Apr 28, 2025

बिहार बजट - महिला कल्याण और सशक्तिकरण योजनाएँ

 

महिला कल्याण और सशक्तिकरण योजनाएँ

बिहार सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वरोजगार और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की है जिसकी प्रमुख विशेषताओं को निम्‍न प्रकार देखा जा सकता है।



यदि आप इसी प्रकार से बिहार बजट 2025-26 का संपूर्ण PDF प्राप्‍त करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक से जाकर प्राप्‍त कर सकते हैं।

 

महिला हाट

  • बिहार का पहला विशेष रूप से महिलाओं के लिए समर्पित व्यवसायिक केंद्र होगा, जहां घरेलू उत्पाद, हस्तशिल्प और अन्य व्यवसायिक वस्तुओं की बिक्री सालभर जारी रहेगी।
  • महिलाओं को स्थायी स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • हस्तशिल्प, कला, नवाचार और स्थानीय उत्पादों के प्रचार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मेले आयोजित किए जाएंगे।
  • 600 वाहनों की क्षमता वाली मल्टीलेवल पार्किंग और अन्य सुविधाएँ में जॉगिंग ट्रैक, बच्चों के लिए मनोरंजन केंद्र होगा।
  • बिहार की महिला उद्यमियों का निबंधन किया जाएगा, ताकि वे अपने व्यवसाय को महिला हाट में संचालित कर सकें।

 

महिला हाट के संभावित प्रभाव

  • महिलाओं को स्वरोजगार और वित्तीय स्वतंत्रता मिलेगी।
  • स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों को बाजार मिलेगा।
  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खरीदारों हेतु एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र विकसित होगा।
  • पटना पर्यटन को नई दिशा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
  • महिला उद्यमिता, स्थानीय कला, कुटीर उद्योगों को पहचान।

 

कन्या विवाह मंडप योजना

  • प्रत्येक पंचायत में कन्या विवाह मंडप का निर्माण किया जाएगा।
  • गरीब कन्याओं के विवाह हेतु सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।
  • महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) इन केंद्रों का संचालन करेंगे, जिससे महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा।

 

महिला सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएँ

  • महिला सिपाहियों के लिए थानों के पास आवासीय सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • प्रत्येक शहर में 'पिंक टॉयलेट' की स्थापना होगी।
  • महिला हाट की स्थापना होगी, जिससे महिला उद्यमियों को व्यापार का अवसर मिलेगा।

 

महिला स्वरोजगार को बढ़ावा

  • महिला चालकों को ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन खरीदने पर नगद अनुदान दिया जाएगा।
  • प्रमुख शहरों में महिला वाहन प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना होगी, जहाँ प्रशिक्षक भी महिलाएँ होंगी।
  • महिलाओं को पर्यटन गाइड के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार मिलेगा।

 

सार्वजनिक परिवहन में महिला आरक्षण

  • प्रमुख शहरों में 'पिंक बस' सेवा शुरू होगी, जिसमें चालक, कंडक्टर और अन्य स्टाफ में 33% पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।
  • इससे महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित होगी।

 

स्वास्थ्य से जुड़ी पहलें

  • पटना में चलंत व्यायामशाला शुरू होगी, जहाँ प्रशिक्षक भी महिलाएँ होंगी।
  • कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास की स्थापना और संचालन हेतु नई कार्ययोजना बनाई जाएगी।

 

इस बजट का उद्देश्य महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना, कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाना और गरीब कन्याओं के विवाह की सुविधा उपलब्ध कराना है जिसके संभावित प्रभाव को निम्‍न प्रकार देखा जा सकता है।


  • महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
  • गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • महिलाओं की सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा।
  • परिवहन और पर्यटन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

यदि आप आने वाले 71वीं BPSC के लिए तैयारी कर रहे हैंतो आप हमारे Answer Writing Telegram Group से जुड़ सकते हैं जिसके माध्‍यम से आप एक बेहतर उत्‍तर लिखना सीख सकते हैं। 

 




No comments:

Post a Comment