Jan 9, 2024

70th BPSC Mains Practice

प्रश्‍न- पड़ोसी देशों के साथ लंबी सीमा साझा करने के क्रम में भारत की राष्‍ट्रीय सुरक्षा हेतु सीमा के बुनियादी ढांचे किस प्रकार रणनीतिक दृष्टि से महत्‍वपूर्ण है?



उत्‍तर- भारत पाकिस्‍तान, चीन, भूटान, म्‍यांमार एवं बांग्‍लादेशों जैसे पड़ोसी देशों के साथ लंबी स्‍थलीय सीमा साझा करता है तथा सीमा के बुनियादी ढांचे को मजबूत किए बना भारत राष्‍ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित नहीं कर सकता है। 


इसी संदर्भ में दिसम्‍बर 2023 में विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा भी कहा गया कि राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की गंभीरता के साथ भारत अपनी सीमा के बुनियादी ढांचे को मजबूत बना रहा है ।

 

पिछले कुछ वर्षों में देखा जाए तो सैद्धांतिक, प्राकृतिक और वित्तीय कठिनाइयों के बावजूद भारत द्वारा सीमा पर बुनियादी ढांचे के नेटवर्क का विस्तार कर किया जा रहा है जिसके रणनीतिक महत्‍व को निम्‍न प्रकार समझा जा सकता है।

 

बुनियादी ढांचे का सामरिक महत्व

  • भारत और चीन के बीच लद्दाख में हुए हालिया तनाव के बाद दोनों सीमा के पास में ही रहते हैं और निरंतर गश्‍त करते हैं ऐसी स्थिति में भारत के लिए बुनियादी ढांचा रणनीतिक बढ़त देगा।
  • भारतीय सीमाओं के अंदरूनी क्षेत्रों में कठोर भौगोलिक स्थितियां है  तथा इस क्षेत्र में सड़क, संचार जैसे बुनियादी ढांचे का विस्तार सैनिकों को आवश्‍यक वस्‍तुओं की स्थिर आपूर्ति श्रृंखला, तीव्र आवागमन, युद्ध के समय में विभिन्न मोर्चों पर परस्पर तैनाती आदि में सहायक है।  
  • एलएसी के आसपास मौसमी परिस्थितियां भी कठिन है और ऐसी कठिन भौगौलिक परिस्थितियां बिना दुश्मन के हस्तक्षेप के भी सैनिक मौसम, विकट हालातों के शिकार हो सकते हैं । अत: ऐसी स्थिति में तत्‍काल सहायता हेतु सड़क महत्‍वपूर्ण है। 
  • सीमा पर यदि कोई युद्ध लंबा चलता है तो सीमा के आसपास जितने अधिक सुरंग, सड़क संपर्क होंगे उतना ही तेज रास्‍ते मिलेंगे और दुश्मन के हमलों के प्रतिरोध की क्षमता उतनी ज्‍यादा होगी। 
  • रेल के बुनियादी ढांचे की विशिष्ट रणनीतिक ताकत होती है जो बड़ी मात्रा में सामग्री और लोगों को तेज़ी से आवागमन में मदद करती है। इसी क्रम में यह  सड़क और हवाई मार्ग की पूरक भी है।
  • पिछले कुछ वर्षों में चीन ने सीमा के करीब व्‍यापक स्‍तर पर बुनियादी ढांचे का विकास किया है ऐसी स्थिति में यह आवश्‍यक है कि भारतीय सेनाओं का सीमा के पास रहना रणनीतिक दृष्टि से महत्‍वपूर्ण है।
  • चीन के अलावा म्‍यांमार, नेपाल एवं बांग्‍लादेश की सीमा कई स्‍थानों पर प्राकृतिक रूप से दुर्गम तथा ऐसे स्‍थानों से तस्‍करी, गैरकानूनी प्रवास आदि की घटनाएं होती रहती है । अत बेहतर अवसरंचनाएं इन घटनाओं पर नियंत्रण लगाने की दृष्टि से महत्‍वपूर्ण है।

 

वर्तमान में देखा जाए तो भारत ने तमाम कठिनाईयों के बावजूद सीमा पर बुनियादी ढांचे के मामले में 20 साल पहले की तुलना में बेहतर स्थिति में है। फिर भी राष्‍ट्रीय सुरक्षा एवं हितों को ध्‍यान में रखते हुए इस दिशा में बेहतर संपर्कता हेतु रेलवे तथा वायु परिवहन, संचार नेटवर्क आदि में निवेश, तकनीकी दक्ष एवं प्रभावी अवसंरचनाओं की विकास में कार्य किया जाना चाहिए।  


BPSC Mains Special Notes by GK BUCKET STUDY TUEB
65वीं, से 69वीं BPSC के कई लाभार्थी लाभान्वित हुए । 
70th  BPSC हेतु आप भी लाभ उठाए।

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829

  BPSC Mains टेलीग्राम ग्रुप से  67th BPSC में  चयनित अभ्‍यर्थी 


BPSC मुख्य परीक्षा के हमारे Telegram Practice Group में जुड़े और निरंतर अभ्यास द्वारा लेखन शैली का विकास करें।

 

No comments:

Post a Comment