बिहार तथा सभी एकदिवसीय परीक्षाओं की तैयारी हेतु बेहतरीन मंच ।

Jul 22, 2022

जनवरी 2022 के बेस्‍ट करेंट अफेयर

 

जनवरी 2022 के बेस्‍ट करेंट अफेयर

दोस्तो, इस पोस्ट के माध्यम से आज हम जनवरी 2022 करेंट अफेयर से संबंधित अति महत्वपूर्ण प्रश्नों को देखेंगे । प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे BPSC, Railway, SSC, Civil service, State PSC,आदि में सामान्यतः इसी प्रकार के अति महत्वपूर्ण प्रश्नों को पूछा जाता है जिसकी अच्छे से तैयारी कर करेंट अफेयर 2022 से संबंधित प्रश्नों को आसानी से हल कर सकते हैं ।

2022 का संपूर्ण करेंट अफेयर का लिंक 


अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने हाल ही में किसे अपने नए अर्थशास्त्री के रूप में नियुक्त किया है?पियरे ओलिवियर गौरींचस

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के खोये हुए सामान को ट्रैक करने के लिए किस मिशन को आरंभ किया है?मिशन अमानत

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के नए चीफ के रूप में  किसे नियुक्त किया गया है?एस सोमनाथ

यूनेस्को ने भारतीय धरोहरों का विवरण किस भाषा में छापने की सहमति दे दी है? हिंदी

पिछले दिनों किस देश के डॉक्टरों ने एक मरीज की जान बचाने के क्रम में एक सुअर के दिल का प्रत्यारोपण किया?अमेरिका

राष्ट्रीय युवा दिवस किस दिन मनाया जाता है? 12 जनवरी

इंग्लैंड के पूर्वी मिडलैंड्स में जुरासिक काल का कितने करोड़ साल पुराना समुद्री ड्रैगन का जीवाश्म ‘इच्थियोसॉर’ मिला है? 18 करोड़ साल

डेटा गोपनीयता दिवस कब मनाया जाता है? 28 जनवरी

असम सरकार ने किसे राज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार “असम वैभव” प्रदान किया? रतन टाटा

सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री की पंजाब में हुई सुरक्षा चूक के लिए  गठित पैनल की अध्यक्षता किसको सौंपी है? इंदु मल्होत्रा

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 में किस देश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है जापान एवं सिंगापुर

पिछले दिनों विश्व में खीरे का सबसे बड़ा निर्यातक देश बन गया है भारत

राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है? 25 जनवरी

राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है? 24 जनवरी

जल संरक्षण प्रयासों में जलशक्ति मंत्रालय द्वारा  किस राज्य को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ ?उत्तर प्रदेश

खेलो इंडिया 2023 की मेजबानी किस राज्य को सौंपी गयी है? मध्य प्रदेश

भारत में  प्रतिवर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है? राष्ट्रीय पर्यटन दिवस

ICC की 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर किसे चुना गया है स्मृति मंधाना

किस राज्य सरकार ने घड़ियाल के संरक्षण हेतु ओरंग राष्ट्रीय उद्यान को उसके वर्तमान आकार से तीन गुना अधिक विस्तृत करने का फैसला लिया है? असम

हाल ही में रक्षा मंत्री ने किस देश में राष्ट्रीय पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान द्वारा आयोजित भारत के पहले बहुआयामी साहसिक खेल अभियान को हरी झंडी दिखाई ? फ्रांस

लीजेंड्स लीग क्रिकेट  ने किस महिला क्रिकेटर को ऑल वीमेन मैच आधिकारिक टीम का एम्बेस्डर नियुक्त किया है? झूलन गोस्वामी

सारा गिल ने किस देश की पहली ट्रांसजेंडर डॉक्टर बनकर इतिहास बनाया? पाकिस्तान

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर को किस देश को बेचने हेतु एक  समझौता किया है? मॉरीशस

प्रवासी भारतीय दिवस  मनाया जाता है? जनवरी

विश्व हिंदी दिवस किस दिन मनाया जाता है? 10 जनवरी

पिछले दिनों किस देश ने 18 वर्ष से कम आयु की लड़की के विवाह पर कानून बनाकर प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की है? फिलीपींस

RBI के किस पूर्व गवर्नर को एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है? उर्जित पटेल

पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन OPEC का नया महासचिव किसे बनाया गया है? हैथम अल घिस

राजनीतिक गतिरोध के कारण किस देश के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक ने इस्तीफा दे दिया? सूडान

वह राज्य जो भारत का पहला एलपीजी युक्त और धुआं मुक्त राज्य बन गया है? हिमाचल प्रदेश

ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन हैं? उन्मुक्त चंद

किसे लगातार दूसरी बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के रूप में चुना गया है? रॉबर्ट लेवांडोव्स्की

किस देश ने दुर्लभ मृदा तत्त्व आपूर्ति पर चीन के कथित 'चोकहोल्डको समाप्त करने के उद्देश्य से एक कानून का प्रस्ताव दिया है? अमेरिका

जनवरी 2022 के बेस्‍ट करेंट अफेयर 

पिछले दिनों किस देश ने एक ‘हाइपरसोनिक मिसाइल’ का परीक्षण किया? उत्तर कोरिया

भारत के पहले ओपन रॉक संग्रहालय का उद्घाटन कहां पर किया गया? हैदराबाद

ट्रिलियन डॉलर मार्केट वैल्यू वाली दुनिया की पहली कंपनी कौन बन गयी है? एप्पल

भारत की पहली कागजरहित अदालत बनने का दर्जा किसे प्राप्त हुआ? केरल हाईकोर्ट

रेलवे बोर्ड का नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है? विनय कुमार त्रिपाठी

पाकिस्तान के न्यायिक आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति हेतु किस महिला याधीश के नामांकन को मंजूरी दी? आयशा मलिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में 11 हजार करोड़ रूपए की किस जल विद्युत परियोजना को लॉन्च किया? सावराकुडु जलविद्युत परियोजना

हाल ही में किस विश्वविद्यालय में ‘कल्पना चावला सेंटर फॉर रिसर्च इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी’ का उद्घाटन किया गया? चंडीगढ़ विश्वविद्यालय

अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में हाल ही में शामिल नए देश कौन हैं? एंटीगुआ एवं बारबुडा

किस राज्य की सरकार ने निजी क्षेत्र में स्थानीय निवासियों के लिए 75% नौकरियां आरक्षित की है? हरियाणा

हाईकोर्ट न्याय घड़ी स्थापित करने वाला भारत का पहला हाईकोर्ट कौन सा है? गुजरात हाईकोर्ट

किस राज्य में स्थित पेंच टाइगर रिजर्व में ‘सुपरमॉम एवं कॉलरवाली’ नाम से मशहूर 17वर्ष की बाघिन का निधन हो गया है? मध्य प्रदेश

केंद्र सरकार ने जनगणना 2021 को कब तक के लिए स्थगित करने का फैसला लिया किया है? सितम्बर 2022 तक

दक्षिण ध्रुव पर अकेले पहुँचने वाली पहली अश्वेत महिला हैं? प्रीत चंडी

हाल ही में 2022 के लिए सुरक्षा परिषद की आतंकवाद निरोधी समिति का अध्यक्ष किसे बनाया गया? टी एस तिरुमूर्ति

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 में भारत का क्या स्थान है? 83वां स्थान

संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में किस देश के लिए सबसे बड़ी देश विशिष्ट अपील आरंभ की? अफगानिस्तान

माया एंजेलो किस देश के सिक्के पर अंकित होने वाली पहली अश्वेत महिला बनीं? अमेरिका

हाल ही में किस देश ने भारत के साथ क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की खरीद को मंजूरी दी है? फिलीपींस

दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज  कौन हैं? ऋषभ पंत

प्रधानमंत्री द्वारा किस स्थान पर मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी गई? मेरठ

हाल ही में किस देश ने अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट का खिताब जीत लिया? भारत

1971 युद्ध में शामिल नौसेना के किस तत्कालीन वाइस एडमिरल का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गयाS H शर्मा

जनवरी 2022 के बेस्‍ट करेंट अफेयर संबंधी हमारा यह पोस्‍ट आपको अच्‍छा लगा होगा जिसमें चुने हुए प्रश्‍नों को शामिल किया गया है। इसी प्रकार अन्‍य माह के प्रश्‍नों को भी आप मेनु सेक्‍शन में जाकर देख सकते हैं 

2021 के संपूर्ण करेंट अफेयर का लिंक  


No comments:

Post a Comment