Aug 1, 2024

भारतीय संविधान- केन्‍द्रीय मंत्रिपरिषद

 

केन्‍द्रीय मंत्रिपरिषद

 

Youtube Video Link Click Here


भारतीय संविधान में सरकार की संसदीय व्यवस्था किस मॉडल पर आधारित है- ब्रिटिश मॉडल


भारतीय राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था में मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं- मंत्रीपरिषद


उपप्रधानमंत्री पद का सृजन हुआ- संविधान के प्रावधानों से हटकर


भारत का प्रधानमंत्री- अपने मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में काम करने के लिए व्यक्तियों का चयन करने में पूर्णत: स्वविवेक का प्रयोग करता है


जो व्यक्ति संसद का सदस्य नहीं है वह केंद्रीय मंत्री कितने दिनों तक रह सकता है- माह तक


किस संविधान संशोधन द्वारा यह प्रावधान किया गया कि प्रधानमंत्री सहित मंत्रिपरिषद के सदस्यों की कुल संख्या लोकसभा के कुल संख्या के 15% से अधिक नहीं होगी- 91वां संविधान संशोधन 2003


मंत्रिपरिषद किसके प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदाई होती हैं- लोकसभा


मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ किस के द्वारा दिलाई जाती है- राष्ट्रपति द्वारा


किस संविधान संशोधन द्वारा मंत्री परिषद के सलाह को राष्ट्रपति के लिए बाध्यकारी बना दिया गया- 42वें एवं 44वें संविधान संशोधन


लोकसभा में मंत्रिपरिषद के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने हेतु न्यूनतम सदस्य संख्या है- 50


भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में कार्यपालिका किसके अधीन रहकर कार्य करते हैं- विधायिका


संविधान में मंत्रिमंडल शब्द का एक ही बार प्रयोग किस अनुच्छेद में हुआ है- अनुच्छेद 352


भारतीय राजनीतिक-प्रशासनिक व्यवस्था में उच्चतम निर्णय लेने वाली संस्था कौन सी है- मंत्रिमंडल


सरकार का नीति-निर्धारक अंग, उच्च कार्यकारिणी है- मंत्रिमंडल


स्वतंत्र भारत के प्रथम वित्त मंत्री थे- आर. के. षणमुखम चेट्टी


स्वतंत्रता पश्चात प्रथम मंत्रिमंडल में कानून मंत्री - डॉ बी.आर. अंबेडकर


भारत में किस कैबिनेट मंत्री का सबसे लम्‍बा कार्यकाल रहा- जगजीवन राम (32 वर्ष तक केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल में रहे)


राष्ट्रपति किस स्थिति में मंत्रिपरिषद की सलाह मानने हेतु बाध्‍य नहीं होते- जब मंत्रिपरिषद लोकसभा में विश्वास मत खो चुका हो।


वर्ष 1953 में डॉ बी आर अंबेडकर ने किस बिल पर मतभेद होने के कारण त्यागपत्र दे दिया था- हिंदू कोड बिल 


मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की कितनी श्रेणियां होती है-

  1. कैबिनेट मंत्री
  2. राज्य मंत्री
  3. उप मंत्री

 

मंत्रीपरिषद की अंतिम श्रेणी में शामिल होता है- संसदीय सचिव 


संसदीय सचिव का प्रमुख कार्य क्या होता है- वरिष्ठ मंत्रियों के साथ उनके संसदीय कार्यों में सहायता करना


भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में उप-प्रधानमंत्री की नियुक्ति मुख्यतः किन कारणों से होती है- राजनीतिक कारणों से

 



प्रधानमंत्री एवं उनके कार्यकाल में उप प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री

उप प्रधानमंत्री

जवाहरलाल नेहरू

सरदार पटेल

इंदिरा गांधी

मोरारजी देसाई

मोरारजी देसाई

चौधरी चरण सिंह

चौधरी चरण सिंह

जगजीवन राम

विश्वनाथ प्रताप सिंह

देवीलाल

अटल बिहारी वाजपेई

लाल कृष्‍ण आडवाणी

 


किस प्रकार के कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री के अलावा प्रधानमंत्री के मित्र, पारिवारिक सदस्‍य आदि भी शामिल होते हैं- किचन कैबिनेट


किचन कैबिनेट किस प्रकार की संस्‍था है- संविधानेत्‍तर


मंत्रिमंडलीय समितियां किस प्रकार की संस्‍थाएं है- संविधानेत्‍तर


मंत्रिमंडलीय समितियां कितने प्रकार की होती है- स्थाई एवं तदर्थ


  1. स्थाई समिति- इस प्रकार की मंत्रिमंडलीय समितियां स्थाई होती है
  2. तदर्थ समितियां- अस्थाई समितियां हैं जो समय-समय पर विशेष कार्य हेतु गठित होती है और कार्य समाप्‍त होने पर भंग कर दी जाती है।

कैबिनेट समितियों में सबसे शक्तिशाली समिति किसे माना जाता है, जिसे सुपर कैबिनेट भी कहा जाता है- राजनीतिक मामलों की समिति


 

इन प्रश्‍नों को GK BUCKET STUDY TUBE  यूटयूब चैनल पर भी देख सकते हैं। 


सभी एकदिवसीय परीक्षाओं हेतु उपयोगी नोट्स जिसे आर्डर कर आप अपने घर पर मंगा सकते हैं। ज्‍यादा जानकारी के लिए 74704-95829 पर संपर्क करें। 



No comments:

Post a Comment