Jul 31, 2024

संसदीय व्‍यवस्‍था एवं संघीय व्‍यवस्‍था

 

संसदीय व्‍यवस्‍था एवं संघीय व्‍यवस्‍था

 

संसदीय व्‍यवस्‍था

संविधान के किस अनुच्छेद में सरकार के संसदीय स्वरूप की व्यवस्था का उल्लेख मिलता है-

केंद्र की संसदीय व्यवस्था- अनुच्छेद 74 एवं 75


राज्यों की संसदीय व्यवस्था-  और अनुच्छेद 163 एवं 164


संसदीय व्यवस्था में कार्यपालिका अपनी नीतियों एवं कार्यों  के लिए किसके प्रति उत्तरदायी होती हैं- विधायिका के प्रति


संसदीय सरकार को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है- कैबिनेट सरकार, उत्तरदायी सरकार अथवा सरकार का वेस्टमिंस्टर स्वरूप 


सरकार के किस स्वरूप को गैर-उत्तरदायी, गैर-संसदीय या निश्चित कार्यकारी  व्यवस्था भी कहा जाता है- राष्ट्रपति सरकार


संसदीय सरकार में वास्‍तविक कार्यपालिका शक्ति होती है- प्रधानमंत्री में


अनुच्‍छेद 74- राष्ट्रपति को उसके कार्य संपादन व सलाह देने हेतु एक मंत्रिपरिषद होगी जिसका प्रधान प्रधानमंत्री होगा


अनुच्‍छेद 75- प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्‍ट्रपति द्वारा की जाएगी


किस संशोधन द्वारा राष्ट्रपति के लिए मंत्रिपरिषद की सलाह को मानना अनिवार्य बना दिया गया- 42वां एवं 44 वां संशोधन अधिनियम


संसदीय सरकार में मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्‍तरदायी होते हैं- लोकसभा के प्रति


भारतीय संसदीय सरकार में मंत्री किसके सदस्‍य होते हैं- विधायिका एवं कार्यपालिका दोनों के


कोई व्‍यक्ति जो संसद सदस्‍य नहीं है, मंत्री बनने पर कितने दिनों के अंदर उसे संसद का सदस्‍य बनाना अनिवार्य होता है- 6 माह


विपक्षी पार्टी द्वारा गठित शैडो कैबिनेट किस देश में पायी जानेवाली एक विशिष्‍ट संस्‍था है- ब्रिटेन


राज्य का सबसे महत्वपूर्ण तत्व है- संप्रभुता


भारतीय संविधान में किस प्रकार की शासन प्रणाली की व्यवस्था की गई है- संसदात्मक


भारत में संसदीय प्रणाली की सरकार है क्योंकि- मंत्री परिषद लोकसभा के प्रति उत्तरदाई है


संसदात्मक शासन व्यवस्था में- विधायिका का कार्यपालिका पर नियंत्रण होता है


राष्ट्रपति पद्धति में समस्त कार्यपालिका की शक्तियां किसमें निहित होती है-  राष्ट्रपति में


कल्याणकारी राज्य का उद्देश्य है- अधिकतम संख्या का अधिकतम कल्याण सुनिश्चित करना


भारतीय संविधान का दर्शन है- कल्याणकारी राज्य, समाजवादी राज्य तथा राजनीतिक समानता

 



संघीय व्‍यवस्‍था


वह सरकार जिसमें समस्त शक्तियां एवं कार्य केंद्र सरकार और क्षेत्रीय सरकार में निहित होती है क्या कहलाती है-एकात्मक सरकार


वह सरकार जिसमें शक्तियां संविधान द्वारा केंद्र एवं क्षेत्रीय सरकार में विभाजित होती है क्या कहलाती है- संघीय सरकार


लिखित संविधान किस सरकार की विशेषता होती है-संघीय सरकार की


विश्व का प्रथम एवं प्राचीनतम संघीय शक्ति वाला देश है- अमेरिका


अमेरिका के संविधान में कितने अनुच्‍छेद है- 7


भारत में संघीय व्यवस्था अपनाने के प्रमुख कारण क्या है-

  1. देश का वृहद आकार 
  2. सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में संघ शब्द का प्रयोग किया गया है- किसी भी अनुच्छेद में नहीं


भारतीय संघीय व्यवस्था किस देश की संघीय व्यवस्था पर आधारित है- कनाडा 


भारतीय संविधान के लिखित एवं वृहद होने का एक प्रमुख लाभ क्या है-  केंद्र और राज्य सरकारों की शक्तियों एवं अधिकारों का स्पष्ट बंटवारा होने के कारण असहमति के अवसर कम उत्पन्न होते हैं


संविधान की किस अनुसूची में केंद्र एवं राज्य के मध्य शक्तियों का विभाजन किया गया है- सातवीं अनुसूची


अवशिष्ट विषयों पर कानून बनाने की शक्ति है- केंद्र के पास


भारतीय  प्रशासनिक व्यवस्था में सर्वोच्च स्थान पर  है- संविधान 


राज्यसभा में किस आधार पर प्रतिनिधित्व दिया गया है- जनसंख्या के आधार पर


भारतीय संविधान में कितने प्रकार के आपातकालीन का उल्लेख किया गया  है- 3 (राष्ट्रीय, राज्य एवं वित्तीय आपातकाल)


भारत में अखिल भारतीय सेवाएं किसके लिए कार्य करती है- केंद्र एवं राज्य दोनों के लिए


किस मामले में उच्चतम न्यायालय ने व्यवस्था दी कि ‘भारतीय संविधान संघीय है और यह इसकी मूल विशेषता है- एस.आर. बोम्‍बई बनाम भारत संघ मामला,1994


भारत में राजनैतिक सत्ता का प्रमुख स्रोत है-  जनता


अध्यक्षात्मक शासन का आधारभूत तत्व है- एकल कार्यपालिका


भारत में प्रजातंत्र इस तथ्य पर आधारित है कि- जनता को सरकारों को चुनने तथा बदलने का अधिकार प्राप्त है


भारत का संविधान परिसंघीय है क्योंकि- केंद्र एवं राज्य के बीच शक्तियों का बंटवारा किया गया है


भारतीय संविधान कैसा है- अंशत: कठोर, अंशत: लचीला


भारत की संसदीय शासन प्रणाली एवं ब्रिटेन की संसदीय शासन प्रणाली में अंतर है- न्यायिक समीक्षा का


भारतीय संघीय व्यवस्था में एकात्मक तत्व है- राज्यपालों की नियुक्ति, राज्यसभा में असमान प्रतिनिधित्वअखिल भारतीय सेवाएं 


भारतीय संविधान के वृहद होने का कारण क्या है- संघ तथा राज्य सरकारों का एक संविधान होना


भारतीय संघवाद कोसहकारी संघवादकिसने कहा-  जी ऑस्टिन


भारत अर्ध संघात्मक राज्य हैकिसने कहा- K.C. व्हीयर


संविधान को संघात्मकता के तंग ढांचे में नहीं ढाला गया हैयह कथन किसका है- डा.बी.आर. अंबेडकर


संवैधानिक सरकार वह है- जो व्यक्ति की स्वतंत्रता के हित में राज्य सत्ता पर प्रभावकारी प्रतिबंध लगाती है


राज्य का सबसे महत्वपूर्ण तत्व है- संप्रभुता


भारतीय संविधान में किस प्रकार की शासन प्रणाली की व्यवस्था की गई है- संसदात्मक


भारत में संसदीय प्रणाली की सरकार है क्योंकि- मंत्री परिषद लोकसभा के प्रति उत्तरदाई है


संसदात्मक शासन में- विधायिका का कार्यपालिका पर नियंत्रण होता है


राष्ट्रपति पद्धति में समस्त कार्यपालिका की शक्तियां किसमें निहित होती है- राष्ट्रपति में


कल्याणकारी राज्य का उद्देश्य क्या है- अधिकतम संख्या का अधिकतम कल्याण सुनिश्चित करना


भारतीय संविधान का दर्शन है- कल्याणकारी राज्य, समाजवादी राज्य तथा राजनीतिक समानता


 

इन प्रश्‍नों को GK BUCKET STUDY TUBE  यूटयूब चैनल पर भी देख सकते हैं। 


सभी एकदिवसीय परीक्षाओं हेतु उपयोगी नोट्स जिसे आर्डर कर आप अपने घर पर मंगा सकते हैं। ज्‍यादा जानकारी के लिए 74704-95829 पर संपर्क करें। 


No comments:

Post a Comment