GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation. gkbucket, bpsc prelims and mains, bpsc essay, bpsc nibandh, 71th BPSC, bpsc mains answer writing, bpsc model answer, bpsc exam ki tyari kaise kare

Nov 14, 2023

बिहार में जैव विविधता

बिहार में जैव विविधता 

 

उत्‍तर- सामान्‍य रूप में जैव विविधता  पृथ्‍वी पर किसी स्थान पर मौजूद जीवन की विविधता को संदर्भित करता है तथा बिहार जैव विविधता में संपन्‍न क्षेत्र है जहां 2693 पौधों की प्रजातियां के अलावा अनेक जीव जन्‍तु पाए जाते हैं। बिहार के पूर्वी चंपारण, बक्‍सर, जमुई, पश्चिमी चंपारण, पटना आदि इस मामले में सम्‍पन्‍न क्षेत्र है ।

 

झारखंड बनने के बाद बिहार का वन क्षेत्र में जहां कमी आयी वहीं पर्यावरण के प्रति उदासीनता के कारण बिहार में जैव विविधता का संकट गहराता जा रहा है जिसे निम्‍न प्रकार समझा जा सकता है। 

 

जैव विविधता का संकट

  • बिहार में स्‍तनधारी, सरीसृप तथा पक्षियों की कई प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं जिनको संकटग्रस्त श्रेणी में डाल दिया गया है। इनमें हाथी, गांगेय डॉल्फिन, हॉग डियर, बाघ, जंगली कुता, घड़ियाल, किंग कोबरा, मगर, भारतीय काला कछुआ प्रमुख हैं।
  • इसी क्रम में पौधों में खैर, महुआ, पाटली के अलावा अनेक वनस्‍पतियां जिनका सांस्‍कृतिक एवं आर्थिक महत्‍व है पिछले कुछ वर्षों में 25 प्रतिशत तक कमी आयी है। 

 

पिछले कुछ वर्षों में जैव विविधता में गिरावट आयी है। हांलाकि बिहार सरकार द्वारा इसके महत्‍व को समझते हुए विभिन्‍न स्‍तरों पर प्रयास किया जा रहा है जिसे निम्‍न प्रकार समझ सकते हैं ।

प्राकृतिक निवास द्वारा

  • पेड़-पौधे, पशु-पक्षी एवं जलीय जीवों को राज्‍य के नदियों, मन-पोखर, वन एवं दियारा क्षेत्र में संरक्षित कर पारिस्थितिकी तंत्र को समृद्ध कर जैव विविधता को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।

जैव विविधता पार्क

  • बिहार में गया में राज्य का पहला जैव विविधता पार्क बनाया गया  जो जैव विविधता संरक्षण की दिशा में उल्‍लेखनीय प्रयास है।

चिडि़याघर के माध्‍यम से

  • संकटग्रस्‍त जंतुओं, औषधीय पौधे, पक्षियां, मछलियां, कोबरा व अन्य जीवों को संजय गांधी जैविक उद्यान एवं अन्‍य जू में संरक्षण किया जा रहा है।

जन जागरुकता

  • विद्यालयों में पाठयक्रम, वाद-विवाद, निबंध लेखन, चित्रकारी आदि द्वारा जनजागरुकता बढ़ाया जा रहा है।

विभिन्‍न योजनाओं द्वारा

  • संजय गांधी जैविक उद्यान, वीटीआर के साथ अन्य वन्यजीव अभ्यारणय, आर्द्रभूमि स्थल पर योजनाओं को संचालित करने के अलावा एवं पंचायत व नगर निकाय के स्तर के जैव विविधता प्रबंधन समिति बनाकर संरक्षण कार्य किया जा रहा है। 



 

आवश्‍यक सूचना

 BPSC मुख्‍य परीक्षा के लिए सामान्‍य अध्‍ययन के संभावित प्रश्‍नों को तैयार कर मुख्‍य परीक्षा लेखन अभ्‍यास टेलीग्राम ग्रुप में PDF मॉडल उत्‍तर के रूप कराया जा रहा है। 

 

 अत: जो भी संपूर्ण लाभ लेना चाहते हैं, टेलीग्राम ग्रुप अवश्‍यक ज्‍वान करें तथा संपूर्ण नोट्स का इंतजार न करें  

BPSC Mains Answer Writing Group में जुड़ने के लिए

व्‍हाटसएप/कॉल करें 74704-95829

सभी मॉडल उत्‍तर के लिए वेवसाइट www.gkbucket.com   पर जा सकते हैं ।

 

  BPSC Mains टेलीग्राम ग्रुप से  67th BPSC में  चयनित अभ्‍यर्थी 


BPSC मुख्य परीक्षा के हमारे Telegram Practice Group में जुड़े और निरंतर अभ्यास द्वारा लेखन शैली का विकास करें।

Whatsapp/call 74704-95829

No comments:

Post a Comment