भारत में बैंकिंग व्यवस्था
Youtube Video Link Click Here
अर्थव्यवस्था
भारतीय रिजर्व बैंक
भारतीय मुद्रा बाजार
में किसे केन्द्रीय स्थान प्राप्त है- भारतीय रिजर्व बैंक
भारत का केंद्रीय
बैंक कौन सा है- भारतीय रिजर्व बैंक
1926 में किस आयोग द्वारा भारत में एक केन्द्रीय बैंक की सिफरिश की गयी थी- हिल्टन
यंग आयोग
किन समितियों की सिफरिशों
के आधार पर भारत में
1935 में भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना हुई- हिल्टन यंग आयोग
तथा भारतीय केन्द्रीय बैंक जांच समिति की सिफारिश पर
भारतीय रिजर्व बैंक
का राष्ट्रीयकरण कब किया गया- 1 जनवरी 1949
भारतीय रिजर्व बैंक
के पहले गर्वनर कौन थे-
सर
ओसबोर्न स्मिथ
भारतीय रिजर्व बैंक
के पहले भारतीय गवर्नर कौन थे- सर सी डी देशमुख
वर्तमान (अगस्त
2021) में भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर कौन है- शक्तिकांत
दास, 25वें गवर्नर
भारतीय रिजर्व बैंक
के केन्द्रीय निदेशक बोर्ड में गर्वनर के अलावा कितने उप गर्वनर होते हैं- 4
पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री
जो भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर भी रह चुके हैं- डा. मनमोहन सिंह,
1982 से 1985 के दौरान
भारतीय रिजर्व बैंक
का मुख्यालय कहां है-
मुम्बई, उल्लेखनीय है कि वर्ष 1937 से पूर्व भारतीय रिजर्व बैंक
का मुख्यालय कोलकाता था
भारतीय रिजर्व बैंक
में केन्द्रीय बोर्ड के अलावा कितने स्थानीय बोर्ड है- 27 क्षेत्रीय कार्यालय तथा 4 उपकार्यालय मुम्बई,
कोलकाता, नई दिल्ली तथा चेन्नई में है
भारतीय रिजर्व बैंक
किस राज्य में बैंकिंग व्यापार का संचालन नहीं करता- सिक्किम
भारत में 1 रु.
का नोट किसके द्वारा जारी किया जाता है- वित्त
मंत्रालय द्वारा जिस पर वित्त सचिव के हस्ताक्षर होते हैं
नोट- वर्तमान में 1 एवं
2 रु. के नोटों का मुद्रण बंद है।
भारतीय रिजर्व बैंक
करेंसी नोट जारी करने के संबंध में वर्तमान में किस पद्धति का प्रयोग करता है- न्यूनतम निधि पद्धति (Minimum
Reserve System)
नोट- न्यूनतम निधि पद्धति के अनुसार रिजर्व बैंक के
पास स्वर्ण एवं विदेशी ऋणपत्र कुल मिलाकर किसी भी समय रु. 200 करोड़ के मूल्य से कम नहीं होना चाहिए।
1957 में अपनाए गए न्यूनतम निधि पद्धति के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक के पास कम
से कम कितने कितने रु. मूल्य से कम का स्वर्ण नहीं होना चाहिए-115 करोड़
भारतीय रिजर्व बैंक
किस प्रकार मुद्रा निर्गमन करता है- स्वर्ण, विदेशी प्रतिभूति तथा भारत सरकार के
प्रतिभूति के बदले में
भारतीय रिजर्व बैंक
को कितने रुपए तक के करेंसी नोट छापने का अधिकार प्राप्त है- रुपया 10,000 तक
भारत में सिक्के
जारी करने हेतु कौन अधिकृत है- भारतीय रिजर्व बैंक
भारत में कौन सी संस्था
सरकार के लिए सार्वजनिक ऋण की व्यवस्था करती है- भारतीय रिजर्व बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक
द्वारा वाणिज्यिक बैंकों को किस प्रकार नियंत्रित किया जाता है- विलय
एवं अधिग्रहण पर नियंत्रण, तरलता नियंत्रण, साख
विस्तार इत्यादि द्वारा
भारतीय रिजर्व बैंक
को बैंकरों का बैंक क्यों कहा जाता है- क्योंकि अन्य बैंक भारतीय रिजर्व बैंक के
पास अपनी जमा संचित रखते हैं और आवश्यकतानुसार रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों को ऋण
तथा मौद्रिक विषयों पर परामर्श देता है
भारतीय रिजर्व बैंक एवं मौद्रिक नीति
भारत में मौद्रिक
नीति का संचालन किसके द्वारा किया जाता है- भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा
मौद्रिक नीति के संचालन की ज़िम्मेदारी भारतीय रिजर्व बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 के तहत दी गयी है।
भारतीय रिजर्व बैंक
का लेखा वर्ष होता है- जुलाई से जून
2014 के बाद एक वित्तीय वर्ष में कितनी बार मौद्रिक नीति की घोषणा की जा रही है- 6 बार यानी द्विमासिक आधार पर
मौद्रिक नीति का प्रमुख
लक्ष्य क्या होता है
- कम एवं स्थिर मुद्रास्फीति
- वित्तीय स्थिरता
- समावेशी विकास
मौद्रिक नीति के उपकरण
जो अर्थव्यवस्था की समग्र मुद्रा की पूर्ति से संबंधित होते हैं क्या कहलाता है-मौद्रिक नीति के
मात्रात्मक उपकरण
मौद्रिक नीति के उपकरण |
|
मात्रात्मक उपकरण |
गुणात्मक उपकरण |
खुले बाजार की क्रियाएं Open Market Operations बैंक दर Bank Rate रेपो दर Reop Rate रिवर्स रेपो दर Reverse Repo rate नकद आरक्षित अनुपात CRR वैधानिक तरलता अनुपात SLR |
साख की राशनिंग Rationing of Credit सीमात आवश्यकता Margin Requirement नैतिक प्रभाव Moral Suasion |
भारतीय रिजर्व बैंक
जिस दर पर अन्य व्यापरिक बैंकों को दीर्घकालिक ऋण उपलब्ध कराता है वह क्या कहलाता है- बैंक
दर
बैंक दर में वृद्धि
सामान्यतः किस बात का संकेत देता है- केंद्रीय बैंक महंगी मुद्रा नीति का
अनुसरण कर रहा है
भारतीय रिजर्व बैंक
द्वारा बैंक दर क्यों बढ़ाया जाता है- मुद्रास्फीति को रोकने हेतु
भारतीय रिजर्व बैंक
जिस दर पर व्यापारिक बैंकों को अल्पकालीन ऋण देता है उसे क्या कहा जाता है- रेपो दर
रेपो दर नियमित
किया जाता है- भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा
वह दर जिस पर वाणिज्यिक बैंक रिजर्व बैंक को उधार देते हैं क्या कहलाता है- रिवर्स
रेपो दर
बैंक दर में वृद्धि का प्रभाव |
मुद्रास्फीति नियंत्रण। वस्तुओं एवं सेवाओं की कीमतों
में कमी आती है। |
रेपो दर में वृद्धि का प्रभाव |
|
रिवर्स रेपो दर में वृद्धि का प्रभाव |
|
नकद आरक्षित अनुपात में वृद्धि |
|
वैधानिक तरलता अनुपात में वृद्धि |
|
बैंक दर में कमी का प्रभाव |
मुद्रा अवस्फीति नियंत्रण। वस्तुओं एवं सेवाओं की कीमतों
में वृद्धि होती है। |
रेपो दर में कमी का प्रभाव |
|
रिवर्स रेपो दर में कमी का प्रभाव |
|
नकद आरक्षित अनुपात में कमी |
|
वैधानिक तरलता अनुपात में कमी |
वाणिज्यिक बैंकों की
कुल जमाओं का वह अनुपात जो वाणिज्यिक बैंकों को भारतीय रिजर्व बैंक के पास आवश्यक रूप
से रखना होता है क्या कहलाता है- नकद आरक्षित अनुपात Cash Reserve Ratio
व्यापारिक बैंकों को
अपने कुल जमा का एक निश्चित भाग अपने पास नकद, स्वर्ण, सरकारी प्रतिभूतियों के रूप में रखना होता है जिसे क्या कहा जाता है- वैधानिक
तरलता अनुपात
साख नियंत्रण के उपकरण
के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा खुले बाजार में सरकारी प्रतिभूतियों, ट्रेजरी
बिल आदि का क्रय विक्रय कहलाता है- खुले बाजार की क्रियाएं
भारत में साख
नियंत्रण किसके द्वारा किया जाता है- भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा
नोट- साख सृजन का कार्य भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा
नहीं होता बल्कि यह कार्य व्यापारिक बैंकों द्वारा होता है
चर आरक्षण अनुपात
और खुले बाजार की कार्रवाई किस के साधन है- मुद्रा नीति के
भारतीय रिजर्व बैंक
द्वारा ओपन मार्केट ऑपरेशंस अपनाया जाना है क्या बताता है- सिक्योरिटीज
में व्यापार करना
अर्थव्यवस्था में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सरकारी प्रतिभूतियों के क्रय विक्रय को कहा
जाता है- खुले
बाजार की नीति
भारतीय रिजर्व बैंक
द्वारा बैंक दर कम किए जाने के फलस्वरुप क्या होता है- बाजार
की तरलता बढ़ जाती है
भारतीय रिजर्व बैंक
द्वारा CRR
में वृद्धि से होता है- अर्थव्यवस्था में मौद्रिक तरलता में कमी आती है
भारतीय रिजर्व बैंक
जब वाणिज्यिक बैंकों की ऋण देने की अधिकतम सीमा का निर्धारण कर देता है तो इसे क्या
कहा जाता है-
साख
की राशनिंग
सभी वाणिज्यिक बैंकों
द्वारा अपने कुल ऋण का
40% प्राथमिकता वाले क्षेत्र में वितरित करना आवश्यक होगा यह साख नियंत्रण
के किस उपकरण संबंधित है- साख की राशनिंग
रिजर्व बैंक द्वारा
अन्य व्यापारिक बैंकों को समय समय पर जारी किए जाने वाले उपदेश, पत्रों,
अभिभाषणों तथा विचार विमर्श आदि द्वारा बैंकों को तदनुसार नीतियों के
अनुरूप कार्य करने का संदेश देना किस उपकरण के तहत आता है- नैतिक प्रभाव
वह ब्याज दर जिसके नीचे
कोई अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक अपने ग्राहकों को कोई भी ऋण नहीं दे सकता क्या कहलाता
है- आधार दर
विभेदात्मक ब्याज दर
योजना
Differential Rate of Interest Scheme का प्रमुख उद्देश्य क्या है- समाज
के निर्धन एवं कम आय वर्ग को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराना
बैंकिंग संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य
भारत में कार्यरत व्यापारिक
बैंक किन अधिनियमों के तहत संचालित होते हैं- भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम
1934 तथा बैंकिग विनियमन अधिनियम 1949 द्वारा
वैसे बैंक जो भारतीय
रिजर्व बैंक अधिनियम
1934 की दूसरी अनुसूची में शामिल है क्या कहलाते हैं- अनुसूचित
बैंक
गैर अनुसूचित बैंक किसे
कहा जाता है-
वैसे
बैंक जो निर्धारित शर्तों को पूरा न करने के कारण भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 की दूसरी अनुसूची में शामिल नहीं होते।
वाणिज्यिक बैंक किसे
कहा जाता है-
वैसे
बैंक जो साख सृजन का कार्य करते हैं और विभिन्न प्रकार के खाते खोलकर जनता से जमा स्वीकार
करते हैं और ऋण वितरित करते हैं
किसे वाणिज्यिक बैंक
की जननी माना जाता है-
बैंक
ऑफ इग्लैंड
सार्वजनिक क्षेत्र के
बैंक किसे कहा जाता है- वैसे
बैंक जिनमें 50% से ज्यादा की शेयरधारिता सरकार की होती है
1770 में कोलकता में भारत में पहला वाणिज्यिक बैंक किस नाम से खोला गया-
अलेक्जेंडर
एंड कंपनी द्वारा बैंक ऑफ हिन्दुस्तान
1881 में भारतीय द्वारा स्थापित एवं भारतीय प्रबंधन
में चलने वाला सीमित देयता का प्रथम बैंक कौन था- अवध कॉमर्शियल बैंक
पूर्ण रूप से पहला भारतीय
बैंक किसे माना जाता है-1894 में स्थापित पंजाब नेशनल बैंक
भारत सरकार द्वारा
पहली बार
14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण कब किया गया- जुलाई 1969
भारत में सार्वजनिक
क्षेत्र के बैंकों की संख्या कितनी है- 12
1 अप्रैल
2020 के बैंकों के विलय के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र
का बैंक है- पंजाब नेशनल बैंक
भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक
क्षेत्र का बैंक है-
भारतीय
स्टेट बैंक
संस्थाएं |
स्थापना |
मुख्यालय |
भारतीय रिजर्व बैंक |
1935 |
मुम्बई |
इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया |
1921 |
मुम्बई |
भारतीय स्टेट बैंक |
1955 |
मुम्बई |
भारतीय जीवन बीमा निगम |
1956 |
मुम्बई |
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक |
1975 |
- |
भारतीय यूनिट ट्रस्ट |
1964 |
मुम्बई |
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, NABARD |
1982 |
मुम्बई |
भारतीय निर्यात आयात बैंक EXIM Bank |
1982 |
मुम्बई |
राष्ट्रीय आवास बैंक |
1988 |
नई दिल्ली |
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक, SIDBI |
1990 |
लखनऊ |
भारतीय औद्योगिक वित्त निगम IFCI |
1948 |
बेंगलुरु |
बैंकों द्वारा अपनी
जोखिम भारित परिसंपत्तियों तथा अपनी पूंजी के मध्य एक निश्चित अनुपात बनाकर रखना क्या
कहलाता है-पूंजी पर्याप्तता
अनुपात Capital Adequacy Ratio
भारत में व्यापारिक
बैंकों की देनदारियों में सबसे महत्वपूर्ण अंश है- सावधि जमा
भारत का सार्वजनिक
क्षेत्र का सबसे बड़ा वाणिज्यिक बैंक कौन सा है- भारतीय स्टेट बैंक
सार्वजनिक क्षेत्र का
पहला बैंक जो संसद के अधिनियम द्वारा समामेलित किया गया- भारतीय महिला बैंक
नोट- भारतीय महिला बैंक का विलय 1 अप्रैल 2017 को देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में
हो गया।
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
की स्थापना कब की गयी-
2 अक्टूबर 1975
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों
की स्थापना का उद्देश्य क्या है- दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाना
जहां यह सुविधाएं नहीं है।
किन राज्यों के अलावा
सभी राज्यों में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कार्यरत है- गोवा एवं सिक्किम
किस बैंक को ग्राहक प्रहरी (Ombudsman) की नियुक्ति के दायरे से बाहर रखा गया है- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
अप्रैल 2020 के अनुसार भारत में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की संख्या कितनी है- 43
ग्रामीण वित्त हेतु
समर्पित संस्थान माना जाता है- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
किस समिति की सिफारिश
के बाद सरकार द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की स्थापना बंद कर दी गयी- केलकर समिति
कृषि एवं ग्रामीण
विकास क्रियाओं के सभी प्रकार के साख संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाली
संस्था कौन सी है- नाबार्ड
अपनी ऋण संबंधी आवश्यकताओं
हेतु नाबार्ड किससे राशि प्राप्त करता है- भारत सरकार, विश्व बैंक तथा अन्य एजेंसियों से
भारत में कृषि वित्त
के संस्थागत स्रोतों में सर्वोच्च संस्था कौन सी है- नाबार्ड, कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक
राष्ट्रीय कृषि और
ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड की स्थापना किस काल में हुई- छठी पंचवर्षीय योजना
कृषि एवं ग्रामीण
विकास की सभी साख आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाली संस्था कौन सी है- नाबार्ड
1982 में स्थापित नाबार्ड क्या कार्य करती है- कृषि ऋण उपलब्ध करानेवाली
संस्थाओं का विनियमन (नाबार्ड प्रत्यक्ष तौर पर ऋण उपलब्ध नहीं कराती
है)
कृषि में दीर्घकालीन
ऋण किसके द्वारा उपलब्ध कराया जाता है- भूमि विकास बैंक द्वारा
1920 में भारत में प्रथम भूमि विकास बैंक की स्थापना हुई- पंजाब
भूमि विकास बैंक
किसानों को किस प्रकार का ऋण उपलब्ध कराता है- दीर्घकालीन ऋण
भूमि विकास बैंक
किस का एक भाग है- सहकारी
साख संरचना का
भारत में लघु
स्तरीय उद्योगों को वित्त प्रदान करने हेतु किसकी स्थापना की गई- सिडबी SIDBI
सूक्ष्म, लघु
और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के संवर्द्धन, वित्तपोषण
एवं विकास के लिए भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) की स्थापना कब हुई-
2 अप्रैल 1990 को संसद के एक अधिनियम के तहत
सहकारी बैंक
सहकारी समितियों द्वारा
संचलित बैंकों को क्या कहा जाता है- सहकारी बैंक Cooperative Bank
सहकारी बैंकों की स्थापना
किस प्रकार होती है-
राज्यों
द्वारा बनाए गए सहकारी समिति अधिनियमों के माध्यम से
नोट- सहकारी बैंक जिस राज्य में स्थापित होते हैं उस
राज्य के नियमों के अनुसार संचलित होते हैं।
सहकारी साख
समितियों का ढांचा कैसा है- त्रिस्तरीय
सहकारी बैंक के स्तर |
|
राज्य स्तर पर |
राज्य सहकारी बैंक |
जिला स्तर पर |
केन्द्रीय या जिला सहकारी बैंक |
स्थानीय या ग्राम स्तर पर |
प्राथमिक सहकारी साख संगठन |
राज्य स्तर पर राज्य
सहकारी बैंक का क्या कार्य है- यह उपभोक्ताओं से सीधे जुड़े हुए नहीं होते बल्कि शेष
दोनों स्तरों के बैंकों का विनियमन करता है
सहकारी बैंकों पर भारतीय
रिजर्व बैंक का किस प्रकार का नियंत्रण रहता है- आंशिक नियंत्रण
नोट- सितम्बर 2020 में संसद द्वारा
बैंकिंग विनियमन (संशोधन) अधि नियम
2020 द्वारा सभी शहरी सहकारी बैंकों एवं सभी बहुराज्य सहकारी बैंकों
को भारतीय रिजर्व बैंक की निगरानी में लाया गया है।
भारत में बैंकों
द्वारा प्राथमिक क्षेत्र ऋण वितरण से तात्पर्य है-समाज के दुर्बल वर्ग,
कृषि, लघु एवं छोटे उद्यम के मध्य
ऋण वितरित करना
प्राथमिक सहकारी समिति
किस प्रकार का ऋण उपलब्ध कराती है- अल्पकालीन ऋण
सहकारी साख संगठन का
आरंभ कब हुआ- 1904
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
सार्वजनिक क्षेत्र के
बैंकों के प्रशासन पर निगरानी रखने तथा उनके प्रशासन व कार्यप्रणाली में सुधार हेतु
किसका गठन किया गया है-
बैंक
बोर्ड ब्यूरो
पैसों के हस्तांतरण
हेतु भारत में
UPI सिस्टम की शुरुआत किसके द्वारा की गयी- नेशनल पेमेंट कोरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा
सार्वजनिक बैंकों की
वित्तीय स्थिति में सुधार हेतु भारत सरकार द्वारा चलायी गयी 7 सूत्री
कार्य योजना का नाम है- इन्द्रधनुष
संगठित मुद्रा बाजार |
असंगठित मुद्रा बाजार |
भारतीय रिजर्व बैंक |
देशी बैंकर्स |
अनुसूचित वाणिज्य बैंक |
विभिन्न ट्रेडर्स |
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक |
मित्र, सहयोगी, रिश्तेदार |
राज्य वित्त निगम |
एजेंट एवं डीलर्स |
विदेशी बैंक |
|
निवेश संस्थान |
|
भारत में आधारिक संरचना
परियोजनाओं के वित्तीयन हेतु किस विशेष कोष की स्थापना का प्रस्ताव है- इन्फ्रास्ट्रक्चर
डेब्ट फंड
नॉन बैंकिंग फाइनेंश
कंपनी के रूप में
2 अरब डॉलर की कोष वाली प्रस्तावित इन्फ्रास्ट्रक्चर डेब्ट फंड की स्थापना
किस बैंक द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी- बैंक और बडौदा, सिटी बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम तथा ICICI बैंक द्वारा
भारत में क्रिसिल, केयर, इक्रा इत्यादि है- क्रेडिट रेटिंग एजेंसी
डिजी लॉकर क्या है-
डिजिटल
इंडिया प्रोग्राम के तहत सरकार द्वारा दिया जाने वाला डिजिटल लॉकर सिस्टम जो इलेक्ट्रिक
दस्तावेजों तक पहुंच को संभव बनाता है
RBI के
आंकड़ों के अनुसार मार्च 2021 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के
दौरान भारत में डिजिटल भुगतान में कितने की वद्धि दर्ज हुई है- 30.19% की वृद्धि
भारतीय रिज़र्व बैंक– डिजिटल
भुगतान सूचकांक (RBI-DPI) के डिजिटलाइजेशन डेटा प्राप्त करने
के लिए आधार वर्ष के रूप में किसे चुना गया- 2018 को
RTGS (Real Time
Gross Settlement) क्या है- एक ऐसी निधि स्थानांतरण पद्धति
जिसमें एक बैंक से दूसरे बैंक में मुद्रा का अंतरण वास्तविक समय एवं सकल आधार पर होता
है
RTGS के माध्यम से अंतरण की जानेवाली न्यूनतम राशि कितनी है- 2 लाख रू.
बैंकिंग व्यवहार में
मुद्रा अंतरण का सबसे तीव्र माध्यम है- RTGS
व्यापारी छूट दर यानी Merchant Discount
Rate क्या है- एक प्रकार का शुल्क जो व्यापरियों द्वारा
प्रत्येक डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन हेतु बैंकों को अदा किया जाता है
Merchant Discount
Rate से प्राप्त राशि कितने हिस्सों में बांटी जाती है- 3 हिस्सों में
- कार्ड जारी करनेवाले बैंक को
- ऋणदाता कंपनी जिसके POS टर्मिनल का उपयोग किया गया
- पेमेंट गेटवे जैसे- मास्टर कार्ड, वीजा आदि
बैंकिंग क्षेत्र में
प्रयुक्त होनेवाला बेसल मानक में बेसल किस देश का एक स्थान है जहां बैंकिंग समस्याओं
पर विचार हेतु अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बैठक होती है- स्विट्जरलैंड
समिति |
उद्देश्य |
पी आर नायक समिति |
लघु एवं मध्यम उद्योगों को ऋण |
एस एस तारपोर समिति |
पूंजी खाते की परिवर्तनीयता |
पी आर खन्ना समिति |
गैर निष्पादक परिसंपत्तियों की रूपरेखा में बदलाव हेतु |
गाइपोरिया समिति |
बैंक सेवा सुधार हेतु |
उर्जित पटेल समिति |
मौद्रिक ढांचा नीति को सशक्त बनाना |
उषा थोराट समिति |
गावों में वित्तिय सेवा उपलब्धता |
ए के खंडेलवाल समिति |
बैंकों में मानव संसाधन दक्षता सुधार |
नचिकेत मोर समिति |
छोटे व्यवसायों को वित्तीय सेवाएं की उपलब्धता हेतु |
दीपक मोहंती समिति |
वित्तीय समावेशन संबंधी |
नरसिम्हन समिति |
बैंकिग सुधार |
रंगराजन समिति |
बैंकिंग सुधार, भुगतान संतुलन |
भंडारी समिति |
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की पुनर्गठन |
इंडिया पोस्ट पेमेंट
बैंक का संचालन किसके द्वारा किया जा रहा है- भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा
इंडिया पोस्ट पेमेंट
बैंक का थीम वाक्य है-
आपका
बैंक- आपके द्वार
ऐसे ऋण जो अगले दिन
की वापसी की शर्त पर प्रदान किया जाता है क्या कहलाता है- कॉल मनी
कॉल मनी का उपयोग बैंकों के मध्य आपसी लेनदेने में होता है और जिस दर पर यह
लेन देन होता है उसे कॉल रेट कहा जाता है।
भारत में सबसे बड़ा कॉल मनी मार्केट मुम्बई में है जबकि वैश्विक स्तर पर सबसे
बड़ा कॉल मनी मार्केट लंदन में है।
ऐसे सभी ऋण जिनका मूलधन
एवं उस पर देय ब्याज का भुगतान 90 दिनों तक नहीं हो पाता क्या कहलाता है-
गैर
निष्पादनकारी संपत्तियां
अनुसूचित वाणिज्यिक
बैंकों की बढ़ती गैर निष्पादनकारी परिसंपत्तियों की समस्या से निपटने हेतु किसकी शुरुआत
की गयी है-
बैड
बैंक
बैड बैंक का प्रमुख
कार्य क्या है- डूबते
ऋण एवं जोखिमपूर्ण ऋण का प्रबंधन करना
सशक्त परियोजना का संबंध
किससे है-
बैंकों
के डूबते ऋण संबंधी समस्या के समाधान हेतु
बेसेल-III मानक का संबंध हैं- बैंकिंग क्षेत्र के वित्तीय और आर्थिक
दबावों का सामना के लिए सामर्थ्य को उन्नत करने हेतु
भारतीय रिजर्व बैंक
द्वारा लीड बैंक योजना का संचालन कबकिया गया- 1969 में
लीड बैंक योजना का
प्रमुख उद्देश्य क्या है- प्रत्येक बैंक सघन विकास हेतु पृथक पृथक जिलों को अपनाएं
लीड बैंक का कार्य किसके द्वारा किया जाता है- इस कार्य हेतु नामित बैंक द्वारा
Core Banking |
किसी एक नेटवर्क से जुड़े सभी बैंक शाखाओं द्वारा प्रदान की जानेवाली बैंकिंग सुविधाएं |
Mobile Banking |
मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण की सहायता से प्राप्त होनेवाली बैकिंग सुविधाएं। |
Internet
Banking |
इंटरनेट द्वारा प्राप्त होनेवाली बैंकिंग एवं अन्य वित्तीय सुविधाएं। |
Anywhere
Banking |
किसी भी स्थान से प्राप्त होनेवाली विभिन्न प्रकार की बैंकिंग सुविधाएं। |
Marchant
Banking |
निवेशकों तथा उद्यमियों के बीच कार्य करनेवाला बैंक। |
Universal
Banking |
बैंकिंग सेवाएं, निवेश, बीमा, अन्य वित्तिय उत्पाद जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर प्रदान करना। |
प्रतिच्छाया बैंक
किसे कहा जाता है- गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थाओं द्वारा वित्तीय तथा अन्य गतिविधियों को संपन्न
करना
भारत का औद्योगिक
वित्त निगम किस प्रकार कार्य करता है-एक विकास बैंक के रूप में
स्मार्ट मनी, प्लास्टिक मनी का उपयोग किस संदर्भ में होता है- क्रेडिट कार्ड
बैंकिंग प्रणाली में CORE का क्या तात्पर्य है- Centralised Online Real Time Exchange
1 अप्रैल
2020 के अनुसार भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैकों की संख्या कितनी
है- 12
भारतीय रिजर्व बैंक
द्वारा किस बैंक को घरेलू प्रणालीबद्ध महत्वपूर्ण बैंक Demestic
Systemically Important Banks (D-SIBs) के रूप में पहचान की है-
सार्वजनिक
क्षेत्र की भारतीय स्टेट बैंक,निजी क्षेत्र की ICICI बैंक एवं HDFC बैंक
उपरोक्त तीनों भारतीय बैंकों को Too Big to Fail कहा जाता है क्योंकि अर्थव्यवस्था में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
भारत के पहले बैंकिंग
रोबोट का क्या नाम है जिसे तमिलनाडु में सिटी यूनियन बैंक में लांच किया गया था- लक्ष्मी
बैंकिंग क्षेत्र में
स्विफ्ट
SWIFT(Society For Worldwide Interbank Financial Telecommunications) क्या है-अंतर्राष्ट्रीय लेन देन हेतु अपनाया जानेवाला तंत्र
भारत का पहला स्वदेशी
डेबिट कार्ड नेटवर्क कौन सा है- रूपे कार्ड
ATM का
पूर्ण रूप क्या है- Automated Teller Machine
गैर बैंकिंग इकाइयों
द्वारा संचलित होनेवाले
ATM को क्या कहा जाता है- व्हाइट लेबल एटीएम
भारत में आरंभ की
गई स्वाभिमान योजना का संबंध किससे है- ग्रामीण बैंकिंग
चेक एवं ड्राफ्ट की
वैद्यता अवधि है-
जारी
तिथि से 3 माह
बैंकिंग और वित्तीय
सेवाओं को अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों तथा समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने की प्रक्रिया
कहलाती है- वित्तीय
समावेशन
वित्तीय समावेशन में
महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है- बैंक की
वित्तीय समावेशन के
संदर्भ में जैम
(JAM) क्या है- जनधन योजना, आधार
नम्बर और मोबइल बैंकिंग
वित्तीय समावेशन पहले
के तहत जन धन दर्शक मोबाइल एप की शुरुआत किसके द्वारा की गयी है- वित्त
मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग एवं राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र द्वारा संयुक्त
रूप से
सेशेल्स की मुद्रा
क्या है- रुपया
चीन की मुद्रा का
क्या नाम है- युआन (रेमिनबी)
लघु अवधि ऋण की समय
अवधि क्या होती है- अधिकतम 15 महीने
क्रिप्टोकरेंसी किस
प्रकार की मुद्रा है-
विश्व
की पहली आभासी मुद्रा
क्रिप्टोकरेंसी किस
प्रणाली पर आधारित आभासी मुद्रा है-ब्लॉकचेन प्रणाली
क्रिप्टोकरेंसी किस
प्रकार बनती है-
जटिल
कंप्यूटर एल्गोरिथम्स और कंप्यूटर पावर से बननी है जिसे माइनिंग कहा जाता है
वर्तमान में सबसे ज्यादा
प्रचलित एवं लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी कौन सा है- बिटक्वाइन
सातोशी नाकोमोटा नाम
के व्यक्ति का संबंध किससे है- बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी से
एथेरियम, रिपल,
कार्डानों, पोलकडॉट इत्यादि क्या है- क्रिप्टोकरेंसी
किस आभासी मुद्रा को ‘सिल्वर
टू बिटकॉइन गोल्ड’ कहा जाता है- लाइट कॉइन
क्रिप्टोकरेंसी के गुण
- विधिग्राह्य मुद्रा नहीं है।
- इस मुद्रा हेतु किसी सरकार द्वारा गारंटी नहीं दी जाती।
- छोटे वर्ग मूल्य में जारी नहीं किया गया।
इन प्रश्नों को GK BUCKET STUDY TUBE यूटयूब चैनल पर भी देख सकते हैं।
सभी एकदिवसीय परीक्षाओं हेतु उपयोगी नोट्स जिसे आर्डर कर आप अपने घर पर मंगा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 74704-95829 पर संपर्क करें।
No comments:
Post a Comment