GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation.

Dec 2, 2024

बिहार करेंट अफेयर-मई 2024

 बिहार करेंट अफेयर-मई 2024  



रेमल चक्रवाती तूफान रेमल

रेमल तूफान 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ जहां बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के समुद्री तटों पर टकराकर तबाही मचायी वहीं इसका कुछ प्रभाव बिहार में भी दिखने को मिला जिससे बिहार के कुछ जिलों में मध्यम से हल्की स्तर की बारिश हुई तथा शहरों का तापमान गिरा। चक्रवात रेमल का नाम ओमान ने रखा जो अरबी भाषा से लिया गया है और जिसका अर्थ रेत होता है।

 

प्रश्न: हाल ही में किस चक्रवाती तूफान ने बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के समुद्री तटों पर टकराने के साथ-साथ बिहार में भी असर दिखाया?

A) मोचा तूफान

B) यास तूफान

C) रेमल तूफान

D) अम्फान तूफान

 

उत्तर: C) रेमल तूफान

विवरण: रेमल तूफान ने 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के समुद्री तटों पर टकराकर तबाही मचाई। इसका प्रभाव बिहार में भी देखा गया।

 

बिहार में शराबबंदी से 21 लाख घरेलू हिंसा के मामलें रुके

द लांसेट रीजनल हेल्थ साउथ ईस्ट एशिया जर्नल में प्रकाशित एक नए अध्ययन में यह बात सामने आयी है कि बिहार में शराबबंदी से घरेलू हिंसा के मामलों में 21 लाख तथा शराब पीने के मामलों में 24 लाख की कमी दर्ज की गई है।

 

इसी क्रम में बिहार में महिलाओं के खिलाफ भावनात्‍मक हिंसा में 4.6 प्रतिशत और यौन हिंसा में 3.6 प्रतिशत की गिरावट आयी। अनुसंधानकर्ताओं के दल में अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान के सदस्य भी शामिल थे जिसमें कहा गया कि शराबबंदी ने बिहार में लाख पुरुषों को मोटापे से ग्रस्त होने से रोका है।

 

उल्‍लेखनीय है कि बिहार 2016 में शराबबंदी लागू की गई थी तथा अध्ययनकर्ताओं के अनुसार शराबबंदी की सख्त नीतियां घरेलू हिंसा के पीड़ितों और शराब के आदी लोगों के स्वास्थ्य के लिहाज से लाभकारी हो सकती हैं।

 

प्रश्न: द लांसेट रीजनल हेल्थ साउथ ईस्ट एशिया जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, बिहार में शराबबंदी के कारण घरेलू हिंसा के मामलों में कितनी कमी दर्ज की गई है?

A) 15 लाख

B) 18 लाख

C) 21 लाख

D) 24 लाख

उत्तर: C) 21 लाख

विवरण: द लांसेट रीजनल हेल्थ साउथ ईस्ट एशिया जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, बिहार में शराबबंदी के लागू होने से घरेलू हिंसा के मामलों में 21 लाख की कमी हुई है।

 

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829

  BPSC Mains टेलीग्राम ग्रुप से  67th BPSC में  चयनित अभ्‍यर्थी 


BPSC मुख्य परीक्षा के हमारे Telegram Practice Group में जुड़े और निरंतर अभ्यास द्वारा लेखन शैली का विकास करें।

 

जकार्ता  फ्यूचर्स फोरम में बिहार की चर्चा

मई 2024 में बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव वंदना प्रेयशी ने नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में की गई पहलों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के प्रयास में इंडोनेशिया में जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को सम्‍बोधित किया।

 

अपने संबोधन में सुश्री प्रेयसी ने महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर जोर दिया, जैसे कि भारत द्वारा नवंबर 2021 तक गैर-जीवाश्म ईंधन से अपनी विद्युत उत्पादन क्षमता का 40% प्राप्त करना, तथा बिहार द्वारा राज्य के लिए 'जलवायु अनुकूल और निम्न कार्बन विकास पथ' के विकास में अग्रणी होना।

 

बिहार की जलवायु कार्रवाई और ऊर्जा संक्रमण पहलों के बारे में सुश्री प्रेयशी ने कहा कि बिहार ने राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप जलवायु परिवर्तन को कम करने और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है जिसने राज्य के लिए जलवायु लचीला और निम्न कार्बन विकास पथ विकसित किया है।

 

उन्‍होंने कहा कि जल जीवन हरियाली मिशन जैसे प्रमुख कार्यक्रम को बिहार में लागू किया गया जिनका उद्देश्य जल निकायों को पुनर्जीवित करना, जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा देना और हरित आवरण को बढ़ाना है। बिहार अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (BREDA) एक अद्यतन अक्षय ऊर्जा नीति-2024 विकसित कर रही है।

 

प्रश्न: मई 2024 में बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव वंदना प्रेयशी ने किस फोरम को संबोधित करते हुए नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देना के भारत एवं बिहार के प्रयासों को बताया?

A) बाली फ्यूचर्स फोरम

B) जकार्ता फ्यूचर्स फोरम

C) बैंकाक फ्यूचर्स फोरम

D) सिंगापुर फ्यूचर्स फोरम

 

उत्तर: B) जकार्ता फ्यूचर्स फोरम

 

प्रश्न: भारत का पहला राज्य कौन सा है जिसने जलवायु लचीला और निम्न कार्बन विकास पथ विकसित किया है?

A) गुजरात

B) कर्नाटक

C) बिहार

D) महाराष्ट्र

 

उत्तर: C) बिहार

विवरण: बिहार देश का पहला राज्य है जिसने राज्य के लिए जलवायु लचीला और निम्न कार्बन विकास पथ विकसित किया है। यह पहल सतत विकास को सुनिश्चित करने और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए की गई है।

 

 

बिहार का मौसम पूर्वानुमान मॉडल

वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सरदार पटेल भवन में बिहार मौसम सेवा केंद्र का शुभारंभ किया था जिसके माध्‍यम से पंचायत स्तर की मौसम की सटीक जानकारी पांच दिन पहले किसानों और आमलोगों को दी जा रही है।

 

बिहार के मौसम पूर्वानुमान मॉडल को राष्‍ट्रीय अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर सराहा गया तथा कई राज्‍यों के साथ साथ देश में भी इस मॉडल को अपनाने पर विचार किया जा रहा है। उल्‍लेखनीय है कि हाल ही में राजस्थान, यूपी, झारखंड, ओडिशा व तमिलनाडु ने बिहार के मौसम पूर्वानुमान में दिलचस्पी दिखायी तथा कई वैज्ञानिक ने बिहार का दौरा किया वहीं कुछ दिन पहले नासा के वैज्ञानिक भी बिहार का मौसम केंद्र देखने थे।

 

'मौसम बिहार' से राज्य की सभी पंचायतें जुड़ी हुई हैं तथा सभी पंचायत से हर 15 मिनट पर मौसम पूर्वानुमान की बेहद सटीक जानकारी आती है। बिहार मौसम सेवा केंद्र 24 घंटे कार्य करती है और लोग दूरभाष एवं मोबाइल ऐप से मौसम संबंधी सूचना प्राप्त कर सकते हैं। इसके माध्‍यम से शीतलहर, ओलावृष्टि, कोहरे का पूर्वानुमान लगाकर लोगों को सलाह एवं चेतावनी दी जा रही है।

 

प्रश्न: बिहार में मौसम पूर्वानुमान की सटीक जानकारी देने वाली सेवा का नाम क्या है, जिससे राज्य की सभी पंचायतें जुड़ी हुई हैं?

A) बिहार वेदर सिस्टम

B) मौसम बिहार

C) ग्रामीण मौसम केंद्र

D) बिहार क्लाइमेट सेवा

 

उत्तर: B) मौसम बिहार

विवरण: 'मौसम बिहार' सेवा से राज्य की सभी पंचायतें जुड़ी हुई हैं, और हर 15 मिनट पर मौसम पूर्वानुमान की सटीक जानकारी मिलती है। बिहार मौसम सेवा केंद्र 24 घंटे कार्य करता है, जहां लोग दूरभाष और मोबाइल ऐप के जरिए शीतलहर, ओलावृष्टि, कोहरे आदि का पूर्वानुमान प्राप्त कर सकते हैं।

For more visit www.gkbucket.com

BPSC Pre के बाद Mains writing batch आरंभ।    

 

बांका में बिहार का सबसे बड़ा सोलर पावर प्‍लांट आरंभ

बिहार के बांका में बिहार का अब तक का सबसे बड़ा 50 मेगावाट का सोलर पावर प्‍लांट आरंभ हो गया है। इस प्‍लांट के चालू हो जाने के बाद राज्य सरकार का सालाना 17 करोड़ बचेगा। बिहार में अभी 150 मेगावाट सोलर बिजली का उत्पादन हो रहा है।

 

प्रश्न: बिहार का अब तक का सबसे बड़ा 50 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट किस जिले में शुरू किया गया है?

A) गया

B) मुजफ्फरपुर

C) बांका

D) भागलपुर

उत्तर: C) बांका

 

पर्यटकों की सुविधा हेतु होम स्टे पॉलिसी

 

बिहार सरकार का पर्यटन विभाग पर्यटकों को घर पर ठहरने की सुविधा देने के लिए होम स्टे पॉलिसी लाने की योजना बना रहा है जिसमें वैसे स्थलों को शामिल किए जाने की योजना है जहां विशेष अवसरों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर होटल कम पड़ जाते हैं। वर्तमान में कई राज्य इस तरह की सुविधा पर्यटकों को दे रहे हैं।

 

उल्‍लेखनीय है कि बिहार में मलमास मेले, पितृपक्ष के अवसर पर, कालचक्र पूजा, कांवड़ यात्रा, हरिहर क्षेत्र मेला आदि के अवसर पर पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की भीड़ अचानक बढ़ जाती है जिनके ठहरने के लिए होटलों की संख्‍या कम पड़ जाती है। इसके अलावा कई पर्यटन स्थल ऐसे भी हैं जहां आसपास होटल या ठहरने की सुविधा नहीं है। अत: इस स्थिति को देखते हुए पर्यटन विभाग द्वारा ऐसे पर्यटन स्थलों को चिह्नित किया जा रहा है जहां पर्यटकों को ठहरने की सुविधा मिल सके। इस नीति के बाद पर्यटकों को घर जैसा माहौल एवं सुरक्षा भी मिलेगी।

 

प्रश्न: बिहार सरकार का कौन सा विभाग होम स्टे पॉलिसी लाने की योजना बना रहा है, जिससे पर्यटकों को घर पर ठहरने की सुविधा दी जा सके?

A) शहरी विकास विभाग

B) ग्रामीण विकास विभाग

C) पर्यटन विभाग

D) परिवहन विभाग

 

उत्तर: C) पर्यटन विभाग

विवरण: बिहार सरकार का पर्यटन विभाग होम स्टे पॉलिसी लाने की योजना बना रहा है। इस पॉलिसी के तहत, उन स्थलों को शामिल किया जाएगा जहां विशेष अवसरों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटल कम पड़ जाते हैं। यह सुविधा वर्तमान में अन्य कई राज्यों में पर्यटकों को दी जा रही है।

 

70वीं बिहार लोक सेवा आयोग मुख्‍य परीक्षा नोट्स 

बिहार की राजनीति के युगपुरुष का निधन

बिहार की राजनीति के युगपुरुष सुशील मोदी जिन्‍होंने जीएसटी कानून बनाने और लागू करवाने में अहम भूमिका निभाई, पिछले कुछ समय से यूरिनरी ब्लैडर के कैंसर से पीडि़त थे जिसके कारण 72 वर्ष की आयु में मई 2024 में नई दिल्‍ली में उनका निधन हो गया।

 

*     वे आजीवन राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के सदस्‍य रहे।

*     उनको जुलाई 2011 में जीएसटी कार्यान्‍वयन हेतु राज्‍य के वित्‍त मंत्रियों की अधिकार प्राप्‍त समिति का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया था।

*     वे 3 बार में कुल 11 वर्ष के लिए बिहार के उपमुख्‍यमंत्री रहे। इसके अलावा वित्त सहित कई अहम विभाग संभाला।

*     वे 3 बार विधायक बने। पहली बार वर्ष 1990 में उसके बाद 1995 और 2000 में ।

*     वे पहली बार राज्यसभा सांसद 2020 में बने जबकि भागलपुर से वे लोकसभा सांसद भी बने ।  

 

प्रश्न: बिहार के वरिष्ठ नेता और जीएसटी कानून लागू करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले सुशील मोदी का निधन मई 2024 में किस बीमारी के कारण हुआ?

A) हृदय रोग

B) लिवर कैंसर

C) यूरिनरी ब्लैडर कैंसर

D) फेफड़ों का संक्रमण

 

उत्तर: C) यूरिनरी ब्लैडर कैंसर

विवरण: बिहार की राजनीति के युगपुरुष सुशील मोदी यूरिनरी ब्लैडर कैंसर से पीड़ित थे। उनका निधन मई 2024 में 72 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में हुआ।

 

प्रश्न: सुशील मोदी के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्‍य है?

A. वे आजीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सदस्य रहे।

B.  जुलाई 2011 में GST कार्यान्वयन हेतु राज्य के वित्त मंत्रियों की अधिकार प्राप्त समिति का अध्यक्ष नियुक्त हुए।

C. 2 बार बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे।

D. भागलपुर से लोकसभा सांसद बने।

 

उत्तर: C) 2 बार बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे।

विवरण: बिहार की राजनीति के युगपुरुष सुशील मोदी 3 बार बिहार के उपमुख्‍यमंत्री रहे।

BPSC के बदलते पैटर्न के अनुसार छोटे प्रश्‍नों का उत्‍तर लिखने में शब्‍द सीमा बहुत महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इसी को देखते हुए बिहार के समाचार पत्रों पर आधारित अति महत्‍वपूर्ण करेंट अफेयर को संक्षिप्‍तता एवं सटीकता के साथ छोटे लेख के रूप में अपडेटेड तथ्‍यों एवं आंकड़ों के साथ  उपलब्‍ध कराया जाता है। यह नोट्स आप हमारे BPSC के लिए टेलीग्राम अभ्‍यास ग्रुप में प्राप्‍त कर सकते हैं।

 

विजन डॉक्यूमेंट में बिहार सरकार का सुशासन मॉडल

नीति आयोग के विजन डॉक्यूमेंट में बिहार का सुशासन मॉडल

केन्‍द्र सरकार द्वारा विकसित भारत के ब्लूप्रिंट में बिहार द्वारा भी एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है जिसमें बिहार सरकार के सुशासन मॉडल को आधार बनाया जा रहा है। विजन डॉक्‍यूमेंट में यह बताया जाएगा कि कैसे भारत वर्ष 2047 तक विकसित देश बन सकता है।

 

दरअसल, वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने की योजना पर नीति आयोग ने राज्यों से सुझाव मांगा है। आयोग ने कहा है कि विजन डॉक्यूमेंट में मुख्य रूप से आर्थिक विकास, पर्यावरणीय स्थिरता, सामाजिक प्रगति और सुशासन जैसे विकास के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया जाए। बिहार ने विगत वर्षों में जिन क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया है उसका उल्‍लेख इस विजन डॉक्‍यूमेंट में किया जाएगा।

 

BPSC Mains के लिए हमारे वेवसाइट www.gkbucket.com

पर एक बार अवश्‍य विजिट करें।

 

प्रश्न: नीति आयोग के विजन डॉक्यूमेंट के तहत बिहार किस मॉडल को आधार बनाकर अपना विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर रहा है?

A) बिहार ग्रामीण विकास मॉडल

B) बिहार औद्योगिक विकास मॉडल

C) बिहार सुशासन मॉडल

D) बिहार जल प्रबंधन मॉडल

 

उत्तर: C) बिहार सुशासन मॉडल

विवरण: नीति आयोग के विजन डॉक्यूमेंट के तहत, बिहार अपना विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर रहा है, जिसमें बिहार सरकार के सुशासन मॉडल को आधार बनाया गया है। इस डॉक्यूमेंट में यह बताया जाएगा कि कैसे भारत वर्ष 2047 तक विकसित देश बन सकता है।

 

घरेलू बिजली उपभोक्ता में बिहार देश में तीसरे स्‍थान पर

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार बिहार में बिजली उपभोक्‍ता की संख्‍या 2 करोड़ को पार कर गयी है तथा इसी के साथ बिहार घरेलू बिजली उपभोक्ता मामले में देश में तीसरे स्‍थान पर पहुंच गया है। पहले स्‍थान पर असम और दूसरे पर झारखंड है।  

 

एक दशक पहले बिहार में मात्र 40 लाख बिजली उपभोक्ता थे। इसके बाद हर घर बिजली योजना का असर हुआ और मात्र दो साल में ही राज्य में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर डेढ़ करोड़ पार कर गई।

 

उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के साथ ही राज्य में प्रति व्यक्ति बिजली खपत का आंकड़ा भी बढ़ गया है। पहले जहां 2000 मेगावाट बिजली आपूर्ति होती थी वहीं अब प्रति दिन औसतन 7000 हजार मेगावाट बिजली आपूर्ति हो रही है। वर्ष 2012 में बिहार में मात्र 134 यूनिट प्रति व्यक्ति बिजली खपत थी। पिछले वर्ष यह बढ़कर 348 यूनिट प्रति व्यक्ति आ पहुंची है।

 

बिहार में बिजली की आधारभूत संरचनाओं में प्रगति

वर्ष

2012

2024

ग्रिड सब-स्टेशन

83

164

सर्किट किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइन

6800

20,000

पावर सब-स्टेशन

545

1200 से ज्‍यादा

 

 

प्रश्न: वर्ष 2012 में बिहार में प्रति व्यक्ति बिजली खपत 134 यूनिट थी जो अद्यतन आंकडों के अनुसार कितनी हो गयी है?

A) 305 यूनिट

B) 348 यूनिट

C) 200 यूनिट

D) 458 यूनिट

 

उत्तर: B)

विवरण: वर्ष 2012 में बिहार में प्रति व्यक्ति बिजली खपत मात्र 134 यूनिट थी, जो पिछले वर्ष बढ़कर 348 यूनिट प्रति व्यक्ति हो गई है।

प्रश्न: अद्यतन आंकड़ों के अनुसार बिहार के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

1.  बिहार में बिजली उपभोक्ता की संख्या 2 करोड़ को पार कर गई है।

2.  बिहार घरेलू बिजली उपभोक्ता मामले में देश में तीसरे स्थान पर है।

3.  असम पहले स्थान पर जबकि झारखंड दूसरे स्थान पर है।

4.  बिहार पहले स्थान पर जबकि झारखंड दूसरे स्थान पर है।

 

उत्तर विकल्प:

A. केवल 1, 2 और 3

B. केवल 1, 3 और 4

C. केवल 2 और 3

D. सभी कथन सही हैं

 

उत्तर: A. केवल 1, 2 और 3

स्पष्टीकरण:कथन 4 गलत है: बिहार तीसरे स्थान पर है, न कि पहले स्थान पर।

 

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829

  BPSC Mains टेलीग्राम ग्रुप से  67th BPSC में  चयनित अभ्‍यर्थी 


BPSC मुख्य परीक्षा के हमारे Telegram Practice Group में जुड़े और निरंतर अभ्यास द्वारा लेखन शैली का विकास करें।

पंच पहाडि़या की औषधीय पौधों, जड़ी-बूटियों का महत्‍व

बिहार के राजगीर में स्थित पंच पहाडि़या पर प्राकृतिक रूप से उगने वाले औषधीय  पौधों, जड़ी-बूटियों को आयुष मंत्रालय की मदद से प्रोसेसिंग व पैकेजिंग कर आयुर्वेदिक दवा के रूप में बेची जाएंगी।

 

दो समानांतर पर्वतमालाओं में फैली राजगीर की पंच पहाड़ियां विपुलाचलगिरि, रत्नागिरि, उदयगिरि, स्वर्णगिरि और वैभारगिरि विशेष कार्टज़ाइट पत्थर से बनी है। अबतक वैज्ञानिक तरीके से इनकी आयु ज्ञात नहीं की गयी है, लेकिन लोग इसे 50 करोड़ साल पुराना मानते हैं।

प्रश्न: बिहार के किस स्थान में स्थित पंच पहाडि़या पर प्राकृतिक रूप से उगने वाले औषधीय पौधों और जड़ी-बूटियों को प्रोसेसिंग और पैकेजिंग कर आयुर्वेदिक दवा के रूप में बेचा जाएगा?

A) गया

B) राजगीर

C) भागलपुर

D) पटना

 

उत्तर: B) राजगीर

विवरण: बिहार के राजगीर स्थित पंच पहाडि़या पर प्राकृतिक रूप से उगने वाले औषधीय पौधों और जड़ी-बूटियों को आयुष मंत्रालय की मदद से प्रोसेसिंग और पैकेजिंग कर आयुर्वेदिक दवा के रूप में बेचा जाएगा।

 

बिहार के स्‍कूलों में तरणताल निर्माण एवं तैराकी प्रशिक्षण

आपदा जोखिम न्यूनीकरण रोडमैप 2015-30 के लक्ष्‍यों एवं वर्ष 2030 तक प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली मौतों में 75 फीसदी और आपदा प्रभावितों की संख्या में 50 प्रतिशत की कमी लाने को ध्‍यान में रखते हुए बिहार में सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत अति बाढ़ प्रभावित जिलों में प्राथमिकता के आधार पर स्वीमिंग पूल बनाने का निर्णय लिया गया है।

 

इस के तहत सरकारी स्कूलों खासकर बाढ़ प्रभावित जिलों के विद्यालयों में स्वीमिंग पूल बनाये जाएंगे जिसकी मदद से छात्र-छात्राओं को तैराकी में दक्ष बनाया जाएगा ताकि, बाढ़ एवं अन्‍य आपदाओं के समय वे न केवल खुद का बचाव कर सके बल्कि दूसरे को भी हरसंभव मदद पहुंचा सकें।

 

उल्‍लेखनीय है कि बिहार में वर्ष 2016 में बाढ़ के दौरान 251 लोगों की की मृत्यु डूबने से हुई। इसी प्रकार वर्ष 2024 में  छठ महापर्व के दौरान बच्‍चे एवं किशोर समेत 65 लोगों की मौत डूबने से हो गयी। इन सभी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में तरणताल निर्माण का निर्णय लिया गया है।

 

प्रश्न: आपदा जोखिम न्यूनीकरण रोडमैप 2015-30 के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली मौतों में कमी लाने को ध्‍यान में रखते हुए बिहार में कौन सा कार्यक्रम शुरू किया गया है?

A) सुरक्षित बिहार प्रशिक्षण कार्यक्रम

B) सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम

C) बचाव एवं राहत कार्यक्रम

D) सुरक्षित जल प्रबंधन कार्यक्रम

 

उत्तर: B) सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम

विवरण: आपदा जोखिम न्यूनीकरण रोडमैप 2015-30 के लक्ष्यों और 2030 तक प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली मौतों में 75% और आपदा प्रभावितों की संख्या में 50% कमी लाने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम शुरू किया है।

 

BPSC Pre के बाद Mains writing batch आरंभ। 

Whatsapp/Call 74704-95829 

बिहार झाारखंड की पहली स्‍टोमा क्लिीनिक की शुरुआत

आंत से संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) के सामान्य सर्जरी विभाग में बिहार-झारखंड की पहली स्टोमा क्लीनिक की शुरुआत हुई।

ऑस्टॉमी या स्टोमा एक प्रकार की सर्जरी है। स्टोमा उन मरीजों के लिए बनाया जाता है जिनकी आंतें खराब होने के कारण वे मल-मूत्र बाहर करने में असमर्थ हो जाते हैं।

 

प्रश्न: आंत से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए बिहार-झारखंड की पहली स्टोमा क्लीनिक कहां शुरू की गई है?

A) दरभंगा मेडिकल कॉलेज

B) पटना मेडिकल कॉलेज

C) इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना

D) रांची मेडिकल कॉलेज

 

उत्तर: C) इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना

विवरण: आंत से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए बिहार-झारखंड की पहली स्टोमा क्लीनिक पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) के सामान्य सर्जरी विभाग में शुरू की गई है।

 

रेल नीर के तर्ज पर पटना नगर निगम का निगम नीर

पटना नगर निगम द्वारा रेल नीर के तर्ज पर निगम नीर के नाम से पेयजल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है जिसके तहत लोगों को निशुल्क ठंडा पानी उपलब्‍ध कराया जाएगा। इसके तहत पटना नगर निगम का वाहन शहर के प्रमुख क्षेत्र में भ्रमण करेगा जिसमें आरो का ठंडा पानी लोगों को मिलेगा।

 

प्रश्न: पटना नगर निगम द्वारा रेल नीर के तर्ज पर किस नाम से निशुल्क पेयजल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है?

A) जीवन नीर

B) गंगा नीर

C) निगम नीर

D) पटना नीर

 

उत्तर: C) निगम नीर

विवरण: पटना नगर निगम ने रेल नीर के तर्ज पर निगम नीर के नाम से पेयजल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत लोगों को निशुल्क ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

 

BPSC Telegram Practice Group में जुड़े और निरंतर अभ्यास द्वारा लेखन शैली का विकास करें।

 

बिहार मछली उत्पादन में लगभग आत्मनिर्भरता

बिहार में वर्ष 2023-24 में मछली उत्पादन 8.73 लाख टन हो गया है जो अपने लक्ष्य 8.89 लाख टन के लगभग करीब पहुंच गया। इसी क्रम में 2022-23 की तुलना में 2023-24 में 27 हजार टन अधिक मछली उत्पादन हुआ है।

 

ऐसा माना जा रहा है कि आनेवाले दो वर्षों में बिहार में मांग से अधिक मछली उत्पादन हो जाएगा। बीते वित्‍तीय वर्ष में मछली उत्‍पादन में मधुबनी जहां टॉप पर रहा वहीं जहानाबाद सबसे पीछे रहा। उल्‍लेखनीय है कि बिहार में मछली उत्पादन बढ़ने से न केवल अन्‍य राज्‍यों से आयात में कमी आयी बल्कि राज्‍य के राजस्‍व की भी बचत हुई। । वर्तमान में राज्य में मछली की सालाना मांग 9.56 लाख टन है।

 

प्रश्न: बिहार में वर्ष 2023-24 में मछली उत्पादन कितना हुआ, जो लक्ष्य के करीब पहुंच गया?

A) 8.50 लाख टन

B) 8.73 लाख टन

C) 8.89 लाख टन

D) 8.70 लाख टन

 

उत्तर: B) 8.73 लाख टन

विवरण: बिहार में वर्ष 2023-24 में मछली उत्पादन 8.73 लाख टन हुआ, जो 8.89 लाख टन के लक्ष्य के लगभग करीब है। यह 2022-23 की तुलना में 27 हजार टन अधिक है।

 

उच्च शिक्षा के विकास पर खर्च करने में बिहार अव्वल

केन्द्र सरकार द्वारा जारी ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार बिहार ने उच्च शिक्षा पर खर्च करने के मामले में बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए अपने जीएसडीपी का 2.17% खर्च किया है । उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले राज्यों की सूची में उन राज्यों के नाम हैं जिन्होंने अपने यहां जीएसडीपी बजट का 1.75% से अधिक खर्च किया है। 

 

बिहार ने विशेष तौर पर रूसा में, नये सरकारी कॉलेजों की स्थापना, विश्वविद्यालय के आधारभूत संरचना में मजबूती, उच्च शिक्षा में शैक्षणिक असमानता दूर करने में अच्‍छा खासा पैसा खर्च किया है। रिपोर्ट में बताया गया कि आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश जैसे राज्‍यों का उच्च शिक्षा पर अपनी जीएसडीपी का एक फीसदी खर्च नहीं किया है।

 

प्रश्न: केंद्र सरकार द्वारा जारी ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार बिहार ने उच्च शिक्षा पर अपने जीएसडीपी का कितना प्रतिशत खर्च किया है?

A) 1.85%

B) 2.17%

C) 2.5%

D) 1.5%

 

उत्तर: B) 2.17%

विवरण: बिहार ने उच्च शिक्षा पर खर्च के मामले में बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए अपने सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 2.17% खर्च किया है।

 

सुपौल के खोखनाहा गाँव द्वारा 2024 चुनाव का बहिष्‍कार

कोसी नदी के कारण उत्‍पन्‍न दुखों को कम करने के लिये सरकारी पहल की कमी एवं उदासीनता के कारण सभी राजनीतिक दलों के खिलाफ आक्रोश जताते हुए सुपौल जिले के खोखनाहा गाँव द्वारा 2024 के चुनाव का बहिष्‍कार किया गया।

 

उल्‍लेखनीय है कि पिछले दो चुनावों वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों और वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों से इस गांव के निवासियों ने चुनाव का बहिष्कार किया।

 

कोसी नदी के कारण कुछ वर्ष पूर्व गांव को काफी नुकसान हुआ था और अब यह गांव कोसी नदी की दो धाराओं के बीच एक द्वीप पर स्थित है जहां बिजली, स्‍वास्‍थ्‍य जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है।  

 

प्रश्न: कोसी नदी के कारण उत्पन्न दुखों को कम करने के लिए सरकारी पहल की कमी के चलते 2024 के चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय किस जिले के खोखनाहा गाँव के लोगों ने  लिया?

A) मधुबनी

B) सुपौल

C) सहरसा

D) सीतामढ़ी

 

उत्तर: B) खोखनाहा, सुपौल

विवरण: सुपौल जिले के खोखनाहा गाँव ने कोसी नदी से उत्पन्न दुखों को कम करने के लिए सरकारी पहल की कमी और उदासीनता के विरोध में 2024 के चुनाव का बहिष्कार किया। ग्रामीणों ने सभी राजनीतिक दलों के प्रति आक्रोश जताया।

 

Contact No. 74704-95829

70th BPSC Telegram Group (Pre+Mains)

प्रतिदिन अभ्‍यास मूल्‍यांकन एवं मॉडल उत्‍तर प्राप्‍त करने हेतु ग्रुप अवश्‍य ज्‍वाइन करें।

 

राजनीति में अधिक पढ़े लिखों की भागीदारी में वृद्धि

गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार 18वीं लोकसभा के गठन के लिए सात चरणों में हो रहे चुनाव में कुल 8360 उम्मीदवार मैदान में हैं।

 

कुल उम्मीदवारों में से 4211 यानी 51% स्नातक या इससे अधिक पढ़े लिखे हैं। वहीं 42% उम्मीदवारों की शिक्षा पांचवीं से 12वीं कक्षा तक की है। 292 उम्मीदवार डिप्लोमा धारक हैं जबकि 217 केवल साक्षर की श्रेणी में आते हैं और 121 उम्मीदवार निरक्षर हैं। इस प्रकार पिछले आम चुनाव की तुलना में इस बार स्नातक एवं इससे अधिक पढ़े-लिखे उम्मीदवारों की संख्या में 3% की बढ़ोतरी हुई है।

 

प्रश्न: 18वीं लोकसभा चुनाव में कुल उम्मीदवारों में से कितने प्रतिशत स्नातक या उससे अधिक पढ़े-लिखे हैं?

A) 45%

B) 48%

C) 51%

D) 55%

 

उत्तर: C) 51%

विवरण: 18वीं लोकसभा के गठन के लिए सात चरणों में हो रहे चुनाव में कुल 8360 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 4211 उम्मीदवार, यानी 51%, स्नातक या इससे अधिक शिक्षित हैं।

 

इस प्रकार के लेख बिहार के संदर्भ में प्रारंभिक एवं मुख्‍य परीक्षा दोनों के लिए महत्‍वपूर्ण है।

इस प्रकार के मासिक पीडीएफ आप हमारे Paid टेलीग्राम ग्रुप में प्राप्‍त कर सकते हैं जिसमें जुड़कर आप महत्‍वपूर्ण पीडीएफ, अपडेट के अलावा मुख्‍य परीक्षा का उत्‍तर लेखन अभ्‍यास भी कर सकते हैं।

दैनिक समाचार पत्रों पर आधारित इस तरह के नोट्स से उत्‍तर लेखन अभ्‍यास से न केवल बेहतर अंक प्राप्‍त किए जा सकते हैं बल्कि बिहार के परिप्रेक्ष्‍य में एक समग्र तैयारी की जा सकती है और चयन सुनिश्चित किया जा सकता है।  

 

BPSC Telegram Practice Group में जुड़े और निरंतर अभ्यास द्वारा लेखन शैली का विकास करें।

बिहार का रामसर स्‍थल - काँवर झील

प्रवासी पक्षियों का आश्रय स्‍थल रही एशिया की सबसे बड़ी अलवण जल की गोखुर झील कांवर झील धीरे धीरे लुप्‍त होने के कारण चर्चा में रहा ।

 

कांवर संकट का प्रमुख कारण जल निकासी, जल पृथक्करण, बाँध निर्माण और नहरीकरण आदि शामिल हैं। गंभीर रूप से संकटग्रस्त पाँच प्रजातियाँ इस स्थल पर निवास करती हैं, जिनमें गिद्ध की तीन प्रजातियाँ रेड-हेडेड वल्चर, वाइट-रम्प्ड वल्चर व इंडियन वल्चर तथा दो जलपक्षी प्रजातियाँ- सोशिएबल लैपविंग व बेयर पोशर्ड शामिल है।

 

कांवरताल एक अवशिष्ट गोखुर झील है जो गंगा की सहायक नदी गंडक नदी के विसर्प के कारण बनी है। यह आर्द्रभूमि मध्य एशियाई पक्षियों का महत्त्वपूर्ण प्रवास मार्ग व स्थल है जहाँ 58 प्रवासी जलपक्षी प्रवास करते हैं।

 

प्रश्न: प्रवासी पक्षियों का आश्रय स्थल और एशिया की सबसे बड़ी अलवण जल की गोखुर झील कौन सी है, जो धीरे-धीरे लुप्त हो रही है?

A) नंदन झील

B) कांवर झील

C) सूरजपुरी झील

D) वेलपुर झील

 

उत्तर: B) कांवर झील

विवरण: कांवर झील, जो एशिया की सबसे बड़ी अलवण जल की गोखुर झील है, प्रवासी पक्षियों का महत्वपूर्ण आश्रय स्थल रही है। हाल ही में यह झील धीरे-धीरे लुप्त हो रही है, जिसके कारण यह चर्चा में रही है।

 

सभी एकदिवसीय परीक्षाओं हेतु उपयोगी नोट्स जिसे आर्डर कर आप अपने घर पर मंगा सकते हैं। ज्‍यादा जानकारी के लिए 74704-95829 पर संपर्क करें। 

Contact No. 74704-95829

70th BPSC Telegram Group (Pre+Mains)

प्रतिदिन अभ्‍यास मूल्‍यांकन एवं मॉडल उत्‍तर प्राप्‍त करने हेतु ग्रुप अवश्‍य ज्‍वाइन करें।

GK BUCKET STUDY TUBE

Best of Luck to all

*****

 

No comments:

Post a Comment