भारत-चीन संबंध के विभिन्न आयाम
एशिया की महत्वपूर्ण
आर्थिक एवं सैन्य शक्ति के रूप में भारत और चीन 2 महत्वपूर्ण देश है। दोनों देश
विशाल जनसंख्या, उभरती अर्थव्यवस्था तथा पड़ोसी देशों के
साथ संघर्ष जैसी समानताएं रखते हैं। आजादी के बाद अनेक अवसरों पर भारत द्वारा चीन
को समर्थन दिया गया लेकिन साम्राज्यवादी चीन की नीतियों के कारण दोनों देशों के
संबंध सामान्य नहीं हो पाए और 1962 के युद्ध के बाद
डोकलाम और गलवान घाटी जैसी घटनाएं घटित हुई।





