GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation. gkbucket, bpsc prelims and mains, bpsc essay, bpsc nibandh, 71th BPSC, bpsc mains answer writing, bpsc model answer, bpsc exam ki tyari kaise kare

Oct 9, 2024

पर्यावरण-करेंट अफेयर 2024

 पर्यावरण-करेंट अफेयर 2024 

 

प्रश्न: स्विस संगठन IQAir की विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2023 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

 

1.            भारत को दुनिया का तीसरा सबसे प्रदूषित देश घोषित किया गया है।

2.            दिल्ली को लगातार चौथे साल दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी के रूप में घोषित किया गया है।

3.            बिहार के बेगुसराय को दुनिया का सबसे प्रदूषित महानगरीय क्षेत्र माना गया है।

4.            पाकिस्तान दुनिया का सबसे प्रदूषित देश है।

 

A. केवल 1 और 2

B. केवल 1, 2 और 3

C. केवल 3 और 4

D. सभी कथन सही हैं

 

उत्तर: B. केवल 1, 2 और 3

विवरण: कथन 4 गलत है क्‍योंकि बांग्लादेश को सबसे प्रदूषित देश घोषित किया गया है तथा पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है।

 

 

प्रश्न: हाल ही में रामसर कन्वेंशन के तहत बिहार के नागी और नकटी पक्षी अभयारण्यों को अंतरराष्ट्रीय महत्व के आर्द्रभूमि के रूप में मान्यता दी गई है। इस संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

 

1.    नागी पक्षी अभयारण्य बिहार के जमुई जिले में स्थित है और इसे भारत के 81वें रामसर स्थल के रूप में अधिसूचित किया गया है।

2.    नकटी पक्षी अभयारण्य भारत का 82वां रामसर स्थल है और यह नागी पक्षी अभयारण्य के पास स्थित है।

3.    नागी और नकटी दोनों अभयारण्यों में गंगा के मैदानों में बार-हेडेड गूज (Bar-headed goose) की सबसे बड़ी आबादी पाई जाती है।

4.    रामसर कन्वेंशन के तहत बिहार में अब तीन आर्द्रभूमि स्थल हो गए हैं।

 

A. केवल 1 और 2

B. केवल 1, 2 और 4

C. केवल 2 और 3

D. सभी कथन सही हैं

 

उत्तर: B. केवल 1, 2 और 4

विवरण: कथन 3 गलत है। नागी पक्षी अभयारण्य में बार-हेडेड गूज की सबसे बड़ी आबादी पाई जाती है, जबकि नकटी अभयारण्य में रेड-क्रेस्टेड पोचार्ड (Red-crested pochard) की सबसे ज्यादा आबादी पाई जाती है।

 

 

प्रश्न: भारतीय वन्यजीव संस्थान की हालिया रिपोर्ट के अनुसार गंगा डॉल्फिन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

 

1.            गंगा नदी बेसिन में 4000 से अधिक डॉल्फिन पायी जाती हैं।

2.            उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक (2000 से अधिक) गंगा डॉल्फिन पायी जाती हैं।

3.            गंगा नदी डॉल्फिन का वैज्ञानिक नाम 'प्लैटनिस्टा गैंगेटिका' है।

4.            गंगा डॉल्फिन को वर्ष 2010 में राष्ट्रीय जलीय जीव का दर्जा दिया गया था।

 

A. केवल 1 और 2

B. केवल 1, 2 और 4

C. केवल 3 और 4

D. सभी कथन सही हैं

 

उत्तर: D. सभी कथन सही हैं

 

 

प्रश्न: 14 अगस्त, 2024 को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार भारत में जोड़े गए रामसर स्थलों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

 

1.            भारत के तीन अन्य स्थलों को रामसर कन्वेंशन के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि के रूप में मान्यता दी गई है।

2.            नंजरायण पक्षी अभयारण्य और काज़ुवेली पक्षी अभयारण्य तमिलनाडु में जबकि तवा जलाशय मध्य प्रदेश, नर्मदापुरम जिले में स्थित है।

3.            इन तीन नए स्थलों के जुड़ने के बाद भारत में रामसर स्थलों की संख्या 85 हो गई है।

4.            तमिलनाडु में अब 18 रामसर स्थल हैं, जो किसी भी भारतीय राज्य में सबसे अधिक हैं।

 

A. केवल 1 और 2

B. केवल 1, 2 और 3

C. केवल 3 और 4

D. सभी कथन सही हैं

 

उत्तर:D. सभी कथन सही हैं

नंजरायण और काज़ुवेली के मान्यता प्राप्त होने के साथ ही तमिलनाडु में अब 18 रामसर स्थल हो गए हैं जो भारत के किसी एक राज्य में सबसे अधिक संख्या है।

 

 

प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र ने परागणकों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए किस दिन को विश्व मधुमक्खी दिवस के रूप में नामित किया है?

www.gkbucket.com

A) 10 अप्रैल

B) 20 मई

C) 5 जून

D) 15 जुलाई

 

उत्तर:B) 20 मई

संयुक्त राष्ट्र ने परागणकों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनकी रक्षा करने के लिए 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस के रूप में नामित किया। 2024 की थीम, " युवाओं के साथ मधुमक्खियों का जुड़ाव है।

 

प्रश्न: पनामा किस कारण से गार्डी सुगयुब द्वीप के स्वदेशी गुना समुदाय को मुख्य भूमि में स्थानांतरित कर रहा है?

A) द्वीप पर जल स्रोत की कमी

B) मृदा अपरदन

C) समुद्र स्तर में वृद्धि

D) वनों की कटाई

 

उत्तर: C) समुद्र स्तर में वृद्धि

व्याख्या: पनामा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का सामना करने वाला पहला देश बन गया है जिसने समुद्र के बढ़ते स्तर के कारण एक द्वीप समुदाय को स्थानांतरित किया है। गार्डी सुगयुब द्वीप पर रहने वाले लगभग 300 स्वदेशी गुना परिवारों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।

 

प्रश्न: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में पहली ऑटोमोबाइल इन-प्लांट रेलवे साइडिंग परियोजना का उद्घाटन किस राज्य में किया?

A) महाराष्ट्र

B) उत्तर प्रदेश

C) गुजरात

D) तमिल नाडु

 

उत्तर:C) गुजरात

व्याख्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मेहसाणा जिले में मारुति सुजुकी की संयंत्र परिसर में भारत में पहली ऑटोमोबाइल इन-प्लांट रेलवे साइडिंग परियोजना का उद्घाटन किया। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य कार्बन उत्सर्जन और जीवाश्म ईंधन की खपत को कम करना है।

 

BPSC Mains Special Notes by GK BUCKET STUDY TUEB

65वीं, से 69वीं BPSC के कई लाभार्थी लाभान्वित हुए । 70th  BPSC हेतु आप भी लाभ उठाए।

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829

  BPSC Mains टेलीग्राम ग्रुप से  67th BPSC में  चयनित अभ्‍यर्थी 


BPSC मुख्य परीक्षा के हमारे Telegram Practice Group में जुड़े और निरंतर अभ्यास द्वारा लेखन शैली का विकास करें।


प्रश्न: पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए सकल पर्यावरण उत्पादक (GEP) सूचकांक जारी करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है?

A) हिमाचल प्रदेश

B) सिक्किम

C) उत्तराखंड

D) असम

 

उत्तर: C) उत्तराखंड

व्‍याख्‍या: पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए उत्तराखंड सकल पर्यावरण उत्पादक- जीईपी' सूचकांक जारी करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। उत्तराखंड ने 4 प्राकृतिक संसाधनों वायु, जल, वन और मिट्टी को मौद्रिक मूल्य प्रदान किया है, जिसे सकल पर्यावरण उत्पादक (GEP)  कहा जाता है।

 

प्रश्न: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस अभियान का शुभारंभ किया?

A) पेड़ संरक्षण अभियान

B) एक पेड़ माँ के नाम अभियान

C) हरित भारत अभियान

D) वृक्षारोपण अभियान

 

उत्तर:B) एक पेड़ माँ के नाम अभियान

व्याख्या: इस कार्यक्रम के तहत, प्रधानमंत्री ने बुद्ध जयंती पार्क में एक पीपल का पेड़ लगाया।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इस अभियान के तहत 80 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। मूल रूप से सितंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन तय समय से पांच दिन पहले ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया गया।

 

 

प्रश्न: सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन से चार राज्यों को अरावली क्षेत्र में नए खनन गतिविधियों को शुरू करने से रोका गया है?

A) उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड

B) दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात

C) पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा

D) महाराष्ट्र, कर्नाटका, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश

 

उत्तर: B) दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात

व्याख्या: हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पहाड़ियों में खनन के मामले में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के चार राज्यों को अरावली क्षेत्र में किसी भी नए खनन गतिविधि को शुरू करने से रोक दिया है।

 

प्रश्न: लक्ष्मण तीर्थ नदी किस प्रमुख नदी की सहायक नदी है जो हालिया समय में, भीषण सूखे और गर्मी के कारण यह नदी सूखने की स्थिति में पहुँच गई है?

A) गोदावरी

B) नर्मदा

C) कावेरी

D) यमुना

 

उत्तर: C) कावेरी

व्याख्या: लक्ष्मण तीर्थ नदी, जो कर्नाटक में स्थित है, कावेरी नदी की एक सहायक नदी है।

 

प्रश्न: नवीनीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के उपयोग को बढ़ावा देने और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में सहायता करने की दिशा में भारत के पहले ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्रोजेक्ट का अनावरण किस स्थान पर किया गया है?

A) उत्तराखंड

B) हिमाचल प्रदेश

C) पंजाब

D) जम्मू-कश्मीर

 

उत्तर: B) हिमाचल प्रदेश

व्याख्या: सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड द्वारा हिमाचल प्रदेश में नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में भारत के पहले ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्रोजेक्ट का अनावरण किया गया है। ग्रीन हाइड्रोजन, जिसे जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए एक समाधान माना जाता है, इस परियोजना के माध्यम से ऊर्जा सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देगा।

 

प्रश्न: विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने अपनी 2023 की वैश्विक जलवायु रिपोर्ट में किस वर्ष को अब तक का सबसे गर्म वर्ष बताया है?

A) 2021

B) 2022

C) 2023

D) 2020

 

उत्तर: C) 2023

व्याख्या: रिपोर्ट के अनुसार 2023 अब तक का सबसे गर्म वर्ष रहा और विभिन्न जलवायु संकेतकों में खतरनाक रुझानों पर प्रकाश डाला गया है, जिनमें रिकॉर्ड तोड़ ग्रीनहाउस गैस स्तर, सतह का तापमान, महासागर की गर्मी और अम्लता, समुद्र का जल स्तर बढ़ना, अंटार्कटिक समुद्री बर्फ का आवरण, और ग्लेशियर का पीछे हटना शामिल है।

 

प्रश्न: भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) ने अल नीनो और ला नीना के पूर्वानुमान के लिए कौन सी तकनीक विकसित की है?

A) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस न्यूरल नेटवर्क

B) डीप लर्निंग प्रेडिक्शन सिस्टम

C) बायेसियन कन्वोल्यूशनल न्यूरल नेटवर्क (BCNN)

D) मशीन लर्निंग मॉड्यूल

 

उत्तर:C) बायेसियन कन्वोल्यूशनल न्यूरल नेटवर्क (BCNN)

व्याख्या: भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) ने अल नीनो और ला नीना स्थितियों के पूर्वानुमान हेतु बायेसियन कन्वोल्यूशनल न्यूरल नेटवर्क (BCNN) विकसित किया है। यह अत्याधुनिक तकनीक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डीप लर्निंग और मशीन लर्निंग (ML) का उपयोग करती है और 15 महीने पहले तक सटीक पूर्वानुमान प्रदान करने में सक्षम है।

 

 

प्रश्न: केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) ने किस क्षेत्र में चीता संरक्षण प्रजनन केंद्र की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान की है?

A) महाराष्‍ट्र

B) गुजरात

C) मध्‍य प्रदेश

D) राजस्‍थान

उत्तर: B) गुजरात, बन्नी घास के मैदान

व्याख्या: हाल ही में, केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) ने गुजरात के बन्नी घास के मैदान में चीता संरक्षण प्रजनन केंद्र की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान की है।

 

 

प्रश्न: हाल ही में, विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) और यूरोपीय संघ की जलवायु एजेंसी के अनुसार, कौन सा महाद्वीप दुनिया का सबसे तेजी से गर्म होने वाला महाद्वीप है?

A) एशिया

B) अफ्रीका

C) यूरोप

D) उत्तरी अमेरिका

उत्तर: C) यूरोप

व्याख्या: नवीनतम पाँच-वर्षीय औसत (five-year averages) से पता चलता है कि यूरोप में तापमान अब पूर्व-औद्योगिक स्तरों से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि वैश्विक स्तर पर 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। 

 

प्रश्न: 2024 में एशिया में सबसे शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय चक्रवात कौन सा था, जिसने फिलीपींस, चीन, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड सहित कई देशों को प्रभावित किया और वियतनाम में सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया?

A) टाइफून हागिबिस

B) टाइफून मंगखुट

C) टाइफून यागी

D) टाइफून फैनफोन

 

उत्तर: C) टाइफून यागी

व्याख्या: टाइफून यागी इस साल एशिया का सबसे शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय चक्रवात रहा, जो दुनिया भर में तूफान बेरिल के बाद दूसरा सबसे शक्तिशाली था। इस तूफान ने फिलीपींस, चीन, लाओस, म्यांमार, और थाईलैंड जैसे कई देशों को प्रभावित किया। वियतनाम सबसे अधिक प्रभावित हुआ, जहाँ लगभग 233 लोगों की मृत्यु हुई, जिससे यह चक्रवात क्षेत्र के लिए भारी आपदा साबित हुआ।

 

प्रश्न: "स्वच्छता ही सेवा" (एसएचएस) अभियान 2024 का प्रमुख विषय क्या था?

A) स्वच्छता का अधिकार

B) स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता

C) स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत

D) स्वच्छता और जल संरक्षण

 

उत्तर: B) स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता

व्याख्या: "स्वच्छता ही सेवा" (एसएचएस) अभियान 2024 का विषय "स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता" था। इसका उद्देश्य पूरे भारत में स्वच्छता प्रयासों में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना और स्वच्छता को एक स्वाभाविक आदत के रूप में स्थापित करना था।

 

प्रश्न: भारत ने किस प्रमुख पर्यावरणीय पहल के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA) की शुरुआत की?

A) प्रोजेक्ट टाइगर

B) प्रोजेक्ट लायन

C) प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड

D) प्रोजेक्ट ग्रीन वर्ल्‍ड

 

उत्तर: A) प्रोजेक्ट टाइगर

व्याख्या: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने IBCA के रूपरेखा समझौते का अनुसमर्थन करके भारत की सदस्यता को मंजूरी दी। इस पहल का उद्देश्य दुनिया भर में बड़े बिल्लियों की प्रजातियों के संरक्षण के प्रयासों को मजबूत करना है।

अब तक भारत, निकारागुआ, इस्वातिनी और सोमालिया सहित चार देश IBCA के सदस्य बन चुके हैं। इसके अलावा, नौ अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने गठबंधन के साथ भागीदारी की है।

 

 

प्रश्न: नीति आयोग ने किस पहल के हिस्से के रूप में 'नीति गियरशिफ्ट चैलेंज' का शुभारंभ किया?

www.gkbucket.com

A) ई-फास्ट इंडिया पहल

B) स्वच्छता ही सेवा अभियान

C) डिजिटल इंडिया कार्यक्रम

D) भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म

 

उत्तर: A) ई-फास्ट इंडिया पहल

व्याख्या: 14 जुलाई, 2024 को नीति आयोग ने ई-फास्ट इंडिया पहल (e-FAST India initiative) के हिस्से के रूप में 'नीति गियरशिफ्ट चैलेंज' (NITI GearShift Challenge) के शुभारंभ की घोषणा की। इसका लक्ष्य भारत में शून्य-उत्सर्जन ट्रकों को अपनाने के लिए अभिनव व्यवसाय मॉडल को बढ़ावा देना है।

 


 सभी प्रश्‍न GK BUCKET STUDY TUBE  एकदिवसीय नोट्स से लिए गए है। 

इन प्रश्‍नों को GK BUCKET STUDY TUBE  यूटयूब चैनल पर भी देख सकते हैं। 


सभी एकदिवसीय परीक्षाओं हेतु उपयोगी नोट्स जिसे आर्डर कर आप अपने घर पर मंगा सकते हैं। ज्‍यादा जानकारी के लिए 74704-95829 पर संपर्क करें। 


 

प्रश्न:  नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन हवाई अड्डे का दर्जा प्राप्त करने वाला पहला भारतीय हवाई अड्डा कौन सा है?

A) छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

B) इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

C) राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

D) नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

 

उत्तर: B) इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

व्याख्या: अगस्त 2024 में, IGIA को एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) के तहत नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन हवाई अड्डे का दर्जा प्राप्त करने वाला पहला भारतीय हवाई अड्डा बनने का गौरव प्राप्त हुआ।

 

प्रश्न: 'अर्थ सिस्टम सांइस डेटा जर्नल' में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 में मानवजनित NO उत्सर्जन के मामले में भारत की स्थिति क्या थी?

A) पहले स्थान पर

B) दूसरे स्थान पर

C) तीसरे स्थान पर

D) चौथे स्थान पर

उत्तर: B) दूसरे स्थान पर

व्याख्या: वर्ष 2020 में मानवजनित NO उत्सर्जन की मात्रा के हिसाब से भारत का हिस्सा 10.9% था। रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष पांच उत्सर्जक देशों में चीन (16.7%), भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका (5.7%), ब्राजील (5.3%), और रूस (4.6%) शामिल थे।

 

प्रश्न: हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात ने पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों के लिए कौन सी नई वीजा सुविधा लॉन्च की है?

A) ग्रीन रेजीडेंसी वीजा

B) गोल्डन रेजीडेंसी वीजा

C) स्पेशल 10 वर्षीय ब्लू रेजीडेंसी वीजा

D) पर्यावरणीय वीजा

 

उत्तर: C) स्पेशल 10 वर्षीय ब्लू रेजीडेंसी वीजा

व्याख्या: हाल ही में, संयुक्त अरब अमीरात ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए स्पेशल 10 वर्षीय ब्लू रेजीडेंसी वीजा सुविधा लॉन्च की है। यह वीजा उन व्यक्तियों को दिया जाएगा जो पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरणीय जिम्मेदारी को बढ़ावा देना और स्वच्छता, हरित विकास, और सतत विकास के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करना है।

 

 

प्रश्न: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला पिछले दिनों किस घटना के कारण चर्चा में रहा और इस कारण वह ऐसा दर्जा पानेवाला पहला देश बना है?

A) सभी जंगलों का खत्म होना

B) सभी ग्लेशियरों का खोना

C) सभी जलाशयों का सूखना

D) सभी समुद्र तटों का गायब होना

 

उत्तर: B) सभी ग्लेशियरों का खोना

व्याख्या: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला सभी 6 ग्लेशियरों को खोने वाला पहला देश बन गया है। इसका अंतिम हंबोल्ट ग्लेशियर अब केवल एक बर्फ क्षेत्र में बदल गया है। यह घटना जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को दर्शाती है, क्योंकि ग्लेशियरों का तेजी से नुकसान पृथ्वी के जलवायु प्रणाली में बदलाव का संकेत है।

 

 

प्रश्‍न: वैश्विक पर्यावरण सुविधा (Global Environment Facility) की 66वीं परिषद बैठक के हिस्से के रूप में ग्लोबल बायो डायवर्सिटी फ्रेमवर्क फंड (GBFF) परिषद की पहली बैठक कहां आयोजित की गयी?

A) दावोस

B) वाशिंगटन डीसी

C) जिनेवा

D) लंदन

 

उत्तर: B) वाशिंगटन डीसी. संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका

 

 

प्रश्न : उत्तराखंड के किस वन्यजीव अभयारण्य में भीषण जंगल की आग के कारण भारतीय वायुसेना के Mi-17 v5 हेलीकॉप्टर को तैनात किया गया?

A) राजाजी राष्ट्रीय उद्यान

B) विनसर वन्यजीव अभयारण्य

C) नंदा देवी बायोस्फीयर रिज़र्व

D) कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व

 

उत्तर: B) विनसर वन्यजीव अभयारण्य

व्याख्या:विनसर वन्यजीव अभयारण्य, जो उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित है, हाल ही में भीषण जंगल की आग के कारण चर्चा में रहा। आग को नियंत्रित करने के लिए भारतीय वायुसेना द्वारा Mi-17 v5 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए थे।

 

 

प्रश्न: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एशियन किंग गिद्ध के लिए दुनिया का पहला संरक्षण और प्रजनन केंद्र कहाँ स्थापित किया जाएगा?

A) लखनऊ

B) वाराणसी

C) महाराजगंज

D) आगरा

 

उत्तर: C) महाराजगंज

व्याख्या: उत्तर प्रदेश सरकार एशियन किंग गिद्ध के संरक्षण और प्रजनन के लिए दुनिया का पहला केंद्र महाराजगंज जिले में स्थापित करने की योजना बना रही है। इस केन्‍द्र का नाम जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केन्द्र होगा। एशियन किंग गिद्ध वर्ष 2007 से क्रिटिकल एंडेजर्ड सूची में शामिल हैं।

 

 

प्रश्न : हाल ही में किस भारतीय शहर ने 24 घंटे में सर्वाधिक पेड़ लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है?

A) भोपाल

B) इंदौर

C) नागपुर

D) जबलपुर

 

उत्तर: B) इंदौर

व्याख्या: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर ने हाल ही में एक दिन (24 घंटे) में 11 लाख पेड़ लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देने के लिए की गई थी, जो शहर को एक और वैश्विक पहचान दिलाने में सफल रही है।

 

प्रश्न : भारत किस प्रकार की सूची तैयार करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है?

A) सभी वनस्पतियों की सूची

B) सभी जलीय जीवों की सूची

C) सभी वन्यजीवों की सूची

D) सभी पेड़ों की सूची

 

उत्तर: C) सभी वन्यजीवों की सूची

व्याख्या: भारत अपने सभी वन्यजीवों की सूची तैयार करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इस सूची में 104,561 प्रजातियाँ शामिल हैं, जो भारत की समृद्ध जैव विविधता को दर्शाती हैं।

 

प्रश्न: भारत का पहला उच्च-रिजॉल्यूशन भूस्खलन जोखिम मानचित्र किस संस्थान की टीम ने तैयार किया है?

A) आईआईटी बॉम्बे

B) आईआईटी मद्रास

C) आईआईटी दिल्ली

D) आईआईटी कानपुर

 

उत्तर: C) आईआईटी दिल्ली

व्याख्या: आईआईटी दिल्ली की टीम ने भारत के लिए पहला उच्च-रिजॉल्यूशन भूस्खलन जोखिम मानचित्र तैयार किया है। यह मानचित्र भूस्खलन के खतरों की पहचान करने और उनके प्रभाव को कम करने में मदद करेगा, विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में जहाँ भूस्खलन का जोखिम अधिक होता है।

 

प्रश्न : हिमाचल प्रदेश सरकार ने किस तिथि से सभी सरकारी विभागों और कार्यालयों में पेट्रोल या डीजल वाहनों की खरीद पर रोक लगाने का निर्णय लिया है?

A) 1 जनवरी 2023

B) 1 अप्रैल 2023

C) 1 जनवरी 2024

D) 1 जुलाई 2024

 

उत्तर: C) 1 जनवरी 2024

व्याख्या: हिमाचल प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि 1 जनवरी 2024 से सभी सरकारी विभागों और कार्यालयों में पेट्रोल या डीजल वाहनों की खरीद पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। यह पहल राज्य के पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के उद्देश्यों के तहत की गई है।

 

प्रश्न : भारत का पहला "डार्क स्काई पार्क" कौन सा टाइगर रिज़र्व बना है?

www.gkbucket.com

A) रणथंभौर टाइगर रिजर्व

B) पेंच टाइगर रिजर्व

C) कॉर्बेट टाइगर रिजर्व

D) काजीरंगा टाइगर रिजर्व

 

उत्तर: B) पेंच टाइगर रिजर्व

व्याख्या: महाराष्‍ट्र और मध्‍य प्रदेश के जंगलों में फैला पेंच टाइगर रिजर्व, जो मध्य प्रदेश में स्थित है, भारत का पहला और एशिया में पांचवां डार्क स्काई पार्क है। यह टाइगर रिज़र्व, रात्रि आकाश की सुरक्षा और प्रकाश प्रदूषण को कम करने का काम करता है।

 

 

प्रश्न: संयुक्त राज्य अमेरिका में नाइट्रोजन हाइपोक्सिया द्वारा मृत्युदंड पाने वाला पहला व्यक्ति कौन बना?

www.gkbucket.com

A) जॉन डेविस

B) केनेच स्मिथ

C) विलियम हार्पर

D) रिचर्ड ली

उत्तर: B) केनेच स्मिथ

व्याख्या: अमेरिका के अलबामा राज्य में केनेच स्मिथ को पहली बार नाइट्रोजन हाइपोक्सिया द्वारा मृत्युदंड दिया गया। नाइट्रोजन हाइपोक्सिया एक नई मृत्युदंड विधि है जिसमें व्यक्ति को केवल नाइट्रोजन गैस की सांस दी जाती है। इससे कुछ ही मिनटों में व्यक्ति बेहोश हो जाता है और ऑक्सीजन की कमी से उसकी मौत हो जाती है।

 

प्रश्न : किस भारतीय राज्य के वन्यजीव संरक्षण कार्यक्रम "एयरगन समर्पण अभियान" को यूनेस्को के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत करने के लिए भारत का सर्वश्रेष्ठ मॉडल वन्यजीव संरक्षण कार्यक्रम चुना गया है?

www.gkbucket.com

A) असम

B) अरुणाचल प्रदेश

C) मेघालय

D) मणिपुर

 

उत्तर: B) अरुणाचल प्रदेश

व्याख्या: अरुणाचल प्रदेश के एयरगन समर्पण अभियान को यूनेस्को के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत करने के लिए भारत का सर्वश्रेष्ठ मॉडल वन्यजीव संरक्षण कार्यक्रम के रूप में चुना गया है। इस अभियान का उद्देश्य अवैध शिकार को कम करना और स्थानीय समुदायों को वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

 

प्रश्न : स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन (NMCG) ने किस देश की मिसिसिपी नदी शहरों और कस्बों की पहल के साथ सामान्य प्रयोजन के ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं?

www.gkbucket.com

A) यूनाइटेड किंगडम

B) फ्रांस

C) संयुक्त राज्य अमेरिका

D) ऑस्ट्रेलिया

 

उत्तर: C) संयुक्त राज्य अमेरिका

व्याख्या: स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन (NMCG) ने संयुक्त राज्य अमेरिका के मिसिसिपी नदी शहरों और कस्बों की पहल के साथ एक सामान्य प्रयोजन के ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी नदियों के संरक्षण और उनके प्रबंधन के लिए अनुभवों और तकनीकों का आदान-प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।

 

प्रश्न: केंद्रीय ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री द्वारा ऊर्जा संरक्षण के लिए शुरू किए गए छात्रों के नेतृत्व वाले 4E वेव राष्ट्रीय आंदोलन में "4E" का क्या अर्थ है?

www.gkbucket.com

A) Education, Empowerment, Ecology, Energy

B) Eco-friendliness, Economy, Education, Empowerment

C) Energy, Efficiency, Economy, Environment

D) Empowerment, Ecology, Efficiency, Education

 

उत्तर: B) Eco-friendliness, Economy, Education, Empowerment

व्याख्या: 4E वेव राष्ट्रीय आंदोलन का उद्देश्य छात्रों के नेतृत्व में Eco-friendliness (पर्यावरण मित्रता), Economy (अर्थव्यवस्था), Education (शिक्षा), और Empowerment (सशक्तिकरण) के सिद्धांतों के आधार पर ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देना है।

 

 

प्रश्न: जापानी वैज्ञानिकों ने किस संगठन के समर्थन से अंतरिक्ष में पहली बार चूहे के भ्रूण को सफलतापूर्वक विकसित किया है?

www.gkbucket.com

A) NASA

B) ESA

C) CNSA

D) JAXA

 

उत्तर: D) JAXA

व्याख्या: जापानी वैज्ञानिकों ने JAXA (Japan Aerospace Exploration Agency) के समर्थन से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर पहली बार चूहे के भ्रूण को सफलतापूर्वक विकसित किया है। यह प्रयोग अंतरिक्ष में जीवन के विकास और अनुकूलन से संबंधित अनुसंधान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 

प्रश्न : शिकागो स्थित कंपनी क्लीन कौर थोरियम एनर्जी ने हाल ही में किस भारतीय वैज्ञानिक के नाम पर थोरियम और उच्च परख निम्न समृद्ध यूरेनियम से बने एक नए परमाणु ईंधन का नाम रखा है?

www.gkbucket.com

A) होमी भाभा

B) विक्रम साराभाई

C) डॉ. अनिल काकोडकर

D) सतीश धवन

 

उत्तर: C) डॉ. अनिल काकोडकर

व्याख्या: शिकागो स्थित कंपनी क्लीन कौर थोरियम एनर्जी ने ANEEL (Advanced Nuclear Energy for Enriched Life) नामक एक नया परमाणु ईंधन विकसित किया है, जो थोरियम और उच्च परख निम्न समृद्ध यूरेनियम को मिलाकर बनाया गया है। इस ईंधन का नाम भारतीय परमाणु वैज्ञानिक डॉ. अनिल काकोडकर के नाम पर रखा गया है, जो भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाने जाते हैं।

 

प्रश्न : हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर दुनिया की सबसे बड़ी गहरे समुद्र की कोरल रीफ का नक्शा बनाया गया है, यह रीफ किस दो राज्यों के बीच फैली हुई है?

www.gkbucket.com

A) फ्लोरिडा से दक्षिण कैरोलिना

B) कैलिफोर्निया से टेक्सास

C) न्यूयॉर्क से वर्जीनिया

D) जॉर्जिया से अलबामा

 

उत्तर: A) फ्लोरिडा से दक्षिण कैरोलिना

व्याख्या: संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर दुनिया की सबसे बड़ी गहरे समुद्र की कोरल रीफ की खोज की गई है। यह रीफ लगभग 500 किमी लंबी है और फ्लोरिडा से दक्षिण कैरोलिना तक फैली हुई है। यह कोरल रीफ समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

 

प्रश्न : भारत का सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) हाल ही में किस राज्य में चालू किया गया है?

www.gkbucket.com

A) महाराष्ट्र

B) छत्तीसगढ़

C) गुजरात

D) तमिलनाडु

 

उत्तर: B) छत्तीसगढ़

व्याख्या: सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI) ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में भारत का सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) चालू किया है, जिसकी स्थापित क्षमता 40 MW/120 MWh है। यह परियोजना नवीकरणीय ऊर्जा के भंडारण और उसके उपयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

प्रश्न : ग्रीनवाशिंग किस प्रक्रिया को संदर्भित करता है?

www.gkbucket.com

A) किसी उत्पाद को ऊर्जा कुशल बनाने की प्रक्रिया

B) कंपनियों द्वारा अपने उत्पादों को पर्यावरण के अनुकूल दिखाने के लिए भ्रामक जानकारी देना

C) ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए की गई रणनीति

D) जैविक खेती के लिए अपनाई गई तकनीक

 

उत्तर: B) कंपनियों द्वारा अपने उत्पादों को पर्यावरण के अनुकूल दिखाने के लिए भ्रामक जानकारी देना

व्याख्या: ग्रीनवाशिंग वह प्रक्रिया है जिसमें कंपनियाँ अपने उत्पादों या सेवाओं को पर्यावरण के अनुकूल होने का दावा करती हैं, जबकि वास्तव में यह दावा भ्रामक या गलत होता है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को गलत धारणा में रखना होता है कि उनके उत्पाद पर्यावरण के लिए सुरक्षित हैं।

 

प्रश्न : हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश का पहला स्वदेशी हरित हाइड्रोजन ईंधन सेल अंतर्देशीय जलमार्ग पोत किस स्थान पर लॉन्च किया गया?

www.gkbucket.com

A) मुंबई

B) यूयुकुडी, तमिलनाडु

C) कोच्चि

D) विशाखापत्तनम

 

उत्तर: B) यूयुकुडी, तमिलनाडु

व्याख्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के यूयुकुडी में हरित नौका पहल के तहत देश के पहले स्वदेशी हरित हाइड्रोजन ईंधन सेल अंतर्देशीय जलमार्ग पोत का शुभारंभ किया। यह पहल हाइड्रोजन ईंधन पर आधारित स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देती है।

 

प्रश्न : भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन हब बंदरगाह कौन सा है?

www.gkbucket.com

A) मुंबई बंदरगाह

B) जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह

C) वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह

D) चेन्नई बंदरगाह

 

उत्तर: C) वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह

व्याख्या: तमिलनाडु स्थित वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह को देश का पहला ग्रीन हाइड्रोजन हब बंदरगाह घोषित किया गया है। यह बंदरगाह हरित हाइड्रोजन उत्पादन और उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने वाला अग्रणी बन गया है।

 

प्रश्न: भारत के किस शहर में पहली शहर-विशिष्ट शून्य कार्बन बिल्डिंग एक्शन प्लान (ZCBAP) लॉन्च किया गया है?

www.gkbucket.com

A) दिल्ली

B) मुंबई

C) नागपुर

D) बेंगलुरु

उत्तर: C) नागपुर

व्याख्या: भारत का पहला शहर-विशिष्ट शून्य कार्बन बिल्डिंग एक्शन प्लान (ZCBAP) नागपुर में लॉन्च किया गया है। इसका लक्ष्य वर्ष 2050 तक शहर की सभी इमारतों में शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन को हासिल करना है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

 

प्रश्न: हाल ही में किस यूरोपीय देश ने पारिस्थितिकी हत्या को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अपराध के रूप में मान्यता दी है?

www.gkbucket.com

A) फ्रांस

B) जर्मनी

C) बेल्जियम

D) स्वीडन

 

उत्तर: C) बेल्जियम

व्याख्या: पारिस्थितिकी हत्या का अर्थ है गैरकानूनी या मनमाने तरीके से किए गए कार्य यह जानते हुए कि इन कार्यों से पर्यावरण को गंभीर और व्यापक या दीर्घकालिक नुकसान होने की काफी संभावना है। यह कदम पर्यावरणीय अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

 

प्रश्न: निम्न में से कौन सा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर प्रस्तावित वन्यजीव अभयारण्य की सूची में शामिल नहीं है?

www.gkbucket.com

A) मारो द्वीप पर कोरल अभयारण्य

B) मेन्वल द्वीप पर मेगापोड अभयारण्य

C) छोटे निकोबार द्वीप पर लेदरब्लैक कछुआ अभयारण्य

D) लैंडफॉल वन्यजीव अभयारण्य

 

उत्तर: D) लैंडफॉल वन्यजीव अभयारण्य

व्याख्या: अंडमान और निकोबार प्रशासन पारंपरिक रूप से स्वदेशी दक्षिणी निकोबारी लोगों द्वारा प्रबंधित और बसे हुए द्वीपों पर वन्यजीव अभयारण्य स्थापित करने की योजना बना रहा है जिसमें लैंडफॉल वन्यजीव अभयारण्य शामिल नहीं है, शेष प्रस्तावित सूची में शामिल है।


 

प्रश्न : हिम तेंदुआ जनसंख्या आकलन (SPAI) भारत का पहला वैज्ञानिक सर्वे है। भारत में हिम तेंदुओं की कुल संख्या कितनी है?

A) 500

B) 718

C) 850

D) 620

 

उत्तर: B) 718

विवरण: भारत में हिम तेंदुआ जनसंख्या आकलन (SPAI) के अनुसार, देश में कुल 718 हिम तेंदुए हैं।यह सर्वे 2019 से 2023 तक दो चरणों में चलाया गया। इस सर्वे में कैमरों की मदद से हिम तेंदुओं की अनुमानित आबादी का पता लगाया गया।

 

प्रश्न : हिम तेंदुआ जनसंख्या आकलन (SPAI) में राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में कौन सा संस्थान कार्य कर रहा था?

A) विश्व वन्यजीव कोष (WWF)

B) नेचर कंज़र्वेशन फाउंडेशन

C) भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII)

D) सभी उपरोक्त

 

उत्तर: D) सभी उपरोक्त

विवरण: हिम तेंदुआ जनसंख्या आकलन (SPAI) में भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII), नेचर कंज़र्वेशन फाउंडेशन और विश्व वन्यजीव कोष (WWF) ने समन्वयक के रूप में कार्य किया।

 

प्रश्न : हिम तेंदुए की आबादी का आकलन (SPAI) कार्यक्रम के अनुसार, भारत में सबसे अधिक हिम तेंदुए किस राज्य में पाए जाते हैं?

A) उत्तराखंड

B) लद्दाख

C) हिमाचल प्रदेश

D) अरुणाचल प्रदेश

 

उत्तर: B) लद्दाख

विवरण: भारत में हिम तेंदुए की आबादी का आकलन (Snow Leopard Population Assessment in India- SPAI) कार्यक्रम रिपोर्ट के मुताबिक, लद्दाख में 477, उत्तराखंड में 124, हिमाचल प्रदेश में 51, अरुणाचल प्रदेश में 36, सिक्किम में 21 और जम्मू-कश्मीर कुल 9 हिम तेंदुए हैं।


 सभी प्रश्‍न GK BUCKET STUDY TUBE  एकदिवसीय नोट्स से लिए गए है। 

इन प्रश्‍नों को GK BUCKET STUDY TUBE  यूटयूब चैनल पर भी देख सकते हैं। 


सभी एकदिवसीय परीक्षाओं हेतु उपयोगी नोट्स जिसे आर्डर कर आप अपने घर पर मंगा सकते हैं। ज्‍यादा जानकारी के लिए 74704-95829 पर संपर्क करें। 


बाघ गणना 2022

 

प्रश्न : 2022 की भारत की बाघ गणना के अनुसार, पिछले चार वर्षों में बाघों की संख्या में कितनी वृद्धि हुई है?

A) 5%

B) 6.7%

C) 7.5%

D) 10%

 

उत्तर: B) 6.7%

विवरण: 2022 की बाघ गणना के 5वें चक्र के आँकड़ों में बताया गया है कि भारत में पिछले चार वर्षों में बाघों की संख्या में 6.7% की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि 2018 से 2022 के बीच की गई बाघों की संख्या में सुधार को दर्शाती है।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में बााघों की संख्‍या 3925 हो गयी । 

 

प्रश्न : इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBC) का उद्घाटन कहाँ हुआ?

A) दिल्ली

B) मैसूर, कर्नाटक

C) मुम्बई

D) जयपुर

 

उत्तर: B) मैसूर, कर्नाटक

विवरण: इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBC) का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा मैसूर, कर्नाटक में किया गया, जो प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हुआ था।

 

प्रश्न : इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBC) का मुख्य उद्देश्य किस प्रकार के जानवरों का संरक्षण करना है?

A) हाथी और गैंडा

B) बाघ, शेर, हिम तेंदुआ, तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा

C) घड़ियाल और मगरमच्छ

D) हिरण और बारहसिंगा

 

उत्तर: B) बाघ, शेर, हिम तेंदुआ, तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा

विवरण: इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBC) का उद्देश्य बाघ, शेर, हिम तेंदुआ, तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा जैसी बड़ी बिल्लियों के संरक्षण के लिए काम करना है।

 

प्रश्न : अखिल भारतीय बाघ अनुमान 2022 के पांचवें चक्र की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कम से कम कितने बाघ हैं?

For more visit our website www.gkbucket.com

A) 2,967

B) 3,167

C) 3,000

D) 3,200

 

उत्तर: B) 3,167

विवरण: अखिल भारतीय बाघ अनुमान 2022 के पांचवें चक्र की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कम से कम 3,167 बाघ हैं और अब यह दुनिया की जंगली बाघ आबादी का 70 फीसदी से अधिक है।

कैमरे में कैद और बिना कैमरे के बाघ उपस्थिति क्षेत्रों के लिए नवीनतम सांख्यिकीय मॉडल का उपयोग करके आगे के आंकड़ों के विश्लेषण से औसतन 3,682 बाघ हैं, जो 6.1 फीसदी की वार्षिक वृद्धि दर को दर्शाता है। 


प्रश्न : बाघ गणना 2022 के अनुसार, 2018 से 2022 की अवधि में किस राज्य में बाघों की संख्या में 70 प्रतिशत तक गिरावट आई है?

A) ओडिशा

B) अरुणाचल प्रदेश

C) झारखंड

D) मिजोरम

उत्तर: B) अरुणाचल प्रदेश

विवरण: बाघ गणना 2022 के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में 2018 से 2022 के बीच बाघों की संख्या में 70 प्रतिशत तक गिरावट आई, जहाँ बाघों की संख्या 29 से घटकर 9 रह गई है।

 

प्रश्न: 2022 की बाघ गणना के अनुसार किस राज्य में बाघों की संख्या शून्य हो गई?

A) अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम

B) मिजोरम और नागालैंड

C) नागालैंड एवं झारखंड

D) झारखंड एवं मिजोरम

उत्तर: B) मिजोरम और नागालैंड

विवरण: 2022 की बाघ गणना के अनुसार, मिजोरम और नागालैंड में अब कोई बाघ नहीं है, अर्थात् इन दोनों राज्यों में बाघों की संख्या शून्य हो गई है।

 

प्रश्न : 2022 की बाघ गणना के अनुसार, किन राज्यों में बाघों की संख्या में कमी आई है?

A) बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान

B) अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना

C) कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु

D) महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा

उत्तर: B) अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना

विवरण: 2022 की बाघ गणना के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में बाघों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।

 

प्रश्न : 2022 की बाघ गणना के अनुसार, बिहार में बाघों की संख्या 2018 के 31 से बढ़कर 2022 में कितनी हो गई?

A) 42

B) 50

C) 54

D) 60

उत्तर: C) 54

विवरण: 2022 की बाघ गणना के अनुसार, बिहार में बाघों की संख्या 2018 में 31 थी, जो 2022 में बढ़कर 54 हो गई है।

 

प्रश्न : 2022 की बाघ गणना के अनुसार, किस राज्य में सबसे ज्यादा बाघ हैं?

A) कर्नाटक

B) उत्तराखंड

C) महाराष्ट्र

D) मध्य प्रदेश

उत्तर: D) मध्य प्रदेश

विवरण: 2022 की बाघ गणना के अनुसार, मध्य प्रदेश में सबसे 785 ज्यादा बाघ हैं, जिससे इसे "टाइगर स्टेट" के रूप में जाना जाता है। इसके बाद कर्नाटक में 563 तथा उत्‍तराखंड में 560 बाघ है। बिहार में बाघों की संख्‍या 54 है।

 

प्रश्न: देश में बाघों की गणना कितने वर्षों के अंतराल पर की जाती है?

A) हर 2 साल

B) हर 4 साल

C) हर 5 साल

D) हर 6 साल

उत्तर: B) हर 4 साल

विवरण: भारत में बाघों की गणना हर चार साल में एक बार की जाती है, जिससे बाघों की जनसंख्या में वृद्धि या कमी की स्थिति का आकलन किया जा सके। इसका उद्देश्य बाघ संरक्षण और पर्यावरणीय प्रबंधन में सुधार करना है।

 

प्रश्न: "बाघ अभयारण्य के भीतर" बाघों की संख्या किस बाघ अभयारण्य में सबसे अधिक है?

A) बांदीपुर

B) नागरहोल

C) कॉर्बेट

D) बांधवगढ़

 

उत्तर: C) कॉर्बेट

विवरण: "बाघ अभयारण्य के भीतर" बाघों की संख्या कॉर्बेट में सबसे अधिक है, जहाँ 260 बाघ हैं। इसके बाद बांदीपुर (150), नागरहोल (141), बांधवगढ़ (135), और दुधवा (135) बाघ अभयारण्यों में बाघों की संख्या है।

 

प्रश्न: पश्चिमी घाट में बाघों की घटती आबादी के पीछे प्रमुख कारण क्या हैं?

A) जलवायु परिवर्तन

B) प्राकृतिक आपदाएँ

C) बढ़ते मानव पदचिह्न और विकास

D) शिकार

उत्तर: C) बढ़ते मानव पदचिह्न और विकास

विवरण: बाघों की घटती आबादी के पीछे पश्चिमी घाट में प्राथमिक कारण “बढ़ते मानव पदचिह्न और विकास” हैं। रिपोर्ट ने इस महत्वपूर्ण जैव विविधता हॉटस्पॉट में मानव गतिविधियों के कारण मांसाहारी और शाकाहारी जीवों के बीच तनाव के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है।

गणना के अनुसार मध्य भारत में बाघों की आबादी में वृद्धि देखी गई है, जहां 2018 में अनुमानित 1,033 बाघों की तुलना में 1,161 बाघों की तस्वीरें खींची गईं।

 

प्रश्न : पश्चिमी घाट के किस क्षेत्र में बाघों की संख्या स्थिर बनी हुई है?

A) पेरियार

B) बांदीपुर

C) काली (अंशी दांडेली)

D) मुंडनथुरई

उत्तर: C) काली (अंशी दांडेली)

विवरण: काली (अंशी दांडेली) जैसे कुछ क्षेत्रों में बाघों की संख्या स्थिर बनी हुई है, जबकि पश्चिमी घाट के अन्य हिस्सों में बाघों की संख्या में कमी देखी गई है।

 

प्रश्न: देश के किन छह बाघ रिजर्वों को कैट (Conservation Assured Tiger Standards - CA|TS) पुरस्कार दिए गए?

A) बांदीपुर, नागरहोल, कान्हा, कॉर्बेट, पन्ना, सुंदरबन

B) काली, मेलघाट, पीलीभीत, ताड़ोबा अंधारी, नवेगांव नागजीरा, पेरियार

C) रणथंभौर, सरिस्का, सतपुड़ा, बांधवगढ़, मुकुंदरा, अनामलाई

D) दुधवा, मनास, काजीरंगा, राजाजी, सिमलीपाल, संजय गांधी

 

उत्तर: B) काली, मेलघाट, पीलीभीत, ताड़ोबा अंधारी, नवेगांव, पेरियार

विवरण: देश के छह बाघ रिजर्व – उत्‍तर प्रदेश के पीलीभीत, कर्नाटक के काली, केरल के पेरियार, महाराष्‍ट्र के मेलघाट, ताड़ोबा अंधारी, और नवेगांव नागजीरा को Conservation Assured Tiger Standards (CA|TS) के तहत कैट पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। यह पुरस्कार बाघ संरक्षण में उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है और यह दर्शाता है कि इन बाघ रिजर्वों का प्रबंधन बाघों के संरक्षण के लिए वैश्विक मानकों के अनुरूप है।


प्रश्न : बाघ गणना 2022 के अनुसार, भारत के कितने राज्यों के वन्य आवासों को गणना में शामिल किया गया?

A) 15

B) 18

C) 20

D) 25

 

उत्तर: C) 20

विवरण: बाघ गणना 2022 में भारत के 20 राज्यों के वन्य आवासों को शामिल किया गया है, जहाँ बाघ पाए जाते हैं। इसका उद्देश्य बाघों की वास्तविक संख्या का सही-सही अनुमान लगाना है।

 

 

प्रश्न : भारत में कुल कितने टाइगर रिजर्व हैं?

A) 51

B) 52

C) 53

D) 54

 

उत्तर: C) 53

विवरण: राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के अनुसार, भारत में कुल 53 टाइगर रिजर्व हैं, जो देश भर में बाघों के संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं।

 

प्रश्न : भारत में क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व कौन सा है?

A) सुंदरबन टाइगर रिजर्व

B) बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व

C) नागार्जुनसागर श्रीशैलम टाइगर रिजर्व

D) रणथंभौर टाइगर रिजर्व

 

उत्तर: C) नागार्जुनसागर श्रीशैलम टाइगर रिजर्व

विवरण: आंध्र प्रदेश में स्थित नागार्जुनसागर श्रीशैलम टाइगर रिजर्व क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है।

 

प्रश्न : भारत में क्षेत्रफल के आधार पर सबसे छोटा टाइगर रिजर्व कौन सा है?

A) ओरांग टाइगर रिजर्व

B) काजीरंगा टाइगर रिजर्व

C) बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व

D) पेंच टाइगर रिजर्व

 

उत्तर: A) ओरांग टाइगर रिजर्व

विवरण: असम में स्थित ओरांग टाइगर रिजर्व क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे छोटा टाइगर रिजर्व है।

 

प्रश्न : प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत किस वर्ष की गई थी?

A) 1972

B) 1973

C) 1975

D) 1980

 

उत्तर: B) 1973

विवरण: प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत वर्ष 1973 में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य बाघों के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाना था।

 

प्रश्न : राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

A) 1999

B) 2003

C) 2005

D) 2008

 

उत्तर: C) 2005

विवरण: राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की स्थापना 2005 में टाइगर टास्क फोर्स की सिफारिशों के आधार पर की गई थी। इसका गठन वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत किया गया था।

 

प्रश्न : "कंजर्वेशन एश्योर्ड बाघ मानक" (CAITS) का मुख्य उद्देश्य क्या है?

A) बाघों की संख्या को गिनना

B) बाघ स्थलों के प्रबंधन की सफलता की जाँच

C) बाघों के लिए नई जगह बनाना

D) बाघों के स्वास्थ्य की देखभाल

 

उत्तर: B) बाघ स्थलों के प्रबंधन की सफलता की जाँच

विवरण: "कंजर्वेशन एश्योर्ड बाघ मानक" (CAITS) एक मानक समूह है, जो यह सुनिश्चित करता है कि बाघ स्थलों का प्रबंधन बाघ संरक्षण में सफल हो रहा है या नहीं।

 

प्रश्न : बाघ का वैज्ञानिक नाम क्या है?

A) पैंथेरा लियो

B) पैंथेरा टाइग्रिस

C) पैंथेरा प्यूमा

D) पैंथेरा जगुआर

 

उत्तर: B) पैंथेरा टाइग्रिस

विवरण: बाघ का वैज्ञानिक नाम "पैंथेरा टाइग्रिस" है, और भारतीय उप-प्रजाति का नाम "पैंथेरा टाइग्रिस टाइग्रिस" है।

 

प्रश्न : बाघ किस जीनस का सदस्य है?

A) फेलिस

B) पैंथेरा

C) अकिनोनिक्स

D) लिनेक्स

 

उत्तर: B) पैंथेरा

विवरण: बाघ सबसे बड़ी बिल्ली की प्रजाति है और यह पैंथेरा जीनस का सदस्य है, जिसमें शेर, तेंदुआ, और जगुआर भी शामिल हैं। परंपरागत रूप से बाघों की आठ उप-प्रजातियों को मान्यता दी गई है, जिनमें से तीन विलुप्त हो चुकी हैं।

 

 

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829

  BPSC Mains टेलीग्राम ग्रुप से  67th BPSC में  चयनित अभ्‍यर्थी 


BPSC मुख्य परीक्षा के हमारे Telegram Practice Group में जुड़े और निरंतर अभ्यास द्वारा लेखन शैली का विकास करें।

No comments:

Post a Comment