बिहार तथा सभी एकदिवसीय परीक्षाओं की तैयारी हेतु बेहतरीन मंच ।

Aug 14, 2022

भारत के भू- आकृतिक प्रदेश

 

भारत के भू- आकृतिक प्रदेश


व्‍हाटसएप/कॉल  74704-95829
टेलीग्राम टेस्‍ट में जुड़े और तैयारी करें । 

भारत के भू- आकृतिक प्रदेश

  1. उत्तर तथा उत्तर पूर्वी हिमालय
  2. उत्तरी भारत का मैदान
  3. प्रायद्वीपीय पठार
  4. भारतीय मरुस्थल
  5. तटीय मैदान
  6. भारत के द्वीपसमूह 


भारत में कुल क्षेत्रफल पर विस्तारित स्थलाकृतियां

  1. ऊंचे पर्वत-10.7 %
  2. पहाडियां- 18.3%
  3. पठार-28%
  4. मैदान- 43%

 

उत्तर तथा उत्तर पूर्वी हिमालय

किस सिद्धांत के अनुसार हिमालय की उत्पत्ति यूरेशियन तथा भारतीय प्लेट के आपस में टकराने तथा उनके मध्य स्थित टेथिस सागर में वलन पड़ने से हुई- प्लेट टेक्टोनिक सिद्धांत

हिमालय की रचना किस काल में हुई- टर्शियरी काल के अल्पाइन भूसंचलन द्वारा

भारत में हिमालय का विस्तार क्षेत्र- लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक लगभग 2500 किमी तक

नोट- पूर्व में अभिसारी सीमांत पर दबाव बल ज्यादा होने के कारण पूर्व (160 किमी) की अपेक्षाकृत पश्चिमी भाग (400 किमी) में हिमालय की चौड़ाई ज्यादा है 


हिमालय क्षेत्र का विभाजन

  1. ट्रांस हिमालय
  2. वृहद/महान/आंतरिक हिमालय
  3. लधु/मध्य हिमालय
  4. शिवालिक/बाह्य हिमालय
  5. उत्तर-पूर्वी हिमालय

ट्रांस हिमालय

किस हिमालय को तिब्बत हिमालय भी कहा जाता है- ट्रांस हिमालय

ट्रांस हिमालय की पर्वत श्रेणियाँ कौन कौन सी है-

a)   काराकोरम

b)   लद्दाख

c)    जास्कर

d)   कैलाश

काराकोरम पर्वत श्रेणी

ट्रांस हिमालय पर्वतीय क्षेत्र की सबसे उत्तरी पर्वत श्रेणी कौन है- काराकोरम

काराकोरम पर्वत श्रेणी का अन्य नाम क्या है- कृष्णगिरी

वह पर्वत श्रेणी जो अफगानिस्तान और चीन के साथ भारत की सीमा का निर्माण करती है -काराकोरम

उच्च एशिया की रीढ़ (Backbone of High Asia) की संज्ञा किस पर्वत श्रेणी को दी जाती है- कारकोरम श्रेणी

भारत की सबसे ऊंची चोटी गॉडविन आस्टिन (K2) किस पर्वत श्रेणी में स्थित है- काराकोरम

सियाचिन तथा बाल्टेरो ग्लेशियर किस श्रेणी  में स्थित है- काराकोरम

लद्दाख श्रेणी

सिन्धु नदी बुंजी नामक स्थान पर किस पर्वत श्रेणी को काटकर भारत की सबसे गहरी गार्ज (5200 मीटर) का निर्माण करती है- लद्दाख श्रेणी

जास्कर पर्वत श्रेणी

ट्रांस हिमालय की वह श्रेणी जो महान हिमालय के समानान्तर है- जास्कर

जास्कर पर्वत श्रेणी की सबसे ऊँची चोटी है- नंगा पर्वत

कैलाश पर्वत श्रेणी

कैलाश पर्वत श्रेणी की  सबसे ऊँची चोटी है-माउंट कैलाश

कैलाश श्रेणी के उत्तरी ढाल से किस महत्वपूर्ण नदी का उद्गम होता है- सिंधु

किस पर्वत श्रेणी का विस्तार भारत में न होकर तिब्बत में है- कैलाश

 

हिमाद्री/वृहद/महान हिमालय

विस्तार- सिन्धु नदी के गार्ज से नामचा-बरवा (अरुणाचल प्रदेश) तक

हिमालय पर्वत श्रणियों में सबसे प्राचीन श्रेणी- महान हिमालय

जेमू ग्लेशियर कहां स्थित है- कंजनजंगा

चोराबाड़ी ग्लेशियर किस राज्य में है- उत्तराखंड

वृहद हिमालय घाटियों में ऋतुप्रवास करनेवाली प्रमुख जनजाति है- भोटिया

गंगा, यमुना एवं सहायक नदियों का उद्गम किस पर्वत शृंखला से होता है- महान हिमालय

विश्व की सर्वाधिक ऊंची चोटियां जैसे-माउंट एवरेस्ट,  कंचनजंगा किस पर्वत शृंखला में है- महान हिमालय

मेन सेंट्रल थ्रस्ट किस हिमालय के मध्य है- वृहद हिमालय एवं लघु हिमालय

मेन बाउंड्री फाल्ट किस हिमालय के मध्य स्थित है- लघु हिमालय एवं शिवालिक

वृहद हिमालय की औसत ऊंचाई कितनी है- 6000 मीटर

नेपाल-तिब्‍बत सीमा पर स्थित माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई क्‍या है -8848 मीटर

भारत(POK) स्थित के-2 अथवा गाडविन आस्टिन की ऊंचाई है-8611 मीटर

सिक्किमनेपाल सीमा पर स्थित कंजनजंगा की ऊंचाई क्‍या है-8598 मीटर

 


मध्य अथवा लघु हिमालय

मध्य अथवा लघु हिमालय को किस अन्‍य नाम से भी जाना जाता है- हिमाचल श्रेणी अथवा महाभारत श्रेणी

कश्मीर घाटी में हिमोढ़ निक्षेप द्वारा निर्मित संरचना जो केसर की खेती हेतु प्रसिद्ध है क्या कहलाती है- करेवा

मध्य हिमालय की प्रमुख श्रेणियां कौन-कौन सी है-

  1.  पीरपंजालजम्मू-कश्मीर/लद्दाख की सबसे लम्बी श्रेणी
  2. धौलाधर श्रेणी-   हिमालच प्रदेश
  3. नागतिब्बा-  उत्तराखंड
  4. महाभारत श्रेणीनेपाल
लघु हिमालयी ढाल पर पाए जानेवाले छोटे-2 घास के मैदान कहलाते हैं-

  1. कश्मीरमर्ग (सोनमर्गगुलमर्ग)
  2. उत्तराखंडबुग्याल या पयार


शिवालिक/बाह्य हिमालय

शिवालिक श्रेणी की उत्पत्ति किससे हुई- हिमालयी नदियों द्वारा लाए गए अवसादों के निक्षेपण एवं वलन द्वारा

हिमालय की सबसे नवीनतम श्रेणी मानी जाती है- शिवालिक

शिवालिक का निचला दलदली तथा वनाच्छादित भाग क्या कहलाता है- तराई

शिवालिक एवं लघु हिमालय स्थित समतल संरचनात्मक घटियों को पश्चिम तथा पूर्व भाग कहा जाता है- क्रमशः दून (देहरादून) तथा द्वार (हरिद्वार)

 

उत्तर-पूर्वी हिमालय

किस गॉर्ज के बाद हिमालय दक्षिण की ओर तीखा मोड़ बनाते हुए भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में फैलता है- दिहांग गार्ज

उत्तर-पूर्वी राज्य मेघालय में विस्तारित हिमालय की श्रेणियों को किस नाम से जाना जाता है- गारो-खासी एवं जयंतियां पहाड़ी

उत्तर-पूर्वी राज्य में कौन सी पहाड़ी अरुणाचल प्रदेश तथा म्यांमार के बीच सीमा बनाती है- पटकाई बूम

पूर्वोत्‍तर भारत की महत्‍वपूर्ण नदी बराक कहां से निकलती है- मणिपुर पहाडि़यों से

लुशाई पहाडी किस पहाड़ी का अन्‍य नाम है- मिजो पहाड़ी

मिजो पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी का नाम क्‍या है- ब्‍लू माउंटेन

त्रिपुरा पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी- बेटलिंग सिब

गारो पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी का नाम- नॉकरेक चोटी

अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के निकट पहाड़ी कौन सी है- अबोर पहाड़ी




नदी-घाटी सीमाओं के आधार पर हिमालय का प्रादेशिक विभाजन

  1. पंजाब हिमालय- 560 किमी, सिन्धु- सतलज के मध्य
  2. कुमायुँ हिमालय- 320 किमी, सतलज-काली नदी के मध्य
  3. नेपाल हिमालय – 800 किमी, काली-तिस्ता नदी के मध्य  
  4. असम हिमालय- 750 किमी, तिस्ता-ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य

 

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न

हिमालय में पूर्व से पश्चिम की ओर पर्वत शिखरों का सही क्रम है- कंचनजंगा, एवरेस्ट, अन्नपूर्णा, धौलागिरी

हिमालय की रचना समानांतर  वलय श्रेणियों से हुई है जिसमें से प्राचीनतम श्रेणी है- वृहद हिमालय श्रेणी

कश्मीर घाटी की वह नदी जो युवावस्था में बहते हुए भी प्रौढ़ावस्था की प्रमुख आकृति विसर्प का निर्माण करती है- झेलम


हिमालय के प्रमुख दर्रे एवं संबंधित तथ्य

दर्रा

क्षेत्र

अन्य तथ्य

कराकोरम दर्रा

लद्दाख

लद्दाख क्षेत्र में काराकोरम के मध्य स्थित

भारत एवं चीन के मध्य सम्पर्क मार्ग हेतु  

हिमालय पर्वत श्रेणी में सर्वाधिक ऊंचा दर्रा,  5654 मीटर

आधिल दर्रा

लद्दाख

काराकोरम श्रेणी

खार्दुंला दर्रा

लद्दाख

--

जोजिला दर्रा

जम्मू-कश्मीर

जास्‍कर श्रेणी में स्थित

जोजिला दर्रे का निर्माण सिन्‍धु नदी के द्वारा हुआ

श्रीनगर एवं लेह का संपर्क मार्ग

इस दर्रे को सरकार द्वारा NH-1D घोषित किया गया

बनिहाल दर्रा

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर पीरपंजाल में स्थित

जम्मू एवं श्रीनगर के बीच मार्ग प्रदान करता है

जवाहर सुरंग इसी दर्रे में बना है

रोहतांग दर्रा

हिमाचल प्रदेश

पीरपंजाल श्रेणी में स्थित

मनाली एवं लेह का संपर्क मार्ग

शिपकीला दर्रा

हिमाचल प्रदेश

जास्कर श्रेणी में स्थित

शिमला तथा तिब्बत का मार्ग

बडलाचला दर्रा

हिमाचल प्रदेश

--

लिपुलेख दर्रा

उत्तराखंड

कुंमायुँ तथा चीन बीच संपर्क मार्ग

कैलाश मानसरोवर यात्रा हेतु उपयोग

माना दर्रा

उत्तराखंड

कुमायु श्रेणी में

कैलाश मानसरोवर यात्रा हेतु उपयोग

नाथू-ला

सिक्किम

गंगटोक ल्हासा के बीच संपर्क मार्ग

भारत-चीन के बीच प्राचीन व्यापारिक सिल्क रोड की एक उपशाखा

जैलेप्ला दर्रा

सिक्किम

तिस्ता नदी द्वारा निर्मित

बोम्डिला दर्रा

अरुणाचल प्रदेश

 

यांग्याप दर्रा

दिफू दर्रा

तुजु दर्रा

मणिपुर

 

 

उत्तर भारत में उप-हिमालय क्षेत्र के सहारे फैले समस्त मैदान को कहा जाता है- भाबर

एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला -बछेंद्री पाल

माउंट एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली पहली महिला थी- जुंको ताबेइ

चोराबाड़ी ग्लेशियर स्थित है- केदारनाथ मंदिर के उत्तर में

हिमालय का पर्वत पदीय प्रदेश कहलाता है- शिवालिक

मानसरोवर झील, तिब्बत किस नदी का स्रोत है- ब्रह्मपुत्र, सतलज  एवं सिंधु का

मानस नदी सहायक नदी है- ब्रह्मपुत्र की

ब्रह्मपुत्र नदी का तिब्बत क्‍या नाम है-सांगपो

ब्रह्मपुत्र नदी का बहाव क्षेत्र है तिब्बत, बांग्लादेश, भारत

ब्रह्मपुत्र नदी किस दर्रे के पास भारत में प्रवेश करती है- यांग्‍याप दर्रा

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में अवस्थित हिमनद- मिलाम हिमनद

काठमांडू घाटी किन हिमालयों के मध्य है- लघु एवं महान हिमालय

हिमालय पहाड़ी श्रृंखला में ऊंचाई के साथ-साथ किन कारणों से वनस्पति में परिवर्तन आता है- तापमान में गिरावट, वर्षा पैटर्न में बदलाव तथा मिट्टी का अनुपजाऊ होना

हिमालय पर्वत श्रेणियां की ढाल तिब्बत एवं भारतीय मैदान की ओर कैसी है- क्रमशः अवतल(तिब्बत) एवं उत्तल (मैदान की ओर)

उत्पत्ति की दृष्टि से सबसे नवीनतम पर्वत श्रेणी है-पटकाई श्रेणियां, हिमालय

पिछले दिनों चर्चा में रहा डोकलाम क्षेत्र सिक्किम, भूटान तथा चीन की सीमा पर स्थित किस घाटी क्षेत्र में स्थित है- चुंबी घाटी

चुंबी घाटी के स्थानीय निवासियों को क्या कहा जाता है- प्रोमोवा

भारत का शीत मरुस्थल लद्दाख किन श्रेणियों के बीच स्थित है- वृहद हिमालय तथा कारकोरम

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग स्थित वह घाटी जिसे राष्ट्रीय पार्क का दर्जा प्राप्त है- न्योरा घाटी

प्रमुख पर्वतीय स्थल डलहौजी तथा खज्जियार किस घाटी में स्थित है- चंबा घाटी, हिमाचल प्रदेश

पीर पंजाल श्रेणी पाई जाती है- जम्मू कश्मीर  

अक्साई चीन का भाग है- लद्दाख पठार

 

प्रायद्वीपीय भारत

प्रायद्वीपीय पठार किस प्राचीन भूखंड का भाग है- गोंडवाना लैंड

प्रायद्वीपीय पठार आकृति कैसी है- त्रिभुजाकार

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा भौतिक प्रदेश है- प्रायद्वीपीय पठार

प्रायद्वीपीय पठार को पठारों का पठार क्यों कहा जाता है-अनेक पठारों से मिलकर बने होने के कारण

प्रायद्वीपीय पठार में शामिल क्षेत्र-

  1. केन्द्रीय उच्च भूमि
  2. पूर्वी पठार
  3. उत्तर-पूर्वी पठार
  4. दक्कन का पठार

अरावली किस काल की चट्टानों से निर्मित प्राचीन एवं अवशिष्ट पर्वतमाला है- प्री-कैम्ब्रियन

भारत स्थित विश्व की सबसे प्राचीन वलित पर्वतमाला किसे माना जाता है- अरावली पर्वतमाला

अरावली श्रेणी का स्‍थानीय नाम क्‍या है- मेवात पहाडि़या

पश्चिम भारत का महत्वपूर्ण जलवायु विभाजक है- अरावली (यह पश्चिम भारत के शुष्क/अर्द्धशुष्क एवं वर्षा क्षेत्र को अलग करती है)

पश्चिम भारत का महत्वपूर्ण जल विभाजक किसे माना जाता है जो गंगा मैदान एवं राजस्थान मैदान को अलग करती है- अरावली पर्वतमाला

राजस्थान मैदान की महत्वपूर्ण नदी लूनी निकलती है- अरावली पर्वत से

लूनी नदी किस प्रकार का अपवाह तंत्र प्रस्तुत करती है- अंतःस्थलीय अपवाह तंत्र (कच्छ के रण में विलीन)

अरावली का उच्चतम शिखर है- गुरु शिखर, माउंट आबू

अरावली पर्वत को मालवा के पठार से अलग करनेवाली स्थलाकृति है- मेवाड़ का पठार

गुजरात की वह पहाड़ी जहां एशियाई सिंह बहुतायत संख्या में है- गिर पहाडियां

विन्ध्य श्रेणी के विस्तारित भाग को बिहार में किस नाम से जाना जाता है- कैमूर पहाड़ी

बांधवागढ़ नेशनल पार्क किस श्रेणी में स्थित है- विंध्‍य श्रेणी

कैमूर, पारसनाथ तथा विंध्याचल की पहाड़िया भाग है- विंध्य श्रेणी की

कैमूर पहाड़ी किस श्रेणी का पूर्वी भाग है- विंध्य पर्वत श्रेणी

किस पहाड़ी को गुजरात में जोबट हिल कहा जाता है- विंध्य श्रेणी

मध्‍य प्रदेश तथा गुजरात की सीमा पर स्थित पहाड़ी है -सतमाला पहाड़ी  

मध्‍य प्रदेश तथा महाराष्‍ट्र की सीमा पर स्थित पहाड़ी का क्‍या नाम है- गैविलगढ़ पहाड़ी 

मालवा के पठार का निर्माण किस प्रकार की चट्टानों से हुआ है- बेसाल्ट

मालवा पठार को राजस्थान में किस नाम से जाना जाता है- हाड़ौती का पठार

भारत में अवनालिका अपरदन सबसे ज्यादा  होता है- चंबल नदी घाटी

संरचनात्‍मक रूप से सतपुड़ा पहाड़ी के भाग हैं- 3

  1. पश्चिमी भाग-राजपीपला
  2. मध्यवर्ती भाग -महादेव
  3. पूर्वी भाग- मैकाल  

नमर्दा एवं ताप्ती के मध्य स्थित ब्लाक पर्वत का उदाहरण है- सतपुड़ा

नमर्दा एवं ताप्ती के मध्य जलविभाजक का कार्य करती है-सतपुड़ा पर्वत  

सतपुडा श्रेणी की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ किस पहाड़ी में है- महादेव पर्वत

मैकाल पहाड़ी की सर्वोच्च चोटी- अमरकंटक

सोन एवं नर्मदा का उद्गम कहां से होता है- अमरकंटक

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा बनाने वाली पहाड़ी- मैकाल पहाड़ी

प्रायद्वीपीय भारत की वह नदी जो अपवादस्वरूप पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है- नर्मदा एवं ताप्ती

उत्पत्ति एवं संरचना की दृष्टि से मेघालय का पठार किसका पूर्वी विस्तार है- छोटानागपुर पठार

छोटानागपुर पठार क्षेत्र में संयुक्त रूप से किन संरचनाओं को शामिल किया जाता है- राजमहल पहाड़ी, रांची का पठार तथा हजारीबाग पठार 

मेघालय पठार में स्थित वह स्‍थान जहां विश्‍व में सर्वाधिक वर्षा होती है- मासिनराम

मेघालय पठारी क्षेत्र में अत्‍यधिक वर्षा से किस प्रकार की मिट्टी का विकास हुआ है- लेटेराइट मिट्टी

मेघालय क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटी किस नाम से जाना जाता है- नॉकरेक

राजमहल एवं मेघालय की पहाड़ियों के बीच राजमहल गारो गैप का विकास किससे हुआ- जलोढ़ निक्षेप द्वारा

मेघालय की वह पहाड़ियां जो दक्षिणी प्रायद्वीप का भाग मानी जाती है- गारो, खासी एवं जयंतिया

मेघालय का वह पठार जो छोटानागपुर पठार का भाग मानी जाती है- शिलांग पठार

भारत में टिन का भण्डार किस पठारी भाग में मिलता है- बस्तर पठारी क्षेत्र

छोटानागपुर क्षेत्र में ग्रेनाइट चट्टान से बनी उच्च स्थलाकृति क्या कहलाती है- पाट भूमि

मैलान पहाडि़या कहां स्थित है- छोटानागपुर पठारी क्षेत्र में

छोटानागपुर पठार की सबसे बड़ी नदी है- दामोदर नदी

छोटा नागपुर पठार का सर्वाधिक घना बसा जिला धनबाद है, इसका कारण है- औद्योगिकरण एवं खनन उद्योग का विकास

छोटानागपुर पठार की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है- पारसनाथ पहाड़ी

हुंडरू जलप्रपात किस नदी पर है- स्वर्णरेखा नदी

डेल्‍टाई मैदान में पायी जानेवाले वाली मृदा जिसमें मैंग्रोव वनस्‍पति की प्रधानता हैपीट मृदा


भारत के भू- आकृतिक प्रदेश संबंधी सामान्‍य ज्ञान आपने पढ़ा जो रेलवे, एसएससी, बीपीएससी तथा अन्‍य सभी एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अत्‍यंत उपयोगी है । ये सभी प्रश्‍नों को हमारे नोट्स के माध्‍यम से भी आप पढ़ सकते हैं ज्‍यादा जानकारी के लिए 74704-95829 पर व्‍हाटसअप  कर सकते हैं । 

 एकदिवसीय परीक्षाओं के नोट्स  हैं जिनको आप आर्डर कर अपने घर पर प्राप्‍त कर सकते हैं। 

Colorful Oneliner Notes जैसा आपको Website पर दिख रहा है।

Whatsapp/Call  74704-95829 

उपरोक्‍त प्रश्‍नों पर आधारित अभ्‍याास को आप निम्‍न क्विज के माध्‍यम से कर सकते हैं इसके अलावा आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन कर इन सभी प्रश्‍नों का अभ्‍यास भी कर सकते हैं। 

 भारत के भूआकृतिक प्रदेश-अभ्‍यास प्रश्‍न 

प्रश्‍न-भारत में कुल क्षेत्रफल पर विस्तारित स्थलाकृतियां संबंधी सत्‍य कथन को बताएं।

  1. सबसे ज्‍यादा क्षेत्र पर विस्‍तारित स्‍थलाकृति- मैदान
  2. सबसे कम क्षेत्र पर विस्‍तातारित स्‍थलाकृति- ऊंचे पर्वत
  3. पठार कुल विस्‍तारित स्‍थलाकृतियों का 28% है
  4. उपरोक्‍त सभी सत्‍य है

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी सत्‍य है

ऊंचे पर्वत-10.7 %, पहाडियां-18.3%, पठार-28% तथा मैदान-43% पर विस्‍तारित है।

 

प्रश्‍न- हिमालय की उत्पत्ति संबंधी कथनों मे असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. आस्‍ट्रेलियन तथा भारतीय प्लेट के आपस में टकराने हिमालय बना।
  2. हिमालय का निर्माण टेथिस सागर में वलन पड़ने से हुआ।
  3. हिमालय निर्माण का प्रमुख सिद्धांत प्लेट टेक्टोनिक सिद्धांत है
  4. भारत में हिमालय लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक लगभग 2500 किमी तक विस्‍तृत है।

उत्‍तर- यूरेशियन तथा भारतीय प्लेट के आपस में टकराने हिमालय बना।

 

प्रश्‍न-निम्‍न में सत्‍य कथन बताएं

  1. पूर्व में अभिसारी सीमांत पर दबाव बल ज्‍यादा होने से पूर्वी हिमालय अपेक्षाकृत कम चौड़ा है
  2. पूर्वी हिमालय लगभग 160 किमी जबकि पश्चिमी हिमालय लगभग 400 किमी चौड़ा है।
  3. हिमालय की रचना टर्शियरी काल के अल्पाइन भूसंचलन द्वारा हुई।
  4. सभी कथन सत्‍य है।

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है ।

 

प्रश्‍न-किस हिमालय को तिब्बत हिमालय भी कहा जाता है?

  1. ट्रांस हिमालय
  2. वृहद या महान हिमालय
  3. लधु या मध्य हिमालय
  4. शिवालिक या बाह्य हिमालय

उत्‍तर- ट्रांस हिमालय

 

प्रश्‍न-काराकोरम ,लद्दाख ,जास्कर एवं कैलाश किस हिमालय की पर्वत श्रेणियाँ है?

  1. ट्रांस हिमालय
  2. वृहद या महान हिमालय
  3. लधु या मध्य हिमालय
  4. शिवालिक या बाह्य हिमालय

उत्‍तर- ट्रांस हिमालय

 

प्रश्‍न- काराकोरम पर्वत श्रेणी जिसे कृष्णगिरी भी कहा जाता है वह किन देशों के साथ भारत की सीमा निर्माण करती है?

  1. चीन एवं पाकिस्‍तान
  2. चीन एवं भूटान
  3. अफगानिस्‍तान एवं पाकिस्‍तान
  4. अफगानिसतान एवं चीन

उत्‍तर- अफगानिस्‍तान एवं चीन

 

प्रश्‍न- काराकोरम पर्वत श्रेणी के संबंध में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. ट्रांस हिमालय पर्वतीय क्षेत्र की सबसे दक्षिण पर्वत श्रेणी- काराकोरम
  2. उच्च एशिया की रीढ़ (Backbone of High Asia) की संज्ञा- कारकोरम श्रेणी
  3. भारत की सबसे ऊंची चोटी गॉडविन आस्टिन (K2) काराकोरम पर्वत श्रेणी में है
  4. सियाचिन तथा बाल्टेरो ग्लेशियर काराकोरम श्रेणी  में स्थित है।

उत्‍तर- ट्रांस हिमालय पर्वतीय क्षेत्र की सबसे उत्तरी पर्वत श्रेणी काराकोरम है

 

 

प्रश्‍न- सिन्धु नदी बुंजी नामक स्थान पर किस पर्वत श्रेणी को काटकर भारत की सबसे गहरी गार्ज (5200 मीटर) का निर्माण करती है?

  1. कारकोरम
  2. लद्दाख
  3. जास्‍कर
  4. पीरपंजाल

उत्‍तर-लद्दाख श्रेणी

 

प्रश्‍न- ट्रांस हिमालय की वह श्रेणी जो महान हिमालय के समानान्तर है तथा उसकी सबसे ऊँची चोटी नंगा पर्वत है, निम्‍न में से कौन है?

  1. कारकोरम
  2. लद्दाख
  3. जास्‍कर
  4. पीरपंजाल

उत्‍तर- जास्कर श्रेणी

 

प्रश्‍न-वह पर्वत श्रेणी जिसका विस्‍तार भारत में न होकर तिब्‍बत में है और जिससे सिन्‍धु नदी का उद्गम होता है?

  1. लद्दाख
  2. जास्‍कर
  3. पीरपंजाल
  4. कैलाश

उत्‍तर- कैलाश पर्वत श्रेणी,

कैलाश पर्वत श्रेणी की सबसे ऊँची चोटी माउंट कैलाश है तथा इसके उत्तरी ढाल से सिंधु नदी का उद्गम होता है।

 

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन की पहचान करें ।

  1. महान हिमालय का विस्तार क्षेत्र -सिन्धु नदी गार्ज से नामचा-बरवा (अरुणाचल प्रदेश) तक
  2. हिमालय पर्वत श्रणियों में सबसे प्राचीन श्रेणी- महान हिमालय
  3. जेमू ग्लेशियर - कंजनजंगा
  4. चोराबाड़ी ग्लेशियर – सिक्किम

उत्‍तर- चोराबाड़ी ग्लेशियर- उत्तराखंड

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन की पहचान करें ।

  1. वृहद हिमालय घाटियों में ऋतुप्रवास करनेवाली जनजाति- भोटिया
  2. गंगा, यमुना एवं सहायक नदियों का उद्गम- महान हिमालय
  3. कंचनजंगा की ऊंचाई – 8550 मीटर
  4. 8848 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट स्थित है -महान हिमालय पर्वत शृंखला में

उत्‍तर- कंचनजंगा की ऊंचाई - 8611 मीटर

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन की पहचान करें।


  1. माउंट एवरेस्‍ट – नेपाल-तिब्‍बत सीमा पर स्थित
  2. कंजनजंगा- भूटान-नेपाल सीमा पर स्थित
  3. मेन सेंट्रल थ्रस्‍ट - वृहद एवं लघु हिमालय के मध्‍य स्थिति
  4. मेन बाउंड्री फाल्ट - लघु हिमालय एवं शिवालिक के मध्‍य स्थित

उत्‍तर- कंजनजंगा- सिक्किम-नेपाल सीमा पर स्थित

 

प्रश्‍न- मध्य अथवा लघु हिमालय जिसे हिमाचल श्रेणी अथवा महाभारत श्रेणी भी कहा जाता है उसकी प्रमुख श्रेणियां तथा उसकी अवस्थिति को बताएं ।

  1. पीरपंजाल- जम्‍मू कश्‍मीर/लद्दाख की सबसे लंबी श्रेणी
  2. धौलाधर श्रेणी- हिमाचल प्रदेश
  3. नागतिब्बा- उत्तराखंड
  4. महाभारत श्रेणी- सिक्किम

उत्‍तर- महाभारत श्रेणी- नेपाल

 

प्रश्‍न- कश्मीर घाटी में हिमोढ़ निक्षेप द्वारा निर्मित संरचना जो केसर की खेती हेतु प्रसिद्ध है क्या कहलाती है?

  1. करेवा
  2. मर्ग
  3. बुग्‍याल
  4. पयार  

उत्‍तर- करेवा

 

प्रश्‍न- लघु हिमालयी ढाल पर पाए जानेवाले घास के मैदान जिसे कश्‍मीर में मर्ग कहा जाता है वह उत्‍तराखंड में क्‍या कहलाता है?

  1. करेवा
  2. मर्ग
  3. बुग्‍याल
  4. दून  

उत्‍तर- बुग्‍याल या पयार

 

प्रश्‍न- शिवालिक/बाह्य हिमालय के संबंध में सत्‍य कथन को बताएं ।

  1. उत्पत्ति-हिमालयी नदियों द्वारा लाए गए अवसादों के निक्षेपण एवं वलन द्वारा
  2. हिमालय की सबसे नवीनतम श्रेणी - शिवालिक
  3. निचला दलदली, वनाच्छादित भाग कहलाता है- तराई
  4. सभी कथन सत्‍य है

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है


प्रश्‍न- शिवालिक एवं लघु हिमालय स्थित समतल संरचनात्मक घटियों को पश्चिम तथा पूर्व भाग में क्या कहा जाता है?


  1. क्रमशः दून तथा द्वार
  2. क्रमशः बुग्‍याल या पयार
  3. क्रमशः सोनमर्ग तथा गुलमर्ग
  4. क्रमश: करेवा तथा गुरेवा

उत्‍तर- क्रमशः दून (देहरादून) तथा द्वार (हरिद्वार)

 

प्रश्‍न- किस गॉर्ज के बाद हिमालय दक्षिण की ओर तीखा मोड़ बनाते हुए भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में फैलता है?

  1. सातकोशिया
  2. दिहांग गार्ज
  3. सुसिरी गार्ज
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- दिहांग गार्ज

 

प्रश्‍न- उत्तर-पूर्वी राज्य मेघालय में विस्तारित हिमालय की श्रेणियों को किस नाम से जाना जाता है?  

  1. गारो
  2. खासी
  3. जयंतियां
  4. गारो-खासी एवं जयंतियां पहाड़ी

उत्‍तर- गारो-खासी एवं जयंतियां पहाड़ी

 

प्रश्‍न- निम्‍न में सत्‍य कथन बताएं।

  1. पहाड़ी अरुणाचल प्रदेश तथा म्यांमार के बीच सीमा बनानेवाली पहाड़ी-पटकाई बूम
  2. पूर्वोत्‍तर भारत की नदी बराक का उद्गम- मणिपुर पहाडि़यों से
  3. लुशाई पहाडी का अन्‍य नाम है- मिजो पहाड़ी
  4. सभी कथन सत्‍य है

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन बताएं।

  1. मिजो पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी - येलो माउंटेन
  2. त्रिपुरा पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी- बेटलिंग सिब
  3. गारो पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी- नॉकरेक चोटी
  4. अरुणाचल प्रदेश में भारत तथा चीन सीमा के निकट पहाड़ी -अबोर पहाड़ी

उत्‍तर- मिजो पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी ब्‍लू माउंटेन ।

 

प्रश्‍न- नदी घाटी सीमाओं के आधार पर हिमालय का प्रादेशिक विभाजन में असत्‍य कथन को बताएं!

  1. पंजाब हिमालय- सिन्धु एवं सतलज के मध्य
  2. कुमायुँ हिमालय – सतलज एवं काली नदी के मध्य
  3. नेपाल हिमालय- काली एवं ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य  
  4. असम हिमालय- तिस्ता-ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य

उत्‍तर- नेपाल हिमालय- काली एवं तिस्ता नदी के मध्य  

 

 

प्रश्‍न- हिमालय में पूर्व से पश्चिम की ओर पर्वत शिखरों का सही क्रम है?

  1. कंचनजंगा, एवरेस्ट, अन्नपूर्णा, धौलागिरी
  2. अन्नपूर्णा, कंचनजंगा, एवरेस्ट, धौलागिरी
  3. धौलागिरी, कंचनजंगा, एवरेस्ट, अन्नपूर्णा
  4. एवरेस्ट, कंचनजंगा, अन्नपूर्णा, धौलागिरी

उत्‍तर- कंचनजंगा, एवरेस्ट, अन्नपूर्णा, धौलागिरी

 

 

प्रश्‍न- कश्मीर घाटी की वह नदी जो युवावस्था में बहते हुए भी प्रौढ़ावस्था की प्रमुख आकृति विसर्प का निर्माण करती है?

  1. चिनाब
  2. झेलम
  3. रावी
  4. व्‍यास

उत्‍तर- झेलम

 

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन बताएं।

  1. उप-हिमालय क्षेत्र के सहारे फैले समस्त मैदान कहा जाता है- भाबर
  2. एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला -संतोष यादव  
  3. एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली पहली महिला- जुंको ताबेइ
  4. हिमालय का पर्वत पदीय प्रदेश कहलाता है- शिवालिक

उत्‍तर- एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला -बछेंद्री पाल

 

प्रश्‍न- तिब्बत स्थित मानसरोवर झील किस नदी का स्रोत है?

  1. ब्रह्मपुत्र
  2. सतलज
  3. सिंधु
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी, ब्रह्मपुत्र, सतलज  एवं सिंधु का

 

प्रश्‍न- ब्रह्मपुत्र नदी से संबंधित असत्‍य कथन बताएं।

  1. ब्रह्मपुत्र नदी का तिब्बत नाम-सांगपो
  2. ब्रह्मपुत्र नदी का बहाव क्षेत्र- केवल तिब्‍बत एवं भारत
  3. मानस नदी सहायक नदी है- ब्रह्मपुत्र की
  4. ब्रह्मपुत्र नदी यांग्‍याप दर्रा के पास भारत में प्रवेश करती है।

उत्‍तर -ब्रह्मपुत्र नदी का बहाव क्षेत्र तिब्बत, बांग्लादेश, भारत है

 

प्रश्‍न- लद्दाख स्थित, भारत एवं चीन के मध्य सम्पर्क मार्ग हेतु प्रयुक्‍त जो हिमालय में सर्वाधिक ऊंचा (5654 मीटर ऊंचा)  दर्रा है निम्‍न में से कौन है?

  1. बनिहाल दर्रा
  2. लिपुलेख दर्रा
  3. रोहतांग दर्रा
  4. कराकोरम दर्रा

उत्‍तर- कराकोरम दर्रा

 

प्रश्‍न- जास्‍कर श्रेणी में स्थित दर्रा जिसका निर्माण सिन्‍धु नदी के द्वारा हुआ तथा श्रीनगर एवं लेह का संपर्क मार्ग का कार्य करता है एवं सरकार ने इस दर्रे को NH-1D घोषित किया?

  1. बनिहाल दर्रा
  2. जोजिला दर्रा
  3. रोहतांग दर्रा
  4. कराकोरम दर्रा

उत्‍तर- जोजिला दर्रा

 

प्रश्‍न- जम्मू-कश्मीर के पीरपंजाल में स्थित दर्रा जिसमें जवाहर सुरंग बना है और जो जम्मू एवं श्रीनगर के बीच मार्ग प्रदान करता है?

  1. बनिहाल दर्रा
  2. जोजिला दर्रा
  3. रोहतांग दर्रा
  4. आधिल दर्रा

उत्‍तर- बनिहाल दर्रा

 

प्रश्‍न-निम्‍न में कौन सुमेलित नहीं है ?

  1. खार्दुंला दर्रा-लद्दाख
  2. जोजिला दर्रा -जम्मू एवं कश्मीर
  3. रोहतांग दर्रा- हिमाचल प्रदेश
  4. नाथू-ला- उत्‍तराखंड

उत्‍तर- नाथू-ला- सिक्किम में है

 

प्रश्‍न-निम्‍न में कौन हिमाचल प्रदेश में स्थित नहीं है?  

  1. रोहतांग दर्रा
  2. शिपकीला दर्रा
  3. बडलाचला दर्रा
  4. लिपुलेख दर्रा

उत्‍तर- लिपुलेख दर्रा जो उत्‍तराखंड में है और कैलाश मानसरोवर यात्रा हेतु उपयोग होता है।

प्रश्‍न-निम्‍न में कौन सुमेलित नहीं है ?

  1. लिपुलेख दर्रा- उत्तराखंड
  2. जैलेप्ला दर्रा- सिक्किम
  3. बोम्डिला दर्रा-अरुणाचल प्रदेश
  4. बडलाचला दर्रा- लद्दाख

उत्‍तर- बडलाचला दर्रा, हिमाचल प्रदेश में है

 

प्रश्‍न- निम्न में कौन गंगटोक तथा ल्हासा के बीच संपर्क मार्ग बनाता है तथा भारत-चीन के बीच प्राचीन व्यापारिक सिल्क रोड की एक उपशाखा मानी जाती है ?

  1. यांग्याप दर्रा
  2. जैलेप्‍ला दर्रा
  3. तुजु दर्रा
  4. नाथू ला दर्रा

उत्‍तर- नाथू ला

 

प्रश्‍न-निम्‍न में से कौन अरुणाचल प्रदेश में नहीं है ?

  1. बोम्डिला दर्रा
  2. यांग्याप दर्रा
  3. दिफू दर्रा
  4. तुजु दर्रा

उत्‍तर- तुजु दर्रा मणिपुर में है।

 

प्रश्‍न- हिमालय पहाड़ी श्रृंखला में ऊंचाई के साथ-साथ किन कारणों से वनस्पति में परिवर्तन आता है?

  1. तापमान में गिरावट
  2. वर्षा पैटर्न में बदलाव
  3. मिट्टी का अनुपजाऊ होना
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

 

प्रश्‍न- भारत का शीत मरुस्थल लद्दाख किन श्रेणियों के बीच स्थित है?

  1. वृहद हिमालय तथा कारकोरम
  2. लघु हिमालय तथा कारकोरम
  3. मध्‍य हिमालय तथा कारकोरम
  4. जास्‍कार तथा कारकोरम

उत्‍तर- वृहद हिमालय तथा कारकोरम

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं?

  1. पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग स्थित न्योरा घाटी को राष्ट्रीय पार्क का दर्जा प्राप्त है।
  2. पर्वतीय स्थल डलहौजी, खज्जियार चंबा घाटी, हिमाचल प्रदेश में स्थित है
  3. पीर पंजाल श्रेणी उत्‍तराखंड में है  
  4. डोकलाम क्षेत्र सिक्किम, भूटान तथा चीन की सीमा पर स्थित चुंबी घाटी में है

उत्‍तर- पीर पंजाल श्रेणी जम्मू कश्मीर में  है


 एकदिवसीय परीक्षाओं के नोट्स  हैं जिनको आप आर्डर कर अपने घर पर प्राप्‍त कर सकते हैं। 

Colorful Oneliner Notes जैसा आपको Website पर दिख रहा है।

Whatsapp/Call  74704-95829 


प्रश्‍न- निम्‍न में सत्‍य कथन को बताएं ।

  1. त्रिभुजाकार प्रायद्वीपीय पठार भाग है- गोंडवाना लैंड का
  2. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा भौतिक प्रदेश- प्रायद्वीपीय पठार
  3. अनेक पठारों से मिलकर बने होने के कारण पठारों का पठार कहलाता है।  

  1. 1 एवं 2
  2. 2 एवं 3
  3. 1 एवं 3
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

 

प्रश्‍न- निम्‍न में से कौन प्रायद्वीपीय पठार में शामिल क्षेत्र है?


  1. केन्द्रीय उच्च भूमि
  2. पूर्वी पठार
  3. उत्तर-पूर्वी पठार
  4. दक्कन का पठार

  1. 1, 2 एवं 3
  2. 2, 3  एवं 4
  3. 1, 2 एवं 4  
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

 

प्रश्‍न-प्री-कैम्ब्रियन काल की चट्टानों से निर्मित विश्‍व की सबसे प्राचीन एवं अवशिष्ट पर्वतमाला अरावली को किस स्‍थानीय नाम से जाना जाता है ?

  1. राजोर पहाडि़या
  2. मेवात पहाडि़या
  3. गोलन पहाडि़या
  4. उच्‍च पहाड़  

उत्‍तर- मेवात पहाडि़या

 

प्रश्‍न- अरावली पर्वतमाला के संबंध में सत्‍य कथन को बताएं l

  1. पश्चिम भारत का महत्वपूर्ण जलवायु विभाजक
  2. पश्चिम भारत का महत्वपूर्ण जल विभाजक
  3. लूनी का उद्गम स्‍थल अरावली पर्वत
  4. अरावली का उच्चतम शिखर- गुरु शिखर, माउंट आबू

 

  1. 1, 2 एवं 4
  2. 1, 2 एवं 3
  3. 2, 3 एवं 4
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

गंगा मैदान एवं राजस्थान मैदान को अलग करने के कारण पश्चिम भारत का महत्वपूर्ण जल विभाजक माना जाता है।

पश्चिम भारत के शुष्क/अर्द्धशुष्क एवं वर्षा क्षेत्र को अलग करने के कारण पश्चिम भारत का जलवायु विभाजक कहलाती है।  

 

प्रश्‍न- निम्‍न में कौन सी नदी कच्छ के रण में विलीन होकर अंतःस्थलीय अपवाह तंत्र प्रस्तुत करती है?

  1. ताप्‍ती
  2. माही
  3. साबरमती
  4. लूनी

उत्‍तर- लूनी

 

प्रश्‍न- अरावली पर्वत को मालवा पठार से अलग करनेवाली स्थलाकृति है?

  1. दक्‍कन पठार
  2. गिरि पहाडि़या
  3. मेवाड़ का पठार
  4. कैमूर पठार

उत्‍तर – मेवाड़ पठार

 

प्रश्‍न- विन्ध्य श्रेणी के पूर्वी विस्तारित भाग को बिहार में क्‍या कहा जाता है?

  1. छोटानागपुर पठार
  2. सोमेश्‍वर पहाड़ी
  3. कैमूर पहाड़ी
  4. राजगीर पहाड़ी

उत्‍तर- कैमूर पहाड़ी

 

प्रश्‍न- निम्‍न में कौन सी पहाड़ी विंध्य श्रेणी का भाग मानी जाती है ?

  1. कैमूर
  2. पारसनाथ
  3. विंध्याचल की पहाड़िया
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन का चयन करें ।

  1. विंध्‍य श्रेणी में बांधवागढ़ नेशनल पार्क स्थित है।
  2. विंध्य पहाड़ी को  मध्‍य प्रदेश में जोबट हिल कहा जाता है-
  3. मध्‍य प्रदेश तथा गुजरात की सीमा पर स्थित पहाड़ी है -सतमाला पहाड़ी  
  4. मध्‍य प्रदेश तथा महाराष्‍ट्र की सीमा पर स्थित पहाड़ी का क्‍या नाम है- गैविलगढ़ पहाड़ी 

उत्‍तर- विंध्य श्रेणी को गुजरात में जोबट हिल कहा जाता है

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन का चयन करें ।

  1. गुजरात की गिर पहाडि़यों में एशियाई सिंह बहुतायत संख्या में है।  
  2. मालवा के पठार का निर्माण बेसाल्ट चट्टानों से हुआ है।
  3. मालवा पठार को राजस्थान में हाड़ौती का पठार कहा जाता है
  4. भारत में अवनालिका अपरदन सबसे ज्यादा नर्मदा नदी घाटी में होता है।

उत्‍तर- भारत में अवनालिका अपरदन सबसे ज्यादा चंबल नदी घाटी में होता है।

 

प्रश्‍न निम्‍न में कौन संरचनात्‍मक रूप से सतपुड़ा पहाड़ी का भाग नहीं है ?

  1. राजपीपला
  2. महादेव
  3. मैकाल  
  4. कैमूर

उत्‍तर- कैमूर पहाड़ी

 

प्रश्‍न-निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. नमर्दा एवं ताप्ती के मध्य जलविभाजक -सतपुड़ा पर्वत  
  2. सतपुडा श्रेणी की सबसे ऊंची चोटी -धूपगढ़, महादेव पर्वत
  3. मैकाल पहाड़ी की सर्वोच्च चोटी- अमरकंटक
  4. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा बनाने वाली पहाड़ी- महादेव पहाड़ी

उत्‍तर- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा बनाने वाली पहाड़ी- मैकाल पहाड़ी

 

प्रश्‍न-निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. नमर्दा एवं ताप्ती के मध्य स्थित ब्लाक पर्वत-सतपुड़ा
  2. सोन एवं नर्मदा का उद्गम स्‍थल- अमरकंटक
  3. पूर्व से पश्चिम की ओर बहने वाली नदी- नर्मदा एवं ताप्ती
  4. छोटानागपुर पठार का पूर्वी विस्तार-  कैमूर का पठार

उत्‍तर- उत्पत्ति एवं संरचना की दृष्टि से छोटानागपुर पठार का  पूर्वी विस्तार मेघालय का पठार है

 

प्रश्‍न- छोटानागपुर पठार क्षेत्र में संयुक्त रूप से किसे को शामिल किया जाता है?

  1. राजमहल पहाड़ी
  2. रांची का पठार
  3. हजारीबाग पठार 
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- राजमहल पहाड़ी, रांची का पठार तथा हजारीबाग पठार 

 

प्रश्‍न-निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. मासिनराम, मेघालय में विश्‍व में सर्वाधिक वर्षा होती है।  
  2. मेघालय पठारी क्षेत्र में अत्‍यधिक वर्षा से जलोढ़ मिट्टी का विकास हुआ।  
  3. मेघालय क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटी -नॉकरेक
  4. मेघालय की गारो, खासी एवं जयंतिया दक्षिणी प्रायद्वीप का भाग मानी जाती है।

उत्‍तर- मेघालय पठारी क्षेत्र में अत्‍यधिक वर्षा से लेटेराइट मिट्टी का विकास हुआ।  

 

प्रश्‍न-निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. मेघालय का वह पठार जो छोटानागपुर पठार का भाग मानी जाती है- शिलांग पठार
  2. टिन का भण्डार मिलता है- बस्तर पठारी क्षेत्र में
  3. छोटानागपुर क्षेत्र में ग्रेनाइट चट्टान से बनी उच्च स्थलाकृति का नाम - पाट भूमि
  4. मैलान पहाडि़या मालवा पठारी क्षेत्र में स्थित है।

उत्‍तर- मैलान पहाडि़या छोटानागपुर पठारी क्षेत्र में स्थित है

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं

  1. छोटानागपुर पठार की सबसे बड़ी नदी है- स्‍वर्णरेखा नदी
  2. छोटानागपुर पठार का सर्वाधिक घना बसा जिला धनबाद है, जिसका कारण औद्योगिकरण एवं खनन उद्योग का विकास है
  3. छोटानागपुर पठार की सबसे ऊंची चोटी -पारसनाथ पहाड़ी
  4. हुंडरू जलप्रपात किस नदी पर है- स्वर्णरेखा नदी

उत्‍तर छोटानागपुर पठार की सबसे बड़ी नदी दामोदर नदी है।  

 

प्रश्‍न- भारत का सबसे ऊंचा कुंचिकल जलप्रपात जो कर्नाटक में वाराही नदी पर है उसकी ऊंचाई कितनी है ?

  1. 155 मी
  2. 255 मी
  3. 355 मी
  4. 455 मी

उत्‍तर- 455 मी ऊंचा   

 

प्रश्‍न- कर्नाटक में शरावती नदी पर स्थित जोग अथवा गरसौप्‍पा जलप्रपात की ऊंचाई कितनी है?

  1. 155 मी
  2. 255 मी
  3. 355 मी
  4. 455 मी

उत्‍तर-  255 मीटर 

 

प्रश्‍न- लौह अयस्‍क के हेतु प्रसिद्ध बाबा बूदन की पहाडि़यां कहां है?

  1. गोवा
  2. कर्नाटक
  3. आन्‍ध्र प्रदेश
  4. महाराष्‍ट्र

उत्‍तर-  कर्नाटक

 

प्रश्‍न- महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं गोवा में पश्चिमी तट को कहा जाता है?

  1. कोरोमंडल तट
  2. उत्‍तरी सरकार
  3. सहयाद्रि
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर - सहयाद्रि

 

प्रश्‍न- नीलगिरी पहाडि़यों के संबंध में असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. कर्नाटक, केरल एवं तमिलनाडु के मिलन स्थल पर स्थित
  2. नीलगिरी पहाड़ी की सर्वोच्च चोटी- डोडाबेटा
  3. शांत घाटी नीलगिरी पर्वतीय क्षेत्र, तमिलनाडु में है        
  4. पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट नीलगिरी पहाड़ी में मिलते हैं

उत्‍तर- शांत घाटी,  नीलगिरी पर्वतीय क्षेत्र, केरल में है  

 

प्रश्‍न- पर्यटक स्थल ऊटी/उटकमंडलम किस पहाड़ी में है?

  1. शेवराय
  2. जावदी
  3. अन्नामलाई
  4. नीलगिरी

उत्‍तर- नीलगिरी पहाड़ी

 

 

प्रश्‍न- कोडायकनाल किस पहाड़ी में स्थित है?

  1. जावदी पहाड़ी
  2. अन्नामलाई पहाड़ी
  3. नीलगिरी पहाड़ी
  4. पालनी पहाड़ी

उत्‍तर- पालनी पहाड़ी

 

प्रश्‍न- दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी है अनाईमुडी किन पहड़ियों में है ?

  1. शेवराय
  2. जावदी
  3. अन्नामलाई
  4. नीलगिरी

उत्‍तर- अन्नामलाई

 

प्रश्‍न- कार्डोमोम पहाड़िया किन राज्यों की सीमा पर है?

  1. तमिलनाडु एवं कर्नाटक
  2. केरल एवं कर्नाटक
  3. केरल एवं तमिलनाडु
  4. तमिलनाडु एवं आन्‍ध्र प्रदेश

उत्‍तर- केरल एवं तमिलनाडु

 

प्रश्‍न- शेवराय एवं जावदी पहाड़ियां किस राज्‍य में अवस्थित है?

  1. केरल
  2. कर्नाटक
  3. तेलंगाना
  4. तमिलनाडु

उत्‍तर- तमिलनाडु

 

प्रश्‍न- निम्‍न में सत्‍य कथन का चयन करें।

  1. पश्चिमी घाट को प्रायद्वीप पठार के भ्रंश कगार श्रेणी में रखा जाता है
  2. महाराष्‍ट्र में काली मिट्टी में कपास का सर्वाधिक उत्‍पादन होता है
  3. शेनकोटाई दर्रे को लाल किला भी कहते है।

  1. 1 एवं 2
  2. 2 एवं 3
  3. 1 एवं 3
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

 

प्रश्‍न- निम्‍न में कौन सुमेलित नहीं है ।

  1. भोरघाट दर्रा- मुम्बई एवं पुणे
  2. थालघाट दर्रा -पुणे  एवं नासिक
  3. पालघाट दर्रा - पल्‍लकड एवं कोयम्‍बटूर
  4. सेनकोटई दर्रा- मदुरै एवं तिरुवनंतपुरम

उत्‍तर - थालघाट दर्रा -मुम्‍बई एवं नासिक

पालघाट दर्रा नीलगिरी और अन्नामलाई पहाड़ियों के मध्य में स्थित है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. उड़ीसा से तमिलनाडू तक फैली पूर्वी घाट पर्वत सतत शृंखला है।
  2. पूर्वी घाट की सबसे ऊंची चोटी- अरोयाकोंडा
  3. भारत के पूर्वी तट का दक्षिण भाग का नाम- कोरोमंडल तट
  4. पुलीकट झील व बर्मिंघन नहर के बीच नेल्लौर, आंध्र प्रदेश में स्थित- श्रीहरिकोटा

उत्‍तर- उड़ीसा से तमिलनाडू तक फैली भारत की पूर्वी घाट असतत शृंखला पर्वत है।

 

प्रश्‍न-किस पहाड़ी को अर्थ ग्रीन मांउट कहा जाता है?

  1. सेशाचलम पहाड़ी
  2. पंचमलाई पहाड़ी
  3. इलायची पहाड़ी
  4. मालगिरि पहाड़ी

उत्‍तर- पंचमलाई पहाड़ी

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. बिलगिरि एवं मालगिरि की पहाड़ी प्रसिद्ध है-चंदन तथा सागवान
  2. प्रसिद्ध तीर्थस्‍थल तिरूपति स्थित है-सेशाचलम पहाड़ी
  3. इराविकरलम नेशनल पार्क- इलायची पहाडि़यों में
  4. दंडकारण्य क्षेत्र अवस्थित है- आन्‍ध्र प्रदेश

उत्‍तर- दंडकारण्य क्षेत्र छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा में अवस्थित है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में सत्‍य कथन का चयन करें ।

  1. डेल्‍टाई मैदान की मृदा जिसमें मैंग्रोव  की प्रधानता है-पीट मृदा
  2. दक्षिण भारत में प्रायद्वीपीय भारत की ढाल - पश्चिम से पूर्व की ओर
  3. भारत का सबसे बड़ा पठार-  मालवा का पठार
  4. पूर्वी घाट की ऊंचाई पश्चिमी घाट से कम होने का कारण- नदियों द्वारा अपरदन

उत्‍तर- भारत का सबसे बड़ा पठार माना जाता है- दक्‍कन का पठार

 

उत्‍तर भारत का विशाल मैदान

 

प्रश्‍न- भारत में नवीनतम चट्टाने/भूगर्भिक संरचना पायी जाती है?

  1. पहाड़ी भागों में
  2. पठारी भागों में
  3. मैदानी भागों में
  4. उपरोक्‍त सभी भागों में

उत्‍तर- मैदानी भागों में

 

 

प्रश्‍न- उत्‍तर भारत के विशाल मैदान में पायी जानेवाली चट्टानी संरचना है?

  1. आर्कियन क्रम की चट्टाने
  2. धारवाड़ क्रम की चट्टाने
  3. ट‍िर्शियरी क्रम की चट्टाने
  4. क्वार्टनरी क्रम की चट्टानें  

उत्‍तर- क्वार्टनरी क्रम की चट्टानें  

 

प्रश्‍न- सत्‍य कथन को बताएं ।

  1. क्वार्टनरी युग दो भागों प्लीस्टोसीन एवं होलोसीन काल में बंटा है जिसमें उत्‍तर भारत के विशाल मैदान का निर्माण हुआ ।
  2. पुरानी जलोढ़ मृदा बांगरका निर्माण  प्लीस्टोसीन काल में हुआ
  3. नवीन जलोढ़ मृदा खादरका निर्माण होलोसीन काल में हुआ ।

  1. केवल 1
  2. 2 एवं 3
  3. 1 एवं 3
  4. सभी कथन सत्‍य है।

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है।

 

प्रश्‍न- भारत के भौतिक स्थलाकृतिक स्वरूपों में सबसे कम उच्चावच कहां मिलता है?

  1. हिमालयी क्षेत्र में
  2. उत्तर के मैदानी भाग में
  3. पठारी भाग में
  4. पूर्वोत्‍तर भारत में

उत्‍तर- उत्‍तर के मैदानी भाग में

 

प्रश्‍न- उत्तरी मैदान में वह स्थल जो जल विभाजक का कार्य करता है तथा इसके पूर्व की नदियां बंगाल की खाड़ी में जबकि पश्चिम की नदियां अरब सागर में गिरती है?

  1. कश्‍मीर
  2. अंबाला
  3. मथुरा
  4. इलाहाबाद

उत्‍तर- अंबाला, हरियाणा

 

प्रश्‍न-उत्तर भारत का विशाल मैदान बनी है?

  1. सिन्धु-सतलुज-गंगा नदी तंत्र द्वारा
  2. सिन्धु-सतलुज-ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र द्वारा
  3. सतलुज-गंगा-ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र द्वारा
  4. सिन्धु-गंगा-ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र द्वारा

उत्‍तर- सिन्धु-गंगा-ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र द्वारा

 

प्रश्‍न- भाबर प्रदेश से संबंधित सत्‍य कथन को बताएं

  1. निर्माण-हिमालयी नदियों द्वारा लाए गए अवसाद जैसे- कंकड, बजरी आदि जमाव से
  2. भाबर प्रदेश की चौड़ाई 8 से 10 किमी है
  3. शिवालिक तलहटी में स्थित भाबर क्षेत्र में नदियां सतह पर आ जाती है


  1. केवल 1
  2. 2 एवं 3
  3. 1 एवं 2 
  4. सभी कथन सत्‍य है।

उत्‍तर- 1 एवं 2 

भाबर प्रदेश में बजरी की अधिकता से नदियां विलीन हो जाती है

 

प्रश्‍न-तराई प्रदेश से संबंधित सत्‍य कथन को बताएं!

  1. भाबर के दक्षिण में स्थित दलदली क्षेत्र जहां लुप्त नदियां सतह पर आ जाती है।
  2. तराई प्रदेश की चौड़ाई कितनी है- 10 से 20 किमी
  3. ढाल की कमी तथा वर्षा की अधिकता से भूमि सदैव नम रहती है।

  1. केवल 1
  2. 2 एवं 3
  3. 1 एवं 2 
  4. सभी कथन सत्‍य है।

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है ।

 

प्रश्‍न-जलोढ प्रदेश के बांगर से संबंधित सत्‍य कथन को बताएं।

  1. नवीन जलोढ़ से बनी उत्‍तरी मैदान की उच्‍च भूमि- बांगर
  2. मैदानी भागों का उच्च भाग जहां सामान्यतः बाढ़ का पानी नहीं पहुंचता- बांगर प्रदेश
  3. बांगर प्रदेश का क्षेत्र जहां ऊपरी मुलायम मिट्टी नष्‍ट होने के बाद कंकरीली भूमि शेष मिलती है भूड़ कहलाती है।

  1. केवल 1
  2. 2 एवं 3
  3. 1 एवं 2 
  4. सभी कथन सत्‍य है।

उत्‍तर- 2 एवं 3

पुरानी जलोढ़ से बनी उत्‍तरी मैदान की उच्‍च भूमि बांगर कहलाती है ।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं

  1. उत्‍तर भारत में नवीन जलोढ़ निर्मित बाढ़ का मैदान- खादर
  2. उत्‍तर भारत में खादर प्रदेश का विस्‍तार है- उत्‍तर प्रदेश, बिहार एवं पश्चिम बंगाल
  3. सबसे ज्‍यादा उपजाऊ मृदा एवं कृषि हेतु उपयुक्‍त - खादर प्रदेश
  4. खादर में रेत, बजरी की अधिकता से नमी धारण क्षमता ज्‍यादा होती है।

उत्‍तर- खादर में चीका की अधिकता से नमी धारण क्षमता ज्‍यादा होती है

 

 

प्रश्‍न- डेल्‍टा प्रदेश से संबंधित असत्‍य कथन की पहचान करें।

  1. डेल्‍टा को उत्‍तरी मैदानी भाग की बांगर प्रदेश का विस्तार माना जाता है 
  2. डेल्‍टा का विस्‍तार भारत में पश्चिम बंगाल में है जहां चावल एवं जूट की कृषि होती है।
  3. सुंदरी वृक्ष की प्रधानता से इस डेल्‍टा का नाम सुंदरवन पड़ा
  4. भारत-बांग्लादेश में स्थित विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा है- सुंदरवन

उत्‍तर- डेल्‍टा को उत्‍तरी मैदानी भाग की खादर प्रदेश का विस्तार माना जाता है 

 

प्रश्‍न- जालंगी नदी, इच्छामती नदी, कालिंदी नदी, विद्याधरी नदी और भैरव नदी किसकी शाखा नदियां (सहायक नहीं) है?

  1. गंगा
  2. सिन्‍धु
  3. गोदावरी
  4. ब्रह्मपुत्र

उत्‍तर- गंगा नदी, उपरोक्‍त सभी नदियां सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र में गंगा की प्रमुख शाखा नदियाँ है। भारत में सुंदरवन क्षेत्र में बंगाल टाईगर पाया जाता है।

 

प्रश्‍न-पश्चिम में अरावली से भारत-पाक सीमा तक तथा उत्‍तर में पंजाब-हरियाणा मैदान से दक्षिण में  गुजरात मैदान तक इस मैदान का विस्‍तार है। यह कथन किसके संदर्भ में है?

  1. राजस्‍थान का मैदान
  2. पंजाब मैदान
  3. गंगा का मैदान
  4. ब्रह्मपुत्र का मैदान

उत्‍तर - राजस्‍थान के मैदान

 

प्रश्‍न-राजस्‍थान मैदान से संबंधित कथनों में असत्‍य कथन को बताएं !

  1. राजस्‍थान मैदान तथा केन्‍द्रीय उच्‍च भूमि के बीच विभाजक रेखा अंबाला है।   
  2. अरावली से लूनी नदी निकलती है।
  3. इंदिरा गांधी नहर का राजस्‍थान मैदान में कृषि विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है

  1. केवल 1
  2. 2 एवं 3
  3. 1 एवं 2 
  4. सभी कथन असत्‍य है।

उत्‍तर- केवल 1

उत्‍तर- राजस्‍थान मैदान तथा केन्‍द्रीय उच्‍च भूमि के बीच विभाजक रेखा अरावली है।

 

प्रश्‍न-राजस्‍थान स्थित अंतस्थलीय खारे पानी की सबसे बड़ी झील कौन सी है?

  1. आना सागर झील
  2. फतेहसागर झील
  3. सांभर झील
  4. जयसमंद झील

उत्‍तर- सांभर झील

 

प्रश्‍न-निम्‍न में सत्‍य कथन की पहचान करें।

  1. राजस्‍थान मैदान में पहड़ियों से घिरे अभिकेन्द्रीय अपवाह वाले विस्तृत क्षेत्र बॉलसन कहा जाता है।
  2. राजस्‍थान बांगर की उर्वर भूमि रोही कहलाती है।
  3. चौरस तथा प्रभाहित द्रोणी वाली छोटी झील प्‍लाया कहलाती है।

  1. केवल 1
  2. 2 एवं 3
  3. 1 एवं 2 
  4. सभी कथन सत्‍य है।

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में कौन बॉलसन का उदाहरण है?


  1. डीडवाना
  2. कुचामन
  3. सरगोल
  4. सांभर झील

उत्‍तर – सांभर झील

डीडवाना, कुचामन तथा सरगोल प्‍लाया झील के उदाहरण है।

 

प्रश्‍न- पंजाब मैदान संबंधी असत्‍य कथन को बताएं।

  1. पंजाब मैदान का निर्माण सिन्‍धु तथा इसकी सहायक नदियों द्वारा हुआ।  
  2. दो नदियों के बीच स्थित भूमि  दोआब कहलाती है।  
  3. पंजाब मैदान का सर्वाधिक भौगौलिक विस्‍तार भारत में है।

  1. केवल 1
  2. केवल 3
  3. 1 एवं 2 
  4. 1 एवं 3 

उत्‍तर- केवल 3 

उत्‍तर- पंजाब मैदान का सर्वाधिक भौगौलिक विस्‍तार पाकिस्‍तान में है।

 

 

प्रश्‍न- भारतीय पंजाब के मैदान के तहत कृषि का सर्वाधिक विकसित क्षेत्र है?

  1. सिन्‍धु सागर दोआब
  2. बारी एवं बिस्‍त दोआब
  3. रचना और बिस्‍त दोआब
  4. बारी एवं चज दोआब

उत्‍तर- बारी एवं बिस्‍त दोआब

बारी यानी व्‍यास- रावी एवं बिस्‍त यानी व्‍यास- सतलज दोआब

 

 

प्रश्‍न- गंगा का मैदान का विस्‍तार किन राज्‍यों में पाया जाता है?

  1. हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल
  2. उत्‍तर प्रदेश, बिहार एवं पश्चिम बंगाल
  3. उत्‍तर प्रदेश, बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल
  4. हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल

उत्‍तर- उत्‍तर प्रदेश, बिहार एवं पश्चिम बंगाल

 

प्रश्‍न- गंगा मैदान का विभाजन में निम्‍न में कौन सत्‍य है?

  1. ऊपरी गंगा का मैदान-रूहेलखंड एवं अवध का मैदान
  2. मध्‍य गंगा का मैदान-पूर्वी उत्‍तर प्रदेश एवं बिहार का मैदान
  3. निम्‍न गंगा का मैदान-पश्चिम बंगाल का मैदान
  4. सभी सत्‍य है

उत्‍तर- सभी सत्‍य है

 

प्रश्‍न- गंगा मैदान क्षेत्र से संबंधी कथन में असत्‍य कथन बताएं। 

  1. बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र निम्‍न गंगा का मैदान है।
  2. गोखुर झील की अधिकता का प्रमुख कारण नदी विसर्प है।
  3. गंगा मैदान की निचली भूमि जिसमें जल भरा रहता है टाल भूमि कहलाता है।

  1. केवल 1
  2. केवल 3
  3. केवल 2
  4. 1 एवं 3 

उत्‍तर- केवल 1  

बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र मध्‍य गंगा का मैदान है

 

प्रश्‍न- ब्रह्मपुत्र मैदान संबंधी सत्‍य कथन को बताएं ।

  1. ब्रह्मपुत्र मैदान में नदी द्वीप बनने का प्रमुख कारण ढाल प्रवणता कम होना है।
  2. ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य में बसे नदी द्वीप का नाम माजुली द्वीप है।
  3. भारत के पहले द्वीप जिला का दर्जा माजुली को प्राप्‍त है।

  1. केवल 2 
  2. 2 एवं 3
  3. 1 एवं 2
  4. 1,2 एवं 3 

उत्‍तर- 1,2 एवं 3 

वर्ष 2016 में माजुली द्वीप को असम के 35वें जिले का दर्जा मिला।

 

प्रश्‍न- असम की सांस्कृतिक राजधानीकिसे कहा जाता है?

  1. बारपेट
  2. तेजपुर
  3. माजुली द्वीप
  4. गुवाहाटी

उत्‍तर- माजुली द्वीप को

 

प्रश्‍न- ब्रह्मपुत्र नदी बांग्लादेश में प्रवेश करने से पहले किस स्थान से दक्षिण की ओर मुड जाती है?

  1. गौरीपुर
  2. लखीपुर
  3. मनकाचर
  4. धुबरी

उत्‍तर- धुबरी

 

प्रश्‍न- वैज्ञानिकों के अनुसार किस काल में थार जलमग्न क्षेत्र था?

  1. सिनोजोइक
  2. मेसोजोइक
  3. पेलियोजोइक
  4. आर्कियन

उत्‍तर- मेसोजोइक

 

प्रश्‍न- निम्‍न में सत्‍य कथन की पहचान करें।

  1. सामान्यतः 25 सेमी. से कम वर्षा क्षेत्र को मरुस्थल श्रेणी में रखा जाता है।
  2. थार को सिन्धु नदी का मरुस्थल कहा जाता है
  3. विश्व मरुस्थलों में सर्वाधिक जनघनत्व थार मरुस्थल में पाया जाता है।

  1. केवल 2 
  2. 2 एवं 3
  3. 1 एवं 2
  4. 1,2 एवं 3 

उत्‍तर- 1,2 एवं 3 

 

प्रश्‍न- भारत के किस क्षेत्र को सफेद मरुस्थल संज्ञा दी जाती है?

  1. लद्दाख क्षेत्र
  2. कच्‍छ का रण
  3. हिमालय भाग
  4. थार क्षेत्र

उत्‍तर -कच्छ का रण

 

प्रश्‍न- पूर्वी तटीय मैदान में उत्कल तटीय मैदान किसके बीच है?

  1. स्वर्णरेखा तथा महानदी के मध्‍य
  2. महानदी तथा कृषणा नदी के मध्‍य
  3. कृष्णा तथा कन्‍याकुमारी के मध्‍य
  4. दामोदर तथा महानदी के मध्‍य

उत्‍तर- स्वर्णरेखा तथा महानदी के मध्‍य

प्रश्‍न- पूर्वी तटीय मैदान में उत्‍तरी सरकार तट किसके बीच है?

  1. स्वर्णरेखा तथा महानदी के मध्‍य
  2. महानदी तथा कृष्‍णा नदी के मध्‍य
  3. कृष्णा तथा कन्‍याकुमारी के मध्‍य
  4. दामोदर तथा महानदी के मध्‍य

उत्‍तर- महानदी तथा कृष्‍णा नदी के मध्‍य

 

प्रश्‍न- पूर्वी तटीय मैदान में कोरोमंडल तटीय मैदान किसके मध्‍य है?

  1. स्वर्णरेखा तथा महानदी के मध्‍य
  2. महानदी तथा कृष्‍णा नदी के मध्‍य
  3. कृष्णा तथा कन्‍याकुमारी के मध्‍य
  4. कावेरी तथा कन्‍याकुमारी के मध्‍य

उत्‍तर-कृष्णा तथा कन्‍याकुमारी के मध्‍य

 

प्रश्‍न-पूर्वी तटीय मैदान संबंधी सत्‍य कथन को बताएं

  1. सर्वाधिक खेती चावल की होती है।
  2. पूर्वी तटीय मैदान की नदियों द्वारा डेल्टा बनाने के कारण यह पश्चिमी तट से ज्‍यादा चौड़ा है।  
  3. उभरा तट तथा महाद्वीपीय शेल्फ की चौड़ाई ज्यादा होने से प्राकृतिक पत्तनों एवं बंदरगाहों विकास हेतु अनुकूल नहीं ।

  1. केवल 2 
  2. 2 एवं 3
  3. 1 एवं 2
  4. 1,2 एवं 3 

उत्‍तर- 1,2 एवं 3 

 

प्रश्‍न- निम्‍न में कौन सुमुलित नहीं है?

  1. गुजरात तटीय मैदान-गुजरात का तटवर्ती क्षेत्र
  2. कोंकण तटीय मैदान-गुजरात से गोवा के मध्य
  3. कन्नड तटीय मैदान-गोवा से मंगलुरू के मध्य
  4. मालाबार तटीय मैदान-मंगलुरू एवं कन्याकुमारी के मध्य

उत्‍तर- कोंकण तटीय मैदान-दमन से गोवा के मध्य

 

प्रश्‍न- कयाल (Backwaters) किस तट की विशेष आकृति है जिसका प्रयोग मत्स्यन एवं अंतःस्थलीय नौकायन हेतु होता है?

  1. मालाबार तट
  2. कोरोमंडल तट
  3. कोंकण तट
  4. काठियावाड़ तट

उत्‍तर- मालाबार तट  

 

प्रश्‍न- बंगाल की खाड़ी के द्वीप समूह में द्वीपों की संख्या कितनी है?

  1. 275
  2. 300
  3. 430
  4. 572

उत्‍तर- 572

 

प्रश्‍न- अंडमान एवं निकोबार दीप समूह का सर्वोच्च शिखर पल्याण शिखर (सैंडल पिक-738 मी.) कहां स्थित है?

  1. उत्तरी अंडमान
  2. मध्य अंडमान
  3. दक्षिणी अंडमान
  4. लिटिल अंडमान

उत्‍तर- उत्तरी अंडमान

 

 

प्रश्‍न- निम्‍न में सत्‍य कथन की पहचान करें।

  1. बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूहों का निर्माण मुख्यतः जलमग्न पर्वतों, ज्‍वालामुखी पर्वत से हुआ।
  2. 10 डिग्री चैनल अलग करता है- अंडमान को निकोबार द्वीप से
  3. डंकन पास  दक्षिणी अंडमान एवं मध्‍य अंडमान के मध्य है  

  1. केवल 2 
  2. 2 एवं 3
  3. 1 एवं 2
  4. 1,2 एवं 3 

उत्‍तर- 1 एवं 2  

उत्‍तर- डंकन पास  दक्षिणी अंडमान एवं लिटिल अंडमान के मध्य है  

 

प्रश्‍न- अंडमान-निकोबार दीप समूह स्थित प्रसिद्ध सेल्यूलर जेल कहां है?

  1. उत्तरी अंडमान
  2. मध्य अंडमान
  3. दक्षिणी अंडमान
  4. लिटिल अंडमान

उत्‍तर- दक्षिणी अंडमान द्वीप

 

 

प्रश्‍न- अंडमान एवं निकोबार दीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर किस द्वीप पर स्थित है?

  1. उत्तरी अंडमान
  2. मध्य अंडमान
  3. दक्षिणी अंडमान
  4. लिटिल अंडमान

उत्‍तर- दक्षिणी अंडमान द्वीप

 

प्रश्‍न- निम्‍न में सत्‍य कथन की पहचान करें

  1. भारत के बैरन द्वीप का उद्गम ज्वालामुखी से हुआ।
  2. अंडमान निकोबार में केवल 2 ज्वालामुखी द्वीप हैं।
  3. बैरन भारत का एकमात्र जीवित ज्वालामुखी जबकि नारकोंडम सुषुप्त ज्वालामुखी है।

  1. केवल 2 
  2. 2 एवं 3
  3. 1 एवं 2
  4. 1,2 एवं 3 

उत्‍तर- 1,2 एवं 3 सत्‍य कथन है    

 

 

प्रश्‍न- भौगोलिक रूप से इंडोनेशिया(सुमात्रा द्वीप) के सबसे निकट स्थित भारतीय क्षेत्र कौन सा है?

  1. कार निकोबार
  2. लिटिल निकोबार
  3. ग्रेट निकोबार.
  4. लिटिल अंडमान

उत्‍तर- ग्रेट निकोबार

 

प्रश्‍न- निकोबार द्वीप समूह का सबसे बड़ा द्वीप है?

  1. कार निकोबार
  2. लिटिल निकोबार
  3. ग्रेट निकोबार
  4. मध्‍य निकोबार

उत्‍तर- ग्रेट निकोबार

 

 

प्रश्‍न- भारत का दक्षिणतम बिन्दु इंदिरा प्वाइंट कहां स्थित है?

  1. कार निकोबार
  2. लिटिल निकोबार
  3. ग्रेट निकोबार
  4. मध्‍य निकोबार

उत्‍तर- ग्रेट निकोबार में

 

प्रश्‍न- निकोबार समूह में द्वीपों की संख्‍या कितनी है?

  1. 14
  2. 19
  3. 29
  4. 37

उत्‍तर - 19

 

प्रश्‍न- भारत का प्रवाल द्वीप लक्षद्वीप जहां द्वीपों की संख्या 36 है वहां कितने द्वीप पर मानववास है?

  1. 5
  2. 11
  3. 18
  4. 27

उत्‍तर- केवल 11 पर मानव आवास है

 

प्रश्‍न- निम्‍न में सत्‍य कथन बताएं।

  1. लक्षद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप - मिनीकाय
  2. लक्षद्वीप का उत्‍तरी भाग अमीनी द्वीप कहलाता है
  3. लक्षद्वीप का दक्षिणी भाग कन्नानोर कहलाता है
  4. सभी कथन सत्‍य है

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है

 

प्रश्‍न-निम्‍न में असत्‍य कथन  को बताएं।

  1. आन्‍ध्र प्रदेश का होप द्वीप काकीनाडा तट पर अवस्थित है
  2. आन्ध्र प्रदेश के तट पर स्थित प्रमुख द्वीप श्रीहरिकोटा (जिला-नेल्‍लौर) है।  
  3. आन्ध्र प्रदेश एवं तमिलनाडु की सीमा पर स्थित पुलिकट झील स्थित है।
  4. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) केरल में है

उत्‍तर- एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) उड़ीसा के भद्रक जिले में स्थित है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में सत्‍य कथन को बताएं।

  1. न्यूमूर द्वीप भारत एवं बांग्ला देश के मध्य स्थित है।
  2. न्यूमूर द्वीप को बांग्लादेश में 'दक्षिणी तालपट्टी' और भारत में 'पुर्बासा' कहा जाता है।
  3. वर्तमान में यह द्वीप समुद्र में जलमग्‍न हो गया है।

  1. केवल 2 
  2. 2 एवं 3
  3. 1 एवं 2
  4. 1,2 एवं 3 

उत्‍तर- 1,2 एवं 3 सत्‍य कथन है    

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. भारत का उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र "सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र" श्रीहरिकोटा द्वीप पर स्थित है
  2. पंबन द्वीप भारत एवं श्रीलंका के मध्य स्थित है
  3. रामेश्वरम वेलिंग्‍डन द्वीप पर  स्थित है
  4. रामसेतु धनुष्कोड़ी से स्थान से प्रारंभ होता है

उत्‍तर- रामेश्वरम पंबन द्वीप पर  स्थित है

 


प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. नर्मदा एवं ताप्ती नदियों के मुहाने पर स्थित द्वीप अलियाबेट, खदियाबेट है।
  2. भारत का सर्वाधिक आबादी वाला द्वीप सालसेत द्वीप है जिस पर मुम्बई थाणे बसा हुआ है।
  3. वेलिंग्‍डन द्वीप तमिलनाडु में है।
  4. कच्‍चातिवु भारत एवं  श्रीलंका के मध्‍य स्थित है।  

उत्‍तर- वेलिंग्‍डन द्वीप केरल में है

 

 

 


No comments:

Post a Comment