GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation. gkbucket, bpsc prelims and mains, bpsc essay, bpsc nibandh, 71th BPSC, bpsc mains answer writing, bpsc model answer, bpsc exam ki tyari kaise kare

Dec 17, 2025

निबंध के लिए महत्‍वपूर्ण उद्धरण

 

निबंध के लिए कुछ महत्‍वपूर्ण उद्धरण

युद्ध एवं हिंसा

  • हर एक हमलावर राष्ट्र की यह दावा करने की आदत होती है कि वह अपनी रक्षा के लिये हमला कर रहा है।- जवाहर लाल नेहरू
  • मानव जाति को युद्ध का अंत करना चाहिये या युद्ध मानव जाति का अंत कर देगा।- जॉन एफ़ कैनेडी
  • बदला लेने की यात्रा प्रारंभ करने से पहले, दो कब्र खोदें।– कन्फ़्यूशियस
  • आमतौर पर सिपाही लड़ाइयाँ जीतते हैं और सेनापति उसका श्रेय ले जाते हैं। -नेपोलियन बोनापार्ट
  • युद्ध के लिये तैयार रहना शांति स्थापित रखने के लिये एक बहुत प्रभावशाली साधन है।-जॉर्ज वाशिंगटन
  • कभी भी एक अच्छा युद्ध या एक बुरी शांति नहीं हुई। -बेंजामिन फ्रेंक्लिन
  • मैं नहीं जानता कि तीसरा विश्व युद्ध किन हथियारों से लड़ा जाएगा, लेकिन चौथा विश्व युद्ध लाठी और पत्थरों से लड़ा जाएगा।- अलबर्ट आइंस्टाइन
  • आँख के बदले आँख पूरी दुनिया को अंधा बना देगी। -महात्‍मा गांधी
  • हिंसा हमेशा बाधा को जल्दी से हटा सकती है, पर ये कभी सृजनात्मक नहीं हो सकती।-अल्बर्ट आइन्स्टाइन
  • हिंसा से प्राप्त विजय पराजय के समान है, क्योंकि यह अस्थायी है। -मार्टिन लूथर किंग



Join our BPSC Mains special Telegram Group 
For more whatsapp 74704-95829 

For Youtube Video Click here



सत्‍य, प्रेम एवं शांति

  • घृणा, घृणा करने से कम नहीं होती, बल्कि प्रेम से घटती है, यही शाश्वत नियम है।महात्‍मा बुद्ध
  • शांति शक्ति के द्वारा नहीं रखी जा सकती है। यह केवल समझ से प्राप्त की जा सकती है।- अल्बर्ट आइन्स्टाइन
  • आँख के बदले में आँख पूरे विश्व को अंधा बना देगी।- महात्मा गांधी
  • हिंसा से शांति नहीं प्राप्त की जा सकती है, यह सिर्फ समझ के माध्यम से मिल सकती है। -राल्फ वाल्डो एमर्सन
  • जीवन को टाल कर आप शांति नहीं पा सकते- वर्जीनिया वूल्फ
  • दुश्मन से छुटकारा पाने के लिये  उससे प्यार करना चाहिये।- लियो टॉल्स्टॉय
  • प्रेम आधिपत्य का दावा नहीं करता अपितु स्वतंत्रता देता है।- रवीन्द्रनाथ टैगोर
  • सत्य के मार्ग पर चलते हुए व्यक्ति केवल दो ही गलतियाँ कर सकता है या तो पूरा रास्ता न तय करना या फिर शुरुआत ही न करना।महात्‍मा बुद्ध
  • एक विनम्र तरीके से, आप दुनिया को हिला सकते हैं। -महात्‍मा गांधी
  • अंधेरा अंधकार को दूर नहीं कर सकता, केवल प्रकाश ही ऐसा कर सकता है। नफरत नफरत को दूर नहीं कर सकती, सिर्फ प्यार ही ऐसा कर सकता है।- मार्टिन लूथर किंग
  • प्यार ही एक ऐसी ताकत है जो दुश्मन को दोस्त बनाने में सक्षम है। -मार्टिन लूथर किंग

 

BPSC Mains Daily answer writing programme से जुड़ सकते हैं

71th BPSC Mains Answer writing

Whatsapp 74704-95829

  


 

शिक्षा एवं अनुशासन

  • सा विद्या या विमुक्तये। (विद्या वही है जो विमुक्त करे) -विष्णु पुराण
  • शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है, जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिये कर सकते हैं। – नेल्सन मंडेला
  • शिक्षक की महान कला ज्ञान और रचनात्मक अभिव्यक्ति को जगाना है। -आइन्स्टीन
  • शिक्षा वह है जो स्कूल में सीखी गई बातों को भूल जाने के बाद भी बची रहती है।- अलबर्ट आइंस्टाइन
  • एक महान गुरु के साथ बिताया एक दिन एक हजार दिन के मेहनत भरे अध्ययन से बेहतर है।- जापानी कहावत
  • किसी विद्यार्थी की सबसे जरूरी विशेषताओं में से एक है प्रश्न पूछना_ विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने दीजिये।- डॉ. .पी.जे. अब्दुल कलाम
  • ज्ञानी जन विवेक से सीखते हैं, साधारण मनुष्य अनुभव से, अज्ञानी पुरुष आवश्यकता से और पशु स्वभाव से। -कौटिल्य
  • अनुशासन विपत्ति की पाठशाला मे सीखा जाता है। -महात्मा गांधी
  • दूसरो की गलतियों से सीखो अपने ही ऊपर प्रयोग करके सीखने पर तुम्हारी आयु कम पड़ जाएगी। चाणक्य
  • अगर किसी देश को भ्रष्टाचार मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो मेरा मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं- पिता, माता और गुरु। - डॉ. .पी.जे. अब्दुल कलाम
  • एक अच्छी पुस्तक हजार दोस्तों के बराबर होती है जबकि एक अच्छा दोस्त एक पुस्तकालय के बराबर होता है।- .पी.जे. अब्दुल कलाम
  • ज्ञान में निवेश हमेशा सबसे अच्छा ब्याज देता है।- बेंजामिन फ्रैंकलिन
  • मैं जीने के लिये अपने पिता का शुक्रगुजार हूँ, पर अच्छे से जीने के लिये अपने शिक्षक का।-एलेक्जेंडर

 

Whatsapp/Contact No. 74704-95829


 

 

लोकतंत्र, राष्‍ट्र, स्‍वतंत्रता 

  • अज्ञानता बदलाव से हमेशा डरती है, लोकतंत्र अच्छा है। मैं ऐसा इसलिये कह रहा हूँ, क्योंकि बाकी व्यवस्थाएँ और भी बुरी हैं। - जवाहर लाल नेहरू
  • मैं लोकतंत्र को एक ऐसी वस्तु के रूप में समझता हूँ जो कमजोरों को मजबूत के समान अवसर देती है। – महात्मा गांधी
  • तुम मुझे जंजीर में बांध सकते हो, तुम मुझे यातना दे सकते हो, तुम इस शरीर को नष्ट भी कर सकते हो, लेकिन तुम मेरे मन को कभी कैद नहीं कर सकते। -महात्‍मा गांधी
  • लोकतंत्र और समाजवाद लक्ष्य पाने के साधन हैं, स्वयं में लक्ष्य नहीं।- जवाहर लाल नेहरू

  • एक कुलीनतंत्र में एक राजकुमार का अत्याचार लोक कल्याण के लिये उतना खतरनाक नहीं है, जितना एक लोकतंत्र में एक नागरिक की उदासीनता। – मोंटेस्क्यू
  • सार्वजनिक मामलों के प्रति उदासीनता की कीमत बुरे लोगों द्वारा शासित की जाती है। – प्लेटो
  • यह मत पूछो कि तुम्हारा देश तुम्हारे लिये क्या कर सकता है,  पूछें कि आप अपने देश के लिये  क्या कर सकते हैं?-जॉन एफ़ कैनेडी
  • स्वतंत्र वही हो सकता है जो अपना काम अपने आप कर लेता है।- आचार्य विनोवा भावे
  • यदि मुझे लगा कि संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है, तो मैं इसे सबसे पहले जलाऊंगा।- डॉ. भीमराव अंबेडकर
  • जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता नहीं हासिल कर लेते, कानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता है वो आपके किसी काम की नहीं।- डॉ. भीमराव अंबेडकर
  • यदि हम एक संयुक्त एकीकृत आधुनिक भारत चाहते हैं तो सभी धर्मों के धर्मग्रंथों की संप्रभुता का अंत होना चाहिये।- डॉ. भीमराव अंबेडकर
  • जनमत ही समाज को शुद्ध और स्वस्थ रख सकता है।-मार्टिन लूथर किंग
  • हो सकता है मैं आपके विचारों से सहमत न हो पाऊं फिर भी विचार प्रकट करने के आपके अधिकारों की रक्षा करूँगा। – वॉल्टेयर
  • जो व्यक्ति प्रश्न पूछता है वह एक मिनट के लिये मूर्ख है, जो नहीं पूछता वह जीवन भर के लिये  मूर्ख है। -कन्फ़्यूशियस
  • जो भी व्यक्ति विकास के लिए खड़ा होगा उसे हर एक रुढि़वादी चीज को चुनौती देनी होगी तथा उसमें अविश्वास करना होगा।- भगत सिंह
  • हर आदमी के अधिकार कम हो जाते हैं जब एक आदमी के अधिकारों को खतरा होता है।- जॉन एफ़ कैनेडी
  • बिना बहस के, बिना आलोचना के कोई भी प्रशासन और कोई देश सफल नहीं हो सकता और कोई भी गणतंत्र जीवित नहीं रह सकता।- जॉन एफ़ कैनेडी




प्रेरणा एवं नैतिकता

  • स्वयं वो बदलाव बनिये जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं। -महात्‍मा गांधी
  • बुद्धि का सही संकेत ज्ञान नहीं बल्कि कल्पनाशीलता है।-अल्बर्ट आइन्स्टाइन
  • हम जानते हैं कि हम क्या हैं,पर हम यह नहीं जानते की हम क्या हो सकते हैं।- विलियम शेक्सपीयर
  • उठो और जागो और तब तक मत रुको जब तक कि तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते।स्‍वामी विवेकानंद
  • शक्ति जीवन है, निर्बलता मृत्यु है; विस्तार जीवन है, संकुचन मृत्यु है; प्रेम जीवन है, द्वेष मृत्यु है।स्‍वामी विवेकानंद
  • हर कोई दुनिया को बदलने के बारे में सोचता है, लेकिन कोई खुद को बदलने के बारे में नहीं सोचता। - लियो टॉल्स्टॉय
  • सभी व्यक्तियों को जो सही है उसका पालन करने का प्रयास करना चाहिये, न कि जो स्थापित किया गया है।- अरस्‍तु
  • दिल को शिक्षित किये बिना दिमाग को शिक्षित करना कोई शिक्षा नहीं है।-अरस्‍तु
  • अगर धन दूसरों की भलाई करने में मदद करे तो इसका कुछ मूल्य है, अन्यथा यह सिर्फ बुराई का ढेर है और इससे जितना जल्दी छुटकारा मिल जाए उतना अच्‍छा है।स्‍वामी विवेकानंद
  • अपनी अज्ञानता का अहसास होना ज्ञान की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है।-डिजरायली
  • जिसके पास धैर्य है वह जो चाहे पा सकता है।- बेंजामिन फ्रैंकलिन
  • जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिये।- डॉ. भीमराव आंबेडकर
  • हजार मील की यात्रा एक कदम से शुरू होती है।- जॉन एफ़ कैनेडी
  • शुरुआत काम का सबसे महत्त्व पूर्ण हिस्सा है।– प्लेटो
  • यदि आप सच कहते हैं, तो आपको कुछ भी याद रखने की आवश्यकता नहीं है।-मार्क ट्वेन
  • हमारी सबसे बड़ी कमजोरी हार मानने में निहित है। सफल होने का सबसे निश्चित तरीका हमेशा सिर्फ एक बार और प्रयास करना है।-थॉमस अल्‍वा एडिसन
  • मैं असफल नहीं हुआ हूं। मैंने अभी-अभी 10,000 तरीके खोजे हैं जो काम नहीं करते हैं।-थॉमस अल्‍वा एडिसन


BPSC Telegram Practice Group में जुड़े और मूल्‍यांकन, निरंतर अभ्यास, मॉडल उत्‍तर द्वारा लेखन शैली का विकास करें।

Contact No. 74704-95829

 


BPSC Bihar Current Affairs Special 


कर्म, साहस, आत्‍मविश्‍वास

  • जिस काम को करने में डर लगता है उसको करने का नाम ही साहस है। मुट्टीभर संकल्पवान लोग, जिनकी अपने लक्ष्य में दृढ़ आस्था है, इतिहास की धारा को बदल सकते हैं। -महात्मा गांधी
  • भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आप आज क्या करते हैं? -महात्‍मा गांधी
  • शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती है, एक अदम्य इच्छा शक्ति से आती है।-महात्‍मा गांधी
  • हम जो करते हैं और जो हम करने में सक्षम हैं, उसके बीच का अंतर दुनिया की अधिकांश समस्याओं को हल करने के लिये पर्याप्त होगा। -महात्‍मा गांधी
  • यह सच है कि पानी में तैरनेवाले ही डूबते हैं, किनारे पर खड़े रहनेवाले नहीं, मगर ऐसे लोग कभी तैरना भी नहीं सीख पाते। -वल्लभभाई पटेल
  • कमज़ोर कभी माफ नहीं कर सकते। क्षमा ताकतवर की विशेषता है। -मार्टिन लूथर किंग
  • जो व्यक्ति जोखिम उठाने का साहस नहीं रखता, वह जीवन में कुछ बड़ा हासिल नहीं कर सकता है। -मोहम्मद अली
  • महान कार्य करने का एक ही तरीका है, आप जो करते हैं उससे प्रेम करें। यदि आप जो करना चाहते हैं वो प्राप्त नहीं हुआ तो उसे खोजिये। स्वयं को ठहरने मत दीजिये।-स्टीव जॉब्स
  • हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि कभी न गिरने में नहीं है, बल्कि हर बार गिरकर उठने में है। -कन्फ़्यूशियस
  • तुम चाहे जितने पवित्र वचन पढ़ो, चाहे जितने बोलो, वे तुम्हारा क्या भला करेंगे, यदि तुम उन पर काम नहीं  करोगे- गौतम बुद्ध
  • खुशी तब होती है जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं उसमें सामंजस्य हो। -महात्‍मा गांधी
  • अपनी ताकत को पहचानकर और उस पर विश्वास करके कोई भी एक बेहतर दुनिया बना सकता है।- दलाई लामा
  • यदि आप किसी पुरुष के चरित्र का परीक्षण करना चाहते हैं, तो उसके हाथो में शक्ति दे दें। – अब्राहम लिंकन

 


समय

  • खोया हुआ समय कभी लौट कर नहीं आता। -बेंजामिन फ्रैंकलिन
  • आपको देरी हो सकती है, लेकिन समय को नहीं। -बेंजामिन फ्रैंकलिन
  • अमीर लोग समय में निवेश करते हैं, गरीब लोग धन में निवेश करते हैं।-वॉरेन बफेट
  • सही काम करने के लिये  समय हमेशा सही होता है।-मार्टिन लूथर किंग
  • मैंने समय को बरबाद कर दिया और अब समय मुझे बरबाद कर रहा है।- विलियम शेक्सपीयर
  • बुरी खबर यह है कि समय उड़ता है, अच्छी खबर यह है कि आप इसके पायलट हैं।- माइकल आल्शुलर
  • समय धन से अधिक मूल्यवान है आप अधिक धन तो पा सकते हैं, लेकिन अधिक समय कभी नहीं पा सकते।- जिम रॉन
  • जीवन में मेरी पसंदीदा चीजों में कोई खास खर्च नहीं है। यह वास्तव में बिलकुल स्पष्ट है कि सबसे कीमती संसाधन जो हमारे पास है वह है समय। -स्टीव जॉब्स


धर्म

  • धर्म के बिना विज्ञान लंगड़ा है, विज्ञान के बिना धर्म अंधा है।-अल्बर्ट आइन्स्टाइन
  • धार्मिकता शांति और सुशासन की आधारशिला है। – कन्फ्यूशियस
  • भगवान का कोई धर्म नहीं है।-महात्‍मा गांधी



विविध  

  • महानता से घबराइये नहीं, कुछ लोग महान पैदा होते हैं, कुछ महानता हासिल करते हैं और कुछ लोगों के ऊपर महानता थोप दी जाती है।- विलियम शेक्सपीयर
  • जिसने कभी गलती नहीं की, उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।- अलबर्ट आइंस्टाइन
  • 99 प्रतिशत असफलताएँ उन लोगों से आती हैं जिन्हें बहाने बनाने की आदत होती है।- जॉर्ज वाशिंगटन
  • इससे पहले कि सपने सच हों, आपको सपने देखने होंगे। -डॉ. .पी.जे. अब्दुल कलाम
  • मैं हमेशा इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता।-डॉ. .पी.जे.अब्दुल कलाम
  • मित्रता की गहराई परिचय की लम्बाई पर निर्भर नहीं करती।- रवीन्द्रनाथ टैगोर
  • महान आत्माओं को हमेशा औसत दर्जे के लोगों के हिंसक विरोध का सामना करना पड़ा है।- अलबर्ट आइंस्टाइन
  • मनुष्य अपने विचारों की उपज है। वह जैसा सोचता है, वैसा बन जाता है।-महात्‍मा गांधी
  • हर तरह से शादी करो; अगर आपको एक अच्छी पत्नी मिलती है, तो आप खुश हो जाओगे; अगर आपको बुरी  मिलती  है, तो आप एक दार्शनिक बन जाएंगे।– सुकरात
  • ईमानदारी ज्ञान की पुस्तक का पहला अध्याय है।- थॉमस जेफरसन
  • आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिये। मानवता एक सागर की तरह है; अगर समुद्र की कुछ बूंदे गंदी हो जाएँ  तो सागर गंदा नहीं होता।-महात्‍मा गांधी
  • गरीबी क्रांति और अपराध की जनक है। -अरस्‍तु
  • गरीबी हिंसा का सबसे बुरा रूप है। -महात्‍मा गांधी
  • पृथ्वी हर आदमी की जरूरतों को पूरा करने के लिये पर्याप्त प्रदान करती है, लेकिन हर आदमी के लालच को नहीं।-महात्‍मा गांधी
  • इससे पहले कि आप कुछ भी करें, रुकें और सबसे गरीब सबसे असहाय बेसहारा व्यक्ति का चेहरा याद करें जिसे आपने देखा है और अपने आप से पूछें, क्या मैं उसकी मदद करने जा रहा हूं? -महात्‍मा गांधी
  • मैं एक समुदाय की प्रगति को महिलाओं द्वारा प्राप्त की गई प्रगति की डिग्री से मापता हूं।- डॉ. भीमराव आंबेडकर
  • हमारी वास्‍तविक‍ गरीबी यह है कि हम दूसरों को सुधारने की अधिक से अधिक कोशिश करते हैं, लेकिन खुद को सुधारने की अल्प से अल्‍प- विलियम शेक्‍सपियर
  • सफलता का जश्न मनाना ठीक है, लेकिन असफलता से मिले सबक पर ध्यान देना अधिक महत्वपूर्ण है।- बिल गेट्स
  • आज जो ज्ञान प्राप्त करेगा, भविष्य में वही नेतृत्व करेगा।- मार्गरेट फुलर
  • आप जो करते हैं उसका प्रभाव आप जो कहते हैं उससे कहीं अधिक होता है।- स्टीफन कोवे



BPSC Telegram Group (Mains) Whatsapp/Contact No. 74704-95829

अभ्‍यास, मूल्‍यांकन, मॉडल उत्‍तर हेतु ग्रुप ज्‍वाइन करें।

No comments:

Post a Comment