GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation. gkbucket, bpsc prelims and mains, bpsc essay, bpsc nibandh, 71th BPSC, bpsc mains answer writing, bpsc model answer, bpsc exam ki tyari kaise kare

Jul 30, 2024

संविधान संशोधन

 संविधान संशोधन

 

भारतीय संविधान में संशोधन प्रक्रिया की प्रकृति कैसी है- लचीला एवं कठोर का मिश्रण


संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार  संसद को संविधान में संशोधन की शक्ति प्राप्त है- अनुच्छेद 368, भाग -20


संसद अपनी शक्ति का प्रयोग करते हुए संविधान में संशोधन कर सकता है किंतु मूल ढांचे को प्रभावित नहीं कर सकता, सुप्रीम कोर्ट द्वारा यह निर्णय किस वाद में दिया गया- केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य 1973


संविधान संशोधन की प्रक्रिया संसद के किस सदन से आरंभ की जा सकती है- किसी भी सदन से


संविधान संशोधन विधेयक को सदन में किसके द्वारा प्रस्तुत किया जा सकता है- किसी मंत्री या गैर-सरकारी सदस्‍य द्वारा


संविधान संशोधन विधेयक पर दोनों सदनों में असहमति होने पर क्या संयुक्त बैठक के माध्यम से संशोधन विधेयक पास कराया जा सकता है- नहीं 


संविधान में संशोधन कितने प्रकार से किया जा सकता है- 3

  1. संसद के साधारण बहुमत द्वारा संशोधन
  2. संसद के विशेष बहुमत द्वारा संशोधन
  3. संसद के विशेष बहुमत द्वारा एवं आधे राज्य विधानमंडल की संस्तुति के उपरान्‍त संशोधन

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 368 कितने प्रकार के संशोधनों की व्यवस्था करता है- प्रकार के संशोधन


  1. संसद के विशेष बहुमत द्वारा संशोधन
  2. संसद के विशेष बहुमत और आधे राज्य विधानमंडल की संस्तुति के उपरान्‍त संशोधन


संसद के साधारण बहुमत से किया जाने वाला संविधान संशोधन क्या अनुच्छेद 368 का एक भाग है- नहीं


मूल अधिकार तथा नीति निदेशक तत्व में किस प्रकार से संशोधन किया जा सकता है- संसद के विशेष बहुमत के द्वारा 


किस प्रकार के संविधान संशोधन विधेयक को कम से कम आधे राज्यों के विधानमंडलों द्वारा सामान्य बहुमत से पारित किया जाना अनिवार्य है- वैसे विधेयक जो संघीय व्यवस्था में संशोधन से संबंधित हैं


संविधान संशोधन करने के विधेयक को वीटो करने की राष्ट्रपति की शक्ति को किस संशोधन द्वारा समाप्त कर दिया गया -44 वा संविधान संशोधन


संविधान के लिए प्रथम संशोधन संशोधन विधेयक लाया गया-1951


संविधान का प्रथम संशोधन संबंधित था- कृषि भूमि संबंधी सुधार


भारतीय संविधान में नौवीं अनुसूची जोड़ी गई- प्रथम संशोधन द्वारा


किस संविधान संशोधन द्वारा दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र घोषित किया गया- 69वां संविधान संशोधन


दल बदल विरोधी संबंधी संशोधन कौन सा है- 52वां संविधान संशोधन


संविधान के आधारभूत संरचना के सिद्धांत का अर्थ है- संविधान के कुछ लक्षण ऐसे अनिवार्य है कि उनका निराकरण नहीं किया जा सकता


सर्वोच्च न्यायालय ने पहली बार कब संसद के संविधान संशोधन शक्ति को सीमित किया- गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य विवाद में


किस संविधान संशोधन को लघु संविधान कहा जाता है- 42वां संशोधन


मौलिक कर्तव्यों से संबंधित संविधान संशोधन है- 42 वें संशोधन


किस संविधान संशोधन द्वारा सिक्किम को नया राज्य बनाया गया- 36वां संविधान संशोधन


शिक्षा का अधिकार प्रदान करने वाला नया अनुच्छेद 21-A किस संशोधन द्वारा संविधान में जोड़ा गया- 86 वें संशोधन द्वारा


किस संशोधन द्वारा राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, स्पीकर और प्रधानमंत्री से संबंधित विवाद को न्यायालय के क्षेत्राधिकार से बाहर रखा गया- 39वां संशोधन 




 

No comments:

Post a Comment