जून 2024 करेंट अफेयर
इन सभी प्रश्नों को आप टेलीग्राम ग्रुप में टेस्ट के माध्यम से अभ्यास कर सकते हैं।
शुल्क केवल 300/- वैद्यता अवधि जुलाई से सितम्बर
ज्यादा जानकारी के लिए 74704-95829 पर व्हाटसएप/कॉल करें
प्रश्न- होपेक्स
अभ्यास भारत और किस देश की वायु सेना के बीच होनेवाला संयुक्त सैन्य अभ्यास है?
- संयुक्त अरब अमीरात
- मिस्र
- ईरान
- यमन
उत्तर- मिस्र
प्रश्न- निम्न
में से किस क्षेत्र/राज्य द्वारा केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आरंभ उल्लास-
नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत पूर्ण कार्यात्मक साक्षरता को प्राप्त किया?
- जम्मू कश्मीर
- लद्दाख
- लक्षद्वीप
- अंडमान एवं निकोबार
उत्तर-
लद्दाख
कार्यात्मक
साक्षरता (Functional Literacy) का
अर्थ है व्यक्तिगत और सामुदायिक कार्य एवं विकास में साक्षरता कौशल का उपयोग करने
की क्षमता।
प्रश्न- रोम
संविधि के तहत स्थापित अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने हाल ही में युद्ध अपराध
मामले में रूस के सेना अध्यक्ष और पूर्व रक्षा मंत्री के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
किया। इससे संबंधित असत्य कथन को बताएं।
- विश्व का पहला स्थायी और संधि आधारित संगठन।
- मुख्यालय- द हेग, नीदरलैंड
- इसके पक्षकार 124 देशों में भारत भी शामिल है।
- यह संयुक्त राष्ट्र प्रणाली का हिस्सा नहीं है।
उत्तर- भारत इसका पक्षकार नहीं है।
प्रश्न- भारत
के संदर्भ में विपक्ष का नेता के संबंध में असत्य कथन बताएं।
- पिछले 10 वर्षों से किसी भी गैर सत्तासीन दल के सांसद को यह दर्जा नहीं दिया गया।
- विपक्ष के नेता को कैबिनेट मंत्री के बराबर वेतन, भत्ते सुविधाएं मिलती है।
- संविधान में भाग 5 में विपक्ष के नेता के पद का उल्लेख मिलता है।
- लोकसभा में कुल सदस्य संख्या के कम से कम 1/10 सदस्यों वाले सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता को यह दर्जा मिलता है।
उत्तर-
संविधान में विपक्ष के नेता के पद का कोई उल्लेख नहीं है।
प्रश्न- हाल ही में किस देश ने 2030 से पशुधन क्षेत्र से कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन पर
टैक्स लगाने का निणर्य लेकर ऐसा करनेवाला विश्व का पहला देश बन गया?
- न्यूजीलैंड
- डेनमार्क
- स्वीडन
- नार्वे
उत्तर- डेनमार्क
प्रश्न- अंतरिक्ष क्षेत्र में वाणिज्यिक, संस्थागत एवं सरकारी अंतरिक्ष संबंधी संगठनों के बीच
संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारत ने किस देश के साथ स्पेस मैत्री मिशन नामक
समझौते पर हस्ताक्षर किए?
- जापान
- आस्ट्रेलिया
- न्यूजीलैंड
- दक्षिण कोरिया
उत्तर- आस्ट्रेलिया
मिशन का पूरा नाम मिशन फॉर आस्ट्रेलिया-इंडिया
टेक्रोलॉजी, रिसर्च एंड इनोवशन MAITRI है ।
प्रश्न- हालिया समाचारों के अनुसार UGC-NET
परीक्षा जो पेपर लीक के कारण चर्चा में रहा उसमें पेपर
लीक डार्क नेट पर हुआ था। डार्क नेट संबंधी असत्य कथन को बताएं।
- डार्क नेट पारंपरिक सर्ज इंजनों/ सरफेस वेब की पहुंच में नहीं होता ।
- डार्क नेट सरकारी अधिकारियों के लिए एक्सेसेबल होता है।
- डार्क नेट पर सभी कंटेट एन्क्रिप्टेड होता है ।
- डार्क नेट वास्तव में डीप वेब का एक हिस्सा मात्र है।
उत्तर- डार्क नेट इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर या सरकारी अधिकारियों
के लिए एक्सेसेबल नहीं होता
इस पर उपलब्ध चीजों तक पहुंच के लिए
विशेष ब्राउजर जैसे द ओनियन रिंग आदि की आवश्यकता होती है।
प्रश्न- हाल ही में किन देशों ने अपना पहला त्रिपक्षीय
बहु क्षेत्रीय अभ्यास फ्रीडम एज दक्षिण कोरिया के दक्षिण द्वीप जेजू में आरंभ
किया?
- संयुक्त राज्य अमेरिका, आस्ट्रेलिया और जापान
- संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया
- संयुक्त राज्य अमेरिका, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया
- संयुक्त राज्य अमेरिका, आस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया
उत्तर- संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान
और दक्षिण कोरिया
उल्लेखनीय है कि हाल ही में उत्तर
कोरिया और रूस ने सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए व्यापक रणनीतिक साझेदारी
संधि पर हस्ताक्षर किए जिसके प्रतिक्रिया में इस अभ्यास को आयोजित किया गया।
प्रश्न- संयुक्त राष्ट्र समर्थित नेटवर्क प्रिंसिपल्स
फॉर रिस्पॉन्सिबल इन्वेस्टमेंट ने कॉर्पोरेट गवर्नेस के एक महत्वपूर्ण पहलू, "उत्तरदायी राजनीतिक भागीदारी" पर केंद्रित एक
नई पहल "स्प्रिंग” की शुरुआत की है जिसका संबंध किस क्षेत्र से है?
- स्वास्थ्य
- वित्त
- पर्यावरण
- सूचना एवं संचार
उत्तर – पर्यावरण
इस पहल का लक्ष्य 2030 तक प्रकृति के
नुकसान को रोकना या प्राकृतिक स्थिति को फिर से बहाल करना है।
प्रश्न- संधि आधारित अंतर सरकारी संगठन अंतर्राष्ट्रीय
सौर गठबंधन का 100वां पूर्ण कालिक सदस्य निम्न में से कौन देश बना है?
- उरुग्वे
- पराग्वे
- नार्वे
- स्विटजरलैंड
उत्तर- पराग्वे
इसका मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में
स्थित है। 2020 में हुए संशोधन के बाद अब संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देश इस
गठबंधन में शामिल होने के लिए पात्र है।
प्रश्न- हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्रिपेरेडनेस इंडेक्स (AIPI) डैशबोर्ड जारी किया है जिसमें सिंगापुर शीर्ष स्थान पर है जबकि भारत का
स्थान कौन सा है?
- 29 वां
- 35वां
- 59 वां
- 72 वां
उत्तर- 72वां
प्रश्न- हाल ही में मार्क रूटे को नाटो का महासचिव
बनाया गया है वह किस देश के प्रधानमंत्री हैं?
- नीदरलैंड
- हालैंड
- फिनलैंड
- नार्वे
उत्तर- नीदरलैंड
नाटो का मुख्यालय बेल्जियम, ब्रुसेल्स है तथा 2024 में स्वीडन के
शामिल होने के बाद सदस्य संख्या 24 हो गयी है। नाटो संधि का मुख्य बिन्दु
सामूहिक सुरक्षा प्रावधान है जिसके तहत एक सदस्य पर हमला सभी सदस्यों पर हमला
माना जाएगा।
प्रश्न-
अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे के संबंध में असत्य कथन को बताएं।
- 7,200 किलोमीटर लंबा मल्टी मॉडल परिवहन नेटवर्क
- वर्तमान में 13 सदस्य देशों वाले इस नेटवर्क की शुरुआत चीन, रूस और भारत द्वारा की गयी।
- इसका उद्देश्य मार्ग में आने वाले देशों के बीच व्यापार और परिवहन कनेक्टिविटी को बढ़ाना है।
- यह स्वेज नहर व्यापार मार्ग की अपेक्षा सुगम और अधिक किफायती है।
उत्तर- वर्तमान में 13 सदस्य देशों वाले इस नेटवर्क की शुरुआत वर्ष
2000 में ईरान, रूस
और भारत द्वारा की गयी।
यह गलियारा भारत की मध्य एशिया से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए
आवश्यक है तथा यह चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव को प्रतिसंतुलित करता है।
प्रश्न-
वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF) तथा हालिया
सिंगापुर में हुए इसके पूर्ण अधिवेशन के संदर्भ में असत्य कथन को बताएं।
- अधिवेशन में जमैका और तुर्किये को ग्रे लिस्ट से हटा दिया गया।
- अधिवेशन में भारत FATF की "रेगुलर फॉलो-अप" श्रेणी में रखा गया।
- यह अंतर-सरकारी निकाय है जिसकी स्थापना विश्व व्यापार संगठन द्वारा की गई।
- यह संगठन मनी लॉन्ड्रिंग से निपटने के लिए 1989 में स्थापित किया गया था।
उत्तर- स्थापना ग्रुप ऑफ सेवन (G-7)
द्वारा
हालिया सिंगापुर में पूर्ण अधिवेशन में भारत को "रेगुलर फॉलो-अप" श्रेणी में
रखा गया है। इस श्रेणी में G-20 के
कुछ देश ही शामिल हैं।
प्रश्न-हाल
ही में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंलालय ने "सभी के लिए स्वास्थ्य
देखभाल" सुनिश्चित करने हेतु 'आयुष्मान
भारत,
गुणवत्ता
स्वास्थ्य' कार्यक्रम में किस पहल को आरंभ किया है?
- आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के लिए वर्चुअल NQAS आकलन
- भारतीय लोक स्वास्थ्य मानकों के लिए डैशबोर्ड
- फूड
वेंडर्स के लिए 'स्पॉट फूड लाइसेंस पहल'
- उपरोक्त सभी
उत्तर- उपरोक्त सभी
v आयुष्मान
आरोग्य मंदिरों के लिए वर्चुअल NQAS आकलन- प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को
सुनिश्चित करने के लिए ।
v भारतीय लोक
स्वास्थ्य मानकों के लिए डैशबोर्ड- लोक स्वास्थ्य
सुविधाओं की रियल टाइम निगरानी के लिए
v स्पॉट फूड
लाइसेंस पहल-खाद्य संरक्षा और अनुपालन प्रणाली के
माध्यम से तुरंत लाइसेंस जारी करने और पंजीकरण के लिए आरंभ।
प्रश्न- जून 2024 में निम्न में से किस परियोजना के 50 वर्ष पूरे हो गए जिसकी शुरुआत ओडिसा के भितरकनिका नेशनल पार्क से की गयी थी?
- हाथी संरक्षण परियोजना
- मगरमच्छ संरक्षण परियोजना
- चीता संरक्षण परियोजना
- कछुआ संरक्षण परियोजना
उत्तर- मगरमच्छ संरक्षण परियोजना
यह परियोजना यूएनडीपी और खाद्य एवं कृषि संगठन के सहयोग से आरंभ की
गयी थी। भितरकनिका नेशनल पार्क संदरवन के बाद दूसरा सबसे बड़ा मेंग्रोव
परिस्थितिकी तंत्र है।
प्रश्न-
संयुक्त राष्ट्र सतत विकास रिपोर्ट 2024 के अनुसार 166 देशों में फिनलैंड शीर्ष
पर है जबकि भारत किस स्थान पर है?
- 101
- 109
- 113
- 129
उत्तर- 109
इस रिपोर्ट के अनुसार भारत निर्धनता उन्मूलन व गुणवत्तापूर्ण
शिक्षा में लक्ष्य प्राप्ति में बेहतर प्रगति कर रहा है जबकि संधारणीय शहर और
जलवायु परिवर्तन कार्रवाई लक्ष्यों में कमजोर प्रगति दर्शा रहा है।
प्रश्न-
'संयुक्त
राष्ट्र आधारित बहुपक्षवाद (UN-Mi) के समर्थन"
नाम से जारी नया सूचकांक' जो संयुक्त राष्ट्र
तंत्र के साथ देशों की संलग्रता के आधार पर देशों को रैंक प्रदान करता है, बारबाडोस
शीर्ष रैंक पर हे जबकि भारत किस स्थान पर है?
- 117
- 124
- 131
- 139
उत्तर- भारत को 139वां रैंक मिला है, जबकि
संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे अंतिम पायदान पर है।
प्रश्न-
"सिपरी (SIPRI) इयरबुक 2024: हथियार, निरस्त्रीकरण
और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा" रिपोर्ट के अनुसार निम्न में कौन सा कथन असत्य है।
- परमाणु हथियार संपन्न 9 देशों ने अपने परमाणु शस्त्रागारों का आधुनिकीकरण जारी रखा है।
- विश्व में लगभग 90% हथियार, संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के पास हैं।
- 2023 तक भारत में परमाणु हथियारों की संख्या बढ़कर 172 हो गई है।
- पहली बार पाकिस्तान के पास भारत से अधिक परमाणु हथियार हो गए हैं।
उत्तर- पहली बार भारत के पास पाकिस्तान से अधिक परमाणु हथियार हो
गए हैं।
प्रश्न-
निम्न में से किसके द्वारा अपनी तरह की पहली प्रकृति पुनर्स्थापन योजना को मंजूदी
दी गयी हे जिसके तहत भूमि और समुद्री क्षेत्रों में प्रकृति की दीर्घकालिक रिकवरी हेतु
पुनर्स्थापन संबंधी बाध्यकारी लक्ष्यों को पूरा किया जाना है?
- यूएनडीपी
- विश्व बैंक
- यूरोपीय संघ
- अफ्रीकी संघ
उत्तर- यूरोपीय संघ
यह पूरे यूरोप महाद्वीप पर लागू होनेवाला व्यापक कानून है जो यूरोपीय
संघ के यूरोपीय ग्रीन डील का हिस्सा है।
प्रश्न-
18वें मुम्बई इंटरनेशलन फिल्म फेस्टिवल में मरकरी आइलैंड के संरक्षण पर एक डॉक्यूमेंटी
फिल्म का प्रीमियर शो आयोजित हुआ, यह आइलैंड कहां है?
- नामीबिया
- आस्ट्रेलिया
- कनाडा
- स्पेन
उत्तर- नामीबिया
यह नामीबिया के डायमंट तट के पास अटलांटिक महासागर में है । उल्लेखनीय
है कि मरकरी आइलैड नामक द्वीपों का एक समूह न्यूजीलैंड में भी है।
प्रश्न-
जून 2024 में जम्मू-कश्मीर में नवनिर्मित चिनाब रेल ब्रिज पर रेल परिचालन का पहला
ट्रायल रन पूर्ण हुआ, इससे संबंधित सत्य
कथन को बताएं।
- यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है।
- इस पुल की लंबाई 1.3 किमी है।
- यह ब्रिज चिनाब नदी से 359 मीटर ऊपर बनाया गया है जो एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा है।
- सभी कथन सत्य है।
उत्तर- सभी कथन सत्य है।
प्रश्न-
कंटेनर पोर्ट प्रदर्शन सूचकांक 2023 में शीर्ष 100 वैश्विक बंदगाहों चीन का यांगशान
पोर्ट शीर्ष पर है जबकि इस सूचकांक में कितने भारतीय बंदरगाह शामिल है?
- 3
- 5
- 9
- 11
उत्तर- 9 बंदरगाह
भारत के 9 बंदरगाह इस सूची में है। यह सूचकांक बंदरगाह पर किसी जहाज के प्रवेश करने
और निकलने में लगे समय पर बंदरगाह के प्रदर्शन का तुलनात्मक अध्ययन है।
प्रश्न-
पिछले दिनों किस देश में 49 प्रवासी कामगारों की मौत के बाद उस देश में प्रचालित कफाला
प्रणाली पर सवाल उठने लगे जिसके तहत स्थानीय नियोजक/प्रायोजक को प्रवासी कामगारों
के रोजगार और प्रवास की स्थिति पर लगभग पूर्ण नियंत्रण प्राप्त होता है?
- सीरिया
- इजरायल
- कुवैत
- संयुक्त अरब अमीरात
उत्तर- कुवैत
प्रश्न-
भारतीय सर्वोच्च न्यायालय अपनी स्थापना के 75वें वर्ष पर विशेष लोक अदालन का आयोजन
करेगा। लोक अदालत के संबंध में असत्य कथन को बताएं।
- लोक अदालत को सिविल कोर्ट जैसी शक्तियां प्राप्त होती है।
- लोक अदालतों के निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होती है जिसके खिलाफ किसी अदालत में कोई अपील नहीं की जा सकती ।
- इनमें अदालतों में लंबित केवल पारिवारिक विवाद संबंधी मामले लाए जा सकते है।
- पहली लोक अदालत 1982 में गुजरात, जूनागढ़ में आयोजित हुई।
उत्तर – लोक अदालतों में किसी भी न्यायालय में लंबित कोई भी मामला
लाया जा सकता है।
65वीं, से 69वीं BPSC के कई लाभार्थी लाभान्वित हुए । 70th BPSC हेतु आप भी लाभ उठाए।
गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्यास Whatapp or Call- 74704-95829
BPSC Mains टेलीग्राम ग्रुप से 67th BPSC में चयनित अभ्यर्थी
BPSC मुख्य परीक्षा के हमारे Telegram Practice Group में जुड़े और निरंतर अभ्यास द्वारा लेखन शैली का विकास करें।
प्रश्न-
भारतीय डाकघर अधिनियम 1898 के स्थान पर भारतीय डाकघर अधिनियम 2023 लाया गया जिसके
संबंध में सत्य कथन को बताएं ।
- सरकार कुछ निर्धारित आधारों पर डाक के माध्यम से भेजे जा रहे किसी पार्सल को जब्त कर सकती है।
- डाकघर कुछ मामलों को छोड़कर अपने द्वारा प्रदत सेवाओं के लिए जवाबदेह नहीं होगा।
- अब डाक अधिकारी द्वारा किसी पार्सल को अनाधिकृत रूप से खोलना अपराध नहीं होगा।
- सभी कथन सत्य है
उत्तर- सभी कथन सत्य है।
प्रश्न-अंतर्राष्ट्रीय
खगोलीय संघ ने मंगल ग्रह पर स्थित एक क्रेटर का नाम निम्न में से किसके नाम पर
रखा है?
- प्रोफेसर
देवेन्द्र लाल
- सी. वी रमन
- सत्येंद्र नाथ बोस
- विक्रम साराभाई
उत्तर -प्रोफेसर देवेन्द्र लाल
अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने मंगल ग्रह पर थारिस ज्वालामुखी क्षेत्र के
भीतर स्थित तीन नए क्रेटरों में से एक सबसे बड़े क्रेटर का नाम प्रोफेसर देवेन्द्र
लाल के सम्मान में "लाल क्रेटर" रखा गया है।
प्रश्न- पिछले दिनों किस भारतीय राज्य के दो वेटलैंड को 'रामसर साइट्स' सूची में शामिल किया गया है?
- बिहार
- उत्तर प्रदेश
- मध्य प्रदेश
- तमिलनाडु
उत्तर - बिहार
भारत ने रामसर सम्मेलन के तहत बिहार के जमुई जिले में झाझा वन
क्षेत्र में स्थित नागी और नकटी पक्षी
अभयारण्यों को अंतरराष्ट्रीय महत्व के अपने नए आर्द्रभूमि घोषित किया है।
इसके साथ ही भारत में 'रामसर
साइट्स' की संख्या बढ़कर 82 हो
गयी है। भारत अब रामसर साइटों के मामले में चीन के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान
पर पहुंच गया है।
प्रश्न-
प्रेम सिंह तमांग ने लगातार दूसरी बार किस राज्य में मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ
ग्रहण किया ?
- अरुणाचल प्रदेश
- मेघालय
- त्रिपुरा
- सिक्किम
उत्तर -सिक्किम
प्रश्न-
फ्रेंच ओपन 2024 का
महिला खिताब जीतने वाली इगा स्विटेक किस देश की खिलाड़ी है?
- फ्रांस
- यूएसए
- जर्मनी
- पोलैंड
उत्तर- पोलैंड
पोलैंड की 23 वर्षीया
इगा स्विटेक (Iga
Swiatek) ने जैस्मिन
पाओलिनी को हराकर लगातार तीसरी बार फ्रेंच ओपन महिला खिताब जीता
प्रश्न-
संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में बच्चों के खिलाफ अपराध करने वाले अपराधियों की
वैश्विक सूची में किस देश को शामिल किया है?
- इज़राइल
- पाकिस्तान
- यूक्रेन
- ईरान
उत्तर- इज़राइल
एक राजनयिक सूत्र के अनुसार, इज़राइल रक्षा बलों के साथ, हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद को भी सूची में जोड़ा गया
था।
प्रश्न-
मोदी मंत्रिमंडल 2024 में
कुल कितनी महिलाओं को शामिल किया गया है?
- 5
- 6
- 7
- 8
उत्तर- 7
भारत की नई मोदी सरकार मंत्रिमंडल में कुल 7 महिला मंत्रियों को स्थान मिला है जिनमें 2 कैबिनेट वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन और महिला और बाल विकास
मंत्री अन्नपूर्णा देवी और 5 राज्य
मंत्री की रैंक की मंत्री है।
प्रश्न- भारत की नई मोदी सरकार मंत्रिमंडल में कुल कितने पूर्व मुख्यमंत्री को शामिल किया
गया है?
- 3
- 4
- 5
- 6
उत्तर - 6
कुमारस्वामी जनता दल-सेक्युलर और जीतनराम मांझी हिंदुस्तानी
आवाम मोर्चा से जबकि 4 बीजेपी की ओर से शिवराज सिंह चौहान- मध्य प्रदेश से , राजनाथ सिंह-उत्तर प्रदेश, मनोहर लाल खट्टर- हरियाणा, और सर्बानंद सोनोवाल-असम से शामिल है।
प्रश्न-
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा किस वर्ष को अंतर्राष्ट्रीय क्वांटम विज्ञान और
प्रौद्योगिकी वर्ष घोषित किया गया है?
- 2024
- 2025
- 2026
- 2030
उत्तर- 2025
वर्ष 2025 में क्वांटम यांत्रिकी के प्रारंभिक विकास के 100
वर्ष पूर्ण हो रहे है जिसके कारण इसे चुना गया है।
प्रश्न- भौतिकी अनुसंधान प्रयोगशाला, अहमदाबाद द्वारा मंगल के थार्सिस ज्वालामुखी क्षेत्र में तीन क्रेटर खोजे
गए हैं जिनका नामकरण लाल क्रेटर, मुरसान क्रेटर और हिलसा
क्रेटर रखा गया है। इसमें हिलसा क्रेटर का नामकरण किस राज्य के एक कस्बे के नाम
पर रखा गया है?
- उत्तर प्रदेश
- बिहार
- झारखंड
- पश्चिम बंगाल
उत्तर- बिहार
मुरसान उत्तर प्रदेश का एक कस्बा है जबकि हिलसा बिहार
का एक कस्बा है। सबसे बड़े लाल क्रेटर का नामकरण प्रोफेसर देवेन्द्र लाल के नाम
पर रखा गया है।
प्रश्न- किस राज्य में हुए तीव्र शहरीकरण के कारण उस राज्य की प्रसिद्ध
पक्षी ग्रेटर एडजुटेंट स्टॉर्क का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है?
- तमिलनाडु
- असम
- पश्चिम बंगाल
- सिक्किम
उत्तर- असम
इसका ब्रीडिंग स्थल जयादातर असम की ब्रह्मपुत्र घाटी
में स्थित है।
प्रश्न-
विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी (Global
Gender Gap) सूचकांक 2024 में 146 देशों में
आइसलैंड,
फिनलैंड, नॉर्वे, न्यूजीलैंड
और स्वीडन शीर्ष पांच देश हैं वहीं भारत इस रिपोर्ट के अनुसार किस स्थान पर है
- 129
- 127
- 135
- 132
उत्तर- 129
वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट 2024
के अनुसार भारत ने 129वें
स्थान पर है जबकि पिछले वर्ष 2023 में यह 127वें स्थान पर था। उललेखनीय है कि
दक्षिण एशियाई देशों में बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और भूटान के बाद भारत 5वें
स्थान पर है।
प्रश्न- पैंटानल आर्द्रभूमि जो विश्व की सबसे बड़ी उष्णकटिबंधीय
आर्द्रभूमि है तथा हाल ही में विनाशकारी वनाग्नि के कारण चर्चा में है किस
महाद्वीप में स्थित है?
- उत्तरी अमेरिका
- दक्षिणी अमेरिका
- एशिया
- अफ्रीका
उत्तर- दक्षिणी अमेरिका
यह तीन देशों बोलीविया, ब्राजील और पराग्वे में विस्तारित है।
प्रश्न- भारत सरकार द्वारा पिछले दिनों ग्रेट GREAT योजना को मंजूरी दी गयी जिसका संबंध किस क्षेत्र से है?
- खाद्य प्रसंस्करण
- वस्त्र
- अंतरिक्ष अनुसंधान
- अंतर्राज्यीय व्यापार
उत्तर- वस्त्र
GREAT योजना का तात्पर्य है तकनीकी वस्त्रों
में महत्वकांक्षी नवप्रवर्तकों के लिए अनुसंधान और उद्मिता हेतु अनुदान ।
प्रश्न- संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2024 को किस वर्ष के रूप में घोषित
किया गया है ?
- अंतर्राष्ट्रीय डाल्फिन वर्ष .
- अंतर्राष्ट्रीय ईगल वर्ष
- अंतर्राष्ट्रीय एलीफेंटस वर्ष
- अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष
उत्तर- अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष
कैमलिड्स वास्तव में कैमलिडाई फैमली से संबंधति है
जिसमें ऊंट भी शामिल है। भारत में राजस्थान का राजकीय पशु ऊंट है।
प्रश्न- आर्मेनिया नासा के आर्टेमिस एकॉर्ड्स पर हस्ताक्षर करनेवाला
43वां देश बन गया है। इस एकार्ड्स का संबंध किससे है?
- चंद्र मिशन एवं अन्वेषण
- मंगल मिशन एवं अन्वेषण
- सूर्य मिशन एवं अन्वेषण
- शुक्र मिशन एवं अन्वेषण
उत्तर- चंद्र मिशन एवं अन्वेषण
यह एकार्डस 1967 की बाह्य अंतरिक्ष संधि
पर आधारित है । यह एकार्ड्स सिद्धांतों का एक सेट है जिसे 21वीं सदी में असैन्य
उद्देश्य से अंतरिक्ष अन्वेषण और उपयोग का मार्गदर्शन करने के लिए डिजाइन किया
गया है। इसके हस्ताक्षरकर्ता में भारत भी शामिल है।
प्रश्न- तृष्णा/TRISHNA (थर्मल इंफ्रारेड इमेजिंग सैटेलाइट फॉर हाई रिजोल्यूशन
नेचुरल रिसोर्स असेसमेंट) मिशन इसरो और किस देश के बीच सहयोग आधारित पहल है जिसका
लक्ष्य क्षेत्रीय से लेकर वैश्विक स्तर पर भू-सतह के तापमान और जल प्रबंधन की
निगरानी करना है?
- अमेरिका
- फ्रांस
- जापान
- जर्मनी
उत्तर CNES (फ्रांसीसी
अंतरिक्ष एजेंसी)
तृष्णा/TRISHNA मिशन
का उद्देश्य स्थलीय जल संकट और जल उपयोग की मात्ना का पता लगाने के लिए महाद्वीपीय
जीवमंडल के ऊर्जा व जल बजट की विस्तृत निगरानी करना है।
प्रश्न-
बिहार के जमुई जिले में अवस्थित नागी और नकटी पक्षी अभयारण्यों को अंतर्राष्ट्रीय
महत्त्व की आर्द्रभूमियों की रामसर सूची में शामिल किए जाने के बाद भारत में अब
कुल रामसर स्थलों की संख्या कितनी हो गयी है?
- 71
- 78
- 82
- 89
उत्तर-
82
नागी और नकटी पक्षी अभयारण्य दोनों मानव निर्मित जलाशय हैं।
इन्हें बर्डलाइफ इंटरनेशनल ने "महत्वपूर्ण पक्षी और जैव विविधता क्षेत्र (IBA)" के रूप में मान्यता दी है।
स्थानीय पक्षीः इंडियन रॉबिन, एशी-क्राउन्ड
स्पैरो-लार्क, एशियन कोयल, बैंक
मैना आदि है जबकि प्रवासी पक्षी बार-हेडेड गूज, ग्रेलैग
गूज, नॉर्दर्न पिंटेल, स्टेपी
ईगल आदि है।
प्रश्न-
रामसर कन्वेंशन के बारे में असत्य कथन बताएं ।
- A. यह एक अंतर-सरकारी संधि है जिसका उद्देश्य आर्द्रभूमियों का संरक्षण और उनका बुद्धिमतापूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना है।
- B. इसे 1971 में ईरान के रामसर शहर में अपनाए गया तथा भारत 1982 में इस कन्वेंशन का पक्षकार बना।
- C. भारत में सर्वाधिक रामसर स्थल तमिलनाडु में हैं जबकि दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश है।
- D. रामसर सूची में शामिल होने के लिए रामसर कन्वेंशन के तहत निर्धारित 9 मानदंडों में से कम-से-कम 3 मानदंडों को पूरा करना जरूरी है।
उत्तर-
रामसर सूची में शामिल होने के लिए रामसर कन्वेंशन के तहत निर्धारित 9 मानदंडों में
से कम-से-कम एक को पूरा करना जरूरी है।
प्रश्न- भारत और यूरोपीय संघ ने कोविड-19 महामारी
के दौरान दवा आपूर्ति की कमी से प्राप्त अनुभव से सीखते हुए किस देश के साथ मिलकर
बायोफार्मास्युटिकल एलायंस की शुरुआत की है?
- दक्षिण कोरिया
- संयुक्त राज्य अमेरिका
- जापान
- उपरोक्त सभी
उत्तर- उपरोक्त सभी ।
भारत, यूरोपीय संघ, दक्षिण कोरिया, संयुक्त
राज्य अमेरिका और जापान ने बायो इंटरनेशनल कन्वेंशन 2024
के दौरान बायोफार्मास्युटिकल एलायंस की प्रथम बैठक में इसके गठन की घोषणा की गई
है। यह एलायंस फार्मास्युटिकल्स क्षेत्रक में भरोसेमंद, सतत
और लचीली आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण करेगा।
प्रश्न- संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा हाल ही में 5
देशों डेनमार्क, ग्रीस, पाकिस्तान, पनामा और
...................को संयुक्त राष्ट्र
सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य के रूप में चुना गया।
- जिबूती
- इक्वेडोर
- सोमालिया
- युगांडा
उत्तर-
सोमालिया
प्रश्न- हाल ही में आए किस चक्रवाती तूफान के कारण
मिजोरम में भूस्खलन की घटना हुई जिसमें कई लोगों की मौत हो गयी?
- रेमल
- फिरोज
- सुजल
- कादिमी
उत्तर-
रेमल
प्रश्न-
हाल ही में किसके द्वारा मनाना घोषणा पत्र को अपनाया गया जिसमें इजरायल एवं फिलिस्तीन
संघर्ष समाप्त करने के लिए टू स्टेट सॉल्यूशन लागू होने तक संयुक्त राष्ट्र
शांति रक्षक सैनिक तैनान करने की मांग की गयी है?
- संयुक्त राष्ट्र
- नाटो
- अरब लीग
- ओपेक
उत्तर-
अरब लीग
प्रश्न- अंतरिक्ष मलबे के प्रबंधन में योगदान देने और
अधिक पर्यावरण अनुकूल अंतरिक्ष संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु निम्न में
से किस देश के शोधकर्ताओं ने लकड़ी से बनी दुनिया की पहली सेटेलाइट लिग्रोसैट
निर्मित की है?
- तुर्की
- जापान
- दक्षिण कोरिया
- न्यूजीलैंड
उत्तर
– जापान
विदेशों
में रोजगार और संविदा श्रम के प्रबंधन पर परामर्श हेतु मंच प्रदान करनेवाला कोलम्बो
प्रोसेस के किस अवधि के लिए भारत ने अध्यक्षता संभाली है?
- 2023-25
- 2024-25
- 2025-26
- 2024-26
उत्तर- 2024-26
प्रश्न- जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के फलस्वरूप संयुक्त राज्य अमेरिका
की अलास्का नदियों का रंग किस रंग का हो रहा है?
- लाल
- नारंगी
- ब्लू
- हरा
उत्तर-
नारंगी
यह
पर्माफ्रास्ट के पिघलने के कारण हो रहा है इसके पिघलने से विषाक्त धातुएं
वातावरण में प्रकट होती है जिससे नदियां अम्लीय हो जाती है और उनका रंग बदलता है।
प्रश्न- खाद्य एवं
कृषि संगठन द्वारा आयोजित वैश्विक मृदा भागीदारी सभा ने कब तक विश्व की कम से कम
50 प्रतिशत मृदा के स्वास्थ्य को सुधारने और इसे बनाए रखने के लिए तत्काल
कार्रवाई की सिफारिश की?
- 2025
- 2030
- 2040
- 2050
उत्तर-
2030
प्रश्न- पिछले दिनों चर्चा में
रहा विवादित अबू मूसा द्वीप विवाद का संबंध किन देशों से है?
- ईरान एवं सउदी अरब
- सउदी अरब एवं यमन
- ईरान एवं संयुक्त अरब अमीरात
- संयुक्त अरब अमीरात एवं कतर
उत्तर-
ईरान एवं संयुक्त अरब अमीरात
होर्मुज
जलडमरूमध्य से निकट स्थित इस द्वीप पर ईरान का अधिकार है तथा इस द्वीप पर ईरान की
संप्रभुता पर चीन द्वारा दिए गए बयान के कारण चर्चा में रहा।
प्रश्न- 2021 के लिए जारी
वैश्विक क्रय शक्ति समता आंकड़ों में भारत क्रय शक्ति समता Purchasing Power Parities के आधार पर किस स्थान पर है?
- प्रथम
- द्वितीय
- तृतीय
- चतुर्थ
उत्तर-
तृतीय
चीन
तथा अमेरिका के बाद भारत 11 ट्रिलियन डॉलर के साथ विश्व की तीसरे सबसे बड़ी
अर्थव्यवस्था है हांलाकि जीडीपी के आधार पर भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी
अर्थव्यवस्था है।
प्रश्न- वर्ष 2024 के लोकसभा
चुनाव में किस स्थान पर नोटा को 2.18 लाख
(लगभग 14 प्रतिशत) वोट मिले और इस प्रकार इस संसदीय सीट द्वारा नया रिकार्ड बनाया
गया?
- गोपालगंज
- सूरत
- इंदौर
- ग्वालियर
उत्तर- इंदौर
इंदौर में 15.62
लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें से 12.27
लाख वोट भाजपा के शंकर लालवानी को मिले। नोटा 2.18 लाख वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
प्रश्न- क्लाउडिया
शीनबाम हाल ही में किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हुई?
- ब्राजील
- मेक्सिको
- इक्वेडोर
- पेरू
उत्तर- मेक्सिको
प्रश्न- जलवायु
परिवर्तन के प्रभाव के कारण गार्डी सुगदुब द्वीप पर रहने वाले समुदाय को द्वीप से
हटाने वाला पहला देश निम्न में से कौन सा है?
- कोस्टारिका
- कोलंबिया
- पनामा
- मैक्सिको
उत्तर- पनामा
पनामा एक मध्य अमेरिकी देश है जो पनामा
स्थलसंधि पर स्थित है। पनामा स्थलसंधि उत्तर और दक्षिण अमेरिका को जोड़ने वाला एक
संकरा भूखंड है।
प्रश्न- अरुण
जलविद्युत परियोजना का संबंध किस देश से हैं?
- नेपाल
- भूटान
- बांग्लादेश
- पाकिस्तान
उत्तर- नेपाल
यह 900 मेगावाट की रन ऑफ द रिवर जलविद्युत
परियोजना है जिसको भारत की मदद से बनाया गया है।
प्रश्न- येल सेंटर
फॉर एनवायर्नमेंटल लॉ एंड पॉलिसी द्वारा जारी पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक, 2024 के संबंध में
असत्य कथन को बताएं।
- शीर्ष स्थान पर स्थित देश एस्टोनिया है।
- भारत इस सूचकांक में 176वें स्थान पर है।
- भारत वर्तमान में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जक है।
- 2022 में वैश्विक स्तर पर मानवजनित सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जक देश में भारत दूसरे स्थान पर है।
उत्तर- वैश्विक स्तर पर भारत चीन को
पीछे छोड़ते हुए 2022 में मानवजनित सल्फर डाइऑक्साइड का सबसे बड़ा उत्सर्जक बन गया
था।
प्रश्न- पिछले दिनों
चर्चा में रहा पंप एवं डंप स्कीम का संबंध किस क्षेत्र से है?
- सिंचाई
- शेयर बाजार
- कचरा प्रबंधन
- वन संरक्षण
उत्तर- शेयर बाजार
प्रश्न-
हाल ही में 50वें जी-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन किस देश में स्थित अपुलिया स्थान
पर सम्पन्न हुआ जिसमें भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, ऊर्जा, अफ्रीका और
भूमध्यसागरीय क्षेत्र विषयों पर जी-7 आउटरीच सत्र में भाग लिया गया?
- पूर्तगाल
- इटली
- स्पेन
- जर्मनी
उत्तर- इटली
प्रश्न- भारत में कहां स्थित राष्ट्रीय भारतीय
आयुर्विज्ञान संस्थान को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पारंपरिक चिकित्सा
अनुसंधान के लिए सहयोगी केन्द्र के रूप में नामित किया गया?
- देहरादून
- लखनऊ
- कोलकात्ता
- हैदराबाद
उत्तर- हैदराबाद
जून 2024 से अगले 4 वर्षों के लिए राष्ट्रीय
भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चिकित्सा में
मौलिक और साहित्यिक अनुसंधान के लिए सहयोगी केन्द्र के रूप में मान्यता दी गयी।
प्रश्न- पारंपरिक चिकित्सा अनुसंधान को बढ़ावा देने के
लिए किस पोर्टल को आंरभ किया गया जिसमें 16 हजार आयुष पांडुलिपियों की सूची
प्रदर्शित की गयी है?
- आरोग्यम पोर्टल
- निरोग पोर्टल
- अमर पोर्टल
- जीवन पोर्टल
उत्तर- अमर पोर्टल
प्रश्न- हाल ही में भारतीय वायु सेना को किस नाम से
पहला स्वदेशी लोइटरिंग म्यूनिशन आत्मधाती ड्रोन प्राप्त हुआ?
- प्रक्षेप
- नागास्त्र-1
- तक्षक
- प्रहार
उत्तर- नागास्त्र-1
यह दिन रात निगरानी करनेवाले कैमरों से लैस है जो 1
किलोग्राम उच्च विस्फोटक विखंडन हथियार ले जा सकता है।
प्रश्न- भारत ने किस बीमारी का पता लगाने के लिए बैटरी
से चलनेवाला एक रियल टाइम आधारित मॉलिक्यूलर टेस्ट उपकरण ट्रूनेट प्लेटफार्म
विकसित किया है जिसकी सराहना विश्व स्वास्थ्य महासभा में भी की गयी?
- टाइफाइड
- कैंसर
- तपेदिक/क्षय रोग
- मेनिनजाइटिस
उत्तर- तपेदिक/टीबी/क्षय रोग
यह 1 घंटे से भी कम समय में परीक्षण
परिणाम देता है और साथ ही इसकी मदद से 40 से अधिक बीमारियों का टेस्ट किया जा
सकता है।
प्रश्न- निम्न में से किसे भारतीय सेना के अगले प्रमुख
के रूप में किसे नामित किया गया है?
- अरुण प्रकाश
- अनिल चौहान
- गोवन्दि सिंह पहुजा
- उपेन्द्र द्विवेदी
उत्तर- उपेन्द्र द्विवेदी
प्रश्न- ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के रूप में निम्न में
से किसके द्वारा शपथ ली गयी?
- कनक वर्धन सिंह देव
- मोहन चरण माझी
- नवीन पटनायक
- लक्ष्मण भारती
उत्तर -मोहन चरण माझी
मोहन चरण माझी ने ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। ओडिशा
विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 78 सीटों पर जीत दर्ज कर 24
साल बाद सत्ता में लौटी है।
प्रश्न- पिछले दिनों चर्चा में रहा सुहेलवा वन्यजीव
अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?
- मध्य प्रदेश
- असम
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
उत्तर- उत्तर प्रदेश
सुहेलवा वन्यजीव अभयारण्य में बाघों की
आबादी के साक्ष्य मिलने के बाद, उत्तर
प्रदेश में जल्द ही एक नया बाघ अभयारण्य स्थापित किए जाने की योजना है ।
प्रश्न- फ्रेंच ओपन 2024 का टाइटल जीतने वाले कार्लोस अलकराज किस देश के खिलाड़ी
है?
- स्पेन
- फ्रांस
- सर्बिया
- पूर्तगाल
उत्तर स्पेन
प्रश्न- हाल ही में आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के
रूप में किसके द्वारा शपथ ग्रहण किया गया?
- चंद्रबाबू नायडू
- पवन कल्याण
- नारा लोकेश
- डी राजा
उत्तर- चन्द्रबाबू नायडू
प्रश्न- मोदी मंत्रीमंडल में शामिल सभी मंत्रियों में किसके
पास सबसे कम संपत्ति है?
- जीतन राम मांझी
- बी संजय कुमार
- अजय टम्टा
- धमेन्द्र प्रधान
उत्तर- जीतनराम मांझी
हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी
जिनको कैबिनेट में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम
मंत्रालय दिया गया है उनके पास सबसे कम कुल 30.2 लाख की
संपत्ति है। उल्लेखनीय है कि नए मंत्रिपरिषद में शामिल 99% मंत्री
करोड़पति है।
प्रश्न- मोदी कैबिनेट में शामिल मंत्रियों में सबसे
युवा मंत्री कौन है?
- बी संजय कुमार
- अजय टम्टा
- किरण रिजिजू
- राम मोहन नायडू किंजरापु
उत्तर-राम मोहन नायडू किंजरापु जिनको नागरिक
उड्डयन मंत्रालय का प्रभार दिया गया है।
प्रश्न- आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब केन्द्रीय
कैबिनेट में कोई भी मुस्लिम मंत्री नहीं है और यह भी पहली बार है कि अल्पसंख्यक
कार्य मंत्री का पदभार किसी बौद्ध नेता को दिया गया है, निम्न में वह नेता कौन है?
- हेमंत विस्व सरमा
- किरेन रिजिजू
- सुरेन लामा
- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर- किरेन रिजिजू
मोदी 2.0 में मुख्तार अब्बास नकवी अल्पसंख्यक मंत्री थे।
प्रश्न- मोदी मंत्रिमंडल में इस बार 7 महिला मंत्रियों को जगह दी गयी है जिनमें से सबसे युवा
मंत्री कौन है?
- रक्षा खड़से
- सावित्री ठाकुर
- अनुप्रिया पटेल
- शोभा करंदलाजे
उत्तर- रक्षा खडसे सबसे युवा मंत्री है
जिनको युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार दिया गया है।
उपरोक्त प्रश्नों को अध्ययन के बाद निम्न के माध्यम से अपनी तैयारी को जांच सकते हैं। इसके अलावा आप इन प्रश्नों को हमारे टेलीग्राम ग्रुप में टेस्ट भी दे सकते हैे्। ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें 74704-95829
एकदिवसीय परीक्षाओं के नोट्स हैं जिनको आप आर्डर कर अपने घर पर प्राप्त कर सकते हैं।
Whatsapp/Call 74704-95829
प्रश्न-
नालंदा विश्वविद्यालय संबंधी कथनों को बताएं ।
- 19 जून 2024 को नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा किया गया।
- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार आगमन के समय प्राचीन विश्वविद्यालय के पुनरुद्धार का प्रस्ताव रखा था।
- नवीन विश्वविद्यालय नालंदा विश्वविद्यालय अधिनियम 2010 के तहत स्थापित किया गया।
- नालंदा विश्वविद्यालय 2016 में यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल किया गया।
उत्तर- पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय एपीजे अब्दुल कलाम ने बिहार
विधानसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए प्राचीन विश्वविद्यालय के
पुनरुद्धार का प्रस्ताव रखा था।
प्रश्न-
स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर 2024 के संबंध में असत्य कथन को बताएं।
- यह रिपोर्ट हेल्थ इफेक्टस इंस्टीच्यूट और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष की साझेदारी से जारी की गयी ।
- 2021 में वायु प्रदूषण से 8.1 मिलियन मौत हुई।
- वैश्विक स्तर पर 2021 में वायु प्रदूषण अप्राकृतिक मृत्यु का दूसरा सबसे बड़ा कारण था ।
- वायु प्रदूषण के कारण होनेवाली बीमारियों में विश्व के 54 प्रतिशत मरीज केवल भारत में है।
उत्तर- वायु प्रदूषण के कारण होनेवाली बीमारियों में विश्व के 54
प्रतिशत मरीज भारत और चीन में है।
असामयिक मृत्यु का सबसे बड़ा कारण उच्च रक्तचाप हाई ब्लड प्रेशर रहा।
प्रश्न-
पटना हाई कोर्ट ने हाल ही में किस अधिनियम को असंवैधानिक करार दिया है जिसके द्वारा
नौकरियों तथा शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की मौजूदा ऊपरी सीमा को 50% से बढ़ाकर
65% कर दिया गया था?
- बिहार
आरक्षण (अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्गो के लिए ) अधिनियम, 2023
- बिहार
(शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश में) आरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2023
- उपरोक्त दोनों
- उपरोक्त में से कोई नहीं ।
उत्तर- उपरोक्त दोनों
प्रश्न-
पटना हाई कोर्ट ने हाल ही में किस आधार पर बिहार सरकार के आरक्षण संबंधी संशोधन
कानूनों को रद्द कर दिया?
- संविधान
के अनुच्छेद 14,
15 और 16 का उल्लंघन होने के कारण।
- आरक्षण के लिए निर्धारित 50% की ऊपरी सीमा का उल्लंघन।
- आरक्षण की ऊपरी सीमा बढ़ाने से पहले बिहार सरकार द्वारा विश्लेषण नहीं किया जाना ।
- उपरोक्त सभी
उत्तर- उपरोक्त सभी
प्रश्न- भारत ने पिछले दिनों किस
देश के नागरिकों के लिए ई-मेडिकल वीजा सुविधा आरंभ करने तथा उसी देश में एक वाणिज्य
दूतावास खोलने की घोषणा की है?
- नेपाल
- श्रीलंका
- भूटान
- बांग्लादेश
उत्तर- बांग्लादेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद घोषणा की कि भारत चिकित्सा उपचार के लिए भारत आने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के लिए ई-मेडिकल वीजा सुविधा शुरू की जाएगी वहीं भारत देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए बांग्लादेश के रंगपुर में एक नया वाणिज्य दूतावास खोला जाएगा।
प्रश्न-
हाल ही में किस राज्य में स्थित बिनसर वन्यजीव अभयारण्य में आग को नियंत्रित करने
के लिए भारतीय वायु सेना द्वारा MI17 हेलीकॉप्टर
लगाया किया गया?
- हिमाचल प्रदेश
- उत्तराखंड
- अरुणाचल प्रदेश
- सिक्किम
उत्तर- उत्तराखंड, बिनसर वन्यजीव
अभयारण्य उत्तराखंड राज्य में स्थित एक संरक्षित
क्षेत्र है
प्रश्न- वायु गुणवत्ता, जैव विविधता और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के
प्रदर्शन पर आधारित जारी पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2024 में 180 देशों में भारत की रैंक क्या रही?
- 140
- 156
- 176
- 180
उत्तर- 176
येल और कोलंबिया विश्वविद्यालयों द्वारा तैयार रैंकिंग में पिछले बार के मुकाबले इस बार की भारत की रैंकिंग मामूली सुधार आया है।
प्रश्न- पिछले दिनों केंद्रीय
मंत्रिमंडल द्वारा वधावन बंदरगाह (ग्रीनफील्ड पोर्ट) को
मंजूरी दी गयी जो किस राज्य में बनाने की योजना है?
- गुजरात
- ओडिशा
- महाराष्ट्र
- तमिलनाडु
उत्तर- महाराष्ट्र
यह भारत के सबसे बड़े पोर्ट प्रोजेक्ट में से एक है जो भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर और अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन कॉरिडोर के लिए प्रवेश द्वार बंदरगाह के रूप में कार्य कर सकता है।
प्रश्न- टी20 विश्व
कप में त्रिनिदाद में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ खेले गए
आखिरी लीग मैच में चारों ओवर मेडन फेंकने वाले पहले गेंदबाज़ कौन बने है?
- जसप्रीत बुमराह
- शाहीन शाह अफरीदी
- लॉकी फर्ग्यूसन
- रोहित शर्मा
उत्तर- लॉकी फर्ग्यूसन
फर्ग्यूसन ने ICC T20 विश्व कप में सबसे किफायती गेंदबाजी कर इतिहास बनाया है।
प्रश्न- ब्रिक्स से
जुड़े देशों की अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता ब्रिक्स गेम्स 2024 का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
- भारत
- रूस
- चीन
- दक्षिण अफ्रीका
उत्तर- रूस, कज़ान
प्रश्न- कुनो राष्ट्रीय
उद्यान के बाद चीतों का दूसरा घर बनाने की
तैयारी को लेकर निम्न में कौन चर्चा में रहा?
- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
- गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य
- वन विहार राष्ट्रीय उद्यान
- बांधवागढ़ राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर- गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य, मध्य प्रदेश
प्रश्न-पहली बार आयोजित होनेवाली बहुराष्ट्रीय
हवाई अभ्यास 'तरंग शक्ति' की मेजबानी अगस्त 2024 में किस देश द्वारा
की जा जाएगी?
- भारत
- म्यांमार
- बांग्लादेश
- श्रीलंका
उत्तर- भारत
भारतीय वायु सेना के पहले
बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास, तरंग शक्ति में पर्यवेक्षकों के रूप में शामिल कुछ
अन्य देशों के अलावा 10 देशों की भागीदारी देखने की संभावना
है।
प्रश्न- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024
के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री
नरेंद्र
मोदी ने शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र
में डल झील के किनारे 21 जून को योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024
का थीम क्या है?
- 'योग एक वरदान'
- 'स्वयं और समाज के लिए योग'
- 'चमत्कारिक औषधि योग'
- 'समाज के लिए योग'
उत्तर - 'स्वयं और समाज के लिए योग' (Yoga for Self
and Society)
21 जून को प्रति
वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है जिसकी शुरुआत 2015 में हुई थी।
हाल ही में राज्यसभा में सदन का नेता के रूप में किसे
नियुक्त किया गया है?
- राजनाथ सिंह
- अश्विनी वैष्णव
- जे पी नड्डा
- पियूष गोयल
उत्तर- जगत प्रकाश नड्डा
प्रश्न- डायरिया से बच्चों की होनेवाली
मृत्यु को रोकने हेतु राष्ट्रीय स्टॉप डायरिया अभियान 2024 का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया?
- जे पी नड्डा
- सर्वानंद सोनेवाल
- राजीव प्रताप रूडी
- पीयूष गोयल
उत्तर- केंद्रीय स्वास्थ्य
एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा
प्रश्न- हाल ही में वर्ल्ड
क्राफ्ट्स काउंसिल द्वारा भारत के किस शहर को वर्ल्ड क्राफ्ट सिटी का टैग प्रदान
किया?
- श्रीनगर
- भागलपुर
- उदयपुर
- जूनागढ़
उत्तर- श्रीनगर
दुनिया भर में सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक विकास में स्थानीय शिल्पकारों और समुदायों की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देने के लिए यह टैग दिया जाता है।
प्रश्न- प्रतिकूल मौसम और
अतिक्रमण को कारण Flamingos
की आबादी में लगातार कमी के
कारण पिछले दिनों समाचार पत्रों में चर्चा में रहनेवाली खारे पानी की नेट्रॉन झील
किस देश में स्थित है?
- ईरान
- तंजानिया
- लेबनान
- आर्मेनिया
उत्तर- तंजानिया
नेट्रॉन झील रामसर साइट भी है जो तंजानिया में स्थित एक खारे पानी की झील है।
प्रश्न- भविष्य की महामारियों से
निपटने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में तैयारी और क्षमता को बढ़ाने के लिए भारत
सरकार ने किसके साथ एक ऋण समझौता किया है?
- वर्ल्ड बैंक
- एशियाई विकास बैंक
- न्यू डेवलपमेंट बैंक
- विश्व स्वास्थ्य संगठन
उत्तर- एशियाई विकास बैंक, मुख्यालय- मनीला, फिलीपींस
भारत सरकार ने एशियाई विकास बैंक के साथ हाल ही में 170 मिलियन डॉलर का नीति-आधारित ऋण समझौता किया है।
प्रश्न- निम्न में किस संस्थान ने
ब्रिटिश अभिनेता थियो जेम्स को ग्लोबल गुडविल एम्बेसडर नियुक्त किया है?
- UNSCO
- UNHCR
- ILO
- World Band
उत्तर- UNHCR
संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख
संस्था UNHCR (यूनाइटेड नेशंस हाई
कमिश्नर फॉर रिफ्यूजी) ने ब्रिटिश अभिनेता थियो जेम्स को
अपना ग्लोबल गुडविल एम्बेसडर नियुक्त किया है।
प्रश्न- हाल ही में लाल सिर वाले
गिद्धों (एशियन
किंग वल्चर नाम से प्रसिद्ध) के लिए विश्व का पहला संरक्षण केंद्र किस राज्य
में स्थापित किए जाने की घोषणा की गयी?
- झारखंड
- उत्तर प्रदेश
- मध्य प्रदेश
- सिक्किम
उत्तर- उत्तर प्रदेश
जटायु संरक्षण और प्रजनन केंद्र के नाम से लाल सिर वाले गिद्धों के लिए दुनिया का पहला संरक्षण और प्रजनन केंद्र उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में स्थापित किए जाने की योजना है।
प्रश्न- 18वीं
लोकसभा का अध्यक्ष निम्न में से किसे चुना गया है?
- जगदीप धनखड़
- ओम बिड़ला
- जगन मोहन रेड्डी
- जेपी नड्डा
उत्तर- ओम बिड़ला
ओम बिड़ला जहां दूसरी बार लोकसभा के स्पीकर चुने गए है वह दूसरी बार अध्यक्ष चुने जाने वाले छठे स्पीकर है।
उल्लेखनीय है कि विपक्ष ने
लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए एनडीए उम्मीदवार ओम बिड़ला के खिलाफ अपने उम्मीदवार के
सुरेश को मैदान में उतारा था।
प्रश्न- 18वीं
लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किसे शपथ दिलाई
गयी?
- जे पी नड्डा
- भर्तृहरि महताब
- राजनाथ सिंह
- भूपेन्द्र यादव
उत्तर- भर्तृहरि महताब
प्रश्न- हाल ही में केरल के किस शहर
को आधिकारिक रूप से भारत का पहला यूनेस्को साहित्य का शहर घोषित किया गया है?
- तिरुवनंतपुरम
- कोच्चि
- कोझिकोड
- कन्नूर
उत्तर- कोझिकोड
केरल के उत्तर में स्थित कोझिकोड शहर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। इसकी घोषणा यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क के तहत की गई है तथा वर्तमान में विश्व के लगभग 300 शहर इस नेटवर्क का हिस्सा हैं।
प्रश्न- भारत ओलंपिक अनुसंधान और
शिक्षा केंद्र का शुभारंभ कहां किया गया?
- उत्तर प्रदेश
- राजस्थान
- पंजाब
- गुजरात
उत्तर - गुजरात
प्रश्न- ब्रिक्स गेम्स 2024 में मेजबान रूस जहां 266 स्वर्ण पदक के साथ शीर्ष पर रहा वहीं भारत ने
कुल कितने पदक जीते है?
- 20
- 29
- 36
- 41
उत्तर- 29
ब्रिक्स गेम्स 2024 में भारत ने तीन स्वर्ण, 6 रजत और 20 कांस्य सहित कुल 29 पदक जीते। रूस 266 स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में टॉप पर जबकि बेलारूस और चीन क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
प्रश्न- अंडर-17 एशियाई
कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने जॉर्डन की राजधानी अम्मान में अपने अभियान का समापन
करते हुए कुल कितने पदक जीते?
- 6
- 11
- 14
- 18
उत्तर- 11
भारत ने चार स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीते जिसमें से चार स्वर्ण पदक महिला रेसलरों ने अपने नाम किये।
प्रश्न- भारत ओलंपिक अनुसंधान और
शिक्षा केंद्र का शुभारंभ कहां किया गया?
- उत्तर प्रदेश
- राजस्थान
- पंजाब
- गुजरात
उत्तर - गुजरात
No comments:
Post a Comment