GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation. gkbucket, bpsc prelims and mains, bpsc essay, bpsc nibandh, 71th BPSC, bpsc mains answer writing, bpsc model answer, bpsc exam ki tyari kaise kare

May 9, 2026

71th BPSC Mains paper GS I and II answer

71th BPSC Mains General Studies and Essay Paper (BPSC PYQ)


71th BPSC मुख्‍य परीक्षा का प्रश्‍न-पत्र आपकी अध्‍ययन की सुविधा के लिए पोस्‍ट किया गया है। सभी प्रश्‍नों के मॉडल उत्‍तर आपके अध्ययन हेतु इस वेवसाइट पर उपलबध कराए जा रहे हैं जिसे आप देख सकते हैं। 


71th BPSC Mains Essay Paper

 

SECTION - I

खण्ड - I

Write an essay on any one of the following topics in about 700 to 800 words:

[100]

निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर लगभग 700 से 800 शब्दों में एक निबंध लिखिए :

1. The Power of Mindset in Shaping Human Destiny.

मानसिकता की शक्ति : मानव भाग्य को आकार देने में इसकी भूमिका

2. Technology as a Double-Edged Sword: Balancing Innovation and Control.

प्रौद्योगिकी एक दो-धारी तलवार नवाचार और नियंत्रण के बीच संतुलन

3. Ethics in Action: Why Moral Courage Matters More than opinion?

व्यवहार में नैतिकता : क्यों नैतिक साहस केवल विचारों से अधिक महत्त्वपूर्ण है?

4.Implications of Rising Tensions in the Middle East Geopolitical crisis.

मध्य पूर्व के भू राजनीतिक संकट में बढ़ते तनाव के प्रभाव

 

SECTION - II

खण्ड- II

Write an essay on any one of the following topics in about 700 to 800 words: [100]

निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर लगभग 700 से 800 शब्दों में एक निबंध लिखिए :

5. Artificial Intelligence and Human Values: Can Machines Understand Morality?

कृत्रिम बुद्धिमता और मानवीय मूल्य : क्या मशीनें नैतिकता को समझ सकती हैं?

6. Environmental Responsibility in an Age of Industrial Expansion.

औद्योगिक विस्तार के युग में पर्यावरणीय जिम्मेदारी

7. Love and knowledge: The Twin pillars of a meaningful life.

प्रेम और ज्ञान : एक सार्थक जीवन के दो स्तंभ

8. De-dollarization and the changing Global Economic Order.

डालर निर्भरता में कमी और बदलती वैश्विक आर्थिक व्यवस्था

 

SECTION - II

खण्ड -II

 

Write an essay on any one of the following topics in about 700 to 800 words: [100]

निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर लगभग 700 से 800 शब्दों में एक निबंध लिखिए

9. Bandar ki janait ahi adarkak swad. बाँदर की जानैत अहि अदरक्क स्वाद ।

10. Adhajal ghaila chhalkait jay. अधजल घैला छलकैत जाए।

11. Je kara lathi okara bhains. जे करा लाठी ओकरा भैंस ।

12. Akela chana bhad na fori sakela. अकेला चना भाड़ न फोरि सकेला।

 

 

General Studies-I

Section - I

खण्ड-I

1. Write short notes on the following: निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए :

a) Birsa Munda Movement

बिरसा मुंडा आंदोलन [7]

b) Indian Councils Act, 1909 [7]

भारतीय परिषद अधिनियम, 1909

c) Impact of Western Education in Bihar (1858-1914) [6]

बिहार में पश्चिमी शिक्षा का प्रभाव (1858-1914)

d) Jay Prakash Narayan and Quit India Movement [6]

जयप्रकाश नारायण और भारत छोड़ो आंदोलन

e) Pala Art of Eastern India [6]

पूर्वी भारत की पाल कला

f) Rabindranath Tagore's Contribution to Indian Culture [6]

भारतीय संस्कृति में रवीन्द्रनाथ टैगोर का योगदान

 

 

2. a) Analyse the political, economic, and social factors behind the Revolt of 1857, and assess Bihar's contribution to the uprising in a critical manner. [38]

1857 के विद्रोह के राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक कारणों का विश्लेषण कीजिए तथा बिहार के योगदान का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।

OR/अथवा

b) Analyse the major features of Mauryan art and architecture, and assess how far they expressed the political and cultural values of the period. [38]

मौर्य कला और वास्तुकला की प्रमुख विशेषताओं का विश्लेषण करें और आकलन करें कि उन्होंने उस काल के राजनीतिक और सांस्कृतिक मूल्यों को किस हद तक व्यक्त किया।

 

3. a) Discuss the transformation of the Indian national movement from early constitutional agitation to mass mobilisation, highlighting Bihar's role at different historical junctures. [38]

प्रारम्भिक संवैधानिक आंदोलन से लेकर जन-आंदोलन तक भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के रूपांतरण की चर्चा कीजिए तथा विभिन्न ऐतिहासिक चरणों में विहार की भूमिका को रेखांकित कीजिए।

OR/अथवा

b) To what extent did Nehru's foreign policy reflect idealism and pragmatism? Examine with reference to its main features. [38]

नेहरू की विदेश नीति किस हद तक आदर्शवाद और व्यावहारिकता को प्रतिबिंबित करती थी? इसकी मुख्य विशेषताओं के संदर्भ में परीक्षण करें।

 

  

Section - II

खण्ड

4. Answer the following questions: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

a) Discuss the World Health Organization (WHO) concerns over gaps in India's Drug Safety Regulations in the pharmaceutical Sector. [8]

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा भारत के औषधि सुरक्षा नियमों में खामियों को लेकर चिंता व्यक्त करने को संदर्भित करते हुए विस्तृत चर्चा करें।

 

b) Write a note on the role of Adi Karmayogi Abhiyan and Tribal Village Vision 2030 Declaration towards greater decentralisation. [8]

आदिकर्मयोगी अभियन और जनजातीयग्राम दृष्टि 2030 की घोषणा के अधिक अधिकार केंद्रित व्यवस्था की ओर योगदान का संक्षेप में उल्लेख करें।

 

c) The Promotion and Regulation of Online Gaming Bill, 2025, has been passed by the Parliament. How can this law promote e-sports and online social games, while also protecting youth and society from fraud and social evils? [8]

ऑनलाइन गेमिंग (Promotion and Regulation of Online Gaming Bill, 2025) पर पारित विधेयक कैसे ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेम्स को कैसे बढ़ावा दे सकता है, साथ ही युवा और समाज को धोखाधड़ी और सामाजिक बुराइयों से कैसे सुरक्षित कर सकता है?

 

d) Write a note on the increasing surge in anti-immigration rhetoric, protests, and policies worldwide from Western democracies to parts of Asia. [7]

विश्वभर में प्रवासन-विरोधी नीतियों में बयानबाजी, प्रतिक्रिया, विरोध और प्रदर्शन, विशेषकर पश्चिमी लोकतंत्रों से लेकर एशिया के भागों तक बढ़ती नकारात्मकता का उल्लेख करें।


e) Explain the India-Afghanistan relations and the strategic resetting of ties with the visit of the foreign minister of Afghanistan. [7]

भारत-अफगानिस्तान संबंधों और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की यात्रा के साथ संबंधों के रणनीतिक पुनर्संरचनाओं का विस्तृत वर्णन करें।

 5. a) Discuss the India-European Free Trade Association (EFTA) Trade and Economic Partnership Agreement (TEPA), signed on 10 March 2024, which came into effect on 1 October 2025. Also, explain the economic and strategic implications of India-EU relations. [38]

भारत-यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन (EFTA) ट्रेड और इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (TEPA), जो 10 मार्च 2024 को हस्ताक्षरित हुआ और 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी हुआ, पर चर्चा करें। साथ ही, भारत-यूरोपियन यूनियन (EU) संबंधों के आर्थिक और रणनीतिक प्रभावों का विश्लेषण करें।


OR/अथवा

b) The UN Sustainable Development Goals (SDGs), also known as the Global Goals, have been in effect for ten years since their adoption in September 2015. Examine India's progress and challenges in achieving the United Nations' Sustainable Development Goals. [38]

 

संयुक्त राष्ट्र स्थायी विकास लक्ष्य (SDGs), जिन्हें ग्लोबल गोल्स भी कहा जाता है, सितंबर 2015 में उनके स्वीकृत होने के बाद से पिछले दस वर्षों से प्रभावी है। संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में भारत की प्रगति और चुनौतियों का विश्लेषण करें।

 

6. a) In recent years, the Chhath festival has gained increasing global attention. Discuss the Social, cultural and economic impact of Chhath and its linkages with migration. [38]

हाल के वर्षों में छठ पूजा के त्यौहार में वैश्विक ध्यानाकर्षण किया है। छठ के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रभावों तथा प्रवासियों द्वारा इसके प्रसार पर विस्तृत चर्चा करें।

OR/अथवा

b) Bihar has emerged as the top-performing state in the country in the 'Prime Minister Formalization Micro Food Processing Enterprises Upgradation' (PMFME) Scheme. Analyse the potential PMFME towards contribution in the economic development of the Urban and Rural areas in Bihar. [38]

देश में बिहार 'प्रधानमंत्री फॉरमालाईज़ेशन माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज अपग्रेडेशन' (PMFME) योजना में टॉप परफॉर्मिंग राज्य के रूप में उभरा है। बिहार के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आर्थिक विकास में योगदान में PMFME की संभावित भूमिका का विश्लेषण करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

General Studies-II

 

Section - I

खंड - I

1. Write short answer of the following questions:

निम्नलिखित प्रश्नों के लघु उत्तर लिखिए :

a) Briefly describe the main features and significance of the 42nd Constitutional Amendment Act of 1976. [8]

संक्षेप में 42वे संविधान संशोधन अधिनियम 1976 की मुख्य विशेषताओं और महत्त्व की चर्चा करें।

b) There has been conflicting debate about Supremacy between Parliament and Judiciary in the light of debate, explain your views. [8]

भारत में संसद और सर्वोच्च न्यायालय के बीच सर्वोच्चता का विवाद पैदा होता है। इस कथन के नजरीए से आप अपने विचार प्रस्तुत करें।

c) Explain the concept of 'Writ Jurisdiction' and name any three of the five writs that can be issued by the Supreme Court or High Courts to enforce Fundamental Rights. [8]

रिट ज्यूरिडिक्शन (न्यायिक क्षेत्राधिकार) की अवधारणा को स्पष्ट करें और उन पाँच रीटों में से किन्हीं तीन ऐसे रिट की चर्चा करें जो सर्वोच्च न्यायालय या उच्च न्यायालय मूलभूत अधिकारों के लागू करने में इसका प्रयोग कर सकते है।

d) Define Judicial Review in the context of Indian Constitution. What is its basic purpose? [7]

भारतीय संविधान के अन्र्तगत न्यायिक पुर्नवालोकन को स्पष्ट करें। इसका मुख्य उद्देश्य क्या है?

e) What is the Primary role of the Finance Commission of India? Which article provides for its establishment? [7]

भारत के वित्त आयोग की मुख्य भूमिका क्या है? संविधान के किस अनुच्छेद में इसकी शुरूआत की चर्चा की गई है?

 

2. a) Is there any meeting points between Cultural Nationalism and Constitutional Nationalism. Explain some basic features of cultural understanding under the Indian Constitution. [38]

क्या सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और संवैधानिक राष्ट्रवाद में कोई समानांतर रेखा है? भारतीय संविधान के अन्तर्गत सांस्कृतिक समझ के मुख्य तत्वों की चर्चा है।

OR/अथवा

b) "Constitutional Morality is not a natural sentiment but has to be cultivated". In light of this statement, critically analyse the Concept of 'Constitutional Morality' as propounded by the Supreme Court of India. [38]

संवैधानिक नैतिकता एक स्वाभाविक प्रवृति नहीं है। इसको विकसित करने की जरूरत है। इस कथन के आलोक में संवैधानिक नैतिकता की आलोचनात्मक व्याख्या कीजिए जो भारत के सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा स्थापित किया गया है।

 

3. a) Parliament's power to amend the Constitution is limited power and it cannot be enlarged into absolute power. Can Parliament under Article 368 can destroy the Basic Structure of the constitution. When it enjoys absolute majority in Parliament. [38]

संविधान संशोधन के सन्दर्भ में संसद की शक्ति नियंत्रित है, और इसे असीमित शक्ति में नहीं बदला जा सकता। क्या संसद में अनुच्छेद 368 के अन्तर्गत पूर्ण बहुमत प्राप्त करने के बाद संसद बेसिक स्ट्रक्चर' बुनियादी ढाँचा को बदल सकता है?

OR/अथवा

 

b) Critically analyze the impact of India's multi-party system on the stability and functions of its federal structure. To what extent have coalition governments strengthened or weakened the cooperative and competitive dimensions of Indian federalism? Explain. [38]

संघवाद के स्थायित्व और कार्य प्रणाली पर बहुलवादी राजनीतिक दलों के प्रभाव का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। मिली जुली सरकार या गठबंधन ने सहकारी संघवाद या प्रतिस्पर्धात्मक संघवाद को मजबूत या कमजोर किया है। व्याख्या कीजिए।

 

Section - II

खंड - 11

4. Write short answer of the following questions:

निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर लिखिए :

a) Discuss the major challenges facing India's food processing industry. What initiatives have been taken by government for the improvement? [8]

भारत के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा कीजिए। सुधार के लिए सरकार द्वारा क्या पहल की गई हैं?

b) Jute is in great demand because of cheapness softness, strength length and uniformity of its fibre. Explain its favourable conditions suitable for the Jute cultivation in West Bengal and Bihar. [8]

जूट की सस्ती क़ीमत, कोमलता, मजबूती, लंबाई और रेशों की एकरूपता के कारण इसकी अत्यधिक मांग है। पश्चिम बंगाल और विहार में जूट की खेती के लिए उपयुक्त अनुकूल परिस्थितियों का वर्णन कीजिए। 2

 

c) Describe the role of natural resource management, inclusive development and e-technology for achieving the goal of a Atmanirbhar Bharat and Viksit Bharat. [8]

आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, समावेशी विकास और-ई-प्रौद्योगिकी की भूमिका का वर्णन कीजिए।

d) Give an account of the environmental and social benefits of geothermal energy in India with suitable examples. [7]

उपयुक्त उदाहरणों सहित भारत में भूतापीय ऊर्जा के पर्यावरणीय और सामाजिक लाभों का विवरण दीजिए।

e) Describe the initiatives taken by government to enhance inclusive and sustainable development of South Bihar in last 10 years. [7]

पिछले 10 वर्षों में दक्षिण बिहार के समावेशी और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का वर्णन कीजिए।

 

5. a) Discuss the role of railway in the development of country. Critically analyze the geographical, economic and political challenges faced by Indian Railways in enhancing its logistics efficiency in north-eastern part of country? [38]

देश के विकास में रेलवे की भूमिका पर चर्चा कीजिए। देश के उत्तर-पूर्वी भाग में अपनी रसद दक्षता बढ़ाने में भारतीय रेलवे के सामने आने वाली भौगोलिक, आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।

OR/अथवा

b) What are the components of food security? How far hydroponic agriculture will be helpful to fulfil the future domestic demands in country? Justify it with suitable examples. [38]

खाद्य सुरक्षा के घटक क्या है? देश में भविष्य की घरेलू मांगों को पूरा करने में जलपौधों (हाइड्रोपोनिक) की खेती कितनी सहायक होगी? उपयुक्त उदाहरणों के साथ इसका औचित्य सिद्ध कीजिए।

 

6. a) Discuss the major ports on eastern coast of India. Critically examine the role of Syama Prasad Mookerjee Port, Kolkata (SMPK) in the development of North East India and Bangladesh, giving suitable examples. [38]

भारत के पूर्वी तट पर स्थित प्रमुख बंदरगाहों पर चर्चा कीजिए। उपयुक्त उदाहरणों सहित उत्तर पूर्वी भारत और बांग्लादेश के विकास में श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह, कोलकाता (एसएमपीके) की भूमिका का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।

OR/अथवा

b) Describe the concept of fourth industrial revolution (Industry 4.0). Critically analyse the biggest benefits and risks of adopting industry 4.0 technologies in India. [38]

चौथी औद्योगिक क्रांति (उद्योग 4.0) की अवधारणा का वर्णन कीजिए। भारत में उद्योग 4.0 प्रौद्योगिकियों को अपनाने के सबसे बड़े लाभों और जोखिमों का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।


  

Section - III

खंड - III

7. Write short answer of the following questions:

निम्नलिखित प्रश्नों के लघु उत्तर लिखिए :

a) What role has the philosophy of Jai Anusandhan, Jai Anuprayog" played in the process of technological Indigenization in India? Critically analyze India's current state of      technological self reliance in the field of artificial Intelligence and Robotics. [6]

भारत में प्रौद्योगिकी के स्वदेशीकरण की प्रक्रिया में "जय अनुसन्धान, जय अनुप्रयोग" के दर्शन की क्या भूमिका रही है? कृत्रिम बुद्धिमता एवं रोबोटिक्स के क्षेत्र में भारत की वर्तमान तकनीकी स्वावलम्बन की स्थिति का आलोचनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत कीजिए।

 

b) To what extent has the expansion of STEM education in Bihar been successful in bridging regional educational disparities? Discuss the hurdles of 'Digital Divide' and 'Teacher capacity, in the context of providing quality education. [6]

बिहार में STEM शिक्षा का विस्तार क्षेत्रीय शैक्षणिक असमानताओं को दूर करने में किस सीमा तक सफल रहा है? गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के संदर्भ में 'डिजिटल डिवाइड' एवं 'शिक्षक क्षमता' की बाधाओं पर चर्चा कीजिए।

 

c) Explain how the integration of nano technology with environmental monitoring systems can meaningfully address pollution and degradation in India's Industrial belts. Support your answer with examples of emerging innovations. [6]

भारत के औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण तथा पर्यावरणीय क्षरण से निपटने में नैनो प्रौद्योगिकी को पर्यावरण निगरानी प्रणालियों के साथ जोड़ने से किस प्रकार सार्थक समाधान प्राप्त हो सकते हैं। स्पष्ट कीजिए। अपने उत्तर को उभरते नवाचारों के उदाहरणों से समर्थित कीजिए।

 

d) How has the use of remote sensing satellites in disaster management redefined the principle of "Disaster Risk Reduction"? Explain the role of India's NETRA project with suitable examples. [6]

आपदा प्रबंधन में सुदूर संवेदन उपग्रहों के उपयोग ने "आपदा जोखिम न्यूनीकरण" के सिद्धांत को किस प्रकार पुनर्परिभाषित किया है? भारत के NETRA परियोजना की भूमिका को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

 

e) The high end indigenization of space, IT and defence is believed to be the base of India's long term strategic autonomy. Examine the key institutional, financial and technological barriers that still inhibit complete indigenization, despite considerable national progress. [6]

भारतीय अंतरिक्ष, सूचना प्रौद्योगिकी तथा रक्षा प्रौद्योगिकी के उच्च स्तरों के स्वदेशीकरण को भारत की दीर्घकालिक सामरिक स्वायत्तता का आधार माना जाता है। उल्लेखनीय राष्ट्रीय प्रगति के बावजूद पूर्ण स्वदेशीकरण में बाधा उत्पन्न करने वाली प्रमुख संस्थागत, वित्तीय तथा तकनीकी अवरोधों की परिक्षा कीजिए।

 

f) How do social networking sites act as a 'force multiplies' in the challenges to internal security posed through communication networks? Analyze the judicial and technical implications of this internal security versus civil liberty dilemma. [6]

संचार नेटवकों के माध्यम से आंतरिक सुरक्षा को उत्पन्न चुनौतियों में सोशल नेटवर्किंग साइट्स एक 'बल गुणक' के रूप में कैसे कार्य करती है? आंतरिक सुरक्षा बनाम नागरिक स्वतन्त्रता के द्वन्द्व का विश्लेषण करते हुए इसके न्यायिक एवं तकनीकी निहितार्थ बताइए।

 

8. a) In the perspective of the basics of cyber security, the need for digital sovereignty and the effectiveness of the Prevention of Money Laundering Act (PMLA), suggest components for a comprehensive internal security strategy. [36]

साइबर सुरक्षा के मूल सिद्धांत, डिजिटल सार्वभौमिकता की आवश्यकता, तथा मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) की प्रभावशीलता के परिपेक्ष्य में एक समग्र आंतरिक सुरक्षा रणनीति के घटक सुझाइए।

 

OR/अथवा

b)"The New Indian Space Policy 2023 has opened the floodgates for the private sector." Is this transition merely about technological development, or has it qualitatively transformed India's capabilities for national security disaster response and border management? In the context of drone swarm technology, the security of satellite based communication and the strategic significance of GSLV program, propose the essential pillars of a comprehensive 'Security-Development-Innovation' strategy for India's space and allied technologies. [36]

"नई भारतीय अंतरिक्ष नीति 2023 ने निजी क्षेत्र के लिए द्वार खोल दिए हैं। क्या यह परिवर्तन केवल प्रौद्योगिकी विकास तक सीमित है या इसने राष्ट्रीय सुरक्षा, आपदा प्रतिक्रिया तथा सीमा प्रबंधन के लिए भारत की क्षमताओं को गुणात्मक रूप से बदल दिया है? ड्रोन स्वार्म प्रौद्योगिकी, उपग्रह-आधारित संचार की सुरक्षा एवं GSLV कार्यक्रम के सामरिक महत्त्व के संदर्भ में, भारत की अंतरिक्ष एवं संबद्ध प्रौद्योगिकियों के लिए एक व्यापक 'सुरक्षा-विकास-नवाचार' रणनीति के आवश्यक स्तंभों का प्रस्ताव रखिए।


71th BPSC मुख्‍य परीक्षा का प्रश्‍न-पत्र आपकी अध्‍ययन की सुविधा के लिए पोस्‍ट किया गया है। सभी प्रश्‍नों के मॉडल उत्‍तर आपके अध्ययन हेतु इस वेवसाइट पर उपलबध कराए जा रहे हैं जिसे आप देख सकते हैं।


ज्‍यादा जानकारी के लिए BPSC की Official site पर विजिट करें।  



No comments:

Post a Comment