GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation. gkbucket, bpsc prelims and mains, bpsc essay, bpsc nibandh, 71th BPSC, bpsc mains answer writing, bpsc model answer, bpsc exam ki tyari kaise kare

Aug 10, 2022

अगस्‍त 2021 के बेस्‍ट 100 करेंट अफेयर

 अगस्‍त 2021 के बेस्‍ट 100 करेंट अफेयर 


आज के पोस्‍ट अगस्‍त 2021 के बेस्‍ट करेंट अफेयर संबंधी प्रश्‍नों को देखेंगे जो प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अत्‍यंत उपयोगी है ।

इसके अलावा नीचे दिए गए लिक से अन्‍य माह के महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को भी आप देख सकते हैं । समय समय पर हमारी टीम द्वारा पोस्‍ट को अपडेट करते हुए नए एवं महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को भी जोड़ा जाता है इसलिए समय-समय पर हमारे वेवसाइट पर विजिट करते रहे । 

मासिक करेंट अफेयर-2021


25 अगस्त‚ 2021 को किस देश की अध्यक्षता में IBSA के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की उद्घाटन बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुईभारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कब तक देश को ऊर्जा स्वतंत्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है? 2047

निम्न में से किस शहर में भारत की पहली हरित हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर निर्माण इकाई की शुरुआत की गई है? बेंगलुरु

भारत के किस राज्य के द्वारा देश के मेंटर्स नाम से एक कार्यक्रम शुरू करने की योजना है? दिल्ली

महिला अधिकारिता पर जी-20 का मंत्री स्तरीय सम्मेलन किस स्थान पर आयोजित हुआ? इटली

किस केंद्र शासित प्रदेश ने फिल्म नीति-2021 के कार्यान्वयन को अपनी मंजूरी दी है? जम्मू और कश्मीर

15 अगस्त 2021 में किस राज्य में 4 नए जिलों के गठन की घोषणा की गयी?  छत्तीसगढ़

पिछले दिनों ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की 11वीं बैठक की अध्यक्षता किसके द्वारा की गई? नरेंद्र सिंह तोमर

अगस्त 2021 में संपन्न हुई फिडे शतरंज विश्व कप 2021 का खिताब किसने जीता? जैन क्रिस्टोफ डूडा

समाचार पत्रों में चर्चा में रहा BH-सीरीज़ क्या है? भारत सीरीज़

अगस्त 2021 में टोक्यो पैराओलंपिक उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक कौन थे? टेकचंद

पिछले दिनों किस राज्य की सरकार ने कुश्ती खेल को वर्ष 2032 तक गोद लेने का फैसला किया है? उत्तर प्रदेश

भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में किसे कार्यकारी निदेशक के पद पर  नियुक्त किया है? अजय कुमार

जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत किस अभियान की शुरुआत की है? सुजलम अभियान

चीन द्वारा अपने राष्ट्रीय पाठ्यक्रम में किसके विचार शामिल करने एवं पढ़ाने को अनिवार्य कर दिया गया है? चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

किस अंतरराष्ट्रीय संस्थान द्वारा अगस्त 2021 में  नस्लवाद, नस्लीय भेदभाव, विदेशियों से नफरत  तथा असहिष्णुता  जैसी चुनौतियों से निपटने हेतु एक स्थाई मंच की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई?  संयुक्त राष्ट्र संघ

द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की ताजा रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों की सूची में किसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?  कोपनहेगन, डेनमार्क

हाल में न्यूयॉर्क की पहली महिला गवर्नर के रूप में किसे चुना गया है?  कैथी होचुल

किस देश द्वारा तीन वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए एंटीबॉडी परीक्षण शुरू किया गया है? इजरायल

भारत ने किस देश की सीमा के पास 11,000 फीट की ऊंचाई पर भारत के सबसे ऊंचे हर्बल पार्क का शुभारंभ किया? चीन

अफगानिस्तान में भारत द्वारा लोगों को एयरलिफ्ट करने के अभियान को क्या नाम दिया गया? ऑपरेशन देवी शक्ति

भारत सरकार के किस मंत्रालय द्वारा 100 दिनों का सुजलम अभियान आरंभ किया गया है? जल शक्ति मंत्रालय

भारत सरकार के किस मंत्रालय द्वारा रु. 6 लाख करोड़ के राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन की शुरुआत की गई है?  वित्त मंत्रालय

केंद्र सरकार द्वारा कितनी राशि की National Monetisation Pipeline की घोषणा की गयी? 6 लाख करोड़ रुपये

जुलाई 2021 में किस देश ने सबसे तेज मैगलेव ट्रेन का अनावरण किया? चीन

वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से भारत का पहला स्मॉग टावर किस स्थान पर लगाया गया है? नई दिल्ली 

भारत सरकार द्वारा भविष्य में देश के निर्यात को बढ़ावा देने तथा अन्य MSME और अन्य कंपनियों की मदद हेतु किस फंड की शुरुआत की गयी है? उभरते सितारे फंड

15 अगस्त 2021 को भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा निम्न में से किसके लिए रू.100 लाख करोड़ की प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना की घोषणा की गई? बुनियादी ढांचे का विकास और रोजगार

अगस्त 2021 में निम्न में से किस स्थान पर उष्ण कटिबंधीय तूफान हेनरी आया था। न्यू इग्लैंड

अगस्त 2021 में किस संस्थान द्वारा नियोबोल्ट नाम से भारत का पहला स्वदेशी मोटर चलित व्हीलचेयर वाहन विकसित किया गया है? आईआईटी मद्रास

किस मंत्रालय द्वारा शहरी स्वयं सहायता समूह के उत्पादों के विपणन हेतु सोन चिरैया (एक ब्रांड और लोगो) को लांच किया गया है?  आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय

अगस्त 2021 में प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में किस स्थान पर भारत माता का मंदिर बनाए जाने की योजना है? भोपाल 

वर्ष 2021 के स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड रैंकिंग के अनुसार भारत का कौन सा हवाई अड्डा 45 वें स्थान पर है? इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

अगस्त 2021 में कहां पर भारत के पहले हार्ट फैलियर रिसर्च बायो बैंक का उद्घाटन किया गया? श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी

हाल ही में किस देश की सरकार द्वारा तीन बच्चों की नीति को मंजूरी दी गयी?  चीन

पिछले दिनों किस देश द्वारा संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से दुनिया भर में काम कर रहे शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एक प्रौद्योगिकी मंच शुरू किया गया है?  भारत

हाल ही में वनस्पति वैज्ञानिकों के एक समूह ने निम्न में से किस स्थान पर एक 'अम्ब्रेला हेड' वाली शैवाल प्रजाति की खोज की है? अंडमान और निकोबार

भूविज्ञान के क्षेत्र में सहयोग हेतु भारत और किस देश के मध्य हाल ही में एक समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी गयी? अमेरिका

हाल ही में किस राज्य सरकार ने अगले 10 वर्षों तक भारतीय हॉकी टीम को संरक्षण देने की घोषणा की है?  ओडिशा

निम्न में से किस देश के प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है? मलेशिया

किसे कांग्रेस के स्वर्ण पदक से सम्मानित करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में एक बार  फिर से प्रस्ताव पेश किया गया है? महात्मा गांधी

भारत में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े नवीनीकृत राष्ट्रीय जीन बैंक का उद्घाटन कहां किया गया? नई दिल्ली

विश्व का पहला आयुर्वेद बायो बैंक किस स्थान पर स्थापित  किए जाने की योजना है? नई दिल्ली

निम्न में से किस सोशल मीडिया संस्थान ने तालिबान और उसके समर्थन करने वाली सभी सामग्री पर प्रतिबंध लगा दिया है? फेसबुक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2021 को कितने लाख करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री गतिशक्ति पहल की घोषणा की गयी? 100 लाख करोड़ रुपये

पिछले दिनों भारत ने किस देश के साथ अल- मोहद अल-हिंदी अभ्यास नाम से अपना पहला नौसेना संयुक्त अभ्यास किया? सऊदी अरब

टोक्यो ओलंपिक के बाद भारत के भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स रैंकिंग में कितने स्थान पर पहुंच गए हैं? दूसरे

भारतीय एथलेटिक महासंघ समीति के अनुसार भारत में प्रति वर्ष किस दिन को जेवलिन थ्रो दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है? 7 अगस्त

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने किस देश को पराजित कर कांस्य पदक जीता? आस्ट्रेलिया

टोक्यो 2020 ओलंपिक पदक तालिका में कौन सा देश शीर्ष स्थान पर है? संयुक्त राज्य अमेरिका

अंतरराष्ट्रीय सेना खेल 2021 किस देश में संपन्न हुआ? रूस

अगस्त 2021 में भारत का पहला स्मॉग टावर स्थापित किया गया? नई दिल्ली

शहरी क्षेत्रों में सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों को मान्यता देने वाला पहला राज्य कौन है? छत्तीसगढ़

निम्न में से कौन सा राजमार्ग भारत का पहला ई-वाहन अनुकूल राजमार्ग बन गया है? दिल्ली चंडीगढ़ राजमार्ग

अगस्त 2021 में किसे मलेशिया के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया? इस्माइल साबरी याकूब

अगस्त 2021 में 18वीं शंघाई सहयोग संगठन संस्कृति मंत्रियों की बैठक की मेजबानी किसके द्वारा की गई?  ताजिकिस्तान

पिछले दिनों चर्चा में रहा इविया अथवा यूबोआ द्वीप कहां स्थित है?  ग्रीस

भारत सरकार द्वारा हाल ही में की गयी घोषणा के अनुसार प्रतिवर्ष किस दिन को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में आयोजित किया जाएगा? 14 अगस्त

अगस्त 2021 में जलवायु परिवर्तन पर IPCC की छठी समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार जलवायु परिवर्तन के लिए किसे दोषी माना गयी है? पूर्णतः मानवीय

भारत के किस शहर को भारत का पहला वाटर प्लस शहर घोषित किया गया है?  इंदौर

एयर इंडिया की वह पायलट कौन है जिसे संयुक्त राष्ट्र में महिला प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है? कैप्टन जोया अग्रवाल

पिछले दिनों भारत ने किस देश के साथ मौसम पूर्वानुमान में सुधार हेतु मानसून डेटा विश्लेषण और सहयोग पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किया? अमेरिका

नई शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन के संबंध में आदेश जारी करने वाला भारत का पहला राज्य कौन है? कर्नाटक

महाराष्ट्र सरकार द्वारा भारत के किस पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर पुरस्कार आरंभ किया जा रहा है? राजीव गांधी

2 व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतनेवाली पहली भारतीय महिला है? पी वी सिंधु

सेटेलाइट फोन से लैस होने वाला भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान है? काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

भारत के किस भाग में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर को एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा? लोथल

भारतीय वायुसेना द्वारा किस स्थान पर दुनिया का सबसे ऊँचा मोबाइल एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर का निर्माण किया गया है? लद्दाख

भारतीय कुश्ती महासंघ ने टोक्यो ओलंपिक के दौरान अनुशासनहीनता के कारण किस महिला पहलवान को निलंबित कर दिया गया? विनेश फोगाट


इस पोस्‍ट में आप अगस्‍त 2021 के बेस्‍ट 100 करेंट अफेयर  पढ़ रहे हैं । इसी प्रकार के अन्‍य माह के महत्‍वपूर्ण करेंट अफेयर आप करेंट अफेयर के सेक्‍शन में जाकर पढ़ सकते हैं ।

 

अगस्त 2021 में विश्व अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप कहां संपन्न हुई?  नैरोबी, केन्या

विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप 2021 में  तालिका में कौन सा देश शीर्ष स्थान पर रहा? भारत

ताजा जानकारी के अनुसार कौन सा ऐप दुनिया में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया जानेवाला एप्प बन गया है? टिकटॉक

किस राज्य सरकार द्वारा 'काकोरी कांड' का नाम बदलकर 'काकोरी ट्रेन एक्शन' कर दिया गया है? उत्तर प्रदेश

चर्चा में रहा तेजू हवाई अड्डा भारत के किस राज्य में स्थित है? अरुणाचल प्रदेश

भारत का पहला भूकंप पूर्व चेतावनी ऐप कौन सा है जो भूकंप अलर्ट के बारे में लोगों को सूचित करेगा? उत्तराखंड भूकंप अलर्ट

हुरून ग्लोबल 500 सबसे मूल्यवान कंपनी की सूची 2021 में  कौन सी कंपनी  शीर्ष पर है? एप्पल

पिछले दिनों किस देश ने अपने सभी समुद्री राष्ट्रीय उद्यानों से मूंगे यानी कोरल को नुकसान पहुंचाने वाले रसायनों से युक्त सनस्क्रीन पर प्रतिबंध लगा दिया गया? थाईलैंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर क्या रखा गया है? मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

वर्तमान में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष कौन है? रेखा शर्मा

भारतीय प्राणी सर्वेक्षण  यानी जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की पहली महिला निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? डॉ धृति बनर्जी

हाल ही में अमेरिका ने किस देश को पहली बार हथियार बेचने को मंज़ूरी दी है? ताइवान

किस देश के पर्वतारोही शहरोज काशिफ ने दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी K2 के शिखर पर पहुंचकर ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए हैं? पाकिस्तान

भारत का पहला शहर कौन सा है जिसने 100% कोविड-19 टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया? भुवनेश्वर

भारत में ई कार शुरू करने वाला पहला प्रमुख बंदरगाह निम्न में से कौन सा है? वी ओ चिदंबरनार पोर्ट ट्रस्ट

अगस्त 2021 में  कौन सी दो महिला अधिकारी आईटीबीपी की पहली महिला सहायक कमांडेंट बनी?  प्रकृति एवं दीक्षा

यूएई सरकार ने दुबई में रहने वाले सभी डॉक्टरों को किस वीजा को देने की घोषणा की है? गोल्डन वीजा

भारत में विश्व के सबसे ऊंचे मोटर वाहन योग्य सड़क का निर्माण कहां किया गया है? लद्दाख

अगस्त 2021 में भारत की पहली ड्रोन फॉरेंसिक प्रयोगशाला एवं अनुसंधान केंद्र कहां आरंभ किया गया? तिरुअनंतपुरम, केरल

अगस्त 2021 में स्मार्ट हेल्थ कार्ड जारी करने वाला भारत का पहला राज्य कौन बन गया है? ओडीशा

अगस्त 2021 में जारी केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अन्तर्गत नेशनल सेंटर फार कोस्टल रिसर्च यानी NCCR की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार किस राज्य की तटरेखा (समुद्रतट) विशेष रूप से संवेदनशील रही तथा सबसे ज्यादा कटाव हुआ? पश्चिम बंगाल

अगस्त 2021 में प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार  सीमा सड़क संगठन ने किस स्थान पर 19,300 फीट से अधिक की ऊंचाई पर मोटर वाहन चलाने योग्य सड़क का निर्माण कर विश्व में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। लद्दाख

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस नाम से एक नए विशेषज्ञ समूह का गठन किया है। SAGO

अगस्त 2021 में किसके द्वारा मलेशिया के नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया गया? इस्माइल साबरी याकूब

निम्न में किस संस्था द्वारा वित्तीय समावेशन सूचकांक की शुरूआत की गयी? भारतीय रिजर्व बैंक

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसारकिस वर्ष भारत की अगुवाई में अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्षमनाया जाएगा? 2023

अगस्त 2021 में केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2018 के लिए प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कारों की घोषणा के तहत कुल कितने श्रमिकों को सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई? 69 श्रमिक

अगस्त 2021 में टोक्यो पैरालंपिक में  भाविना पटेल ने टेबल टेनिस में कौन सा पदक जीता? रजत पदक

अगस्त 2021 में स्काईट्रैक्स 2021 वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड की सूची में भारत के किस एयरपोर्ट को  लगातार तीसरे वर्ष भारत के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे के रूप में स्थान प्राप्त हुआ है? इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली 

अगस्त 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किस स्थान से एलपीजी कनेक्शन प्रदान कर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 का शुभारंभ किया गया? महोबा, उत्तर प्रदेश

अगस्त 2021 में किस अमेरिकी तैराक द्वारा टोक्यो ओलंपिक में पांच स्वर्ण पदक जीता गया? सेलिब ड्रेसेल 

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल द्वारा परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी हेतु कौन सा ऐप लॉन्च किया गया है? PROOF App

अगस्त 2021 के अनुसार भारत के किस राज्य में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया? महाराष्ट्र

मनी लॉन्ड्रिंग की समस्या से निपटने हेतु अगस्त 2021 में कहां विशेष अदालत की स्थापना की गई? दुबई

अगस्त 2021 में  प्राप्त जानकारी के अनुसार दुनिया का सबसे ऊंचा और सबसे बड़ा ऑब्जर्वेशन व्हील कहां खोला जाएगा? 21 अक्टूबर, 2021 को संयुक्त अरब अमीरात में खोला जाएगा, इसे आइन दुबई भी कहा जाता है।

अगस्त 2021 में  डब्ल्यूएचओ द्वारा किस नाम से एक नया सलाहकार समूह गठित किया गया है? SAGO

पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी हिंद महासागर में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने हेतु 26 जुलाई से 6 अगस्त 2021 के मध्य संपन्न हुए बहुराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास कटलेस एक्सप्रेस 2021 का आयोजन कहां किया गया? केन्या

अगस्त 2021 में अमेरिकी बेंच मार्क सैट एसीटी ने असाधारण प्रदर्शन हेतु किस भारतीय मूल की 11 वर्षीय छात्रा को विश्व की सबसे मेधावी विद्यार्थी की उपाधि दी? नताशा पेरी

अगस्त 2021 में कहां पर विश्व का सबसे ऊंचा सिनेमाघर स्थापित किया गया? लद्दाख

अगस्त 2021 में संपन्न हुए मालाबार 2021 संयुक्त सैन्य अभ्यास में किन देशों ने भाग लिया? भारत, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और जापान

19 अगस्त 2021 को संपूर्ण विश्व में बनाए गए विश्व मानवतावादी दिवस 2021  कैंपेन की टैगलाइन क्या है? #TheHumanRace

अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए  प्रधानमंत्री द्वारा विशेष अतिथि के रूप में किसे आमंत्रित किया गया? भारतीय ओलंपिक दल 

12 अगस्त 2021 को 100 गीगावॉट की कुल संस्थापित अक्षय ऊर्जा क्षमता की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर भारत विश्व में किस स्थान पर पहुंच गया है ? 4TH स्थान पर

पिछले दिनों लोक उद्यम विभाग को किस मंत्रालय का हिस्सा बना दिया गया है? वित्त मंत्रालय  

अगस्त 2021 में किस राज्य सरकार को इज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस पहल के तहत चार स्कॉच पुरस्कार प्राप्त हुए? पश्चिम बंगाल

अगस्त 2021 में अपने कैंपस में फायर स्टेशन स्थापित करने वाला भारत का पहला अस्पताल कौन सा बन गया है? एम्स, दिल्ली

अगस्त में किन देशों की नौसेनाओं के बीच अभ्यास कोंकण 2021 संपन्न हुआ? भारत एवं ब्रिटेन

अगस्त 2021 में भारत के किस राज्य में पहला अल्कोहल म्यूजियम खोला गया? गोवा

अगस्त 2021 में किस देश ने अफगानिस्तान से अपने आखिरी सैनिक मेजर जनरल क्रिस डोनह्यू सहित सभी सैनिकों को वापस बुला कर 20 साल के सैन्य उपस्थिति समाप्त कर दिया? अमेरिका

अगस्त 2021 में जारी CSE के पारदर्शिता इंडेक्स में किस राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को प्रथम स्थान मिला है? ओडीशा

अगस्त 2021 में प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2021-22 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन बन गया है? कर्नाटक

अगस्त 2021 में किन देशों के मध्य द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास जावेद तलवार 2021 संपन्न हुआ? भारत एवं संयुक्त अरब अमीरात

अगस्त 2021 में भारत और रूस की तीनों सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास इंद्र 2021 का आयोजन कहां संपन्न हुआ? वॉल्गोग्राडदक्षिणी रूस

अगस्त 2021 में किसके द्वारा  विकसितयुक्तधारापोर्टल लांच किया गया है? इसरो तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय

अगस्त 2021 में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों की संस्कृति मंत्रियों की 18वीं बैठक वर्चुअल माध्यम से  किसकी मेजबानी में संपन्न हुई? ताजिकिस्तान 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने डिजिटल बैंकिंग धोखाधड़ी के खिलाफ जन जागरूकता अभियान हेतु किसे अनुबंधित किया है? नीरज चोपड़ा 

अगस्त 2021 में शहरी गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु केंद्र सरकार ने किस अभियान के प्रतीक चिन्ह का लोकार्पण किया? सोन चिरैया अभियान

अगस्त 2021 में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के कृषि मंत्रियों की छठी बैठक कहां संपन्न हुई? दुशांबेताजिकिस्तान 

12 अगस्त 2021 में संपूर्ण विश्व में मनाए गए अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का मुख्य विषय यानी Theme क्या था? Transforming Food Systems: Youth Innovation for Human and Planetary Health

15 अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री द्वारा कौन सा नारा दिया गया? छोटा किसान बने देश की शान”  तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास

15 अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किन योजनाओं की घोषणा की गई? प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना, राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन और  सैनिक स्कूल में लड़कियों की शिक्षा संबंधी योजना

15 अगस्त 2021 को भारत 75वें स्वतंत्रता दिवस को चिन्हित करने हेतु किस महोत्सव के रूप में मना  रहा है? आजादी का अमृत महोत्सव

अगस्त 2021 में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप U20 कहां आरंभ हुई? केन्या

अगस्त 2021 में ईरान के राष्ट्रपति अब्राहिम रियासी द्वारा किसे देश का पहला उपराष्ट्रपति नियुक्त किया गया? मोहम्मद मोखबेर

अगस्त 2021 में दिल्ली सरकार द्वारा आदर्श नगर स्थित राजकीय बाल विद्यालय का नाम किस ओलंपिक पदक विजेता के नाम पर रखा गया? रवि कुमार दहिया

अगस्त 2021 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किस शहर का नाम बदलकर हरीगढ़ करने की योजना है? अलीगढ़

15 अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार कब तक भारत को ऊर्जा स्वतंत्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है? वर्ष 2047

75 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा कितनी नई वंदे भारत ट्रेन को शुरू करने की घोषणा की गई75  ट्रेन

75 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के लिए किस अभियान की शुरुआत की गई? ऑपरेशन ब्लू फ्रीडम

अगस्त 2021 में किसके सशक्तिकरण हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा ऑपरेशन ब्लू फ्रीडम अभियान को शुरू किया गया? दिव्यांगजन

15 अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश को संबोधित करते हुए युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों के सृजन हेतु कितनी राशि की प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना की घोषणा की गई? 100 लाख करोड़ रुपए

15 अगस्त 2021 को खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा किसे राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्रदान किया गया? मोहम्मद आजम

अगस्त 2021 को दुनिया की सबसे ऊंची सड़क का उद्घाटन किस स्थान परकिया गया? लद्दाख, लेह से पैंगोग झील तक

किस विमान सेवा कंपनी ने नीरज चोपड़ा को 1 वर्ष की अवधि हेतु मुफ्त टिकट देने की घोषणा की है? इंडिगो

अगस्त 2021 में ल्यूपिट तूफान किस देश में आया था? जापान

बच्चों को स्वस्थ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने हेतु यूनिसेफ इंडिया ने किसके साथ समझौता किया? फेसबुक

अगस्त 2021 में डॉ जीतेंद्र सिंह द्वारा मवेशियों के देसी नस्लों के शुद्ध किस्मों के लिए किस नाम से भारत की पहली मवेशी जीनोम चीप लांच की गई? इंडिगऊ IndiGau

अगस्त 2021 में लोकसभा में प्रस्तुत किया गया 127 वां संविधान संशोधन विधेयक किस से संबंधित है? राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग की अपनी सूची बनाने के अधिकार से

अगस्त 2021 में किस देश द्वारा ऑनलाइन गोपनीयता कानून पारित किया गया? चीन

अगस्त 2021 में भारतीय वायु सेना द्वारा दुनिया का सबसे ऊंचा मोबाइल एयर ट्रेफिक कंट्रोल टावर का निर्माण कहां पर किया गया? लद्दाख  के न्योमा में 

अगस्त 2021 में छत्तीसगढ़ से पहली बार निर्जलीय महुआ के फूल की एक खेप को किस देश को निर्यात किया है? फ्रांस



No comments:

Post a Comment