Aug 24, 2025

प्रश्‍न- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व में संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भविष्य कैसा होगा, का तर्क सहित विश्लेषण कीजिए।

प्रश्‍न-  नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व में संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भविष्य कैसा होगा, का तर्क सहित विश्लेषण कीजिए। 7



Join our 71 BPSC Mains special Telegram Group 
For more whatsapp 74704-95829 

उत्‍तर- डोनाल्ड ट्रम्प के पुनः अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित होने से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय बदलाव की संभावना है जिसे निम्‍न प्रकार देख सकते हैं।

 

राष्ट्रीय स्तर पर

  • आर्थिक नीति- 'अमेरिका फर्स्ट'  से अमेरिका का उत्पादन और नौकरियाँ बढ़ने की उम्मीद है लेकिन उपभोक्ताओं को महंगाई और वैश्विक व्यापार अस्थिरता का सामना करना सकता है
  • आव्रजन-कठोर आव्रजन नीतियाँ और बड़े पैमाने पर निर्वासन, दक्षिणी सीमा पर आपातस्थिति और डिटेंशन कैम्प्स से बेरोजगारी, सामाजिक तनाव और मानवीय संकट बढ़ सकते हैं।
  • आंतरिक प्रशासन-करों में कमी, पर्यावरण एवं जलवायु नियमों की कटौती, सामाजिक सुरक्षा में कटौती विषयों पर राज्यों के अधिकारों में कटौती की संभावना है।

 

For youtube video click here 


अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर

  • ट्रेड वॉर (खासकर चीन और यूरोपीय देशों से) तीव्र।
  • संयुक्त राष्ट्र, WTO, NATO आदि के प्रति लोकतांत्रिक देशों से दूरी।
  • रूस, चीन, उत्तर कोरिया जैसे अधिनायकवादी देश ट्रम्प की विदेश नीति से लाभान्वित हो सकते हैं, जबकि जापान, यूरोप, कनाडा जैसी परंपरागत साझेदारों के साथ विश्वास संकट बढे़गा।
  • मध्य पूर्व, यूक्रेन युद्ध में अमेरिका हस्तक्षेप सीमित होने से वैश्विक शांति को खतरा।
  • 'अमेरिका फर्स्ट' नीति से संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, वैश्विक विकास कार्यक्रम कमजोर होगा।

 

इस प्रकार डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति बनने से अमेरिका में राष्ट्रवाद, आक्रामक आर्थिक संरक्षणवाद, बहुपक्षीय संगठनों से दूरी जैसे प्रवृत्तियाँ गहराएँगी जिससे न केवल अमेरिका का आंतरिक लोकतंत्र संकटग्रस्त हो सकता है बल्कि विश्व राजनीति में अस्थिरता, व्यापार युद्ध की स्थिति निर्मित हो सकती है।



 BPSC सिविल सेवा परीक्षा के लिए अति उपयोगी 
बिहार के समसामयिक घटनाओं पर आधारित 



For PDF Click here  

Contact No. 74704-95829
BPSC Telegram Group (Pre and Mains)


No comments:

Post a Comment