May 20, 2026

ऑनलाइन गेमिंग (Promotion and Regulation of Online Gaming Bill, 2025) पर पारित विधेयक कैसे ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेम्स को कैसे बढ़ावा दे सकता है, साथ ही युवा और समाज को धोखाधड़ी और सामाजिक बुराइयों से कैसे सुरक्षित कर सकता है? 71th BPSC Mains

ऑनलाइन गेमिंग (Promotion and Regulation of Online Gaming Bill, 2025) पर पारित विधेयक कैसे ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेम्स को कैसे बढ़ावा दे सकता है, साथ ही युवा और समाज को धोखाधड़ी और सामाजिक बुराइयों से कैसे सुरक्षित कर सकता है? 71th BPSC Mains 

The Promotion and Regulation of Online Gaming Bill, 2025, has been passed by the Parliament. How can this law promote e-sports and online social games, while also protecting youth and society from fraud and social evils? [8] 

Youtube channel  Link: GK BUCKET

BPSC Mains special Notes

Whatsapp/call 74704-95829

उत्‍तर- भारत में ऑनलाइन गेमिंग उद्योग के तीव्र विस्‍तार के साथ जुआ, साइबर धोखाधड़ी, वित्तीय शोषण, गेमिंग लत तथा डेटा गोपनीयता जैसी चुनौतियाँ भी बढ़ी हैं। ऐसे में ऑनलाइन गेमिंग पर पारित Promotion and Regulation of Online Gaming Bill, 2025 एक संतुलित ढांचा प्रस्तुत करता है।

 

ई-स्पोर्ट्स एवं ऑनलाइन सोशल गेम्स को बढ़ावा

विधेयक ई-स्पोर्ट्स, शैक्षणिक खेलों एवं ऑनलाइन सोशल गेम्स को वैधानिक पहचान देकर उनके विकास को प्रोत्साहित करता है। इसके अंतर्गत स्वतंत्र ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण की स्थापना का प्रावधान लाइसेंसिंग, मानक निर्धारण एवं विकास को बढ़ावा देगा जिसके प्रमुख लाभ हैं-

  1. निवेश एवं स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा।
  2. डिजिटल नवाचार, रोजगार एवं कौशल विकास में वृद्धि।
  3. भारत के “ग्‍लोबल गेमिंग हबके रूप में उभरने की संभावना।
  4. शैक्षणिक एवं सामाजिक गेम्स द्वारा रचनात्मक एवं सहयोगात्मक डिजिटल संस्कृति को प्रोत्साहन।

 

धोखाधड़ी एवं सामाजिक बुराइयों से सुरक्षा

विधेयक में ऑनलाइन मनी गेमिंग, उसके विज्ञापनों तथा अवैध गेमिंग गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के साथ उल्लंघन की स्थिति में दंड का प्रावधान किया गया है। इससे

  1. जुआ, धनशोधन एवं ऋण-जाल जैसी समस्याओं पर नियंत्रण होगा।
  2. युवाओं को गेमिंग लत एवं मानसिक-सामाजिक जोखिमों से सुरक्षा मिलेगी।
  3. आयु प्रमाणीकरण, शिकायत निवारण एवं डेटा सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा।
  4. डिजिटल तकनीकों के जिम्मेदार उपयोग तथा सार्वजनिक व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

 

इस प्रकार यह विधेयक उत्‍तरदायी एवं सुरक्षित डिजिटल गेमिंग तंत्र के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो सकता है। हालांकि अत्यधिक नियमन नवाचार एवं स्टार्ट-अप विकास को प्रभावित कर सकता है जिसके लिए संतुलित, पारदर्शी एवं उत्तरदायी नियामकीय ढांचे की आवश्यकता होगी।


 



BPSC Mains special Notes

Whatsapp/call 74704-95829

No comments:

Post a Comment