Wednesday, September 28, 2022
Tuesday, September 27, 2022
Monday, September 26, 2022
बिहार कृषि एवं सहवर्ती क्षेत्र संबंधी महत्वपूर्ण प्रश्न
Friday, September 23, 2022
Wednesday, September 21, 2022
Sunday, September 18, 2022
Wednesday, September 14, 2022
Sunday, September 11, 2022
Friday, September 09, 2022
जीव विज्ञान –कोशिका संबंधी महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
इस पोस्ट में जीव
विज्ञान –कोशिका संबंधी महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर को देखेंगे । इन प्रश्नों को आप
वीडियो के माध्यम से भी देख सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
जीवो में पाए जाने वाले अत्यधिक विविधता
का कारण है- उत्परिवर्तन
कोशिका की खोज किसके द्वारा की गयी- राबर्ट हुक द्वारा
कोशिका सिद्धांत (Cell Theory) का प्रतिपादन किसके द्वारा दिया गया- श्लाइडन एवं श्वान
कोशिका सिद्धांत क्या है
प्रत्येक जीवधारी की उत्पत्ति एक कोशिका
से होती है।
प्रत्येक जीव एक या अधिक कोशिकाओं का
बना होता है
कोशिका एक स्वतंत्र इकाई है एवं सभी
कोशिकाएं मिलकर कार्य करती है जिससे एक जीव बनता है।
कोशिका निर्माण में केन्द्रक मुख्य
कार्यकर्ता होता है ।
जीवधारियों की संरचनात्मक
एवं क्रियात्मक इकाई किसे माना जाता है- कोशिका
जीवधरियों में कितनी
प्रकार की कोशिकाएं पाई जाती है- 2 (प्रोकैरियोटिक तथा
यूकैरियोटिक)
प्रोकैरियोटिक
कोशिका
इनमें केंद्रक कला
अनुपस्थित होती है जिसके कारण केंद्रक में पाए जाने वाले पदार्थ जैसे प्रोटीन, DNA, RNA कोशिका द्रव में तैरते रहते हैं।
विकसित कोशिकांग जैसे- माइट्रोकांड्रिया,
गोल्जी बॉडी आदि का अभाव।
जीवाणुओं तथा नील हरित
शैवालों में उपस्थित
कोशिका भित्ति पतली
प्रकाश संश्लेषण
थाइलेकॉइड में होता है ।
यूकैरियोटिक
कोशिका
रचनात्मक आधार पर पूर्ण विकसित कोशिका
पूर्ण विकसित केन्द्रक तथा कोशिकांग
उपस्थित
नील हरित शैवाल को छोड़कर अन्य शैवाल, पौधे तथा जंतुओं
में होती है
कोशिका भित्ति मोटी होती
है
प्रकाश संश्लेषण
क्लोरोप्लास्ट में होता है ।
अमीबा, पैरामीशियम
आदि किस प्रकार के जीव है- एककोशिकीय (Unicellular) जीव
वैसे जीव जिनका शरीर अनेक कोशिकाओं का बना होता है
क्या कहलाता है- बहुकोशिकीय जीव (Multicellular)
नाभिक के अलावा कोशिका के किस कोशिकांग
में डीएनए उपस्थित होता है- माइट्रोकांड्रिया
पादप कोशिका और जंतु कोशिका से अलग किस
आधार पर किया जा सकता है- कोशिका भित्ति की उपस्थिति के कारण
नोट-जंतु कोशिका में कोशिका भित्ति तथा
लवक अनुपस्थित होती है ।
वह कोशिकांग जो पौधों की कोशिकाओं में नहीं पाए जाते
है- तारककाय (सेन्ट्रोसोम)
कोशिका भित्ति किस प्रकार की संरचना है- निर्जीव संरचना
कवकों,
शैवालों तथा विकसित हरे पौधों की कोशिका भित्ति किसकी बनी होती
है- सेल्यूलोज की
जीवाणुओं एवं कुछ कवकों की कोशिका भित्ति किसकी बनी
होती है- कार्बोहाइड्रेट की
लसीका कोशिकाएं कहां बनती है- तिल्ली
में
कोशिका में उपस्थित किस संरचना के कारण
कोशिका अपने बाहरी वातावरण से अलग बनी रहती है- कोशिका कला अथवा
प्लाज्मा झिल्ली (Cell Membrane)
प्लाज्मा झिल्ली का वह गुण जिसके कारण
केवल निश्चित वांछित पदार्थों को ही अंदर आने अथवा बाहर जाने देती है क्या कहलाती
है- चयनात्मक पारगम्यता (Selective permeability)
प्लाज्मा झिल्ली किसकी बनी होती है- प्रोटीन
एवं लिपिड की
मानव रक्त में पाई जाने वाली वह कोशिका जो
अपनी आकृति बदलती रहती है- श्वेत रक्त कोशिकाएं
कोशिका के केंद्र में पाई जाने वाली रचना
जो कोशिका के प्रबंधक के रूप में कार्य करती है क्या कहलाती है- केंद्रक
(Nucleus)
नोट- केन्द्रक को कोशिका का मस्तिष्क भी कहा जाता है
इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी का आविष्कार
किसके द्वारा किया गया- नॉल एवं रस्का
केन्द्रक की खोज किसके द्वारा की गयी- राबर्ट ब्राउन द्वारा
केंद्रक के चारों ओर पाए जाने वाला
केंद्रक आवरण(Nuclear envelope) होता है- दोहरी
झिल्ली युक्त आवरण
केंद्रक में पाया जानेवाला क्रोमैटिन नामक
पदार्थ जो कोशिका विभाजन के समय सिकुड़कर धागों के रूप में संगठित हो जाती है किस
पदार्थ की बनी होती है- प्रोटीन एवं डीएनए
जब क्रोमैटिन सिकुड़कर अनेक मोटे व छोटे
धागों के रूप में संगठित हो जाती है तो इस संरचना को क्या कहा जाता है- गुणसूत्र
(Cromosome)
गुणसूत्र में उपस्थित जेली जैसा गाढ़ा भाग क्या कहलाता है- मैट्रिक्स
प्रत्येक गुणसूत्र कितने क्रोमैटिडो से
मिलकर बना होता है- 2
क्रोमैटिडो जिस स्थान पर आपस में जुडे
होते हैं उसे क्या कहा जाता है- सेन्ट्रोमियर (Centromere)
मानव शरीर की कोशिकाओं में कितने जोड़े
गुणसूत्र पाई जाती है- 23 जोड़े (46)
जीन कहां स्थित होते हैं- गुणसूत्रों पर
एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में लक्षणों का हस्तांतरण
किसके माध्यम से होता है-
जीन के माध्यम से
गुणसूत्रों को वंशागति का वाहक (Vehicles of heredity) क्यों कहा जाता है- क्योंकि
जीन गुणसूत्रों पर स्थित होते हैं और गुणसूत्रों के माध्यम से ही जीन पीढ़ी-दर-पीढी
हस्तान्तरित होते हैं।
केन्द्रक के अलावा डीएनए कहां पाया जाता है- माइट्रोकांड्रिया एवं हरित लवक
में
RNA
में नाइट्रोजन बेस में थायमिन के स्थान पर क्या होता है- यूरेसिल
RNA
कहां पाया जाता है- केन्द्रक एवं कोशिका द्रव्य दोनों स्थानों पर
प्रोटीन निर्माण की अंतिम क्रिया क्या कहलाती है- ट्रांसलेशन
कोशिका में विभिन्न प्रकार के कार्बनिक तथा अकार्बनिक
पदार्थ तथा कोशिकांग (Cell
Organelles) कहां पाए जाते हैं- कोशिका द्रव्य में (Cytoplasm)
‘कोशिका का पावर हाउस’
किसे कहा जाता है- माइट्रोकांड्रिया
कोशिका में ऑक्सीश्वसन से संबंधित वह
कोशिकांग जो एडिनोसिन ट्राईफास्फेट अणुओं के रूप में ऊर्जा का उत्पादन करता है- माइट्रोकांड्रिया
कोशिका के किस कोशिकांग में स्वजनन की क्षमता पाई जाती है- माइट्रोकांड्रिया
माइट्रोकांड्रिया में भीतरी झिल्ली द्वारा अंदर की ओर
बने अंगुलीनुमा उभार को क्या कहा जाता है- क्रिस्टी
क्रिस्टी की सतह पर लगे टेनिस रैकेट के समान अनेक छोटे-छोटे कणों को
क्या कहा जाता है- ऑक्सीसोम
प्रोटीन संश्लेषण में सबसे अधिक
महत्वपूर्ण भूमिका किसकी होती है-अंत:द्रव्यी जालिका (Endoplasmic
Reticulum) और राइबोसोम (Ribosome)
कोशिका में राइबोसोम किससे जुड़े होते हैं- खुरदरी अंत:द्रव्यी
जालिका (Rough
Endoplasmic Reticulum) से
राइबोसोम मुख्य रूप से किससे बना होता है- राइबोन्यूक्लिएक
एसिड एवं प्रोटीन से
राइबोसोम की खोज किसके द्वारा की गयी- पैलेड
नामक वैज्ञानिक द्वारा
प्रोटीन संश्लेषण की क्रिया कहां होती है- राइबोसोम
पर
(नोट- राइबोसोम को प्रोटीन का उत्पादन स्थल भी
कहा जाता है)
किस कोशिकांग को डिक्टियोसोम भी कहा
जाता है- गॉल्जी बॉडी
कोशिका के अणुओं का यातायात प्रबंधक कहा जाता है-गॉल्जी बॉडी
किस चक्र में मानव में सर्वाधिक अधिकतम
एटीपी अणु उत्पन्न होते हैं- क्रेब्स चक्र
लाइसोसोम को आत्महत्या की थैली क्यों कहा जाता है- इसमें बहुत से अम्लीय अपघट्य एंजाइम पाए जाते हैं जो कभी-2 भोजन की कमी के कारण कोशिका का ही
विघटन कर देती है।
शरीर की बेकार कोशिकाओं को किसके द्वारा नष्ट किया
जाता है-लाइसोसोम द्वारा
किस प्रकार की कोशिकाओं में समसूत्री विभाजन नहीं पाया
जाता है- प्रौकरियोटिक कोशिका
वह कोशिकांग जो केवल पादप कोशिकाओं में पायी जाती है- लवक (Plastid)
लवक कितने प्रकार के होते हैं- 3
- हरित लवक (Chloroplasts)
- अवर्णी लवक (Leucoplasts)
- वर्णी लवक (Chromoplasts)
किसकी उपस्थिति के कारण हरित लवक हरे रंग
के होते हैं- पर्णहरित/ क्लोरोफिल
नोट-क्लोरोप्लास्ट में पर्णहरित के अलावा कैरोटिन
एवं जैन्थोफिल नामक सहायक वर्णक भी पाया जाता है
संरचनात्मक रूप से लवक कोशिका के किस अंग से लगभग समानता
रखते हैं- माइट्रोकांड्रिया
पादप कोशिकाओं की रसोई किसे कहा जाता है- क्लोरोप्लास्ट
को
अवर्णी लवक पौधे के किन भागों में पाए
जाते हैं- वैसी कोशिकाएं जो प्रकाश से वंचित रहते हैं
- जड़, भूमिगत तना
अवर्णी लवक किस रूप में भोजन का संग्रह करते हैं- स्टार्च
के रूप में
वर्णी लवक पौधे के किन भागों की
कोशिकाओं में पाए जाते हैं- पौधों के रंगीन भाग जैसे- फुल-फल
प्रकाश संश्लेषण हेतु उत्तरदायी कोशिकांग जो केवल पादप
कोशिकाओं में पाया जाता है- क्लोरोप्लास्ट
कोशिका का भंडार गृह किसे कहा जाता है- रसधानी/ रिक्तिकाएं (Vacuoles)
नोट-
इसमें खनिज लवण, शर्कराएं, कार्बनिक अम्ल, अपशिष्ट पदार्थ आदि घुले रहते हैं। रिक्तिकाएं में उपस्थित जल के कारण
ही कोशिकाएं अपनी आकृति बनाए रखती है तथा इसमें जल की कमी होने से कोशिकाएं पिचक
जाती है और पौधों के अंग मुरझा जाते हैं।
प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में क्लोरोप्लास्ट
की अनुपस्थिति के कारण प्रकाश संश्लेषण की क्रिया किसके द्वारा होती है- आंतरिक
कलाओं द्वारा
कोशिका विभाजन कितने प्रकार से होता है- 3
- Amitosis/ असूत्री कोशिका विभाजन
- Mitosis/ समसूत्री कोशिका विभाजन
- Meiosis/ अर्द्धसूत्री कोशिका विभाजन
कम विकसित तथा एककोशिकीय जीव जैसे- कवक, शैवाल आदि में किस प्रकार का विभाजन होता है- असूत्री कोशिका विभाजन
कायिक कोशिका विभाजन किसे कहा जाता है- समसूत्री कोशिका विभाजन
किस कोशिका विभाजन में गुणसूत्रों की संख्या में बदलाव
नहीं आता- समसूत्री कोशिका विभाजन
वह कोशिका विभाजन जो सभी जीवों में वृद्धि, घावों का भरना,
अंगों का पुनरुद्भवन हेतु उत्तरदायी है- समसूत्री कोशिका विभाजन
समसूत्री कोशिका विभाजन को कितने चरणों में बांटा गया
है- 4
वह कोशिका विभाजन जो केवल जनन कोशिकाओं में होता है- अर्द्धसूत्री कोशिका विभाजन
Meiosis
Meiosis
अर्द्धसूत्री कोशिका विभाजन को न्यूनकारी कोशिका विभाजन क्यों
कहा जाता है- क्योंकि इसमें
गुणसूत्रों की संख्या आधी रह जाती है
कोशिका
संबंधी प्रमुख खोज एवं खोजकर्ता |
|
कोशिका की खोज |
राबर्ट हुक द्वारा |
जीवद्रव्य का नामकरण |
पुरकिंजे |
कोशिका सिद्धांत |
श्लाइडेन एवं श्वान |
DNA का डबल
हेलिक्स मॉडल |
वाटसन एवं क्रिक |
केन्द्रक की खोज |
राबर्ट ब्राउन |
राइबोसोम
की खोज |
पैलेड |
लाइसोसोम
की खोज |
डी डुवे |
माइट्रोकांड्रिया
की खोज |
अल्टमैन |
तारककाय (Centrosome) की खोज |
बोबेरी |
गॉल्जी बॉडी- |
कैमिलो
गाल्गी |
समसूत्री कोशिका विभाजन |
डब्ल्यू
फ्लेमिंग |
अर्द्धसूत्री कोशिका
विभाजन |
वीजमैन |
अर्द्धसूत्री कोशिका
विभाजन में एक मातृ कोशिका से कितनी संतति कोशिकाओं का निर्माण होता है- 4
कोशिका का आकार किस बात पर निर्भर करता
है- कोशिका के कार्य पर
मानव शरीर की सबसे बड़ी कोशिका मानी जाती
है- तंत्रिका
कोशिका
सबसे छोटी कोशिका किसकी होती है- माइकोप्लाज्मा
गैलोसेप्टिकम (जीवाणु)
सबसे बड़ी कोशिका मानी जाती है- शुतुरमुर्ग
का अंडा
केवल एक कोशिका से बना शैवाल जो 10cm
तक लंबा हो सकता है- ऐसीटोबुलेरिया
कोशिकाओं में प्रजनन एवं वृद्धि किस प्रकार से होती है-कोशिका विभाजन द्वारा
आप हमारे नोट्स के माध्यम से भी BPSC की प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं । समय समय पर हमारी टीम द्वारा सभी पोस्ट को अपडेट करते हुए नए एवं महत्वपूर्ण तथ्यों, पाराग्राफ को भी जोड़ा जाता है इसलिए समय-समय पर हमारे वेवसाइट पर विजिट करते रहे । ज्यादा जानकारी हेतु 74704-95829 पर व्हाटसएप करें।
इसके अलावा जीव विज्ञान
के सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों को मास्टर वीडियो के माध्यम से आप केवल 5 घंटे में
संपूर्ण कोर्स को रिवीजन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं-