीसियस रोजो रॉड्रिक्ससाओ पाउलोब्राजील
  2. अंतरराष्ट्रीय संगठन श्रेणी -ब्रिटिश व्हील ऑफ योगायूनाइटेड किंगडम
  3. राष्ट्रीय संगठन श्रेणी - डिवाइन लाइफ सोसाइटीऋषिकेशउत्तराखंड
  4. राष्ट्रीय व्यक्तिगत श्रेणी-भिक्खु संघ सेनालेहलद्दाख

जून 2022 में अंतरराष्ट्रीय डिजिटल सहयोग में कार्यक्रमों के समन्वय हेतु किस भारतीय राजनयिक को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का प्रौद्योगिकी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया? अमनदीप सिंह गिल

जून‚ 2022 को UNCTAD: United Nations Conference on Trade and Development  द्वारा जारी विश्व निवेश रिपोर्ट 2022 के अनुसार शीर्ष एफडीआई अंतर्प्रवाह वाले देशों में किस देश को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ? संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका

उल्‍लेखनीय है कि जून 2022 में जारी विश्व निवेश रिपोर्ट का मुख्य विषय (Theme) “International Tax Reforms and Sustainable Investment” था जिसके अनुसार वर्ष 2021 में भारत 45 बिलियन डॉलर के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के साथ 7वें स्थान पर रहा।

वर्ष 2021 में शीर्ष प्रत्यक्ष विदेशी निवेश अंतर्प्रवाह (Inflows) वाले देश निम्‍न हैं-

  1. यूएसए (367 बिलियन डॉलर)
  2. चीन (181 बिलियन डॉलर
  3. हांगकांगचीन (141 बिलियन डॉलर)
  4. सिंगापुर (99 बिलियन डॉलर)

वर्ष 2021 में शीर्ष एफडीआई (FDI) बहिर्प्रवाह (Outflows) वाले देश निम्‍न हैं-

  1. यूएसए (403 बिलियन डॉलर)
  2. जर्मनी (152 बिलियन डॉलर)
  3. जापान (147 बिलियन डॉलर)
  4. चीन (145 बिलियन डॉलर)

जून 2022 में फ्रांस में आयोजित हुए WSPS विश्व कप में भारतीय खिलाड़ी अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में कितना अंक अर्जित कर अपने द्वारा बनाए गए विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा और स्वर्ण पदक जीता? 250.6

हाल ही में भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के शोधकर्ताओं द्वारा किस राज्य में एक दुर्लभ पौधेभारतीय लिपिस्टिक पौधेजिसका वानस्पतिक नामएस्किनैन्थस मोनेटेरिया डनहै की खोज की गयी? अरुणाचल प्रदेश

जून 2022 में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में किसनेमिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022-23 का खिताब जीता? सरगम कौशल

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवसकब मनाया जाता है? 7 जून

जून 2022 में नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी किसे नियुक्त किया गया? परमेश्वरन अय्यर

हाल ही में आरंभ किया गया ई-लर्निंग पोर्टल डाक कर्मयोगीका संबंध किससे है डाक कर्मचारी दक्षता वृद्धि

29 जून 2022 को सम्पन्न सांख्यिकी दिवसके अवसर पर किसे आधिकारिक सांख्यिकी‚ 2022 प्रो. पी.सी. महालनोबिस राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया? दिलीप कुमार सिन्हा एवं डॉ. के.पी. सुरेश

वर्ष 2021-22 में भारत के किस राज्य ने शीर्ष चीनी उत्पादक की श्रेणी में अग्रणी स्थान हासिल किया?

महाराष्ट्र प्रथम स्थान पर जबकि दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश

पिछले दिनों किस देश का 80 मीटर लंबा प्रसिद्ध जंबो फ्लोटिंग रेस्तरां दक्षिण चीन सागर में डूब गया?

हांगकांग

जून 2022 में भारत आसियान देशों के विदेश मंत्रियों की विशेष बैठक 2022 किस स्‍थान पर आयोजित की गयी? नई दिल्‍ली

जून 2022 में -“Biotech Startup Innovations: Towards Aatma Nirbhar Bharat” मुख्‍य विषय के साथ बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो-2022 का आयोजन कहां पर सम्‍पन्‍न हुआ? नई दिल्ली

जून 2022 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन द्वारा अनावरित किए गए फिडे शतरंज ओलंपियॉड के शुभंकर का क्या नाम है? थम्‍बी,

पिछले दिनों वाहन निगरानी हेतु सुरक्षा-मित्र योजना की शुरुआत किस राज्‍य द्वारा की गई है? केरल

यह प्रणाली किसी भी यात्रा में  कोई अप्रिय घटना घटित होने पर मालिकों के मोबाइल फोन पर खतरे का संदेश प्रेषित करेंगी । इसकी शुरूआत मोटर वाहन विभाग द्वारा निर्भया योजना के तहत की गई है।

जून 2022 में एशिया का शीर्ष सुरक्षा सम्मेलन शांगरी-ला संवाद किस स्‍थान पर संपन्न हुआ? सिंगापुर

जून 2022 में किस भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) द्वारा भारत के पहले कृषि भूमि मूल्य सूंचकांक को जारी किया गया ? भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद

अपनी तरह का पहला भूमि मूल्य सूचकांक है जो ग्रामीण ओर अर्ध शहरी क्षेत्रों में कृषिभूमि की कीमतों केगुणवत्ता नियंत्रितडेटा को दर्ज और प्रस्तुत करेगा।

उभरते कलाकारों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने हेतु किसे ब्रिटिश काउंसिल केइंडिया-यूके टुगेदर सीजन ऑफ कल्चरका एंबेसडर चुना गया? प्रसिद्ध संगीतकार ए.आर. रहमान

पिछले दिनों एक निर्णय में उच्चतम न्यायालय द्वारा एजी पेरारिवनल को रिहा करने का आदेश दिया गया जिसका संबंध किस हत्याकांड से रहा है? राजीव गांधी हत्‍याकांड

उल्‍लेखनीय है कि 21 मई 1991 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मृत्‍यु तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में एक जनसभा के दौरान हुए बम बिस्फोट से हो गयी तथा पेरारिवलन पर राजीव गांधी की हत्या में आत्मघाती हमलावर द्वारा प्रयोग किए गए बम हेतु बैटरी खरीदने का आरोप है।

निम्नलिखित में से कौन-सा शहरहाल ही में देश में अपना जैव-विविधता रजिस्टर तैयार करने वाला पहला मेट्रो शहर बन गया है? कोलकाता

इस दस्तावेज को कोलकाता नगर निगम की Biodiversity Management Commitee द्वारा तैयार किया गया।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA द्वारा पिछले दिनों लॉन्च किए गए Endurance Mission का प्रमुख उद्देश्य क्‍या है? पृथ्‍वी पर जीवन क्‍यों संभव है

नासा इसके माध्यम से पता लगाना चाहता है कि पृथ्‍वी के नजदीकी ग्रहों जैसे शुक्र एवं मंगल पर जीवन क्यों नहीं उत्पन्न हो सका तथा ऐसा क्या है कि पृथ्वी पर ही जीवन संभव है।

जून 2022 में जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक 2022 कहां सम्‍पन्‍न हुई? योग्याकर्ताइंडोनेशिया

जून 2022 में केंद्र सरकार द्वारा किसे नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया? परमेश्‍वरन अय्यर

जून‚ 2022 को भारत ने 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत निर्मित तीव्रगति की 12 रक्षक नौकाएं  किस देश को सौंपी  वियतनाम

जनजातीय कार्य मंत्रालय और मेटा (फेसबुक) की पहल ’‘गोइंग ऑनलाइन ए़ज लीड्‌र्स’‘ (GOAL) कार्यक्रम के संबंध में क्‍या सही है। जनजातीय समुदायों की बीच उद्यमिता बढ़ावा देने हेतु 

हाल ही में संपन्‍न हुए 17वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में किस देश कोकंट्री ऑफ फोकसचुना गया था? बांग्‍लादेश

बांग्लादेश की आजादी के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस वर्ष बांग्‍लादेश को कंट्री ऑफ फोकसचुना गया।

जून 2022 में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा विश्व कार्य शिखर सम्मेलन कहां आयोजित हुआ? जिनेवा

हाल ही में 12वां विश्व व्यापार संगठन मंत्रिस्तरीय सम्मेलन, 2022 किस स्‍थान पर संपन्न हुआ? जिनेवा

आजादी का अमृत महोत्सवके एक भाग के रूप में जून 2022 में उन्मेष-अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव’ 2022 का आयोजन किस स्‍थान पर संपन्न हुआ? शिमला

जून 2022 में निम्‍न में से कौन तेज गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में 650 विकेट लेने वाला पहला तेज गेंदबाज बना? जेम्स एंडरसन, इंग्लैंड

जून 2022 में किस राज्य में  स्थित राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालयधरोहर को राष्ट्र समर्पित किया गया? गोवा

सतत विकास लक्ष्य सूचकांक एवं डैशबोर्ड 2022 की रैकिंग में भारत किस स्‍थान पर रहा। 121

इस सूचकांक में फिनलैंड शीर्ष स्थान पर जबकि दक्षिण सूडान सबसे निचले स्‍थान पर रहा ।

जून 2022 में जारी पर्यावरण निष्पादन सूचकांक 2022 में 180 देशों की सूची में भारत किस स्‍थान पर रहा? 180

180 देशों के इस सूचकांक में भारत को सबसे निचला 180वां स्थान प्राप्त हुआ जबकि डेनमार्क इसमें शीर्ष स्थान पर रहा।

जून 2022 में साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन‚ 2022 कहां संपन्न हुआ? नई दिल्‍ली

जून 2022 में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मुख्य सचिवों का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन कहां सम्‍पन्‍न हुआ? धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश

जून 2022 में पहली भारत-जापान वित्त वार्ता कहां आयोजित हुई? नई दिल्‍ली

आप जून 2022 के बेस्‍ट करेंट अफेयर-BPSC Special Current Affairs पोस्‍ट को पढ़ रहे हैं जिसमें महत्‍वपूर्ण परीक्षापयोगी प्रश्‍नों को लाया गया है। कुछ दिनों में इसे ओर अपडेट करते हुए कुछ नए प्रश्‍नों को जोड़ा जाएगा ।  अन्‍य माह के करेंट अफेयर को आन नीचे दिए गए लिंक के माध्‍यम से पढ़ सकते है । 

2022 के महत्‍वपूर्ण करेंट अफेयर 



 


No comments:

Post a Comment