Jul 3, 2026

भारत-यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन (EFTA) ट्रेड और इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (TEPA), जो 10 मार्च 2024 को हस्ताक्षरित हुआ और 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी हुआ, पर चर्चा करें। साथ ही, भारत-यूरोपियन यूनियन (EU) संबंधों के आर्थिक और रणनीतिक प्रभावों का विश्लेषण करें। 71th BPSC PYQ

 भारत-यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन (EFTA) ट्रेड और इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (TEPA), जो 10 मार्च 2024 को हस्ताक्षरित हुआ और 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी हुआ, पर चर्चा करें। साथ ही, भारत-यूरोपियन यूनियन (EU) संबंधों के आर्थिक और रणनीतिक प्रभावों का विश्लेषण करें। (38) 

 

उत्‍तर- भारत-यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन (EFTA) ट्रेड और इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (TEPA), 1 अक्टूबर 2025 से लागू हुआ  जो भारत की वैश्विक आर्थिक एकीकरण तथा “विश्वसनीय व्यापार साझेदारी”नीति को मजबूत करता है।

 

स्विट्ज़रलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड एवं लिकटेंस्टाइन के साथ भारत का यह पहला व्यापक मुक्त व्यापार समझौता है जो वस्तुओं, सेवाओं, निवेश, बौद्धिक संपदा एवं सतत विकास जैसे क्षेत्रों को कवर करता है।

 

TEPA की प्रमुख विशेषताएँ

समझौते में टैरिफ उदारीकरण, व्यापार सुविधा, निवेश संरक्षण, उत्पत्ति के नियम, ई-कॉमर्स (इलेक्ट्रॉनिक वाणिज्य) तथा बौद्धिक संपदा से जुड़े प्रावधान शामिल हैं जिसके प्रमुख लाभ निम्‍न हैं

  • EFTA द्वारा अगले 15 वर्षों में लगभग 100 अरब डॉलर निवेश की प्रतिबद्धता।
  • लगभग 10 लाख रोजगार सृजन की संभावना।
  • मेक इन इंडिया” (भारत में विनिर्माण), इलेक्ट्रिक वाहन, फार्मा, नवीकरणीय ऊर्जा एवं उच्च-प्रौद्योगिकी क्षेत्रों को बढ़ावा।

 

यह समझौता भारत को वैश्विक आपूर्ति-श्रृंखला सुदृढ़ता तथा “चायना+1 रणनीति” के संदर्भ में वैकल्पिक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक हो सकता है। साथ ही TEPA भारत की मुक्त व्यापार समझौता रणनीति में नए आत्मविश्वास को भी दर्शाता है। इस समझौते से भारत-यूरोपीय संघ संबंधों पर होनेवाले प्रभाव को निम्‍न प्रकार देख सकते हैं

 

आर्थिक प्रभाव

  • TEPA, भारत-यूरोपीय संघ व्यापक व्यापार एवं निवेश समझौते की दिशा में सकारात्मक संकेत देता है।
  • आर्थिक रूप से यह प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, हरित ऊर्जा सहयोग, डिजिटल व्यापार, तथा नियामकीय समरूपता को बढ़ावा देगा।
  • भारतीय राज्‍यों के लिए यूरोप नया बाजार बन सकता है जैसे बिहार के मखाना, जर्दालू आम, लीची, भागलपुरी सिल्‍क, मधुबनी पेंटिंग जैसे विशिष्‍ट उत्‍पादों का निर्यात बढ़ सकता है।
  • भारतीय आईटी पेशेवरों, इंजीनियरों, स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों के लिए यूरोप में अवसर बढेगे।

 

रणनीतिक प्रभाव

  • यूरोप के साथ भारत की रणनीतिक विविधीकरण नीति मजबूत होगी।
  • वैश्विक आपूर्ति-श्रृंखला संकट के बीच सुदृढ़ व्यापारिक संरचना विकसित होगी।
  • भारत की हिंद-प्रशांत एवं बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था में भूमिका सुदृढ़ होगी।

 

इस प्रकार यह समझौता भारत-EU संबंधों को एक नया आकार प्रदान करता है। हालांकि यूरोपीय संघ के कार्बन सीमा समायोजन तंत्र (Carbon Border Adjustment Mechanism-CBAM), कठोर पर्यावरण एवं श्रम मानक, डेटा संरक्षण नियम तथा घरेलू उद्योगों पर प्रतिस्पर्धात्मक दबाव भारत के लिए चुनौती बन सकते हैं।

 

अत: TEPA केवल व्यापार समझौता नहीं, बल्कि भारत-यूरोप आर्थिक एवं रणनीतिक साझेदारी को गहन बनाने वाला कदम है जो भारत को नियम-आधारित, सुदृढ़ तथा प्रौद्योगिकी-आधारित वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भागीदार बना सकता है।



केवल 199/- रु. में 72th BPSC Mains का कंटेट

 

v 72वीं BPSC के लिए टेलीग्राम ग्रुप बनाया गया है जिसमें 72वीं के लिए मुख्‍य परीक्षा हेतु कंटेट शेयर किया जा रहा है।

v इसकी सदस्‍यता शुल्‍क 199/- है। 

v इसमें केवल मुख्‍य परीक्षा से संबंधित कंटेट (GK BUCKET Notes का अध्‍यायवार पीडीएफ, उत्‍तर लेखन ग्रुप का मॉडल उत्‍तर ) पीडीएफ शेयर किया जाएगा।

v यदि आप जुड़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए QR Code (GK BUCKET) पर पेमेंट कर या 74704-95829 पर Google pay/Phone Pay द्वारा पेमेंट कर अपना टेलीग्राम नम्‍बर और नाम सेंड करें।

v For more information Whatsapp/Contact- 74704-95829


No comments:

Post a Comment