बिहार तथा सभी एकदिवसीय परीक्षाओं की तैयारी हेतु बेहतरीन मंच ।

Aug 1, 2024

भारतीय संसद- लोकसभा एवं राज्‍यसभा

भारतीय संसद-लोकसभा एवं राज्‍यसभा

Youtube Video Link Click here

भारतीय संविधान के अनुसार भारत की संसद के कितने अंग है- 3, राष्ट्रपति लोकसभा एवं राज्यसभा (भारतीय संसद लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति से मिलकर बनती है)

राज्यसभा-  उच्च सदन, दूसरा चेंबर या बड़ों की सभा कहलाता है जिसमें राज्य और संघ राज्य क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं


लोकसभा- निचला सदन, पहला चेंबर या चर्चित सभा कहलाता है जिसमें संपूर्ण रूप में भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व होता है


राष्ट्रपति संसद का अभिन्न अंग क्यों माना जाता है- क्योंकि संसद द्वारा पारित विधेयक तब तक विधि नहीं बनता जब तक राष्ट्रपति उसे अपनी स्वीकृति नहीं देते


लोकसभा सदस्‍य चुने जाने हेतु न्‍यूनतम आयु होनी चाहिए- 25 वर्ष (राज्यसभा- 30 वर्ष) 


संसद सदस्यों के निरर्हता संबंधी मामलों का निपटारा किसके द्वारा होता है- राज्यसभा में सभापति द्वारा जबकि लोकसभा में लोकसभा अध्यक्ष द्वारा


सदन की गणपूर्ति या कोरम कुल सदस्य संख्या का कितना भाग होता है-1/10 (नोट- पीठासीन अधिकारी समेत कुल सदस्यों का 1/10 हिस्सा)


लोकसभा में कोरम           कम से कम 55 सदस्‍य

राज्यसभा में कोरम           कम से कम 25 सदस्‍य


संसद सदस्यों को संसद की बैठक के पूर्व या बाद कितने दिनों के लिए सिविल मामलों में गिरफ्तारी से मुक्ति प्रदान की गई- 40 दिन


किस अनुच्छेद द्वारा संसद के सदस्यों के विशेषाधिकार तथा उन्मुक्तियों को निर्धारित किया गया है- अनुच्छेद 105


भूतपूर्व संसद सदस्यों हेतु पेंशन व्यवस्था कब लागू की गई- 1976 


यदि कोई व्यक्ति एक समय में संसद के दोनों सदनों का सदस्य चुन लिया जाता है और उसके द्वारा 10 दिन के भीतर यह सूचना नहीं दी जाती कि वह किस सदन में रहना चाहता है तो उस स्थिति में उसकी किस सदन की सदस्यता  समाप्त हो जाएगी- राज्यसभा की सदस्यता


यदि किसी सदन का सदस्य दूसरे सदन का भी सदस्य चुन लिया जाता है तो किस सदन में उसका पद रिक्त माना जाता है- पहले सदन में 


सदन की बैठकों में कितने दिन तक लगातार अनुपस्थित रहने पर सदन उस सदस्य का स्थान रिक्त घोषित कर सकता है- 60 दिन

 

भारत में अब तक हुए संयुक्त अधिवेशन

  1. दहेज निरोधक क़ानून –1961-जवाहर लाल नेहरू
  2. बैंकिंग आयोग विधेयक –1978, इदिरा गांधी
  3. पोटा एक्ट -2002, अटल बिहारी बाजपेयी


कोई विधेयक एक सदन से पारित होने के बाद दूसरे सदन में जाता है तब तीन स्थितियां बनती हैं जिनमें संविधान के अनुच्छेद 108 के तहत राष्ट्रपति द्वारा संसद के संयुक्त अधिवेशन की व्यवस्था की जाती है-

  1. दूसरे सदन द्वारा विधेयक अस्वीकार कर दिए जाने पर
  2. विधेयक पर किए जाने वाले संशोधनों के संबंध में दोनों सदन में अंतिम रूप से  असहमत होना  
  3. दूसरे सदन को विधेयक प्राप्त होने की तारीख से उसके द्वारा विधेयक पारित किए बिना 6 माह से अधिक समय बीत गए हो

नोट-संविधान संशोधन विधेयक तथा धन विधेयक के संबंध में संयुक्त अधिवेशन की व्यवस्था नहीं है


संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है- लोकसभा अध्यक्ष

संयुक्त अधिवेशन की कार्यवाही किस सदन के नियमों के अनुसार संचलित की जाती है- लोकसभा के अनुसार


लोकसभा और राज्यसभा के बीच गतिरोध की स्थिति में संसद की संयुक्त बैठक बुलाई जाती है- साधारण विधि निर्माण को पारित करने की स्थिति में


भारत में विपक्ष के नेता को पहली बार मान्यता कब दी गयी1965


संविधान द्वारा किस भाषा को सदन की कार्यवाही की भाषा घोषित की गई है- हिंदी एवं अंग्रेजी 


नई लोकसभा के गठन से पूर्व वर्तमान लोकसभा का अंतिम सत्र क्या कहलाता है- लेमडक सत्र


वर्तमान लोकसभा के सदस्य जो नई लोकसभा हेतु निर्वाचित नहीं हो पाते क्या कहलाते हैं- लेमडक


1 वर्ष में कम-से-कम संसद की कितनी बैठक होना आवश्यक है- 02


संसद के दो सत्रों के बीच अधिकतम अंतराल होना चाहिए- माह


अंतरराष्ट्रीय संधियों को भारत के किसी भाग/संपूर्ण भारत में लागू कराने के लिए संसद कानून बना सकती है- बिना किसी राज्य की सहमति से


भारतीय संसद की न्यायिक शक्तियां

1

संविधान उल्लंघन पर संसद राष्ट्रपति को पदमुक्त कर सकती है।

2

यह उपराष्ट्रपति को उसके पद से हटा सकती है।

3

संसद उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षकमुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने हेतु राष्ट्रपति से सिफारिश कर सकती है।

4

संसद अपने सदस्यों या बाहरी लोगों को अवमानना या विशेष अधिकारों के उल्लंघन हेतु दंडित कर सकती है।

  

 

शून्यकाल देन है- भारतीय संसदीय व्यवस्था की


लोकसभा में शून्यकाल अवधि अधिकतम हो सकती है- एक घंटा


अंतरराष्ट्रीय समझौतों को प्रभावी बनाने हेतु संसद राज्य सूची के विषय पर किस अनुच्छेद के तहत कानून बना सकते हैं- अनुच्छेद 253


राजनीतिक शब्दावली में शून्यकाल का तात्पर्य है- प्रश्न-उत्तर सत्र


संसद राज्य सूची के विषयों पर किन असामान्य परिस्थितियों में विधि निर्माण कर सकती हैं-

  1. जब राज्यसभा इस हेतु संकल्प पास करें।
  2. जब राष्ट्रीय आपातकाल लागू हो।
  3. जब राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू  हो।
  4. दो या दो से अधिक राज्यों के संयुक्त रूप से अनुरोध करें ।
  5. किसी अंतरराष्ट्रीय समझौते, समझौते के तहत ऐसा आवश्यक हो।


भारतीय संसद की संप्रभुता प्रतिबंधित होती है- न्यायिक समीक्षा द्वारा


संघीय बजट की तैयारी और उसे संसद में पेश करने के लिए कौन उत्तरदायी है- आर्थिक कार्य विभाग


संविधान में बजट को क्या कहकर संबोधित किया गया है- वार्षिक वित्तीय विवरण (अनुच्छेद 112)


लेखानुदान केन्द्रीय सरकार को अनुमति प्रदान करता है- निश्चित अवधि के लिए भारतीय संचित निधि से धन निकालने के लिए


सार्वजनिक व्यय पर संसदीय नियंत्रण का अंग नहीं है- नियंत्रक व महालेखा परीक्षक


संसदीय सार्वभौमिकता पर सीमाएं आरोपित करती व्यवस्थाएं है-

  1. संविधान का लिखित चरित्र
  2. शक्तियों का विभाजन एवं संघीय ढांचा
  3. मूल अधिकार
  4. न्यायिक समीक्षा


राज्यसभा


राज्यसभा का पहली बार गठन कब हुआ था- 3 अप्रैल 1952


राज्यसभा की पहली बैठक कब हुई थी 13 मई 1952


अधिकतम सदस्य संख्या निर्धारित है- 250 (238+12=250)


राज्यसभा में राज्य एवं संघराज्य क्षेत्रों के कितने प्रतिनिधि शामिल होते हैं- 238


राज्यसभा में कितने सदस्यों का मनोनयन राष्ट्रपति करते है-12


संसद का वह सदन जो कभी भंग नहीं होता- राज्यसभा


काउंसिल ऑफ स्टेट्स का हिन्दी नाम 'राज्यसभा' कब पड़ा- 1954 को राज्य सभा के सभापति ने घोषणा की कि काउंसिल ऑफ स्टेट्स को अब हिन्दी में 'राज्य सभा' कहा जाएगा।


राज्यसभा के पहले सभापति कौन थे - डा. एस. राधाकृष्णन


राज्यसभा के पहले उप-सभापति कौन थे- एस. वी. कृष्णमूर्ति राव


राज्यसभा में किस राज्य से सर्वाधिक सदस्य हैं -उत्तर प्रदेश, 31


राज्यसभा की प्रथम महिला सचिव कौन थी- वी. एस. रमादेवी


राज्यसभा की पहली नाम-निर्देशित महिला सदस्य-रुक्मिणीदेवी अरुन्दले


राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितना होता है-6 वर्ष (इस सदन के एक तिहाई सदस्य प्रति 2 वर्ष पर सेवानिवृत्त हो जाते हैं)


राज्यसभा में राज्यों की सीटों का बंटवारा किस आधार पर होता है- जनसंख्या के आधार पर


राज्यसभा को स्थाई सदन क्यों कहा जाता है- क्योंकि इसे विघटित नहीं किया जा सकता


राज्यसभा में राज्यों के प्रतिनिधि का निर्वाचन किनके द्वारा होता है-राज्य विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा


राज्यसभा में सदस्यों का निर्वाचन होता है- आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति द्वारा एकल संक्रमणीय मत प्रणाली से


राज्यसभा में संघ राज्य क्षेत्र के प्रतिनिधि का चुनाव किसके द्वारा होता है- एक निर्वाचक मंडल द्वारा


भारत के संघ राज्य क्षेत्रों में किसके प्रतिनिधि राज्यसभा में शामिल है- दिल्ली एवं पांडिचेरी (नोट-अब जम्‍मू-कश्‍मीर भी)


संसद की स्थाई संस्था जिस का विघटन नहीं होता और इसके 1/3 सदस्य हर दूसरे वर्ष सेवानिवृत्त होते हैं- राज्यसभा


राज्यसभा का  पदेन सभापति कौन होता है- उपराष्ट्रपति


किस अनुच्छेद के अनुसार राज्यसभा द्वारा राज्य सूची के किसी विषय को राष्ट्रीय महत्व का घोषित करने का अधिकार प्राप्त है-अनुच्छेद 249


किस अनुच्छेद के द्वारा केवल राज्यसभा को अधिकार है कि वह अखिल भारतीय सेवाओं का सृजन कर सकती है- अनुच्छेद 312


राज्यसभा के लिए नामांकित की गई प्रथम अभिनेत्री- नरगिस दत्त


राज्यसभा का सदस्य होते हुए भी लोकसभा की कार्यवाही में कौन भाग ले सकता है- मंत्री जो राज्यसभा का सदस्य हो


धन विधेयक के संबंध में राज्य सभा को किस प्रकार का अधिकार प्राप्त है- केवल सिफारिश करने का अधिकार, राज्यसभा धन विधेयक में ना तो संशोधन कर सकती है ना अस्वीकार कर सकती है  


लोकसभा द्वारा पारित धन विधेयक राज्यसभा द्वारा भी पारित मान लिया जाएगा यदि राज्यसभा द्वारा उस पर कितने दिनों तक कोई कार्यवाही नहीं की जाती है- 14 दिनों तक



लोकसभा

लोकसभा का पहला आम चुनाव कब हुआ था- 1952


मूल संविधान में लोकसभा की सदस्य संख्या निर्धारित थी- 500


लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों के लिए किस राज्य में सर्वाधिक आरक्षित सीटें हैं- मध्य प्रदेश


लोकसभा में आंग्ल भारतीय समुदाय से सदस्य मनोनीत करने की शक्ति किसके पास है- राष्ट्रपति के पास ( 2 सदस्य)


किस राज्य का लोकसभा में सर्वाधिक प्रतिनिधित्व है- उत्तर प्रदेश


लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव की तारीख किसके द्वारा निर्धारित की जाती है- राष्ट्रपति द्वारा


लोकसभा का विघटन होने के बाद अध्यक्ष  अपने पद पर कब तक बना रहता है- नई लोकसभा के बैठक होने तक


वर्तमान में लोकसभा सदस्य की अधिकतम संख्या हो सकती है-552 (530+20+2= 552)

  1. 530-राज्यों के प्रतिनिधि
  2. 20- संघ राज्य क्षेत्रों के प्रतिनिधि
  3. 2- राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत  एंग्‍लो इंडियन के 2 सदस्‍य


84वें संविधान संशोधन 2002 द्वारा लोकसभा की कुल सदस्य सीट की संख्या 1971 की जनगणना के आधार पर कर दी गई है यह कब तक नहीं बदली जाएगी- 2026 


लोकसभा के सदस्यों की संख्या 525 से बढ़ाकर 545 किस संविधान संशोधन द्वारा किया गया- 31वें संविधान संशोधन


लोकसभा में राज्यों को सीटों का आवंटन किस आधार पर होता है- जनसंख्या आधार पर


संविधान के अनुच्छेद 82 के अनुसार  लोकसभा की सीटों का राज्यों के मध्य आवंटन किस जनगणना के आधार पर किया गया है- 1971


लोकसभा अध्यक्ष किन स्रोतों के माध्यम से अपनी शक्ति एवं कर्तव्य को प्राप्त करता है-

  1. भारतीय संविधान
  2. लोकसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियम
  3. संसदीय परंपरा 

आपातकाल की घोषणा लागू होने पर विधि द्वारा संसद लोकसभा के कार्यकाल में एक बार में कितनी वृद्धि कर सकती है- एक वर्ष  तक


लोकसभा की दो बैठकों के मध्य कितने  समय से अधिक का अंतर नहीं होना चाहिए- 6 माह


लोकसभा की गणपूर्ति या कोरम कुल सदस्य संख्या का कितना भाग होता है- 1/10 ( 55  सदस्य)


संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक (अनुच्छेद-108) की अध्यक्षता किसके द्वारा की जाती है- लोकसभा अध्यक्ष द्वारा


लोकसभा में गणपूर्ति/कोरम के अभाव में सदन को स्थगित करने का अधिकार किसके पास है- लोकसभा अध्यक्ष  


लोकसभा में 1 दिन में पूछे जाने वाले तारांकित प्रश्नों की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है- 20


कोई विधेयक धन विधेयक है अथवा नहीं इसका निर्णय किसके द्वारा किया जाता है- लोकसभा अध्यक्ष  


दसवीं अनुसूची के तहत दल-बदल प्रावधानों के आधार पर लोकसभा के किसी सदस्य की निहर्रता संबंधी मामलों का निपटारा किसके द्वारा किया जाता है- लोकसभा अध्यक्ष  


सदन में किसी मामले पर बराबर मत होने की स्थिति में गतिरोध समाप्त करने हेतु  किसके द्वारा निर्णायक मत दिया जाता है- लोकसभा अध्यक्ष  


वरीयता क्रम में लोकसभा अध्यक्ष का स्थान कहां है- प्रधानमंत्री या उप-प्रधानमंत्री को छोड़कर सभी कैबिनेट मंत्रियों से ऊपर


लोकसभा का उपाध्यक्ष किसके प्रति उत्तरदाई होता है- संसद के प्रति (नोट- उपाध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष के अधीनस्थ नहीं होता है)


किस संशोधन द्वारा मतदान आयु सीमा को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया- 61वां संविधान संशोधन अधिनियम 1988


किस लोकसभा के बाद सहमति हुई कि अध्यक्ष सत्ताधारी दल का एवं उपाध्यक्ष मुख्य विपक्षी दल से होना चाहिए- 11 वीं लोकसभा


लोकसभा में किस पद की अवधि अल्पकालीन प्रवृत्ति का होता है- सामायिक अध्यक्ष


सामायिक अध्यक्ष का मुख्य कार्य क्या होता है- नए सदस्यों को शपथ दिलवाना तथा नए अध्यक्ष के चुनाव में मदद करना


लोकसभा के नियमों के तहत अध्यक्ष सदन के सदस्यों में से कितने सदस्य को सभापति तालिका के लिए नामांकित करता है- 10


सभापति तालिका के लिए नामांकित सदस्य का मुख्य कार्य क्या होता है- अध्यक्ष या उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में संसद के पीठासीन अधिकारी के रूप में कार्य करना


किस अनुच्छेद के अनुसार लोकसभा स्वयं ही अपने सदस्यों में से एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष का चुनाव करेगी- अनुच्छेद 93 


भारत में लोकसभा अध्यक्ष किसके द्वारा चयनित किया जाता है-लोकसभा के सभी सदस्यों द्वारा


लोकसभा के अध्यक्ष को हटाया जा सकता है- लोकसभा के सभी सदस्यों के बहुमत से पारित संकल्प के द्वारा


लोकसभा अध्यक्ष शपथ ग्रहण करता है- सामान्य सदस्य के रूप में


लोकसभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है- उपाध्यक्ष को


लोकसभा का उपाध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है- अध्यक्ष को


प्रोटेम स्पीकर का कर्तव्य होता है- सदस्यों को शपथ दिलाना


लोकसभा अध्यक्ष अपने कास्टिंग वोट का प्रयोग कब करता है- जब वोट बराबर बराबर होने के कारण टाई की स्थिति हो जाती है


यदि उपाध्यक्ष लोकसभा की अध्यक्षता कर रहे हैं तो उन्हें यह अधिकार प्राप्त है की वह- मत बराबरी की  स्थिति में मतदान कर सकते हैं 


लोकसभा का पहला अध्यक्ष- जी.वी. मावलंकर


लोकसभा का पहला उपाध्यक्ष- अनंत सयानाम आयंगर


भारत के राष्ट्रपति जो लोकसभा अध्यक्ष भी रहे- नीलम संजीव रेड्डी 


भारत की पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष- मीरा कुमार


प्रथम जनजातीय लोकसभा अध्यक्ष कौन थे-  पी.. संगमा


लोकसभा की पहली महिला महासचिव- स्नेहलता श्रीवास्तव


लोकसभा सचिवालय किसकी देखरेख में कार्य करता है-लोकसभा अध्यक्ष 


प्रथम लोकसभा अध्यक्ष जिनके विरुद्ध लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया- जी वी मावलंकर


लोकसभा का कार्यकाल पूरा होने से पहले कब भंग किया जा सकता है- प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा


लोकसभा के सत्रावसान करने के लिए कौन प्राधिकृत है- राष्ट्रपति


आपातकाल के दौरान लोकसभा का कार्यकाल एक बार में कितना बढ़ाया जा सकता है- 1 वर्ष तक


किस लोकसभा का कार्यकाल 1-1 वर्ष करके दो बार बढ़ाया गया- पांचवी लोकसभा(1971-1977)


लोकसभा में किसी विधेयक पर आम बहस होती है- द्वितीय वाचन में


वह शक्तियां जो लोकसभा को राज्यसभा की अपेक्षा अनन्य रूप से प्राप्त है-

  1. धन या वित्त विधेयक केवल लोकसभा में प्रस्तुत
  2. धन विधेयक के निरस्त्रीकरण या संशोधन के संबंध में
  3. मंत्रिपरिषद के उत्तरदायित्व के संबंध में



संसदीय कार्यवाही के साधन

संसदीय कार्यवाही में प्रश्नकाल किसे कहा जाता है- संसद का पहला घंटा जिसमें सदस्य द्वारा प्रश्न पूछा जाता है और मंत्री उत्तर देते हैं प्रश्नकाल कहलाता है


प्रश्नकाल के दौरान प्रश्न पूछे जाते हैं- तारांकितअतारांकित तथा अल्प सूचना वाले प्रश्न

 

तारांकित प्रश्न

प्रश्न जिनका उत्तर मौखिक दिया जाता है। तारांकित प्रश्नों के संदर्भ में पूरक प्रश्न पूछे जाते हैं।

अतारांकित प्रश्न

प्रश्न जिनका उत्तर लिखित में दिया जाता है। इसमें पूरक प्रश्न नहीं पूछा जा सकता।

अल्प सूचना प्रश्न

वैसे प्रश्न जिन्हें कम से कम 10 दिन का नोटिस देकर पूछा जाता है। इनका उत्तर मौखिक दिया जाता है।


संसदीय कार्यवाही का एक अनौपचारिक साधन जिसमें संसद सदस्य बिना पूर्व सूचना के मामले उठा सकते हैं क्या कहलाता है- शून्यकाल

प्रश्नकाल के बाद कौन सा काल आरंभ होता है-  शून्यकाल

भारतीय संसदीय कार्यवाही में शून्यकाल चला आ रहा है- 1962 से


बजट की मांगों में कटौती हेतु रखा गया प्रस्ताव -कटौती प्रस्ताव


कटौती प्रस्ताव को विचार हेतु स्वीकृति देना किसके स्वविवेक पर निर्भर करता है- अध्यक्ष के विवेक पर निर्भर


सदन के किसी सदस्य द्वारा कटौती प्रस्ताव लाने का एक प्रमुख उद्देश्य होता है- वाद विवाद समाप्त करना (विशेष-कटौती प्रस्ताव स्वीकृत हो जाने पर वाद-विवाद को रोककर मतदान कराया जाता है)


यदि किसी मंत्री ने तथ्यों को छिपाकर अथवा गलत जानकारी देकर संसद सदस्यों के विशेषाधिकार का हनन किया है तो संसद सदस्य मंत्री के विरुद्ध कौन सा प्रस्ताव रख सकते हैं- विशेषाधिकार प्रस्ताव


विशेषाधिकार प्रस्ताव का प्रमुख उद्देश्य क्या होता है- संबंधित मंत्री की निंदा करना


किसी मंत्री अथवा मंत्रीपरिषद की कुछ नीतियों या कार्य  की आलोचना हेतु कौन सा प्रस्ताव लाया जाता है- निंदा प्रस्ताव


सदन में निंदा प्रस्ताव किसके विरुद्ध लाया जा सकता है-  किसी एक मंत्री या मंत्रियों के समूह या पूरे मंत्रिपरिषद के विरुद्ध


अध्यक्ष की अनुमति से जब कोई संसद सदस्य किसी मंत्री का ध्यान सार्वजनिक क्षेत्र की दृष्टि से अति आवश्यक विषय की ओर आकर्षित करता है तो उसे क्या कहा जाता है- ध्यानाकर्षण प्रस्ताव


जब  कोई विशेष घटना घटित हो जाती  है अथवा कोई विशेष स्थिति उत्पन्न हो जाए तो संसद सदस्य किस माध्यम से वर्तमान कार्यवाही को स्थगित कर विशेष घटना स्थिति पर विचार करने हेतु प्रस्ताव रखता है- कार्य स्थगन प्रस्ताव द्वारा


कार्य स्थगन प्रस्ताव के तहत सदन की कार्यवाही को स्थगित करने हेतु कितने सदस्यों का समर्थन आवश्यक है- 50 


लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाता है-विपक्षी दल द्वारा


अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में सदन के कितने सदस्यों की सहमति अनिवार्य होती है- 50 सदस्य


लोकसभा बहुमत से अविश्वास प्रस्ताव पारित कर देती है तो मंत्रिपरिषद पर क्या प्रभाव पड़ता है- मंत्रीपरिषद को त्यागपत्र देना पड़ता है

संसदीय व्यवस्था में सदन के सदस्यों द्वारा चर्चा के लिए लाए गए प्रस्तावों की कितनी प्रमुख श्रेणियां है- 3

 


प्रस्तावों की प्रमुख श्रेणियां

महत्वपूर्ण प्रस्ताव

इसके तहत अति महत्वपूर्ण मामले जैसे राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का हटाना इत्यादि प्रस्ताव शामिल है।

स्थानापन्न प्रस्ताव

वह प्रस्ताव जो किसी मूल प्रस्ताव का स्थान लेता हैयदि सदन इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेता है तो मूल प्रस्ताव स्थगित हो जाता है।

पूरक प्रश्न

ऐसा प्रस्ताव जिसका स्वयं कोई अर्थ नहीं होता और इसे सदन में तब तक पारित नहीं किया जा सकता जब तक इसके मूल प्रस्ताव का संदर्भ ना हो।

 

संसदीय कार्यवाही में किस साधन को दो घंटे की चर्चा भी कहा जाता है- अल्पकालिक चर्चा 


युवा पीढ़ी को संसद की कार्यवाही से अवगत कराने हेतु चौथे अखिल भारतीय व्हिप सम्मेलन की अनुशंसा पर कौन सी योजना प्रारंभ की गईयुवा संसद योजना


सदन में गैर सरकारी सदस्यों के लिए पीछे का स्थान नियत होता है जिसे क्या कहा जाता है- बैक बेंचर



संसद में विधायी प्रक्रिया

संसद में कितने प्रकार के विधेयक प्रस्तुत किए जाते हैं- 2


सरकारी विधेयक संसद  में इसे मंत्री द्वारा द्वारा प्रस्तुत किया जाता है


गैर-सरकारी विधेयक- संसद में मंत्री के अलावा किसी भी सदस्य द्वारा पेश किया जा सकता है ।


सरकारी एवं गैर सरकारी विधायकों के पारित होने की प्रक्रिया में क्या अंतर है- कोई अंतर नहीं, दोनों समान प्रक्रिया के तहत पारित होते हैं


संसद में प्रस्तुत विधेयकों की कितनी श्रेणियां है- 4


साधारण विधेयक कानून बनने से पूर्व निम्न चरणों से गुजरता है

  1. प्रथम पाठन
  2. द्वितीय पाठन
  3. तृतीय पाठन
  4. दूसरे सदन में विधेयक पेश किया जाना
  5. राष्ट्रपति की स्वीकृति


संसद की विधायी प्रक्रिया के तहत किसी विधेयक का प्रस्तुतीकरण एवं राजपत्र में प्रकाशित होना किस पाठन में आता है-प्रथम पाठन 


कोई विधेयक किस पाठन में अंतिम रूप प्रापत करता है-द्वितीय पाठन

 

विधेयक की  श्रेणियां

साधारण विधेयक

वित्तीय विषयों के अतिरिक्त अन्य सभी विषयों से संबंध विधेयक

धन विधेयक

वित्तीय विषय जैसे करारोपनलोक व्यय इत्यादि से संबंधित विधेयक

वित्त विधेयक

वित्तीय विषयों से संबंधित विधेयक किंतु कई मामलों में धन विधेयक से  भिन्न होते हैं।

संविधान संशोधन विधेयक

संविधान में संशोधन से संबंधित विधेयक

 


कानून निर्माण की प्रक्रिया में किस चरण में केवल विधेयक को स्वीकार या अस्वीकार करने के संबंध में चर्चा होती है तथा विधेयक में कोई संशोधन नहीं किया जा सकता है- तृतीय पाठन


संविधान के किस अनुच्छेद में धन विधेयक की परिभाषा दी गई है-अनुच्छेद 110


किसकी सिफारिश से धन विधेयक को लोकसभा में प्रस्तुत किया जा सकता है- राष्ट्रपति


धन विधेयक लोकसभा में किसके द्वारा प्रस्तुत किया जा सकता है- केवल मंत्री द्वारा


धन विधेयक को राज्यसभा अधिकतम रोक सकती है- 14 दिन तक


धन विधेयक यदि लोकसभा में अस्वीकृत होता है तो सरकार पर क्या प्रभाव पड़ता है- सरकार को त्यागपत्र देना पड़ता है


धन विधेयक के संबंध में किसका निर्णय अंतिम होता है और उसके निर्णय को किसी न्यायालय द्वारा चुनौती नहीं दी जा सकती- लोकसभा अध्यक्ष


नोट-सभी धन विधेयक, वित्त विधेयक होते हैं किंतु सभी वित्त विधेयक, धन विधेयक नहीं होते केवल वे वित्त विधेयक ही धन विधेयक होते हैं जिनका उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 110 में किया गया है।

भारतीय संविधान संघ सरकार के लिए कितने प्रकार की निधियों की व्यवस्था करता है- 3


भारत सरकार की वह निधि जिसमें से सभी प्राप्तियां उधार ली जाती हैं और भुगतान जमा किए जाते हैं- भारत की संचित निधि


भविष्य निधि जमा, बचत, बैंक जमा, विभागीय जमा आदि किस निधि में शामिल है- भारत का लोक लेखा निधि


वह निधि जो राष्ट्रपति के अधिकार में रहती है और किसी अप्रत्याशित व्यय के लिए राष्ट्रपति इससे अग्रिम दे सकता है- भारत की आकस्मिकता निधि

 

संघ सरकार की निधियां

भारत की संचित निधि

अनुच्छेद 266

भारत का लोक लेखा

अनुच्छेद 266

भारत की आकस्मिकता निधि

अनुच्छेद 267

 

संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा  संसद एवं राज्य विधान मंडल को  भारत या राज्य की आकस्मिकता निधि सृजित करने की शक्ति प्राप्त होती है- अनुच्छेद 267

1950 में गठित भारत की आकस्मिकता निधि किसके के व्यवनाधीन है- कार्यपालिका


संसद के सत्र


संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार राष्ट्रपति को समय-समय पर संसद के सदन को आहूत करने सत्रावसान करने और लोकसभा का विघटन करने की शक्ति प्राप्त है- अनुच्छेद 85


भारतीय संसद के सामान्यता वर्ष में कितने सत्र होते हैं- 3


  1. बजट सत्र               (फरवरी से मई)
  2. मानसून सत्र            (जुलाई से सितंबर)
  3. शीतकालीन सत्र      (नवंबर से दिसंबर)

संसद के दो सत्रों के बीच अधिकतम अंतराल कितनी अवधि से ज्यादा नहीं होना चाहिए- 6 माह 


संसद का सत्रावसान- संसद के किसी विशेष सत्र को समाप्त करना सत्रावसान कहलाता है। सदन के सत्रावसान के परिणामस्वरुप उसमें लंबित विधेयक के कार्य समाप्त नहीं होते।


सदन का सत्रावसान किसके द्वारा किया जाता है- राष्ट्रपति द्वारा


एक सत्र के सत्रावसान एवं दूसरे सत्र के आरंभ होने की मध्य की समयावधि क्या कहलाती है- अवकाश


सदन का स्थगन किसके द्वारा किया जाता है-पीठासीन अधिकारी द्वारा


जब सदन को बिना समय बताए स्थगित कर दिया जाता है कि अब वह किस दिन आहूत किया जाएगा तो इसे क्या कहा जाता है- अनिश्चितकालीन स्थगन


संसद का विघटन –यह सदन की कालावधी को समाप्त कर देता है और इसके बाद नए लोकसभा के गठन हेतु निर्वाचन अनिवार्य हो जाता है


संसद का विघटन किसके द्वारा किया जाता है- मंत्रिपरिषद की सलाह से राष्ट्रपति द्वारा


किस सदन का विघटन नहीं होता- राज्यसभा (स्थायी सदन)

 

लोकसभा के विघटन का विधेयक पर प्रभाव

  1. लोकसभा में लंबित सभी विधेयक समाप्त हो जाते हैं।
  2. राज्यसभा में लंबित विधेयक जिसे लोकसभा ने पारित नहीं किया वे समाप्त हो जाते हैं। राज्यसभा में लंबित विधेयक जिसे लोकसभा ने पारित कर दिया समाप्त नहीं होंगे यदि राष्ट्रपति या घोषणा कर दें कि इस विधेयक के संबंध में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक होगी।

 



     संसद की समितियां


भारतीय संसद प्रशासन पर किस तरह से नियंत्रण रखती है-संसदीय समितियों के माध्यम से


 

संसदीय समितियों के प्रकार

स्थायी समिति

स्थायी प्रकृति वाली समिति जो निरंतरता के आधार पर कार्य करती है और इनका गठन प्रत्येक वर्ष अथवा समय-समय पर किया जाता है।

तदर्थ समिति

अस्थाई प्रकृति वाली समिति जो विशेष प्रयोजन से गठित की जाती है और प्रयोजन समाप्त होते ही इनका कार्यकाल समाप्त हो जाता है।

 



लोक लेखा समिति


लोक लेखा समिति का प्रमुख कार्य क्या है- देश के वित्तीय मामलों से संबंधित भ्रष्टाचार, अपव्यय और कुशलता अथवा कार्य संचालन की त्रुटियों की जांच करना (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की वार्षिक रिपोर्ट की जांच करना)


1921 में लोक लेखा समिति की स्थापना किस अधिनियम के तहत की गई- भारत सरकार अधिनियम 1919


किसी मंत्री को लोकलेखा समिति का सदस्य चुना जा सकता है- नहीं


लोक लेखा समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है- लोकसभा अध्यक्ष द्वारा


लोक लेखा समिति किस समिति की जुड़वा बहन कहलाती है- प्राक्कलन समिति


लोक लेखा समिति में कितने सदस्य होते हैं- 22 सदस्य (15 सदस्य लोकसभा एवं 7 सदस्य राज्यसभा से)


किस वर्ष से लोक लेखा समिति के अध्यक्ष के रूप में विपक्ष के किसी सदस्य को नियुक्त किया जाता रहा है- 1967



प्राक्कलन समिति


स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद किसकी सिफारिश पर 1950 में प्राक्कलन समिति का गठन किया गया- जॉन मथाई


प्राक्कलन समिति का मुख्य कार्य क्या है- बजट में शामिल अनुमानों की जांच करना और लोक व्यय में मितव्ययिता हेतु सुझाव देना


संसद के सबसे बड़ी संसदीय समिति है- प्राक्कलन समिति 


प्राक्कलन समिति के सदस्य किस सदन से चुने जाते हैं-केवल लोकसभा से (30 सदस्य)


प्राक्कलन समिति में किस सदन का प्रतिनिधित्व नहीं होता- राज्यसभा


प्राक्कलन समिति के सदस्यों का कार्यकाल कितना होता है- 1 वर्ष


क्या कोई मंत्री प्राक्कलन समिति का सदस्य चुना जा सकता है- नहीं


प्राक्कलन समिति अध्यक्ष का चुनाव किसके द्वारा होता है- लोकसभा अध्यक्ष द्वारा


किस संसदीय समिति को सतत आर्थिक समिति अथवा सतत किफायत समिति भी कहा जाता है- प्राक्कलन समिति



विशेषाधिकार समिति


किस समिति का मुख्य कार्य विशेषाधिकारों के उल्लंघन संबंधी मामलों की जांच करना है- विशेषाधिकार समिति


विशेषाधिकार समिति में लोकसभा से कितने सदस्य को  चुना जाता है-15 सदस्य (राज्यसभा से 10)


किस समिति की कार्य प्रकृति अल्प न्यायिक है- विशेषाधिकार समिति



अन्य प्रमुख समितियां


किस समिति के सुझाव पर  1964 में सरकारी उपक्रम संबंधी समिति की स्थापना की गई- कृष्ण मेनन समिति


सरकारी उपक्रम समिति में कितने सदस्य होते हैं- 22 सदस्य (15 लोकसभा एवं सात राज्यसभा से)


सरकारी उपक्रम समिति का मुख्य काम क्या होता है- सार्वजनिक उद्यमों के प्रतिवेदन एवं लेखा की जांच करना


किस समिति का सभापति केवल लोकसभा का सदस्य ही होता है- सरकारी उपक्रम संबंधी समिति


विभागीय स्थाई समितियां  संसदीय कार्य में किस प्रकार सहायता प्रदान  करती हैं- संसद को बजट पर अधिक प्रभावी तरीके से और चर्चा करने में सहायता देकर


किस संसदीय समिति का मुख्य उद्देश संसद के प्रति कार्यपालिका की जवाबदेही ( विशेषकर वित्तीय जवाबदेही) को सुनिश्चित करना है- विभागीय स्थाई समिति 


1997 में स्थापित महिला सशक्तिकरण संबंधी समिति में कितने सदस्य होते हैं- 30 सदस्य (20 लोकसभा एवं 10 राज्यसभा से)


संसद का एक अंतरिम भाग होते हुए भी किसे संसदीय अधिकार प्राप्त नहीं है- राष्ट्रपति को

 

संसद सदस्य को प्राप्त व्यक्तिगत विशेषाधिकार

1

संसद की कार्यवाही के दौरान कार्यवाही चलने से 40 दिन पूर्व तथा बंद होने के 40 दिन बाद तक सिविल मामलों में बंदी नहीं बनाया जा सकता।

2

सभी संसद सदस्य को संसद में भाषण  देने की स्वतंत्रता प्राप्त है और इस प्रकार किसी भी मत/ वक्तव्य के लिए किसी न्यायालयी कार्यवाही के लिए जिम्मेदार नहीं है।

3

संसद सत्र में किसी न्यायालय में लंबित मुकदमे में  प्रमाण प्रस्तुत करने या उपस्थित होने के लिए मना कर सकते हैं।

 

स्वतंत्रता के पश्चात बनी पहली संसदीय समिति थी- रेलवे अभिसमय समिति 1949


वर्ष 2005 में पहला संसदीय मंच गठित हुआ- जल संरक्षण एवं प्रबंधन


भारतीय संसद एक संप्रभु इकाई नहीं माना जा सकता क्योंकि- इसके प्रभाव व न्याय क्षेत्र में न्यायिक अवरोध/न्यायिक समीक्षा है


आंग्ल भारतीय व्यक्ति किसे कहा जाता है- वह व्यक्ति जिसके पिता या कोई अन्य पुरुष  प्रपीता  यूरोपीय मूल का हो और वह भारतीय क्षेत्र में रहता  होवहां पैदा हुआ हो 



 

इन प्रश्‍नों को GK BUCKET STUDY TUBE  यूटयूब चैनल पर भी देख सकते हैं। 


सभी एकदिवसीय परीक्षाओं हेतु उपयोगी नोट्स जिसे आर्डर कर आप अपने घर पर मंगा सकते हैं। ज्‍यादा जानकारी के लिए 74704-95829 पर संपर्क करें। 




No comments:

Post a Comment