69 bpsc mains, bpsc pre and mains exam ki tayari, bihar daroga and other exams

Jan 22, 2023

दिसम्‍बर 2022 करेंट अफेयर

दिसम्‍बर 2022 करेंट अफेयर 

दिसम्‍बर  2022 के अनुसार कौन सा राज्य/केंद्रशासित प्रदेश भारत में प्रति कृषि परिवार औसत मासिक आय के संदर्भ में शीर्ष स्थान पर है?

मेघालय

 

प्रसिद्ध पारंपरिक नया वर्ष लोसर महोत्सवकहां पर मनाया जा रहा है?

लद्दाख

 

दिसंबर 2022 में भारतीय मूल के लियो वराडकर दूसरी बार किस देश के प्रधामनंत्री बने हैं?

आयरलैंड

 

पिछले दिनों किसके द्वारा भारत का पहला 'गैस प्राइस इंडेक्स' लांच किया गया?

IGX

 

वर्ष 2022 में 'द एमिसरी ऑफ पीस' अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया है?

श्री श्री रविशंकर

 

भारतीय रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय द्वारा जारी नवीनतम जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में मातृ मृत्यु दर 2014-16 में 130 प्रति लाख जीवित बच्चे से घटकर 2018-20 में कितनी हो गयी है?

97 प्रति एक लाख जीवित बच्चे

 

पिछले दिनों किस देश ने अपने मून स्पेस क्राफ्ट को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए स्ट्रीम का उपयोग किया है?

जापान

 

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन तथा सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया?

अनिल कुमार लाहोटी 

 

दिसंबर 2022 में रोम में UNIDROIT महासभा में अगले अध्यक्ष के रूप में भारत के चुने जाने पर भारत की ओर से किसने अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया?

डॉ नीना मल्‍होत्रा

जनवरी 2023 में भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्‍सव 2022 कहां पर आयोजित किया जाएगा ?

भोपाल

 

दिसंबर 2022 में किसे श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती नेशनल एमिनेंस अवॉर्ड प्रदान किया गया?

वैंकेया नायडू

 

महिलाओं के प्रति होनेवाली हिंसा की पहचान, उसे रोकने और अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए 'नई चेतना अभियान' भारत सरकार के किस मंत्रालय द्वारा आरंभ किया गया  है?

ग्रामीण विकास मंत्रालय

 

चेहरे की पहचान तकनीक के आधार पर यात्रियों के संपर्क रहित सुविधा प्रदान करने हेतु भारत में परिवहन के किस साधन हेतु डिजी यात्रा सुविधा का उद्घाटन किया गया है?

हवाई यात्रा 

 

फिजी के नए प्रधानमंत्री कौन बने है?

सितिवेनी राबुका 

 

हाल ही में इंटरनेशनल स्पेस रजिस्ट्री द्वारा किसके नाम पर एक तारे का नामकरण किया गया?

अटल बिहारी वाजपेयी 

 

किस स्‍थान पर भारत  का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय योग केंद्र है?

जम्मू और कश्मीर

 

हाल ही में नेपाल के प्रधानमंत्री  के रूप में किसके द्वारा शपथ ली गयी?

पुष्प कमल दहल 'प्रचंड

 

'ग्लोबल एविएशन सेफ्टी रैंकिंग' में भारत किस स्थान पर है?

48वां 

 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आयोजन किस राज्य में होगा?

मध्य प्रदेश 

 

भारतीय अध्यक्षता में पहली G-20 शेरपा बैठक का आयोजन किस शहर में हुआ?

उदयपुर

 

भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के सम्मान में किस देश ने पिछले दिनों एक विशेष डाक टिकट जारी किया?

सर्बिया

 

पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा किस स्‍थान पर खेल विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया गया ?

उडुपी

 

इंडियन आर्मी द्वारा पहले 3-D प्रिंटेड हाउस का उद्घाटन किस स्‍थान पर किया गया?

अहमदाबाद 

 

कोलंबिया में आयोजित वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2022 में किसने रजत पदक जीता?

मीराबाई चानू

 

भारत का पहला रियल टाइम गोल्ड एटीएम कहां पर स्थापित किया गया है?

हैदराबाद

 

दिसम्‍बर 2022 में राज्यसभा के नए सभापति के रूप में किसे नियुक्त किया गया?

जगदीप धनखड़

 

हाल ही में किस राज्य द्वारा भारत में पहला दिव्यांग विभाग स्थापित किया गया?

महाराष्ट्र

 

हाल में जारी विश्‍व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की फोर्ब्स 2022 सूची में शीर्ष पर कौन है?

यूरोपीय आयोग के अध्‍यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन

 

डिजिटल भुगतान को मजबूत बनाने और भारत की क्रेडिट भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में यूपीआई पर क्रेडिट कार्ड को सपोर्ट करने वाला भारत का पहला पेमेंट गेटवे कौन सा है?

रेज़र पे

 

दिसंबर 2022 में किस अस्‍पताल में भारत के पहले 5जी संचालित एआई निर्देशित कोलोनोस्कोपी का परीक्षण किया गया?

अपोलो अस्‍पताल

 

दिसंबर 2022 में केंद्र सरकार द्वारा किसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया?

संतोष कुमार यादव

 

दिसंबर 2022 में की गयी साहित्‍य अकादमी पुरस्कार, 2022 की घोषणा के अनुसार  हिंदी भाषा के साहित्‍य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

बद्री नारायण

 

दिसम्‍बर 2022 में किस भारतीय संस्‍थान को ग्रेट प्‍लेस टू प्‍लेस वर्क 2023 प्रमाणपत्र दिया गया?

टाटा स्टील

 

केन्‍द्र सरकार द्वारा नई दिल्‍ली अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया ?

न्‍यायमूर्ति हेमंत गुप्‍ता

 

व्‍यक्तिगत एवं सेवा संबंधी जानकारी के लिए दिसंबर 2022 में किस सशस्त्र बल द्वारा प्रहरीमोबाइल ऐप का शुभारंभ किया गया?

BSF

 

गोवा स्थित मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम किस के नाम पर रखा गया है?

मनोहर पर्रिकर

 

पिछले दिनों किस देश ने अरब निर्मित पहला लूनर स्पेसक्राफ्ट लॉन्च किया?

संयुक्त अरब अमीरात

पहली बार जनता के वोट द्वारा 2022 के लिए ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द ईयर पुरस्‍कार किस शब्‍द ने जीता?

गाब्लिन मोड 

 

भारत का पहला राज्‍य जिसने स्वयं का जलवायु परिवर्तन मिशन आरंभ किया?

तमिलनाडु

 

दिसंबर 2022 में मेटे फ्रेडरिक्‍सन पुन: किस देश की प्रधानमंत्री चुनी गयी?

डेनमार्क

 

दिसंबर 2022 जनसामान्‍य के लिए खोला गया भारत का पहला और विश्व का दूसरा इन्फैंट्री संग्रहालय कहां स्थापित किया गया?

महू

 

दिसंबर 2022 में जारी फीफा विश्व रैंकिंग में पुरुषों की रैंकिंग में कौन सा देश प्रथम स्थान पर है?

ब्राजील, इस रैंकिंग में भारत पुरुष रैंकिंग में 106 वें तथा महिला रैकिंग में 61वें स्थान पर है।

 

दिसंबर 2022 में गमोचा’  जिसका शाब्दिक अर्थ तौलिया होता है जिसे केंद्र सरकार ने भौगोलिक संकेतक टैग दिया है वह किस राज्‍य से संबंधित है?

असम

 

भारत का सबसे बड़ा प्रीइंजीनियर्ड कम्‍पोजिट फुटबॉल स्‍टेडियम किस राज्‍य में बनाया जा रहा है

मेघालय

 

दिसंबर 2022 में किस कंपनी द्वारा भारत का पहला मास सेगमेंट फ्लेक्‍स फ्यूल प्रोटोटाइप कार माडल लांच किया गया है?

मारूति सुजुकी

 

दिसंबर 2022 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में शामिल भारत के तीन नए सांस्कृतिक स्थलों में कौन शामिल है?

मोढेरा सूर्य मंदिर, गुजरात का ऐतिहासिक वन्गर शहर, तथा त्रिपुरा की उनाकोटी की चट्टानों को काटकर बनाई गई मूर्तियां

 

दिसंबर 2022 में किसे श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती नेशनल एमिनेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

वेंकैया नायडू

 

दिसंबर 2022 में अमेरिकी पत्रिका टाइम द्वारा घोषित पर्सन ऑफ द ईयर 2022 किसे घोषित किया गया ?

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की एवं द स्पिरिट ऑफ  यूक्रेन

 

10 दिसंबर 2022 को संपूर्ण विश्व में मनाए गए मानव अधिकार दिवस का मुख्य विषय क्‍या था?

सभी के लिए गरिमा, स्वतंत्रता और न्‍याय

 

कौन भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गई?

पीटी उषा

 

पिछले दिनों कौन सा राज्य अलग दिव्यांग विभाग गठित कर ऐसा करनेवाला भारत का पहला राज्य बन गया?

महाराष्‍ट्र

 

माउंट सेमेरु ज्वालामुखी जिसमें दिसम्‍बर 2022 में विस्फोट हुआ, किस देश में स्थित है?

इंडोनेशिया

 

दिसंबर 2022 में किसे भारतीय टेबल टेनिस महासंघ का नया अध्‍यक्ष चुना गया?

मेघना अहलावत

 

पश्चिम बंगाल के शतरंज खिलाड़ी जो भारत के 78वें ग्रैंडमास्टर बने हैं?

कौस्‍तव चटर्जी

 

स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं में उत्‍कृष्‍ट योगदान हेतु दिसंबर‚ 2022 में भारतीय मूल के किस ब्रिटिश नागरिक को ऑफिसर ऑफ द मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायरसे सम्मानित किया गया?

मोहन मानसिगानी

 

हालिया घोषणा के अनुसार पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो किस फुटबॉल क्‍लब से जुड़ गए हैं?

अल नासर

 

पिछले दिनों किस भारतीय एयरोस्‍पेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा भारत का पहला निजी रॉकेट लांचपैड एवं  मिशन कंट्रोल सेंटर  स्थापित  किया गया?

अग्निकुल कॉसमास

 

राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवसमनाया जाता है?

2  दिसम्‍बर

 

हाल ही में चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश करने वाला ओरियन अंतरिक्ष यान किस मिशन का हिस्सा है?

आर्टिमिस

 

दिसंबर 2022 में भारत के 77वें शतरंज ग्रैंड मास्‍टर कौन बने हैं ?

आदित्‍य मित्‍तल

 

परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार के 21 द्वीपों के नामकरण किए जाने के तहत केंद्र सरकार द्वारा द्वीप संख्या ‘INAN370’ का नया नाम किस परमवीर चक्र विजेता के नाम पर रखा गया?

मेजर सोमनाथ शर्मा

 

दिसंबर, 2022 में भारतीय मूल की किस अमेरिकी महिला को न्‍यूयार्क के फेडरल रिजर्व बैंक की प्रथम उपाध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया गया?

सुष्मिता शुक्‍ला

 

दिसंबर 2022 में डीना बोलुआर्टे किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं?

पेरू

 

दिसंबर 2022 में किस देश की क्रिकेट टीम ने 112 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए टेस्ट मैच के पहले दिन सर्वाधिक रन 506 बनाने का रिकॉर्ड बनाया?

इग्‍लैंड

 

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण यानी FSSAI ने किस हिमालयी पशु को खाद्य पशुके रूप में मंजूरी दी है?

हिमालयी याक

 

दिसंबर 2022 में अपनी तरह का अनोखा पत्र लेखन कार्यक्रम डाकरूप कहां पर आयोजित हुआ?

नई दिल्‍ली

 

दिसंबर 2022 में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर को किस राज्‍य का आईकॉन बनाया?

बिहार

 

किस भारतीय राज्‍य ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने को अनिवार्य कर ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बना?

कर्नाटक

 

दिसंबर 2022 में भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण का नया मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी किसे बनाया गया

जी कमला वर्धन राव

 

दिसंबर 2022 में किसने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया?

हंसराज गंगाराम अहीर

भारत की सबसे बड़ी बोतलबंद पेयजल कंपनी बिसलेरी का अधिग्रहण किसके द्वारा किया जाएगा?

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड


दिसंबर 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले भारत के पहले और विश्व के दूसरे बल्लेबाज कौन बन गए हैं?

रोहित शर्मा

दिसंबर 2022 में राज्य सभा द्वारा पारित वन्य जीव (संरक्षण) संशोधन विधेयक 2022 किस अधिनियम में संशोधन करता है?

वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम‚ 1972

 

दिसंबर 2022 में भारत ने किस देश के साथ प्रवासन और गतिशीलता पर संयुक्‍त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किया?

इग्‍लैंड

फिनलैंड

 

हाल ही में किस संस्थान द्वारा विश्व की पहली जीएमएस आधारित संकर लोबिया लांच की गयी?

धरती एग्रो

 

दिसंबर 2022 में सित्‍वेनी राबुका किस देश के प्रधानमंत्री बनें हैं?

फिजी

 

नवीनतम जारी एशिया के पहले एंड टू एंड एंबेडेड फाइनेंस प्‍लेटफार्म का क्‍या नाम है?

Zwitch

 

हाल ही में किस स्टेडियम का नाम IPL 2022 के फाइनल मैच में दर्शकों की अधिकतम उपस्थिति 1,01, 566 के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्‌स में दर्ज किया गया?

नरेंद्र मोदी स्टेडियम

 

दिसंबर 2022 में कौन राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के नए अध्‍यक्ष के रूप में नियुक्त हुए?

शाजी के वी

 

संयुक्‍त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन ने किस देश में स्थित ग्रेट बैरियर रीफ को विश्‍व विरासत स्‍थलों की खतरे की सूची में शामिल करने की सिफारिश की ?

आस्‍ट्रेलिया

 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल ही में किस भारतीय अमेरिकी व्यक्ति को प्रेंसिडेंशियल लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया?

कृष्णा वविलाला

 

दिसंबर 2022 में पुरुष एकल में आईटीएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप अवॉर्ड‚ 2022 से किसे सम्मानित किया गया?

राफेल नडाल

 

फीफा विश्व कप‚ 2022 में पुर्तगाल को पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी और अरब देश की टीम कौन बनी है?

मोरक्‍को

 

पिछले दिनों भारतीय मूल के रिचर्ड आर वर्मा किस देश में शीर्ष राजनयिक पद पर नियु‍क्‍त किए गए हैं ?

अमेरिका

 

दिसंबर 2022 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद ने किस देश को महिलाओं की स्थिति पर आयोग से निलंबित करने के लिए प्रस्ताव पारित किया?

ईरान

 

किस वैश्विक संगठन द्वारा वैश्विक तापन के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने वाले देशों के लिए खुला अंतरराष्ट्रीय जलवायु क्‍लब बनाया गया है?

जी- 7

 

फरवरी 2023 में एयरो इंडिया 2023 का आयोजन किस स्‍थान पर होगा?

बंगलुरू

 

आनेवाले वर्षों में छोटे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए आरंभ स्टेशन पुनर्विकास अभियान के तहत रेलवे द्वारा कौन सी योजना आरंभ की गयी है?

अमृत भारत स्टेशन योजना

 

दिसंबर 2022 में भारत के प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल रूप से किस राज्य में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का उद्घाटन किया गया?

गोवा

 

दिसंबर 2022 में चुनाव आयोग ने किस राज्‍य में विधानसभा और संसदीय क्षेत्रों के परिसीमन की घोषणा की?

असम

 

दिसंबर 2022 में 100वें टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले विश्व के दूसरे बल्लेबाज कौन बन गए हैं?

डेविड वार्नर

 

दिसंबर 2022 में भारत की कौन सी राजनीतिक पार्टी देश की नौवीं राष्ट्रीय पार्टी बनने की आहार्ताएं पूर्ण की?

आम आदमी पाटी

 

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री कौन बने हैं

सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

विषय-“Advancing Partnership for Sustainability” विषय के साथ दिसंबर 2022 में चौथी आसियान भारत नीली अर्थव्यवस्था कार्यशाला 2022 कहां सम्‍पन्‍न हुई?
नई दिल्‍ली

 

भारत का पहला डार्क स्काई रिजर्व कहां स्थापित किया गया है

लद्दाख

 

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन अगले चीफ साइंटिस्ट के रूप में किसे चुना गया है?

डॉ जेरेमी फरार

 

यूनाइटेड नेशन द्वारा भारत की किस पहल को टॉप 10 वर्ल्ड रेस्टोरेशन फ्लैगशिप में स्थान दिया गया?

नमामि गंगे 

 

किसने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता है?

सरगम कौशल

फीफा विश्व कप 2022 में गोल्डन बॉल अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया है?

लियोनेल मेसी

 

भारतीय मूल के लियो वराडकर किस देश के प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए है?

आयरलैंड

 

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किस स्‍थान पर गृह प्रवेश कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ?

अगरतला

 

'सामाजिक प्रगति सूचकांक' के नवीन आंकड़ों के अनुसार किसका  सामाजिक प्रगति सूचकांक सबसे अधिक है ?

पुडुचेरी

 

ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा लांच किए गए भारत के पहले ग्रीन स्टील ब्रांड का क्‍या नाम है?

कल्याणी फेरेस्टा

 

राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद द्वारा A ग्रेड प्राप्त करने वाला भारत का एकमात्र विश्वविद्यालय कौन सा है?

चंडीगढ़ विश्वविद्यालयगुरु नानक देव विश्वविद्यालय

 

उत्‍तर - गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर

किस देश ने शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों के लिए जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए 'ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स' लॉन्च किया है?

भारत

 


No comments:

Post a Comment