GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation.

Dec 12, 2024

अक्‍टूबर 2024-करेंट अफेयर

 

अक्‍टूबर 2024-करेंट अफेयर


 


1. प्रश्न: अक्टूबर 2024 में भारत और आसियान देशों के बीच पहली “ट्रैक-वन साइबर नीति वार्ता” (Track 1 Cyber Policy Dialogue) कहां सम्पन्न हुई?

A) सिंगापुर

B) नेपाल

C) भारत

D) जापान

उत्तर: A) सिंगापुर

 

2. प्रश्‍न: जनवरी 2025 में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले पहले ‘खो-खो विश्व कप, 2025’ की आधिकारिक टैगलाइन क्या है?

A) द वर्ल्ड प्ले खो-खो

B) द वर्ल्ड कॉल खो-खो

C) द वर्ल्ड गोज खो

D) खो-खो राइजिंग

उत्तर: C) द वर्ल्ड गोज खो

 

3. प्रश्न: अक्टूबर, 2024 में वियतनाम की 15वीं नेशनल असेंबली द्वारा किसे वर्ष 2026 तक के लिए राष्ट्रपति चुना गया?

A) लुओंग कुओंग

B) गुयेन फु ट्रोंग

C) ले कुंग जियांग

D) ट्रान दाई क्वांग

उत्तर: A) लुओंग कुओंग

 



70th BPSC Mains Special Notes 
for Sample WhatsApp 74704-95829

70वी BPSC टेलीग्राम ग्रुप  (Mains)

BPSC Mains answer writing batch Pre परीक्षा के बाद आरंभ होगा। 

 

4. प्रश्न: हाल ही में जाति-आधारित जनगणना शुरू करने वाला देश का तीसरा राज्य कौन बन गया है?

A) आंध्र प्रदेश

B) तेलंगाना

C) बिहार

D) राजस्थान

उत्तर: B) तेलंगाना

विवरण: तेलंगाना, जाति-आधारित जनगणना करने वाला भारत का तीसरा राज्य बन गया है। इससे पहले, बिहार और आंध्र प्रदेश ने भी जाति-आधारित जनगणना की थी। 

 

6. प्रश्न: हाल ही में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा किस देश में इन्वेस्ट इंडिया के पहले विदेशी कार्यालय का उद्घाटन किया गया?

A) जापान

B) सिंगापुर

C) अमेरिका

D) ब्रिटेन

उत्तर: B) सिंगापुर

विवरण: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर में "इन्वेस्ट इंडिया" के पहले विदेशी कार्यालय का उद्घाटन किया। यह पहल भारत की निवेश संभावनाओं को बढ़ावा देने और सिंगापुर के निवेशकों को भारत में व्यापार करने के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से की गई है।

 

7. प्रश्न: हाल ही में महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम परिवर्तित कर किस प्रसिद्ध संत के नाम पर रखने को मंजूरी दी है?

A) संत ज्ञानेश्वर

B) संत तुकाराम

C) संत रविदास

D) संत एकनाथ

उत्तर: B) संत तुकाराम

विवरण: पूर्व में इस हवाई अडडे का नाम लोहेगांव हवाई अड्डा था जिसका नया नाम अब जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज हवाई अड्डा होगा।

 

8. प्रश्न: डब्ल्यू.डब्ल्यू.एफ. की लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट, 2024 के अनुसार, यदि दुनिया ने भारत की उपभोग आदतों को अपनाया, तो वर्ष 2050 तक वैश्विक खाद्य उत्पादन को बनाए रखने के लिए पृथ्वी के कितने भाग की आवश्यकता होगी?

A) 1.5 भाग

B) 2.0 भाग

C) 0.84 भाग

D) 1.0 भाग

उत्तर: C) 0.84 भाग

विवरण: रिपोर्ट में विशेष रूप से 2050 तक वैश्विक खाद्य उत्पादन को बनाए रखने के लिए भारत के दृष्टिकोण का उल्लेख किया गया है। यह राष्ट्रीय श्री अन्न (मिलेट्स) अभियान जैसी पहल के माध्यम से मिलेट्स जैसी पारंपरिक और लचीली फसलों पर जोर देती है।

भारत की प्रथाएँ दर्शाती हैं कि कैसे स्थानीय सांस्कृतिक परंपराएँ भूमि उपयोग को कम करते हुए, प्रकृति को बहाल करते हुए और पर्यावरणीय प्रभावों को कम करते हुए स्वस्थ आहार का समर्थन कर सकती हैं।

 

Whatsapp/Contact No. 74704-95829

70वी BPSC टेलीग्राम ग्रुप  (Pre+Mains)

BPSC Mains answer writing batch Pre परीक्षा के बाद आरंभ होगा। 

 

9. प्रश्न: हाल ही में क्वाड देशों - संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत तथा जापान ने किस क्षेत्र में कैंसर को खत्म करने के लिए कैंसर मूनशॉट पहल की शुरुआत की?

A) अफ्रीका

B) यूरोप

C) दक्षिण एशिया

D) हिंद-प्रशांत क्षेत्र

उत्तर: D) हिंद-प्रशांत क्षेत्र

विवरण: क्वाड देशों - संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान ने हाल ही में कैंसर मूनशॉट पहल की शुरुआत की है। इस पहल से कैंसर विशेषकर गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से निपटने में सहाय‍ता मिलेगी।

 

10. प्रश्न: बंदरसेरी बेगवान, ब्रुनेई में संपन्न 9वीं विश्व जूनियर वुशू चैंपियनशिप‚ 2024 में भारत ने 2 स्वर्ण सहित कुल कितने पदक जीते हैं?

A) 5

B) 6

C) 7

D) 8

उत्तर: C) 7

विवरण: 9वीं विश्व जूनियर वुशू चैंपियनशिप, 2024 का आयोजन हाल ही में बंदरसेरी बेगवान, ब्रुनेई में किया गया।

 

11. प्रश्न: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किस राज्य में स्थित बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र को राष्ट्र को समर्पित किया?

A) गुजरात

B) महाराष्ट्र

C) कर्नाटक

D) तमिलनाडु

उत्तर: B) महाराष्ट्र

विवरण: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में स्थित बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र को राष्ट्र को समर्पित किया। यह क्षेत्र दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) का एक प्रमुख हिस्सा है

 

 

12. प्रश्न: हाल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किस केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम को 14वीं महारत्न कंपनी का दर्जा प्रदान करने की स्वीकृति दी?

A) बीएसएनएल

B) एनएचपीसी लिमिटेड

C) तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC)

D) हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)

उत्तर: D) हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)

 

13. प्रश्न: अक्टूबर 2024 में केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी वाली कॉलों की पहचान करने और ग्राहकों तक पहुंचने से रोकने हेतु किस प्रणाली का शुभारंभ किया?

A) धोखाधड़ी पहचान प्रणाली

B) अंतरराष्ट्रीय फेक कॉल ब्लॉकिंग प्रणाली

C) अंतरराष्ट्रीय स्पैम कॉल प्रबंधन प्रणाली

D) अंतरराष्ट्रीय इनकमिंग स्पूफ़्ड कॉल रोकथाम प्रणाली

उत्तर: D) अंतरराष्ट्रीय इनकमिंग स्पूफ़्ड कॉल रोकथाम प्रणाली

 

14. प्रश्न: अक्टूबर, 2024 में किसे रतन टाटा के स्‍थान पर टाटा ट्रस्ट्स का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया?

A) नोएल नवल टाटा

B) देवेन्‍द्र बरुआ

C) चंद्रशेखरन बारगी

D) महेन्‍द्र सुहासिते

उत्तर: A) नोएल नवल टाटा

विवरण: अक्टूबर 2024 में, नोएल नवल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया।

 

15. प्रश्न: अक्टूबर, 2024 में किस एशियाई महिला को अमेरिकी विदेश विभाग के 2024 के वैश्विक नस्लवाद रोधी चैंपियनशिप पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

A) उर्मिला चौधरी

B) मलाला यूसुफजई

C) रोहिणी स्वराज

D) प्रियंका चोपड़ा

उत्तर: A) उर्मिला चौधरी

विवरण: अक्टूबर 2024 में, नेपाल की उर्मिला चौधरी को 2024 के वैश्विक नस्लवाद रोधी चैंपियनशिप पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 5 अन्‍य व्‍यक्तियों को भी सम्‍मानित किया गया।

 

16. प्रश्न: अक्टूबर, 2024 में ISSF एथलीट ऑफ द ईयर, 2024 का पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है?

A) यांग जी-इन और लियू युकुन

B) अविनाश दहिया और राही सरनोबात

C) मनु भाकर और सौरभ चौधरी

D) अभिषेक वर्मा और दीपक कुमार

उत्तर: A) दक्षिण कोरिया के यांग जी-इन और चीन के  लियू युकुन

 

17. प्रश्न: अक्टूबर, 2024 में लद्दाख के करगिल क्षेत्र में स्थित काकसर पुल का नाम बदलकर किस शहीद के नाम पर रखा गया?

A) कैप्टन विक्रम बत्रा सेतु

B) कैप्टन मनोज पांडे सेतु

C) कैप्टन अमित भारद्वाज सेतु

D) कैप्टन संदीप उन्नीकृष्णन सेतु

उत्तर: C) कैप्टन अमित भारद्वाज सेतु

विवरण: करगिल युद्ध के नायकों को सम्मान देने के उद्देश्य से लद्दाख के करगिल क्षेत्र में स्थित काकसर पुल का नाम बदलकर "कैप्टन अमित भारद्वाज सेतु" रखा है।

18. प्रश्न: 16 अक्टूबर, 2024 को केंद्रशासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली?

A) फारुक अब्दुल्ला

B) उमर अब्दुल्ला

C) मनोज सिन्हा

D) महबूबा मुफ्ती

उत्तर: B) उमर अब्दुल्ला

विवरण: 16 अक्टूबर, 2024 को उमर अब्दुल्ला ने केंद्रशासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जो जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

19. प्रश्न: हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महाराष्ट्र के देवलाली से बिहार के दानापुर तक चलने वाली किस विशेष किसान रेलगाड़ी का शुभारंभ किया?

A) शेतकरी समृद्धि

B) अन्नदाता एक्सप्रेस

C) कृषि विकास रथ

D) फसल एक्सप्रेस

उत्तर: A) शेतकरी समृद्धि

 

20. प्रश्न: अक्टूबर, 2024 में 50 अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर कौन बनी हैं?

A) अदिति चौहान

B) संध्या झिंगन

C) बाला देवी

D) डांगमेई ग्रेस

उत्तर: C) बाला देवी

विवरण: बाला देवी ने SAFF महिला चैंपियनशिप 2024 में अपने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर में 50 गोल का महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार किया। इनको भारतीय महिला फुटबॉल की गोल मशीन कहा जाता है।

 

21. प्रश्न: अक्टूबर 2024 में हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद (IPRD) कहां आयोजित हुआ?

A) मुंबई

B) सिंगापुर

C) नई दिल्ली

D) टोक्यो

उत्तर: C) नई दिल्ली

विवरण: हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद (IPRD) का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। यह संवाद हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिसमें विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और क्षेत्रीय रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

 

22. प्रश्न: भारत के 5वें चंद्र मिशन 'चंद्र ध्रुवीय अन्वेषण मिशन (LUPEX)' किस वर्ष तक चंद्रमा पर प्रथम भारतीय को भेजने और नमूने पृथ्वी पर लाने की आधारशिला रखेगा?

A) 2030 तक

B) 2040 तक

C) 2050 तक

D) 2035 तक

उत्तर: B) 2040 तक

लुपेक्स (LUPEX) मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर जल की मात्रा और गुणवत्ता की जांच करना और चंद्रमा के डार्क साइड का अन्वेषण करने का प्रयास।

 

23. प्रश्न: भारत की समृद्ध और विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (NMHC) के विकास को कहां पर मंजूरी दी है?

A) मुंबई, महाराष्ट्र

B) कोच्चि, केरल

C) लोथल, गुजरात

D) विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश

उत्तर: C) लोथल, गुजरात

विवरण: राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (NMHC) का विकास गुजरात के ऐतिहासिक शहर लोथल में किया जा रहा है, जो भारत की प्राचीन समुद्री विरासत का प्रतीक है। इसे पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा सागरमाला कार्यक्रम के तहत विकसित किया जा रहा है।

 

24. प्रश्न: भारतीय प्रधानमंत्री ने लाओस में 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस शिखर सम्मेलन की थीम क्या थी?

A) "शांति और सहयोग"

B) "साझा समृद्धि के लिए साझेदारी"

C) "समृद्धि और विकास के लिए सहयोग"

D) "एन्हेंन्सिंग कनेक्टिविटी एंड रिजिलिएस"

उत्तर: D) "एन्हेंन्सिंग कनेक्टिविटी एंड रिजिलिएस"

विवरण: 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री ने शिखर सम्मेलन की थीम "एन्हेंन्सिंग कनेक्टिविटी एंड रिजिलिएस" के तहत भारत-आसियान सहयोग को सुदृढ़ बनाने के लिए 10 सूत्रीय योजना की घोषणा की।

 

25. प्रश्न: 2024 का नोबेल शांति पुरस्कार परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व बनाने के प्रयासों के लिए किसे दिया गया है?

A) अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA)

B) निहोन हिंडांक्यो

C) ग्रीनपीस इंटरनेशनल

D) रेड क्रॉस

उत्तर: B) निहोन हिंडांक्यो

विवरण: 2024 का नोबेल शांति पुरस्कार जापानी संगठन निहोन हिंडांक्यो को दिया गया है, जो एक जमीनी स्तर का आंदोलन है। यह संगठन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु बम हमलों से बचे लोगों का प्रतिनिधित्व करता है और परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व बनाने के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत है।

 

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829

  BPSC Mains टेलीग्राम ग्रुप से  67th BPSC में  चयनित अभ्‍यर्थी 


BPSC मुख्य परीक्षा के हमारे Telegram Practice Group में जुड़े और निरंतर अभ्यास द्वारा लेखन शैली का विकास करें।

Whatsapp/Contact No. 74704-95829

 

26. प्रश्न: एल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में 2024 के अर्थशास्त्र के स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार किसे और किस क्षेत्र में योगदान के लिए दिया गया है?

A) एस्थर डुफ्लो, माइकल क्रेमर और अभिजीत बनर्जी – विकासशील देशों में गरीबी उन्मूलन के लिए

B) डारोन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन – संस्थाओं के निर्माण और समृद्धि पर प्रभाव के अध्ययन के लिए

C) रिचर्ड थेलर, पेरलिक क्रू और हेयर मिल्‍टन – व्यवहारिक अर्थशास्त्र में योगदान के लिए

D) पॉल आर. मिलग्रोम और रॉबर्ट बी. विल्सन – नीलामी सिद्धांत में योगदान के लिए

उत्तर: B) डारोन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन – संस्थाओं के निर्माण और समृद्धि पर प्रभाव के अध्ययन के लिए

विवरण: 2024 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार डारोन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन को दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार "संस्थाएं कैसे बनती हैं और किस प्रकार वे आर्थिक समृद्धि को प्रभावित करती हैं" के उनके प्रभावशाली अध्ययन के लिए मिला है।

 

27. प्रश्न: नासा का यूरोपा क्लिपर किस ग्रह के चंद्रमा यूरोपा के अन्वेषण के लिए भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वहां जीवन के लिए अनुकूल परिस्थितियां मौजूद हैं?

A) शनि

B) मंगल

C) बृहस्पति

D) नेपच्यून

उत्तर: C) बृहस्पति

विवरण: नासा का यूरोपा क्लिपर मिशन बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा की खोज के लिए भेजा गया है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या यूरोपा की सतह के नीचे मौजूद बर्फीले महासागर में जीवन के अनुकूल परिस्थितियाँ हैं।

 

 

28. प्रश्न: एनवीस्टेट्स इंडिया-2024 के अनुसार किस टाइगर रिजर्व को सबसे बड़ी तेंदुआ आबादी वाले टाइगर रिजर्वों में पहला स्थान दिया गया है?

A) कान्हा टाइगर रिजर्व

B) नागार्जुन सागर श्रीशैलम टाइगर रिजर्व

C) रणथंभौर टाइगर रिजर्व

D) जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व

उत्तर: B) नागार्जुन सागर श्रीशैलम टाइगर रिजर्व

विवरण: एनवीस्टेट्स इंडिया-2024 के अनुसार, नागार्जुन सागर श्रीशैलम टाइगर रिजर्व को सबसे बड़ी तेंदुआ आबादी वाले टाइगर रिजर्वों में पहला स्थान दिया गया है। यह टाइगर रिजर्व आंध्र प्रदेश में नल्लामाला पर्वत श्रृंखला में स्थित है

 

29. प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ द्वारा "चार्टिंग द नेक्स्ट डिजिटल वेवः इमर्जिंग टेक्नॉलजीज़, इनोवेशन्स एंड इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स" थीम के साथ पांचवीं 'वैश्विक मानक संगोष्ठी-24' (Global Standards Symposium: GSS-24) कहाँ आयोजित की गई?

A) मुंबई

B) नई दिल्ली

C) बेंगलुरु

D) चेन्नई

उत्तर: B) नई दिल्ली

विवरण: यह अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) द्वारा एशिया-प्रशांत क्षेल में पहली बार आयोजित की गई  जिसकी मेजबानी भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा की गयी। 

 

30. प्रश्न: 24 अक्टूबर, 2024 को पंचायती राज मंत्रालय ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सहयोग से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किस पहल का शुभारंभ किया?

A) ग्राम पंचायत स्तरीय मौसम पूर्वानुमान

B) किसान मौसम पूर्वानुमान योजना

C) ग्रामीण मौसम सहायता कार्यक्रम

D) मौसम साथी योजना

उत्तर: A) ग्राम पंचायत स्तरीय मौसम पूर्वानुमान

 

31. प्रश्न: विश्व बैंक ने किस रिपोर्ट को जारी किया है, जिसमें वैश्विक गरीबी में कमी रुकने के कारणों की चर्चा की गई है, और इसे 'पॉलीक्राइसिस' के संदर्भ में बताया गया है?

A) ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक 2024

B) पाथवेज आउट ऑफ द पॉलीक्राइसिसः पॉवर्टी, प्रोस्पेरिटी, एंड प्लैनेट रिपोर्ट 2024

C) वर्ल्ड डेवलपमेंट रिपोर्ट 2024

D) इकोनॉमिक सर्वे ऑफ़ इंडिया 2024

उत्तर: B) पाथवेज आउट ऑफ द पॉलीक्राइसिसः पॉवर्टी, प्रोस्पेरिटी, एंड प्लैनेट रिपोर्ट 2024

विवरण: पॉलीक्राइसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें धीमी आर्थिक वृद्धि, आर्थिक सुभेद्यता में बढ़ोतरी, जलवायु जोखिम और अधिक अनिश्चितता एक साथ उत्पन्न होती हैं, जिससे राष्ट्रीय विकास रणनीतियों का कार्यान्वयन और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में बाधाएँ आती हैं।

 

32. प्रश्न: 'विश्व छात्त्र दिवस' किस दिन मनाया जाता है, और इसका उद्देश्य किसके प्रयासों का सम्मान करना है?

A) 14 अक्टूबर, डॉ. भीमराव अंबेडकर

B) 15 अक्टूबर, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

C) 16 अक्टूबर, स्वामी विवेकानंद

D) 15 अक्टूबर, सुभाष चंद्र बोस

उत्तर: B) 15 अक्टूबर, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

विवरण: 'विश्व छात्त्र दिवस' हर साल 15 अक्टूबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य भारत के 11वें राष्ट्रपति, प्रतिष्ठित प्रशासक और वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के प्रयासों को सम्मानित करना है।

 

33. प्रश्न: प्रथम आसियान-भारत ट्रैक-1 साइबर नीति वार्ता कहां आयोजित की गई?

A) कर्नाटक

B) नई दिल्ली

C) सिंगापुर

D) बांग्लादेश

उत्तर: C) सिंगापुर

विवरण: ट्रैक 1 डिप्लोमेसी को आधिकारिक कूटनीति भी कहते हैं। इसके तहत सरकारों के बीच सीधे औपचारिक और आधिकारिक वार्ताएं होती हैं।

 

34. प्रश्न: 2019 में आरंभ हैंड इन हैंड पहल के तहत किस संगठन द्वारा 2024 में  हैंड-इन-हैंड निवेश फोरम का उद्घाटन किया गया?

A) विश्‍व बैंक

B) एशियाई विकास बैंक

C) खाद्य एवं कृषि संगठन

D) नाबार्ड

उत्तर: C) खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO)

विवरण: खाद्य एवं कृषि संगठन की हैंड-इन-हैंड (HIH) पहल, जिसे 2019 में शुरू किया गया था, का उद्देश्य गरीबी उन्मूलन (SDG-1), भुखमरी एवं कुपोषण को समाप्त करने (SDG-2), और असमानताओं को कम करने (SDG-10) के लिए कृषि-खाद्य प्रणालियों में परिवर्तन को गति देना है।

 

35. प्रश्न: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के "काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (सरकार प्रमुखों की परिषद)" की 23वीं बैठक कहां संपन्न हुई?

A) बीजिंग

B) नई दिल्ली

C) इस्लामाबाद

D) ताशकंद

उत्तर: C) इस्लामाबाद

विवरण: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के "काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट" की 23वीं बैठक इस्लामाबाद में संपन्न हुई।

 

 

36. प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम और ऑक्सफोर्ड पॉवर्टी एंड ह्यूमन डेवलपमेंट इनिशिएटिव द्वारा जारी बहुआयामी गरीबी सूचकांक रिपोर्ट 2024 की थीम क्या है?

A) "गरीबी का उन्मूलन"

B) "शिक्षा और गरीबी"

C) "संघर्ष के दौरान गरीबी"

D) "गरीबी और स्वास्थ्य"

उत्तर: C) "संघर्ष के दौरान गरीबी" (Poverty Amid Conflict)

विवरण: रिपोर्ट के अनुसार, 112 देशों में, 1.1 बिलियन लोग यानी विश्व की लगभग 18% आबादी गंभीर बहुआयामी गरीबी में है। भारत में 23.4 करोड़ लोग चरम गरीबी (Extreme poverty) में जीवन जी रहे हैं, जो विश्व में सर्वाधिक है।

 

37. प्रश्न: अक्टूबर, 2024 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने किस देश के मलेरिया-मुक्त होने की घोषणा की?

A) भारत

B) बांग्लादेश

C) मोजाम्बिक

D) मिस्र

उत्तर: D) मिस्र

 

38. प्रश्न: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, 2024 के दौरान अंतरराष्ट्रीय बिग कैट्स एलायंस बनाने की किस देश की पहल को मान्यता दी गई?

A) ब्राजील

B) रूस

C) दक्षिण अफ्रीका

D) भारत

उत्तर: D) भारत

विवरण: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, 2024 के दौरान भारत की अंतरराष्ट्रीय बिग कैट्स एलायंस (IBCA) बनाने की पहल को मान्यता दी गई। यह पहल बड़े बिल्लियों के संरक्षण के लिए वैश्विक प्रयासों को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।

 

39. प्रश्न: 'लाइटहाउस टूरिज्म कॉन्क्लेव 2024' के साथ आरंभ राष्ट्रीय लाइटहाउस महोत्सव, जिसका आयोजन ओडिशा के पुरी में हुआ, वह किस मंत्रालय की एक पहल है?

A) पर्यटन मंत्रालय

B) पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय

C) पर्यावरण मंत्रालय

D) संस्कृति मंत्रालय

उत्तर: B) पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय

विवरण: 'लाइटहाउस टूरिज्म कॉन्क्लेव 2024' के साथ आरंभ राष्ट्रीय लाइटहाउस महोत्सव ओडिशा के पुरी में हुआ है। यह पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय की एक पहल है, जिसका उद्देश्य लाइटहाउस पर्यटन की विशाल संभावनाओं का अन्वेषण करना है।

 

40. प्रश्न: फ्रेजर इंस्टीट्यूट द्वारा जारी आर्थिक स्वतंत्रता रिपोर्ट, 2024 में भारत किस स्थान पर है?

A) 75वें स्थान पर

B) 84वें स्थान पर

C) 90वें स्थान पर

D) 100वें स्थान पर

उत्तर: B) 84वें स्थान पर

विवरण: आर्थिक स्वतंत्रता रिपोर्ट, 2024 विश्व के 165 देशों को इस आधार पर रैंक प्रदान करती है कि किस हद तक नीतियां और संस्थान लोगों को अपने आर्थिक विकल्प (Economic choice) चुनने की अनुमति देते हैं।  इस सूचकांक में हांगकांग को सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त हुई है, जबकि वेनेजुएला सबसे अंतिम स्थान (165वां) पर है।

 

41. प्रश्न: भारत की चौथी परमाणु ऊर्जा संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी का क्या नाम है?

A) INS अरिहंत

B) INS अरिघाट

C) INS अरिदमान

D) S4

उत्तर: D) S4

विवरण: भारत ने हाल ही में अपनी चौथी परमाणु ऊर्जा संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी का जलावतरण किया है, जिसे S4 के नाम से जाना जाता है। भारत में पहले से दो पनडुब्बियाँ, INS अरिहंत और INS अरिघाट (S3) परिचालन में हैं। तीसरी पनडुब्बी, INS अरिदमान (S4), वर्तमान में समुद्री परीक्षणों से गुजर रही है।

 

42. प्रश्न: हाल ही में आयोजित 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार (NWA) में 9 श्रेणियों में से सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय (ULB) सूरत, गुजरात है जबकि सर्वश्रेष्ठ राज्य में कौन सा राज्‍य शीर्ष पर है?

A) गुजरात

B) महाराष्ट्र

C) ओडिसा

D) उत्तर प्रदेश

उत्तर: C) ओडिसा

विवरण: राष्ट्रीय जल पुरस्कार में नोडल मंत्रालयः जल शक्ति मंत्रालय है इसका उद्देश्य लोगों के बीच जल के महत्त्व के बारे में जागरूकता पैदा करना और उन्हें सर्वोत्तम जल उपयोग प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करना।

 

43. प्रश्न:ऑक्सफैम और डेवलपमेंट फाइनेंस इंटरनेशनल द्वारा जारी कमिटमेंट टू रिड्यूसिंग इनइक्वेलिटी (CRI) सूचकांक 2024 में असमानता से निपटने के लिए 164 देशों और क्षेत्रों की प्रतिबद्धता का आकलन किया गया है। इसमें भारत की रैंक क्या है?

A) 84

B) 127

C) 102

D) 150

उत्तर: B) 127

विवरण: सबसे खराब प्रदर्शनकर्ताः दक्षिण सूडान, नाइजीरिया, आदि।  नेपाल (115) और श्रीलंका (118) जैसे अन्य दक्षिण एशियाई देशों ने भारत से बेहतर प्रदर्शन किया है।

 

44. प्रश्न: हाल ही में 16वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन कहां आयोजित हुआ जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सोहराई पेंटिंग उपहार में दी?

A) जोहान्सबर्ग

B) शंघाई

C) रूस के कज़ान

D) नई दिल्ली

उत्तर: C) रूस के कज़ान

विवरण: 16वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन रूस के कज़ान में आयोजित हुआ। इस शिखर सम्मेलन के समापन पर ब्रिक्स देशों ने "कज़ान घोषणा-पत्र" को अपनाया, जो ब्रिक्स देशों के बीच आर्थिक, राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने का संकल्प है।

सोहराई पेंटिंग मुख्य रूप से भित्ति चित्रकला का रूप है। यह कला झारखंड के हजारीबाग जिले में प्रचलित है। सोहराई-खोवर पेंटिंग्स को भौगोलिक संकेतक (जी.आई.) टैग भी मिल चुका है।

 

45. प्रश्न: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित पीएम-यशस्वी (PM-YASASVI) योजना का मुख्य लक्ष्य क्या है?

A) छात्रों के लिए रोजगार ऋण।

B) सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित छात्रों के लिए शैक्षिक सहायता।

C) केवल ग्रामीण छात्रों को रोजगार अनूकूल शिक्षा।

D) खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना।

उत्तर: B) सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित छात्रों के लिए शैक्षिक सहायता को सुव्यवस्थित करना

विवरण: यह एक अम्ब्रेला योजना है। इसका उद्देश्य अन्य पिछड़ा वर्गों (OBCs), आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों (EBCs) और विमुक्त जनजातियों (DNT) के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।

 

46. प्रश्न: बिहार का पहला शुष्क पत्तन या ड्राई पोर्ट कौन सा है, जिसे अंतर्देशीय कंटेनर डिपो (ICD) के नाम से भी जाना जाता है?

A) हाजीपुर, वैशाली

B) बाढ़, पटना

C) बिहटा, पटना

D) मुजफ्फरपुर

उत्तर: C) बिहटा, पटना

विवरण: शुष्क पत्तन कार्गों की हैंडलिंग, भंडारण और परिवहन के लिए समुद्री पत्तन या हवाई अड्डे से दूर लोजिस्टिक्स सुविधा प्रदान करता है।  बिहटा शुष्क पत्तन से जहां बिहार से मुख्य रूप से कृषि आधारित उत्पाद, वस्त्र और चमड़ा उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा वहीं  बेहतर लॉजिस्टिक्सः से पड़ोसी राज्यों, पूर्वी भारत को लाभ होगा।

 

47. प्रश्न: कोयले से विद्युत उत्पादन बंद करने वाला पहला देश कौन बन गया है?

A) संयुक्त राज्य अमेरिका

B) जर्मनी

C) यूनाइटेड किंगडम

D) फ्रांस

उत्तर: C) यूनाइटेड किंगडम

विवरण: विश्व का पहला कोयला संयंत्र 1882 में लंदन में खोला गया था। भारत ने अपना पहला प्रमुख ताप विद्युत संयंत्र हैदराबाद में 1920 में स्थापित किया था। इसे हुसैन सागर ताप विद्युत स्टेशन नाम दिया गया था।

 

48. प्रश्न: हाल ही में गोल्डमैन सोनेनफेल्ट स्कूल ऑफ सस्टेनेबिलिटी एंड क्लाइमेट चेंज और BioDB.com द्वारा जारी नेचर कंजर्वेशन इंडेक्स (2024) में 180 देशों में से भारत को कौन सी रैंक मिली है?

A) 170वीं रैंक

B) 176वीं रैंक

C) 150वीं रैंक

D) 180वीं रैंक

उत्तर: B) 176वीं रैंक

 

49. प्रश्न: स्वास्थ्य अनुसंधान में नैतिकता के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी करते हुए हेरिटेबल ह्यूमन जीनोम एडिटिंग (HHGE) को अनुमति देने वाला पहला देश कौन सा बना है?

A) जापान

B) दक्षिण अफ्रीका

C) संयुक्त राज्य अमेरिका

D) फ्रांस

उत्तर: B) दक्षिण अफ्रीका

विवरण: हेरिटेबल ह्यूमन जीनोम एडिटिंग की अनुमति का अर्थ है कि इस  तकनीक का उपयोग करके आनुवंशिक रूप से संशोधित संतान उत्पन्न की जा सकती है।

 

50. प्रश्न: भारत को क्रूज़ पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनाने और 2029 तक क्रूज़ के जरिए यात्रा करने वाले लोगों की संख्या को दोगुना करने के उद्देश्य से "क्रूज़ भारत मिशन" (CBM) किसके द्वारा शुरू किया गया है?

A) पर्यटन मंत्रालय

B) विदेश मंत्रालय

C) पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय

D) वित्त मंत्रालय

उत्तर: C) पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय

 

51. प्रश्न: विश्व का पहला सरकार द्वारा वित्त पोषित मल्टीमॉडल लार्ज लैंग्वेज मॉडल (MLLM) 'भारतजेन' भारत सरकार के किस मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया?

A) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

B) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

C) शिक्षा मंत्रालय

D) गृह मंत्रालय

उत्तर: B) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

विवरण: भारत ने विश्व का पहला सरकार द्वारा वित्त पोषित मल्टीमॉडल लार्ज लैंग्वेज मॉडल (MLLM) 'भारतजेन' लॉन्च किया जिसका कार्यान्वयन राष्ट्रीय अंतःविषय साइबर-भौतिक प्रणाली मिशन (NM-ICPS) के तहत IIT बॉम्बे द्वारा किया जा रहा है।

भारतजेन का उद्देश्य जेनरेटिव AI सिस्टम का सृजन करना जो अलग-अलग भारतीय भाषाओं में उच्च गुणवत्ता वाले टेक्स्ट (स्पीच सहित) और मल्टीमॉडल कंटेंट उत्पन्न कर सकता है।

 

52. प्रश्न: सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MOSPI) द्वारा जारी उद्योगों के वार्षिक सर्वेक्षण (ASI) 2022-23 के अनुसार, सकल मूल्य वर्धित (GVA) के मामले में किस राज्य ने पहला स्थान प्राप्त किया है?

A) गुजरात

B) तमिलनाडु

C) कर्नाटक

D) महाराष्ट्र

उत्तर: D) महाराष्ट्र

विवरण: उद्योगों का वार्षिक सर्वेक्षण (ASI) प्रमुख आर्थिक संकेतकों के संदर्भ में विनिर्माण उद्योगों के संघटन, विकास और संरचना में परिवर्तन की गतिशीलता के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इसके अनुसार पिछले वर्षों की तुलना में 2022-23 में विनिर्माण क्षेत्रक में रोजगार में 7.4% की वृद्धि हुई है तथा सबसे अधिक रोजगार देने वाले राज्य तमिलनाडु और उसके बाद महाराष्ट्र है।

 

53. प्रश्न: अमृत 2.0 के अंतर्गत आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) द्वारा शहरी क्षेत्रों में उपचारित अपशिष्ट जल की गुणवत्ता में सुधार लाने और उपचारित जल के पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने के लिए कौन सा कार्यक्रम शुरू किया गया है?

A) स्वच्छ नमो जल अभियान

B) नमामि नमो नमे

C) जल ही जीवन

D) जल ही अमृत

उत्तर: D) जल ही अमृत

विवरण: जल ही अमृत कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुनर्चक्रण योग्य उच्च गुणवत्ता वाले उपचारित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सीवेज उपचार संयंत्नों (STPs) के प्रबंधन हेतु राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रोत्साहित करना।

 

54. प्रश्न: उप-परंपरागत परिदृश्य में आतंकवाद-रोधी अभियान चलाने के लिए सैन्य क्षमता को बढ़ाने हेतु भारत-कजाकिस्तान वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद-2024 का 8वां संस्करण कहां आरंभ हुआ?

A) लद्दाख

B) औली (उत्तराखंड)

C) जम्मू

D) शिलांग

उत्तर: B) औली (उत्तराखंड)

 

55. प्रश्न: हाल ही में दूरसंचार मंत्रालय ने किस कारण से 2.17 करोड़ मोबाइल कनेक्शन को बंद करने का निर्णय लिया है?

A) डेटा सुरक्षा

B) गैर-सक्रिय मोबाइल कनेक्शन के कारण

C) "साइबर स्लेवरी" गतिविधियों में दुरुपयोग के कारण

D) सिम कार्ड की समय सीमा समाप्त होने के कारण

उत्तर: C) "साइबर स्लेवरी" गतिविधियों में दुरुपयोग के कारण

विवरण: साइबर स्लेवरी आधुनिक शोषण का एक रूप है। इसमें ऑनलाइन धोखाधड़ी से लेकर मानव तस्करी तक शामिल होती है।

 

70वी BPSC टेलीग्राम ग्रुप  (Pre+Mains)

BPSC Mains answer writing batch Pre परीक्षा के बाद आरंभ होगा। 

 

56. प्रश्न: छठी अनुसूची के तहत असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम के जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन के लिए विभिन्न प्रावधान किए गए हैं। हाल ही में लद्दाख को छठी अनुसूची के अंतर्गत शामिल करने की मांग उठी है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

A) छठी अनुसूची के प्रावधान बोरदोलोई समिति की सिफारिशों पर आधारित हैं।

B) यह राष्ट्रपति को स्वायत्त जिला परिषदों (ADCs) और स्वायत्त प्रादेशिक परिषदों (ARCs) के गठन का अधिकार देती है।

C) स्वायत्त जिला परिषदों में अधिकतम 30 सदस्य हो सकते हैं, जिनमें 4 सदस्य राज्यपाल द्वारा नामित और 26 निर्वाचित होते हैं।

D) स्वायत्त प्रादेशिक परिषदें स्वायत्त जिलों के भीतर किसी विशेष क्षेत्र में एक विशिष्ट जनजाति के प्रशासन का कार्य करती हैं।

उत्तर: C) असत्य है। छठी अनुसूची के तहत स्वायत्त जिला परिषदों (ADCs) और स्वायत्त प्रादेशिक परिषदों (ARCs) का गठन करने का अधिकार राज्यपाल को दिया गया है।

अन्‍य जानकारी- स्वायत्त जिला परिषदों (ADCs) और स्वायत्त प्रादेशिक परिषदों (ARCs) के पास वन प्रबंधन, कृषि, विरासत, विवाह, सामाजिक रीति-रिवाज आदि विषयों पर कानून बनाने की शक्ति होती है। 

 

57. प्रश्न: ग्रे जोन युद्ध रणनीति के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

A) ग्रे जोन युद्ध रणनीति शांति और युद्ध के बीच की रणनीतियों को अपनाती है।

B) इसका उद्देश्य प्रतिद्वंद्वी पक्ष को सीधे हमले का एहसास कराए बिना उसे नुकसान पहुंचाना है।

C) इस रणनीति में साइबर अटैक, गैर-राज्य अभिकर्ताओं को समर्थन, आर्थिक दबाव डालना और सूचना युद्ध शामिल हैं।

D) चीन की "सलामी स्लाइसिंग नीति" का उद्देश्य अन्य देशों के बड़े क्षेत्रों पर एक झटके में कब्जा करना है।

उत्तर: D) असत्य है। "सलामी स्लाइसिंग नीति" का उद्देश्य लंबी अवधि में धीरे-धीरे छोटे-छोटे क्षेत्रों पर कब्जा करना है, न कि बड़े क्षेत्रों पर एक बार में।

विवरण: ग्रे जोन युद्ध रणनीति प्रत्यक्ष संघर्ष और शांति के बीच एक अस्पष्ट स्थिति होती है। इसमें गैर-पारंपरिक युद्ध युक्तियों और रणनीतियों का उपयोग किया जाता है।

 

58. प्रश्न: मौद्रिक नीति समिति (MPC) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

A) मौद्रिक नीति समिति का मुख्य उद्देश्य मूल्य स्थिरता बनाए रखना और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना है।

B) MPC में कुल 6 सदस्य होते हैं, जिनमें से 3 सदस्य RBI से और 3 सदस्य केंद्र सरकार द्वारा नामित होते हैं।

C) MPC में RBI के गवर्नर (पदेन अध्यक्ष), एक डिप्टी-गवर्नर और केंद्रीय बोर्ड द्वारा नामित एक RBI अधिकारी शामिल हैं।

D) प्रत्येक सदस्य के पास एक से अधिक मत होते हैं, और निर्णय के लिए गवर्नर का निर्णायक मत नहीं होता।

उत्तर:

D) असत्य है। प्रत्येक सदस्य के पास एक ही मत होता है, और बराबरी की स्थिति में गवर्नर के पास निर्णायक मत देने का अधिकार होता है।

 

59. प्रश्न: केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आरंभ जन योजना अभियान के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

A) जन योजना अभियान की थीम "सबकी योजना, सबका विकास" है।

B) इसका उद्देश्य शहरी नागरिकों को अपने क्षेत्रों के विकास में भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

C) यह अभियान 2025-26 तक के लिए ग्राम पंचायत विकास योजनाओं (GPDPs) के निर्माण के लिए चलाया जा रहा है।

D) इस अभियान के तहत 2.55 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।

उत्तर: B) असत्य है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को उनके गांवों के विकास में भागीदारी के लिए प्रेरित करना है, न कि शहरी नागरिकों को।

 

60. प्रश्न: हाल ही में चेन्नई स्थित भौगोलिक संकेतक (GI) रजिस्ट्री ने असम के आठ विशेष उत्पादों को GI टैग प्रदान किया है, जिनमें कुछ मादक पेय (किण्वित चावल आधारित) उत्पाद शामिल हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा उत्पाद उनमें शामिल नहीं है?

A) बोडो जौ गोरान

B) बोडो जौ गिशी

C) मैबरा जौ बिडवी

D) बोडो अरोनाई

उत्तर: D) बोडो अरोनाई: यह एक पारंपरिक शॉल या दुपट्टा है, जो बोडो संस्कृति का प्रतीक है।

 

61. प्रश्न: सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग (DoSJE) तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) ने सारथी 1.0 नामक पहल शुरू की है। सारथी 1.0 पहल का मुख्य उद्देश्य क्या है?

A) वंचित समुदायों को कानूनी सहायता और कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच बढ़ाना

B) महिलाओं को कानूनी शिक्षा एवं जागरूकता प्रदान करना।

C) जनता को न्यायालय संबंधी जानकारी देना।

D) स्‍थानीय  स्‍तर पर लोक अदालतों का आयोजन करना

उत्तर: A) वंचित समुदायों को कानूनी सहायता और कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच बढ़ाना

विवरण: यह वंचित समुदायों जैसे अनुसूचित जाति, ट्रांसजेंडर, विमुक्त और घुमंतू जनजातियों को जागरूकता प्रदान करना,  कानूनी सहायता और कल्याणकारी योजनाओं तक उनकी पहुंच को सुलभ बनाने से संबंधित है।

 

62. प्रश्न: सुप्रीम कोर्ट ने सुकन्या संथा बनाम भारत संघ मामले में किस प्रकार के जेल मैनुअल्स के प्रावधानों को खारिज किया है?

A) जेलों में जाति के आधार पर काम आवंटित किया जाएगा

B) जेलों में सभी कैदियों को एक समान अवसर दिए जाएंगे

C) कैदियों को मानसिक स्वास्थ्य के आधार पर अलग-अलग रखा जाए।

D) जेलों में सुधार के लिए विशेष समिति बनाई जाएगी

उत्तर: A) जेलों में जाति के आधार पर काम आवंटित किया जाएगा

 

63. प्रश्न: MIBOR का क्या कार्य है?

A) यह एक सरकारी ब्याज दर है।

B) यह भारतीय स्टॉक एक्सचेंज पर शेयरों की कीमत निर्धारित करता है।

C) यह बैंक द्वारा अन्य बैंकों से धन उधार लेने की ब्याज दर को दर्शाता है।

D) यह केवल वित्तीय वर्ष के अंत में निर्धारित किया जाता है।

उत्तर: C) यह बैंक द्वारा अन्य बैंकों से धन उधार लेने की ब्याज दर को दर्शाता है।

विवरण: वर्तमान में, इस ब्याज दर का निर्धारण नेगोशिएटेड डीलिंग सिस्टम यानी NDS-कॉल सिस्टम में पहले घंटे में किए गए कारोबार के आधार पर किया जाता है।

 

64. प्रश्न: शास्त्रीय भाषा का दर्जा पाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा मानदंड सही है?

A) इस भाषा का केवल 1000 वर्षों का इतिहास होना चाहिए।

B) संबंधित भाषा का अपना प्राचीन साहित्य और ग्रंथों का संग्रह होना चाहिए।

C) केवल मौखिक परंपरा के आधार पर ही शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया जा सकता है।

D) इस भाषा को बोलने वाली पीढ़ियों की संख्या महत्वपूर्ण नहीं है।

उत्तर: B) संबंधित भाषा का अपना प्राचीन साहित्य और ग्रंथों का संग्रह होना चाहिए।

 

65. प्रश्न: हाल ही में शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त करने वाली निम्नलिखित भाषाओं में से कौन-सी नहीं है?

A) मराठी

B) मलयालम

C) असमिया

D) बंगाली

उत्तर: B) मलयालम

विवरण: तमिल (2004 में), संस्कृत (2005 में), कन्नड़ (2008 में), तेलुगु (2008 में), मलयालम (2013 में) और ओडिया (2014 में) शास्‍त्रीय भाषा का दर्जा प्राप्‍त कर चुकी है।

 

66. प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा पहले से शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त नहीं है?

A) तमिल

B) कन्नड़

C) ओडिया

D) पालि

उत्तर: C) पालि 

विवरण: हाल ही में, मराठी, पालि, प्राकृत, असमिया और बंगाली भाषाओं को शास्त्रीय भाषा (Classical Language) का दर्जा दिया गया। तमिल (2004 में), कन्नड़ (2008 में) और ओडिया (2014 में) शास्‍त्रीय भाषा का दर्जा प्राप्‍त कर चुकी है।

 

67. प्रश्न: जनजाति बहुल गांवों में मूलभूत योजना परिपूर्णता के लिए एक पैकेज के रूप में  प्रधानमंत्री ने 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' (DAJGUA) का शुभारंभ कहाँ किया?

A) ओडिशा

B) झारखंड

C) छत्तीसगढ़

D) मध्य प्रदेश

उत्तर: B) झारखंड के हजारीबाग से ।

विवरण: इस योजना का नाम बिरसा मुंडा के अन्य नाम 'धरती आबा' पर रखा गया है। वे एक जनजातीय नेता थे, जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य का विरोध किया था और 'उलगुलान आंदोलन' का नेतृत्व किया था।

 

68. प्रश्न: डेंगू और एडीज मच्छर जनित अर्बोवायरस के खतरों से निपटनने हेतु ग्लोबल स्ट्रेटेजिक प्रेपरेडनेस, रेडीनेस एंड रिस्पॉन्स प्लान (SPRP) किस संगठन द्वारा प्रारंभ किया गया है?

A) यूनिसेफ

B) विश्व स्वास्थ्य संगठन

C) अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य संघ

D) विश्व स्वास्थ्य परिषद

उत्तर: B) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)

 

69. प्रश्न: कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय द्वारा आरंभ पी.एम. इंटर्नशिप योजना का उद्देश्य क्या है?

A) 500 कंपनियों में काम करने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित करना

B) युवाओं को रोजगार सृजन में सहायता करना

C) 5 वर्षों में शीर्ष 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना

D) छोटे व्यवसायों को वित्तीय सहायता प्रदान करना

उत्तर: C) 5 वर्षों में शीर्ष 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना

 

70. प्रश्न: हाल ही में यूनाइटेड किंगडम और मॉरीशस ने किस द्वीप समूह पर समझौता किया है, जिसमें इस द्वीप समूह की संप्रभुता मॉरीशस को सौंपने की घोषणा की गई है?

A) सेशेल्स द्वीप समूह

B) चागोस द्वीप समूह

C) डिएगो गार्सिया एटोल

D) फिजी द्वीप समूह

उत्तर: B) चागोस द्वीप समूह

विवरण: इस समझौते के तहत इस द्वीप समूह की संप्रभुता मॉरीशस को सौंपने की घोषणा की गई है। हालांकि, अभी भी इस संधि को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।

 

Whatsapp/Contact No. 74704-95829

70वी BPSC टेलीग्राम ग्रुप  (Pre+Mains)

BPSC Mains answer writing batch Pre परीक्षा के बाद आरंभ होगा। 

 

71. प्रश्न: 24 अक्टूबर, 2024 को भारत सरकार ने केंद्रीय बजट 2024-25 के अनुरूप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत मुद्रा ऋण की सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर कितनी कर दी है?

A) 20 लाख रुपये

B) 25 लाख रुपये

C) 40 लाख रुपये

D) 35 लाख रुपये

उत्तर: A) 20 लाख रुपये

विवरण: 24 अक्टूबर, 2024 को भारत सरकार ने केंद्रीय बजट 2024-25 के तहत प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में संशोधन करते हुए मुद्रा ऋण की सीमा को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया है, ताकि छोटे उद्यमियों और व्यापारियों को अधिक वित्तीय सहायता मिल सके।

 

72. प्रश्न: 5 अक्टूबर, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन कहां किया?

A) मुंबई, महाराष्ट्र

B) पुणे, महाराष्ट्र

C) नागपुर, महाराष्ट्र

D) पोहरदेवी, वाशिम, महाराष्ट्र

उत्तर: D) पोहरदेवी, वाशिम, महाराष्ट्र

विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोहरदेवी, वाशिम, महाराष्ट्र में बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन किया, जो बंजारा समुदाय की समृद्ध संस्कृति और इतिहास को संरक्षित और प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।पोहरादेवी को अक्सर "बंजारा समुदाय की काशी" कहा जाता है।

 

73. प्रश्न: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में शुक्र ग्रह की सतह व उपसतह, वायुमंडलीय प्रक्रियाओं तथा इसके वायुमंडल पर सूर्य के प्रभाव की बेहतर समझ प्रदान हेतु वीनस ऑर्बिटर मिशन (VOM) को मंजूरी दी है। इस मिशन की प्रक्षेपण की लक्षित तिथि कब है?

A) मार्च 2026

B) मार्च 2027

C) मार्च 2028

D) मार्च 2029

उत्तर: C) मार्च 2028

विवरण: इसे शुक्र तक पहुंचने में 112 दिन लगेंगे। इसका उद्देश्‍य शुक्र ग्रह की सतह व उपसतह, वायुमंडलीय प्रक्रियाओं तथा इसके वायुमंडल पर सूर्य के प्रभाव की बेहतर समझ प्रदान करेगा।

 

74. प्रश्न: ब्रह्मांड की उच्च ऊर्जा वाली घटनाओं (जैसे- सुपरनोवा, ब्लैक होल और गामा-रे विस्फोट) को समझने के लिए उच्च-ऊर्जा गामा किरणों का निरीक्षण करने हेतु  परमाणु ऊर्जा विभाग ने मेजर एटमॉस्फेरिक चेरेनकोव एक्सपेरिमेंट (MACE) वेधशाला का उद्घाटन कहां किया है?

A) लद्दाख

B) हिमाचल प्रदेश

C) उत्तराखंड

D) जम्मू और कश्मीर

उत्तर: A) लद्दाख

विवरण: MACE वेधशाला एशिया का सबसे बड़ा इमेजिंग चेरेनकोव टेलीस्कोप है। यह इस तरह का दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा टेलिस्कोप है। चेरेनकोव टेलीस्कोप ऐरे (CTA) दुनिया का सबसे बड़ा चेरेनकोव टेलीस्कोप है, जो वर्तमान में निर्माणाधीन है।

 

75. प्रश्न: अक्‍टूबर 2024 में आयी जानकारी  के अनुसार 700 बिलियन डॉलर से अधिक का विदेशी मुद्रा भंडार के साथ भारत विदेशी मुद्रा भंडार में दुनिया का चौथा देश बन गया है। विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में भारत के बाद पहले तीन देश कौन से हैं?

A) अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया

B) चीन, जापान, स्विट्जरलैंड

C) जर्मनी, फ्रांस, कनाडा

D) रूस, सिंगापुर, हांगकांग

उत्तर: B) चीन, जापान, स्विट्जरलैंड

विवरण: भारत का वर्तमान विदेशी मुद्रा भंडार 11.9 महीने के आयात को कवर कर सकता है। यह छह महीने के आयात को कवर वाले सामान्य मानदंड से काफी अधिक है।

 

76. प्रश्न: स्वर्ण भंडार के अलावा निम्न में कौन विदेशी मुद्रा भंडार में शामिल की जाती है?

A) विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (FCA)

B) विशेष आहरण अधिकार (SDR)

C) रिजर्व ट्रेंच पोजीशन (RTP)

D) उपरोक्त सभी

उत्तर: D) उपरोक्त सभी

विवरण: विशेष आहरण अधिकार (SDR): यह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा प्रदान की गई एक आरक्षित परिसंपत्ति है। इसका मूल्य पांच प्रमुख मुद्राओं यानी अमेरिकी डॉलर, यूरो, चीनी रेनमिनबी, जापानी येन और ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग के मिश्रण पर आधारित होता है।

 

77. प्रश्न: हाल ही में भारतीय प्रतिभूति एवं विनियामक बोर्ड (SEBI) ने एवरग्रीनिंग ऑफ लोन को रोकने के लिए वैकल्पिक निवेश कोषों में निवेशकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एवरग्रीनिंग ऑफ लोन के बारे में असत्‍य कथन बताएं

A) इसके तहत बैंक केवल उन उधारकर्ताओं को नए ऋण देते हैं, जो मौजूदा ऋण चुकाने में समर्थ हैं।

B) एवरग्रीनिंग ऑफ लोन का उद्देश्य पिछले ऋणों को गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों में रूपांतरित होने से बचाने हेतु होता है।

C) इसके तहत ऋण की पुनर्भुगतान संबंधी शर्तों, ब्याज दरों या अवधि को संशोधित करके मौजूदा ऋणों का पुनर्गठन किया जाता है।

D) इसके कारण NPAs की वास्तविक स्थिति प्रकट नहीं होती है तथा बैंक अपनी वास्तविक वित्तीय स्थिति को छुपा लेते हैं।

उत्तर: A) इसके तहत बैंक उन उधारकर्ताओं को नए ऋण देते हैं, जो मौजूदा ऋण चुकाने में असमर्थ हैं।

विवरण: एवरग्रीनिंग ऑफ लोन के नकारात्‍मक प्रभाव -परिसंपत्ति की गुणवत्ता खराब हो सकती है, ऋण जोखिम बढ़ सकता है और पूंजी की हानि हो सकती है।

 

78. प्रश्न: नेपाल और म्यांमार के बाद हाल ही में भारत दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में ऐसा तीसरा देश बन गया है, जिसने सफलतापूर्वक किस बीमारी का उन्मूलन किया है?

A) गिनी वर्म

B) याज

C) ट्रेकोमा

D) मलेरिया

उत्तर: C) ट्रेकोमा

विवरण: ट्रेकोमा एक उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग (NTDs) हैं। NTDs रोगों का एक विविध समूह है जिसके अधिकतर मामले उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं। इन रोगों को उपेक्षित इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इन्हें अक्सर वैश्विक स्वास्थ्य एजेंडे में शामिल नहीं किया जाता है और न ही इनके लिए पर्याप्त वित्त-पोषण की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा, इन रोगों को सामाजिक बहिष्कार व हेय भावना से जोड़ा जाता है।

 

79. प्रश्न: राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने किस वन्यजीव अभयारण्य को वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के बाद बिहार के दूसरे टाइगर रिजर्व के रूप में विकसित करने को स्वीकृति प्रदान की है?

A) कैमूर वन्यजीव अभयारण्य

B) चंपारण वन्यजीव अभयारण्य

C) बेतला वन्यजीव अभयारण्य

D) मुंगेर वन्‍यजीव अभयारण्‍य

उत्तर: A) कैमूर वन्यजीव अभयारण्य

विवरण: कैमूर वन्यजीव अभयारण्य यह सोन नदी (दक्षिण) और कर्मनाशा नदी (पश्चिम) के बीच कैमूर पहाड़ी पठार पर अवस्थित है।

 

80. प्रश्न: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने किस नीति को शुरू किया है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर मानकीकृत, सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ सुविधाएं प्रदान करना है?

A) स्वच्छ यात्रा नीति

B) हमसफर पॉलिसी

C) यात्री सुविधा योजना

D) राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा योजना

उत्तर: B) हमसफर पॉलिसी



81. प्रश्न: वैश्विक संस्था वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ़ ज़ू एंड एक्वेरियम (WAZA) ने किस कारण से दिल्ली चिड़ियाघर की सदस्यता निलंबित कर दी है?

A) चिड़ियाघर में खाद्य सुरक्षा समस्याएं

B) अफ्रीकी हाथी की दुर्दशा

C) चिड़ियाघर में सफाई संबंधी मुद्दे

D) संरक्षित प्रजातियों की कमी

उत्तर: B) अफ्रीकी हाथी की दुर्दशा

विवरण: 1935 में स्थापित वैश्विक गठबंधन WAZA का उद्देश्य पशु देखभाल, कल्याण, पर्यावरण शिक्षा और वैश्विक संरक्षण में चिड़ियाघरों, मछलीघरों तथा इसी तरह के अन्य संगठनों को समर्थन प्रदान करना है ।

 

82. प्रश्न: उष्णकटिबंधीय चक्रवात 'दाना,' जिसने 2024 में भारत के पूर्वी तट पर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में गंभीर नुकसान पहुँचाया, का नाम किसने सुझाया और इसका क्या अर्थ है?

A) भारत, अर्थ: 'बुद्धिमत्ता का प्रतीक'

B) कतर, अर्थ: 'सबसे उपयुक्त आकार का, मूल्यवान और सुंदर मोती'

C) सऊदी अरब, अर्थ: 'समृद्धि और शक्ति का प्रतीक'

D) संयुक्त अरब अमीरात, अर्थ: 'शांति और सद्भाव का प्रतीक'

उत्तर: B) कतर, अर्थ: 'सबसे उपयुक्त आकार का, मूल्यवान और सुंदर मोती'

 

83. प्रश्न: बंगाल की खाड़ी में बनने वाला 2024 सीज़न का पहला चक्रवात 'रेमल' जो मई 2024 में पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों से टकराया। इस चक्रवात का नाम किस देश ने सुझाया था और इसका अरबी में क्या अर्थ है?

A) ओमान, अर्थ: 'रेत'

B) कतर, अर्थ: 'मोतियों की माला'

C) सऊदी अरब, अर्थ: 'हवा'

D) संयुक्त अरब अमीरात, अर्थ: 'समुद्री लहर'

उत्तर: A) ओमान, अर्थ: 'रेत'

 

84. प्रश्न: अगस्त 2024 में गुजरात के तट से टकराने वाला इस मौसम का पहला चक्रवात 'असना' का नाम किस देश ने सुझाया था और इसका उर्दू में क्या अर्थ है?

A) भारत, अर्थ: 'शांत'

B) पाकिस्तान, अर्थ: 'स्वीकार किया जाने वाला या प्रशंसा योग्य'

C) बांग्लादेश, अर्थ: 'सुरक्षित'

D) ओमान, अर्थ: 'मूल्यवान'

उत्तर: B) पाकिस्तान, अर्थ: 'स्वीकार किया जाने वाला या प्रशंसा योग्य'

 

85. प्रश्न: भारतीय तटरक्षक बल के 26वें महानिदेशक में किसने कार्यभार संभाला?

A) सौहार्द बेदी

B) परमेश शिवमणि

C) रवींद्र नाथ

D) आर. एन. कुकरेजा

उत्तर: B) परमेश शिवमणि

 

86. प्रश्न: अक्टूबर 2024 से फरवरी 2025 तक आयोजित होने वाली 21वीं पशुधन गणना का आयोजन देश में किसके द्वारा किया जाता है?

A) कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय

B) केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

C) नीति आयोग

D) ग्रामीण विकास मंत्रालय

उत्तर: B) केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

 

87. प्रश्न: कज़ान में आयोजित 16वीं ब्रिक्स शिखर बैठक और पहली ब्रिक्स आउटरीच/ ब्रिक्स प्लस शिखर बैठक की मेजबानी  की?

A) भारत

B) चीन

C) रूस

D) दक्षिण अफ्रीका

उत्तर: C) रूस

विवरण: 2025 में ब्रिक्स की 17वीं शिखर बैठक ब्राज़ील आयोजित करेगा 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की थीम -निष्पक्ष वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना।

 

88. प्रश्न: भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना द्वारा कब शपथ ग्रहण की जाएगी?

A) 1 नवंबर, 2024

B) 11 नवंबर, 2024

C) 1 दिसंबर, 2024

D) 11 दिसंबर, 2024

उत्तर: B) 11 नवंबर, 2024

विवरण: उनका कार्यकाल 11 नवंबर, 2024 से शुरू होकर 13 मई, 2025 तक रहेगा।

 

89. प्रश्न: 24 अक्टूबर 2024 को कज़ान, रूस में आयोजित ब्रिक्स आउटरीच/ब्रिक्स प्लस वार्ता का विषय क्या था?

A) "वैश्विक व्यापार और सहयोग"

B) "ब्रिक्स और वैश्विक दक्षिण: मिलकर एक बेहतर विश्व का निर्माण करना"

C) "आर्थिक विकास के नए आयाम"

D) "पर्यावरणीय स्थिरता और विकास"

उत्तर: B) "ब्रिक्स और वैश्विक दक्षिण: मिलकर एक बेहतर विश्व का निर्माण करना"

विवरण: ब्रिक्स आउटरीच उन देशों के साथ संवाद का मंच है जो ब्रिक्स के सदस्य नहीं हैं लेकिन भविष्य में शामिल होने की रुचि रखते हैं।

 

90. प्रश्न: हाल ही में जारी पहले वैश्विक प्रकृति संरक्षण सूचकांक, 2024 में भारत का स्थान क्या है?

A) 150वां

B) 176वां

C) 180वां

D) 120वां

उत्तर: B) 176वां

विवरण: गोल्डमान सोनेनफेल्ड स्कूल ऑफ सस्टेनेबिलिटी एंड क्लाइमेट चेंज, बेन-गुरियन यूनिवर्सिटी ऑफ द नेगेव और BioDB.com द्वारा जारी इस सूचकांक में भारत 180 देशों में 176वें स्थान पर है। लक्जमबर्ग को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि किरिबाती को सबसे निचला स्थान दिया गया है।

 

91. प्रश्न:  13 से 18 अक्टूबर 2024 के मध्‍य भारत-ओमान द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास नसीम-अल-बहर कहाँ आयोजित किया गया?

A) गोवा के तट पर

B) मुंबई के तट पर

C) केरल के तट पर

D) विशाखापत्तनम के तट पर

उत्तर: A) गोवा के तट पर

विवरण: इस अभ्यास में भारत के आईएनएस त्रिकंद और डोर्नियर समुद्री गश्ती विमान ने रॉयल नेवी ऑफ ओमान के पोत अल सीब के साथ भाग लिया।

 

92. प्रश्न: भारतीय मूल की किस महिला को हाल ही में ब्रिटिश बहुराष्ट्रीय बैंक हांगकांग और शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (HSBC) का पहली महिला मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त किया गया है?

A) अंजली सूद

B) इंदिरा नूई

C) पाम कौर

D) रचना शर्मा

उत्तर: C) पाम कौर

विवरण:  पाम कौर की नियुक्ति ने एचएसबीसी में एक ऐतिहासिक कदम को चिह्नित किया, क्योंकि वह बैंक की पहली महिला CFO हैं।

 

93. प्रश्न: सिंगापुर-भारतीय समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (SIMBEX) का 31वां संस्करण कब और कहाँ शुरू हुआ?

A) 20 अक्टूबर 2024, मुंबई

B) 21 अक्टूबर 2024, चेन्नई

C) 23 अक्टूबर 2024, विशाखापत्तनम

D) 25 अक्टूबर 2024, कोच्चि

उत्तर: C) 23 अक्टूबर 2024, विशाखापत्तनम

विवरण: सिंगापुर-भारतीय समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (SIMBEX) का यह संस्करण आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में शुरू हुआ। यह अभ्यास दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा और सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।

 

94. प्रश्न: भारत और पाकिस्तान ने श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर समझौते की वैधता को कितने वर्ष के लिए बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है?

A) 2 वर्ष

B) 3 वर्ष

C) 5 वर्ष

D) 10 वर्ष

उत्तर: C) 5 वर्ष

विवरण: भारत और पाकिस्तान की सरकारें श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर समझौते की वैधता को 24 अक्टूबर 2029 तक बढ़ाने पर सहमत हुई हैं। यह समझौता 2019 में भारतीय तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर की यात्रा की सुविधा देने के लिए किया गया था, और इसका प्रारंभिक समझौता 24 अक्टूबर 2024 को समाप्त होने वाला था।

 

95. प्रश्न: 7-9 अक्टूबर, 2024 को होनेवाले विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति का 77वां सत्र के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?

A) डॉ. हर्ष वर्धन

B)  जे.पी. नड्डा

C) मनसुख मंडाविया

D) सुशील कुमार शिंदे

उत्तर: B) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा

 

96. प्रश्न: राजस्थान सरकार ने राज्य के समग्र आर्थिक विकास के लिए किस प्रकार का टास्क फोर्स गठित किया है?

A) उच्चस्तरीय आर्थिक पुनरुद्धार टास्क फोर्स

B) कृषि विकास टास्क फोर्स

C) औद्योगिक विकास टास्क फोर्स

D) शिक्षा सुधार टास्क फोर्स

उत्तर: A) उच्चस्तरीय आर्थिक पुनरुद्धार टास्क फोर्स

विवरण:यह टास्क फोर्स राज्य की वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा 2024-25 के बजट भाषण में की गई घोषणा के तहत गठित किया गया है, जिसका उद्देश्य राज्य के समग्र आर्थिक विकास को सुनिश्चित करना है।

 

97. प्रश्न: केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 16 अक्टूबर, 2024 को नई दिल्ली में किस पहले कार्यक्रम का उद्घाटन किया?

A) अंतरराष्ट्रीय संगीत महोत्सव

B) अंतरराष्ट्रीय भारतीय नृत्य महोत्सव

C) भारतीय कला महोत्सव

D) अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता

उत्तर: B) अंतरराष्ट्रीय भारतीय नृत्य महोत्सव

विवरण: यह कार्यक्रम भारतीय नृत्य रूपों की विविधता और समृद्धि का उत्सव मनाने के साथ-साथ कलाकारों, विद्वानों और विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया है।

 

98. प्रश्न: जल शक्ति मंत्रालय के तहत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार किस राज्य को दिया है?

A) उत्तर प्रदेश

B) ओडिशा

C) गुजरात

D) पुडुचेरी

उत्तर: B) ओडिशा

विवरण: 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 में उत्तर प्रदेश को दूसरा स्थान और गुजरात एवं पुडुचेरी को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

 

99. प्रश्न: हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वर्ष 2024-2027 के लिए किस देश के मौद्रिक प्राधिकरण के साथ करेंसी स्वैप एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए?

A) नेपाल

B) भूटान

C) मालदीव

D) श्रीलंका

उत्तर: C) मालदीव

विवरण:करेंसी स्वैप एग्रीमेंट दो देशों के बीच एक वित्तीय समझौता होता है, जिसके तहत दोनों देश एक निश्चित विनिमय दर पर अपनी-अपनी घरेलू मुद्राओं में व्यापार करते हैं। यह समझौता 18 जून, 2027 तक वैध रहेगा।

 

100. प्रश्न: पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क, दार्जिलिंग के किस कार्यक्रम को पहली बार WAZA संरक्षण और पर्यावरण स्थिरता पुरस्कारों के लिए शीर्ष 3 फाइनलिस्टों में शामिल किया गया है?

A) बाघ संरक्षण

B) सफेद गैंडे संरक्षण

C) रेड पांडा संरक्षण

D) हाथी संरक्षण

उत्तर: C) रेड पांडा संरक्षण

 

101. प्रश्न: 10 अक्टूबर, 2024 को आयरिश एजेंसी ‘कंसर्न वर्ल्डवाइड’ तथा जर्मन संगठन ‘वेल्टहंगरहिल्फ़’ द्वारा जारी वैश्विक भूख सूचकांक, 2024 में भारत ने कितने देशों में से कौन सा स्थान प्राप्त किया?

A) 100वां

B) 105वां

C) 110वां

D) 115वां

उत्तर: B) 105वां 

विवरण: इस सूचकांक में भारत का स्कोर 27.3 है, जो “गंभीर” श्रेणी को दर्शाता है। रिपोर्ट के अनुसार भारत की 13.7 प्रतिशत आबादी कुपोषित है तथा यहां 5 वर्ष से कम उम्र के 35.5 प्रतिशत बच्चे अविकसित या ठिगनेपन से ग्रसित (Stunted) हैं।

बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका जैसे अन्य दक्षिण एशियाई पड़ोसियों को बेहतर GHI स्कोर के तहत "मध्यम" (Moderate) श्रेणी में सूचीबद्ध है।

 

102. प्रश्न: हाल ही में "एक्सरसाइज मालाबार 2024" का 28वां संस्करण किस स्‍थान पर आरंभ हुआ, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान भाग ले रहे हैं?

A) मुंबई

B) विशाखापत्तनम

C) चेन्नई

D) कोलकाता

उत्तर: B) विशाखापत्तनम

 

Whatsapp/Contact No. 74704-95829

70वी BPSC टेलीग्राम ग्रुप  (Pre+Mains)

 

103. प्रश्न: 8 अक्टूबर, 2024 को भारत ने किस बीमारी को समाप्त करने में सफलता प्राप्त की, जिसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आधिकारिक रूप से प्रमाण पत्र सौंपा?

A) मलेरिया

B) ट्रेकोमा

C) पोलियो

D) तपेदिक

उत्तर: B) ट्रेकोमा

विवरण: ट्रेकोमा क्लैमाइडिया ट्रैकोमैटिस नामक जीवाणु के कारण होता है जो आंखों को प्रभावित करता है।  WHO ने ट्रेकोमा को एक उष्णकटिबंधीय रोग माना है। WHO की 'SAFE' रणनीति को पूरे देश में लागू किया गया जिसमें SAFE का अर्थ है सर्जरी, एंटीबायोटिक्स, चेहरे की स्वच्छता, पर्यावरण की सफाई आदि को अपनाना ।

 

104. प्रश्न: हाल ही में निम्न में से किस भारतीय संगठन ने राष्ट्रीय कृषि संहिता (National Agriculture Code - NAC) बनाने की प्रक्रिया शुरू की है?

A) भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI)

B) भारतीय मानक ब्यूरो (BIS)

C) भारतीय खाद्य निगम (FCI)

D) कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

उत्तर: B) भारतीय मानक ब्यूरो (BIS)

 

105. प्रश्न: 23 अक्टूबर, 2024 को मनाए गए विश्व हिम तेंदुआ दिवस, 2024 की थीम क्या थी?

A) हिम तेंदुओं का संरक्षण और संवर्धन

B) हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा

C) भविष्य की पीढ़ियों के लिए हिम तेंदुओं के आवासों की सुरक्षा करना

D) हिम तेंदुओं के आवासीय क्षेत्रों का विस्तार

उत्तर: C) भविष्य की पीढ़ियों के लिए हिम तेंदुओं के आवासों की सुरक्षा करना




70th BPSC Mains Special Notes 
for Sample WhatsApp 74704-95829

 

No comments:

Post a Comment