69 bpsc mains, bpsc pre and mains exam ki tayari, bihar daroga and other exams

Aug 11, 2022

जुलाई 2021 बेस्‍ट 100 करेंट अफेयर

 

 जुलाई 2021 बेस्‍ट 100 करेंट अफेयर


आज के पोस्‍ट BPSC Special Current Affairs-जुलाई 2022 के बेस्‍ट करेंट अफेयर संबंधी प्रश्‍नों को देखेंगे जो प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अत्‍यंत उपयोगी है । इसके अलावा नीचे दिए गए लिक से अन्‍य माह के महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को भी आप देख सकते हैं । समय समय पर हमारी टीम द्वारा पोस्‍ट को अपडेट करते हुए नए एवं महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को भी जोड़ा जाता है इसलिए समय-समय पर हमारे वेवसाइट पर विजिट करते रहे । 

मासिक करेंट अफेयर-2022

जुलाई 2021 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आंखों के स्वास्थ्य पर  एक पारित प्रस्ताव के अनुसार कब तक विश्व के 1.1 बिलियन लोगों के आंखों की देखभाल को सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया? 2030

जूलाई 2021 में निम्न में से किस मिशन के तहत सरकार द्वारा ओडीएफ प्लस नियमावली जारी की गयी है? स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण 2

वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक 2020 में कौन सा देश शीर्ष पर है? अमेरिका

जुलाई 2021 में किस मंत्रालय द्वारा सिक्योर्ड लॉजिस्टिक डॉक्यूमेंट एक्सचेंज की शुरुआत की गई? वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

जुलाई 2021 में किस देश ने अनुवांशिक रूप से संशोधित गोल्डन राइस के व्यावसायिक उत्पादन को मंजूरी देकर ऐसा करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है? फिलीपींस

जुलाई 2021 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा निम्न में किसके लिए SAFAL एसेसमेंट फ्रेमवर्क लांच किया गया? सीबीएसई छात्र हेतु

निम्नलिखित में से किस अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा हाल ही में दुनिया का पहला रिप्रोग्रामेबल वाणिज्यिक उपकरण यू टेल सेट क्वांटम लांच किया गया? यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी

अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु उत्प्रेरक कार्यक्रम के लिए चयनित होने वाला भारत का एकमात्र शहर कौन सा है? इंदौर

जुलाई 2021 के अनुसार भारत का कौन सा शहर ड्रिंक फ्रॉम टैब सुविधा प्रदान करने वाला पहला शहर बन गया है? पुरी

जूलाई 2021 में ताइवान ने किस देश अपना पहला प्रतिनिधि कार्यालय खोलने की घोषणा की? लिथुआनिया

जुलाई 2021 में पूर्वोत्तर भारत का पहला बांस औद्योगिक पार्क कहां लांच किया गया? असम

जूलाई 2021 में जारी विश्लेषण के अनुसार कौन सा महाद्वीप डिजिटल भूमि उपयोग डेटा का संग्रह पूरा करनेवाला विश्व का पहला महाद्वीप बन गया है?अफ्रीका

जुलाई 2021 में केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी द्वारा कहां पर भारत के पहले भारतीय विरासत संस्थान को स्थापित करने की घोषणा की गई? नोएडा

26 जुलाई 2021 से 6 अगस्त 2021 तक अभ्यास कटलेस एक्सप्रेस 2021 का संचालन निम्न में से किस स्थान पर किया गया? अफ्रीका के पूर्वी तट

15. जुलाई 2021 में संयुक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष द्वारा लॉन्च किया गया एग्रीटेक चैलेंज 2021 का संबंध किससे है? किसान

भारत की पहली पॉड टैक्सी सेवा किन दो शहरों के मध्य संचालित की जाएगी? नोएडा हवाई अड्डा और नोएडा फिल्म सिटी

जुलाई 2021 में ओलंपिक के आदर्श वाक्य में  परिवर्तन करते हुए नया आदर्श वाक्य क्या रखा गया है?Citius, Altius, Fortius, Communiter

किस राज्य सरकार द्वारा रणथंभौर टाइगर रिजर्व, रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व और मुकुंदरा टाइगर रिजर्व को जोड़ने वाला एक टाइगर कॉरिडोर विकसित करने की योजना बनाई गयी है?राजस्थान 

जुलाई 2021 में  निम्न में किसने इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल का ग्रीन सिटी प्लेटिनम रेटिंग प्राप्त कर भारत के पहले हरित SEZ बनने का दर्जा प्राप्त किया?कांदला

जुलाई 2021 में किसके द्वारा कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया गया?बसवराज बोम्मई

हाल ही में निम्नलिखित में से किस सांस्कृतिक स्थल को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया है?

डच जल रक्षा लाइनें

बेल्जियम और नीदरलैंड में बनेवलन्स की कॉलोनी

तुर्की में द अस्लांटेपे माउंड पुरातात्विक टेल

जुलाई 2021 में निम्न में से  किसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची से हटा दिया गया?लिवरपूल

जुलाई 2021 में किस देश के प्रधानमंत्री  फाम मिन्ह चिन को पुनः प्रधानमंत्री के रूप में निर्वाचित किया गया है?वियतनाम

जुलाई 2021 के अनुसार भारत सरकार द्वारा किस स्थान पर मालदीव शैली के वॉटर विला स्थापित करने की योजना बनाई गई है ?लक्षद्वीप

पिछले दिनों चर्चा में रहा मंगर बानी पहाड़ी भारत के किस राज्य में है?हरियाणा

जुलाई 2021 में किस खिलाड़ी ने सबसे तेज 14 वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया?बाबर आजम

जुलाई 2021 में किसे अमेरिका भारत व्यापार परिषद के वैश्विक बोर्ड में सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया?  केनेथ जस्टर

जुलाई 2021 में यूनेस्को  द्वारा भारत के किस हड़प्पा कालीन स्थल को विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया?  धोलावीरा

जुलाई 2021 में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा की गई घोषणा के अनुसार उत्तर पूर्व भारत में अपनी तरह के पहले उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना  किस  राज्य में की जाएगी? अरुणाचल प्रदेश

जुलाई 2021 में निम्न में से किस शहर को विश्व विरासत सूची से निकाल दिया गया है? लिवरपूल मैरिटाइम मर्केंटाइल सिटी

वर्ष 2021 पूरी दुनिया में कब अर्थ ओवरशूट डे कब मनाया गया? 29 जुलाई

संयुक्त राष्ट्र महासभा की घोषणा के अनुसार  प्रतिवर्ष किस दिवस को  वर्ल्ड ड्राउनिंग प्रीवेंशन डे के रूप में मनाया जाएगा? 25 जुलाई

ब्लॉकचैन प्रौद्योगिकी का उपयोग कर शैक्षणिक दस्तावेज जारी करने वाला भारत का पहला राज्य कौन होगा? महाराष्ट्र

जुलाई 2021 में किस देश द्वारा हेपेटाइटिस सी के लिए Ravidasvir  नाम की दवा का पंजीकरण कराया गया? मलेशिया

जुलाई 2021 के अनुसार किस देश में विश्व का सबसे बड़ा तैरता हुआ सोलर फार्म स्थापित करने हेतु एक समझौता संपन्न हुआ है? इंडोनेशिया

जुलाई 2021 में जलवायु परिवर्तन हेतु उत्तरदाई ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी लाने हेतु किस देश द्वारा उत्सर्जन व्यापार प्रणाली को प्रारंभ किया गया है? चीन

भारत का पहला एकीकृत कार्बन ब्लैक परिसर निम्न में से किस स्थान पर स्थापित किया गया है? बेल्लारी

वर्ष 2022 में महिला फुटबाल एशियाई कप 2022 का आयोजन किस देश में किया जायेगा? भारत

भारत के किस राज्य में पिछले दिनों बालिका पंचायत का पहला चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ? गुजरात

जुलाई 2021 में भारत के किस हाईकोर्ट ने स्वयं के लाइव स्ट्रीमिंग नियमों को जारी किया और ऐसा करने वाला भारत का पहला हाईकोर्ट बन गया है? गुजरात उच्च न्यायालय

जुलाई 2021 की एक रिपोर्ट के अनुसार  किस देश द्वारा दुनिया के प्रथम मॉल्टन साल्ट न्यूक्लियर रिएक्टर का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है? चीन

जुलाई 2021 में भारत के किस राज्य में विधान परिषद का गठन किया गया? पश्चिम बंगाल

भारत में स्वदेशी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किस नए मंत्रालय का गठन किया गया है? सहकारिता मंत्रालय

केन्द्रीय मंत्रीमंडल में जुलाई 2021 में हुए फेरबदल के बाद भारत का नया शिक्षा मंत्री किसे नियुक्त किया गया है? धर्मेंद्र प्रधान

पिछले दिनों चर्चा में रहा पेगासस क्या है? स्पाइवेयर

हाल ही में G7 समूह के देशों के 47वें शिखर सम्मेलन चीन के बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव का मुकाबला करने हेतु निम्न में से किस का प्रस्ताव दिया गया? B3W, बिल्ड बैक बैटर वर्ल्ड

हाल में जारी ऑक्सफैम की हंगर वायरस मल्टीप्लाइजरिपोर्ट के अनुसार विश्वभर में प्रति मिनट कितने लोगों की भूख के कारण मौत हो जाती है? 11

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गांव के बच्चों को प्ले स्कूल की सुविधा देने हेतु  किस प्रोग्राम का शुभारम्भ किया है? विद्या प्रवेश प्रोग्राम

किस देश के राष्ट्रीय कला संग्रहालय में रखी भारत की तस्करी की हुई 14 मूल्यवान कलाकृतियों को वापस लौटाने पर पिछले दिनों सहमति बनी? ऑस्ट्रेलिया

यूनेस्को द्वारा अपनी ऐतिहासिक शहरी भूदृश्य परियोजना के तहत भारत के किस शहर का चयन  किया गया है? ग्वालियर एवं ओरछा

हाल ही में यूनेस्को द्वारा तेलंगाना के किस मंदिर को विश्व धरोहर में शामिल किया है? रामप्पा मंदिर

अंतर्राष्ट्रीय बाघ मानक कार्यकारी समिति द्वारा भारत के कितने टाइगर रिजर्व को अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर खरा बताया गया? 14

हाल ही में  जारी की गई फास्टर योजना का संबंध किससे है? न्यायपालिका

निम्न में किस देश में हिंसक प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति ने संसद को भंग कर प्रधानमंत्री हिचेम मेचिची को उनके पद से बर्खास्त कर दिया? ट्यूनीशिया

निम्न में किस देश ने अपने चांगजियांग परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आधिकारिक तौर पर दुनिया के पहले वाणिज्यिक मॉड्यूलर छोटे रिएक्टर लिंगलोंग वन का निर्माण शुरू कर दिया? चीन

किस देश ने एक प्रायोगिक परमाणु रिएक्टर की योजना प्रस्तुत की है जिसमें रियक्टर को ठंडा करने  हेतु पानी की आवश्यकता नहीं होती है? चीन

केंद्र सरकार द्वारा जारी सूचना के अनुसार किस क्षेत्र को दिसंबर 2021 तक अशांत क्षेत्र घोषित किया गया है? नागालैंड

हाल ही में पेरू का नया राष्ट्रपति किसे नियुक्त किया गया है? पेड्रो कैस्टिलो

अमेरिकी सीनेट के श्रम विभाग में किस भारतीय मूल की अमेरिकी महिला को सॉलिसीटर नियुक्त किया गया है? सीमा नंदा

निम्न में से किसके द्वारा संशोधित जलवायु और ऊर्जा कानूनों के अपने फिट फोर 55 पैकेज का अनावरण किया गया? यूरोपीय आयोग

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा भारतीय मूल की किस अमेरिकी महिला को मिशिगन के पूर्वी जिले के लिए फेडरल जज के रूप में नामित किया गया? शालीन डी कुमार

हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मेंआपदा प्रबंधनविषय को अनिवार्य विषय बनाने की घोषणा की गयी है? ओडिशा

हाल ही में भारत के जयनगर से किस देश के मध्य एक रेलगाड़ी के परिचालन का सफल परीक्षण किया गया?  नेपाल

मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नया नाम क्या है? बनारस रेलवे स्टेशन          

पिछले दिनों नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है? नासिर कमल

हाल ही में किस देश ने इजरायल के तेल अवीव में अपना पहला दूतावास खोला है? यूएई

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022 तक 5 गीगावाट का मध्यकालिक लक्ष्य और वर्ष 2030 तक कितने गीगावाट का दीर्घकालिक लक्ष्य  घोषित किया गया है? 30 गीगावाट

पिछले दिनों किस देश नेस्पेस राइसकी अपनी पहली फसल की कटाई की? चीन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किस  स्थान पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सम्मेलन केंद्र रुद्राक्ष का उद्घाटन किया गया? वाराणसी

पिछले दिनों किस देश ने क्यूबा मेंहाई एल्टीट्यूड बैलूनके माध्यम से लोगों तक इंटरनेट के प्रसार की योजना बनाई है? अमेरिका

साइबर सुरक्षा सूचकांक-2020 में भारत को किस स्थान पर रखा गया है? 10वें स्थान पर

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा भारत के पहले ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र को किस स्थान पर लगाया जाएगा? मथुरा

हरियाणा के किस शहर में भारत का पहला पहला अनाज एटीएम खोला गया है? गुरुग्राम

पिछले दिनों किस ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन मेंनौकानाम की अपनी सबसे बड़ी अंतरिक्ष प्रयोगशाला लॉन्च की?रूस

पिछले दिनों किस देश में Monkey B virus से मानव के संक्रमित होने का पहला मामला सामने आया?चीन

भारत की पहली पहली तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) सुविधा का उद्घाटन निम्न में से किस स्थान पर किया गया? नागपुर

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2021 के अनुसार किस देश का पासपोर्ट दुनिया में सबसे शक्तिशाली है?जापान

किस देश की क्रिकेट टीम ने भारत को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा वनडे मैच हारने वाली दुनिया की पहली टीम बन गयी है?श्रीलंका

विश्व बैडमिंटन महासंघ द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 2026 में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी किस देश द्वारा की जाएगी? भारत

इजराइल के तेल अवीव में दूतावास खोलने वाला पहला खाड़ी देश निम्नलिखित में से कौन है? संयुक्त अरब अमीरात

पिछले दिनों चर्चा में रहे लेमरू हाथी रिजर्व को कहां स्थापित किए जाने की योजना है? छत्तीसगढ़

वार्षिक  बिजली रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020-21 के दौरान किस राज्य में बिजली गिरने से सबसे ज्यादा मौत हुई? बिहार

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस किस दिन मनाया जाता है? जुलाई के पहले शनिवार

किस दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया? सहकार से समृद्धि

वर्ष 2022 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स किस राज्य में आयोजित किए जाएंगे? हरियाणा

जुलाई 2021 में नेपाल के किस नए प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधि सभा में विश्वासमत हासिल कर पांचवीं बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली? शेर बहादुर देउबा

भारत के किस रेलवे स्टेशन पर पहला गतिशील, अलवणीय जल सुरंग एक्वेरियम स्थापित किया गया है? क्रांतिवीर संगोल्ली रायणना रेलवे स्टेशन, बेंगलुरु

विश्व व्यापार संगठन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार 2019 में कौन सा देश 7.6% के साथ तीसरा सबसे बड़ा कपास निर्यातक देश है? भारत

थावरचंद गेहलोत के कर्नाटक के राज्यपाल बनने के बाद राज्यसभा में सदन के नेता के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? पीयूष गोयल

पंजाब फ्रंटियर फॉर्मेशन का नेतृत्व करने वाली पहली महिला कमांडर निम्नलिखित में से कौन होगी? सोनाली मिश्रा

कोविड-19 के कारण प्रभावित हुए कम आय परिवार वालों के कुछ निवासियों द्वारा  पिछले दिनों किस देश में एक सफेद झंडा अभियान शुरू किया गया है? मलेशिया

यूरो 2020 गोल्डन बूट किसके द्वारा जीता गया? क्रिस्टियानो रोनाल्डो

हाल ही में खोजा गया ब्रायम भारतीएंसिस क्या है? मॉस

पिछले दिनों किस देश द्वारा ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों 2021 की मेजबानी की गई? भारत

रेलवे ट्रैक के ऊपर भारत का पहला फाइव स्टार होटल निम्न में से कहां बनाए जाने की योजना है? गांधीनगर

जुलाई 2021 में भारत का पहला FASTag यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस आधारित पार्किंग की शुरुआत कहां की गई? दिल्ली मेट्रो रेल निगम

जुलाई 2021 में किस देश ने संघीय स्तर पर मृत्युदंड पर रोक लगा दी? संयुक्त राज्य अमेरिका

जुलाई‚2021 में भारत सरकार द्वारा कहां पर दो नए रणनीतिक तेल भंडारों की स्थापना को मंजूरी दी गई? चांडीखोल तथा पादुर

ट्रांसजेडरों को 1% आरक्षण देने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा हैं? कर्नाटक

जुलाई 2021 में किसे ब्रिटेन के प्रतिष्ठित एलेग्जेंडर डेलरिंपल पुरस्कार प्रदान किया गया? वाइस एडमिरल विनय वधवार

कोयला मंत्रालय के 2020-21 के आंकड़ों के अनुसार कोयला उतपादन में कौन सा राज्य शीर्ष पर है? छत्तीसगढ़

पहला देश कौन सा है जिसने भारत के भीम-यूपीआई के क्यू आर कोड अपने देश में मान्यता दी है? भूटान

किस राज्य सरकार ने कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के लिएबाल सेवा योजनाका शुभारंभ किया? उत्तर प्रदेश

कोविड-19 महामारी से प्रभावित बच्चों को टेली परामर्श सेवा प्रदान करने हेतु किस की शुरुआत की गई है?संवेदना SAMVEDNA

ईरान स्थित किस गैस फील्ड को विकसित करने का ठेका स्थानीय कंपनी पेट्रोपार्स ग्रुप को दिया गया है ?फरजाद बी गैस फिल्ड

बाघ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस प्रत्येक वर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?29 जुलाई

गाय के गोबर से बने भारत के पहले खादी प्राकृत पेंट का ब्रांड एंबेसडर कौन बन गए है? नितीन गडकरी

वर्ष 2021 के अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस का थीम क्या था? उनका अस्तित्व हमारे हाथों में

जुलाई 2021 में प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से किसे सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई?सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉक्टर साइरस पूनावाला

जुलाई 2021 में मिस इंडिया यूएसए का खिताब  किसके द्वारा जीता गया? वैदेही डोंगरे

जुलाई 2021 में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की वार्षिक बैठक कहां आयोजित हुई? दुशांबेताजिकिस्तान 

जुलाई 2021 में अमेरिका और इराक के मध्य में समझौते के अनुसार इराक में अमेरिकी लड़ाकू मिशन कब समाप्त होगा? 2021 के अंत तक 

जुलाई 2021  में  G-20 देशों के संस्कृति  मंत्रियों की पहली बैठक इटली की अध्यक्षता में कहां  संपन्न हुई? रोम

संयुक्त राष्ट्र के किस पूर्व महासचिव को हाल में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के आचरण आयोग का अध्यक्ष चुना गया? बान की मून

पिछले दिनों लॉन्च किया गया नया  बाउंटी  प्लेटफार्म  किससे संबंधित है? गूगल

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नए प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? सतीश अग्निहोत्री

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कोकिंग कोल में सहयोग पर भारत ने किस देश के साथ एक समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी? रूस

पिछले दिनों किस संस्था ने मुंह के कैंसर के जिनोमिक वैरीअंट का दुनिया का पहला डेटाबेस  बनाया है? बायोमेडिकल जिनोमिक्स राष्ट्रीय संस्थान, कल्याणी

पिछले दिनों चर्चा में रहा ग्रैंड इथोपिया पुनर्जागरण बांध जिसे मिलेनियम बांध भी कहा जाता है किस नदी पर है? नीली नील नदी

भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग के लिए किस देश के स्वास्थ्य मंत्रालयों साथ एक समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है? डेनमार्क

जुलाई 2021 में किस राज्य सरकार द्वारा My Gov, Meri Sarkar  नाम से पोर्टल शुरू किया गया? उत्तर प्रदेश

पिछले दिनों किस देश द्वारा विश्व का सबसे ऊंचा रेत महल बनवाया गया? डेनमार्क द्वारा 21.16 मीटर ऊंचा

पिछले दिनों इथोपिया के प्रधानमंत्री के रूप में किसका चुनाव किया गया है? अबी अहमद

चर्चा में रहा नवेगांव नागजीरा टाइगर रिजर्व किस राज्य में है? महाराष्ट्र

रामगढ़ विषधारी वन्य जीव अभ्यारण जिसे पिछले दिनों टाइगर रिजर्व में अपग्रेड किया गया है किस राज्य में स्थित है? बूंदी, राजस्थान

किस फुटबॉल खिलाड़ी ने यूरो कप 2020 में शीर्ष स्कोर बनाकर गोल्डन बूट को अपने नाम किया? पुर्तगाल के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो

टी-20 क्रिकेट में 14000 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज कौन बन गए हैं? वेस्ट इंडीज के  बल्लेबाज क्रिस गेल

ICC महिला वनडे रैंकिंग में कौन सी भारतीय बल्लेबाज रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुँच गयी हैं? मिताली राज

किस भारतीय महिला क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गयी हैं? मिताली राज

भारतीय पहलवान सुमित मलिक पर डोपिंग के लिए कितने साल का प्रतिबंध लगाया गया?  2 वर्ष

केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा मछली पालक किसानों को शिक्षित करने हेतु कौन सा ऑनलाइन पाठ्यक्रम मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है? मत्स्य सेतु

फेसबुक के विकल्प के रूप में किस देश द्वारा जोगाजोग नामक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म विकसित किया जा रहा है? बांग्लादेश 

रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका में लगे जंगल की आग और पश्चिमी यूरोप के हिस्से में विनाशकारी बाढ़ को लेकर G20 पर्यावरण और ऊर्जा मंत्रियों की वार्ता कहां संपन्न हुई? इटली 

केंद्र सरकार ने हाल ही में किस योजना को वर्ष 2025 तक बढ़ा दिया है? स्टैंड अप इंडिया योजना

विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2021 का थीम क्या था? हेपेटाइटिस इंतजार नहीं करता

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के किस पूर्व क्रिकेटर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 37 रन बनाने हेतु सबसे ज्यादा 278 गेंदे खेलने का नया रिकॉर्ड बनाया? हाशिम अमला

विद्या बालन की विभिन्न उपलब्धियों का सम्मान करते हुए भारतीय सेना द्वारा गुलमर्ग में एक सैन्य फायरिंग रेंज को क्या नाम दिया गया है? विद्या बालन फायरिंग रेंज

इंग्लैंड को पराजित कर यूरो कप 2020 खिताब जीता? इटली

हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित 73 किलोग्राम वर्ग में कैडेट विश्व चैंपियनशिप में  किसने स्वर्ण पदक जीता? प्रिया मलिक

कोरोना वायरस वैक्सीन और मिथकों, अफवाहों, दुष्प्रचार और गलत सूचनाओं के खिलाफइन्फोडेमिकको मात देने हेतु किस केंद्रीय मंत्री द्वाराकोविड टीका संग सुरक्षित वन, धन और उद्यमअभियान लांच किया?अर्जुन मुंडा

पिछले दिनों केंद्रीय मंत्रिमंडल ने न्यायपालिका हेतु बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिये केंद्र प्रायोजित योजना को आगामी कितने वर्षों तक जारी रखने की मंज़ूरी दे दी है?5 वर्ष यानी वर्ष 2026 तक

पिछले दिनों किस राज्य के सीमावर्ती ज़िलों में बढ़ते तनाव के चलते विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं पर पुलिस बलों को तैनात किया गया?आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सीमावर्ती ज़िलों में 

राष्ट्रीय महिला ऑनलाइन शतरंज का खिताब  जीता गया?वंतिका अग्रवाल

पिछले दिनों ट्विटर ने भारत में अपना शिकायत अधिकारी किसे नियुक्त किया है?विनय प्रकाश

एन अनॉर्डिनरी लाइफ: पोर्ट्रेट ऑफ एन इंडियन जनरेशनपुस्तक के लेखक कौन है?पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र बच्चों की पहचान, आवेदन जमा करने की सुविधा हेतु pmcaresforchildern.in को किसके द्वारा लांच किया गया? महिला और बाल विकास मंत्रालय


इस पोस्‍ट में आपने जुलाई 2021 के बेस्‍ट 100 करेंट अफेयर को पढ़ा । इसी तरह अन्‍य माह के बेस्‍ट करेंट अफेयर को आप पढ़ सकते हैं । 

No comments:

Post a Comment